logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

सफाईकर्मी बहनों ने नपाध्यक्ष श्यामसुंदर केशरी ईओ जी लाल सहित सभासदों व कर्मचारियों को बांधी राखी - गत दिवस पालिका परिवार के तीन कर्मचारियों की मृत्यु पर शोक भी व्यक्त किया गया। नित्यवार्ता डेस्क : मीरजापुर। नगर पालिका परिषद मीरजापुर के प्रधान कार्यालय में सफाईकर्मी बहनों ने नगर पालिका अध्यक्ष श्यामसुंदर केशरी, अधिशासी अधिकारी जी लाल, सभासदगण एवं पालिका कर्मचारियों की कलाई पर रक्षासूत्र बांधकर भाई-बहन के स्नेह और विश्वास का संदेश दिया। उत्तर प्रदेश सरकार के निर्देशानुसार 24 से 29 अगस्त तक निकायों में ‘बंधन स्वच्छता’ कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है। इसी क्रम में आयोजित इस कार्यक्रम ने रक्षाबंधन के पर्व को स्वच्छता और सामाजिक जिम्मेदारी के संकल्प से जोड़ दिया। इस अवसर पर नगर पालिका अध्यक्ष श्यामसुंदर केशरी ने कहा कि “नगर की स्वच्छता में हमारी सफाईकर्मी बहनों का योगदान अत्यंत महत्वपूर्ण है। वे प्रतिदिन मेहनत और समर्पण के साथ नगर को स्वच्छ रखने में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही हैं। हम सभी का दायित्व है कि उनके सम्मान के साथ स्वच्छता के प्रति अपनी जिम्मेदारी भी निभाएं।” नपाध्यक्ष ने नगर की सभी माताओं, बहनों और बेटियों से अपील करते हुए कहा कि रक्षाबंधन के दिन भाइयों की कलाई पर राखी बांधने के साथ उन्हें स्वच्छता का संकल्प भी दिलाएं, ताकि प्रत्येक परिवार स्वच्छता का प्रहरी बने और मीरजापुर को स्वच्छ, सुंदर एवं स्वस्थ नगर बनाने में सभी की भागीदारी सुनिश्चित हो सके। नपाध्यक्ष ने सफाईकर्मी बहनों के सम्मान में रक्षाबंधन के दिन एक दिन के अवकाश की घोषणा को उपहार स्वरूप देने की बात भी कही और सहयोग रूप में उनके स्थान पर पुरूष कर्मियों को एक दिवस कार्य करने हेतु कहा इस पहल से सफाईकर्मी बहनों में खुशी का माहौल देखने को मिला। कार्यक्रम में समस्त सभासदगण, अधिशासी अधिकारी जी लाल, मुख्य सफाई निरीक्षक मनोज सेठ सहित नगर पालिका के अधिकारी, कर्मचारी एवं सफाईकर्मी बहनें उपस्थित रहीं।

53 min ago
user_"नित्यवार्ता"
"नित्यवार्ता"
Newspaper publisher Mirzapur, Uttar Pradesh•
53 min ago
fcc16c04-1db3-4450-a522-dbda162615d4

सफाईकर्मी बहनों ने नपाध्यक्ष श्यामसुंदर केशरी ईओ जी लाल सहित सभासदों व कर्मचारियों को बांधी राखी - गत दिवस पालिका परिवार के तीन कर्मचारियों की मृत्यु पर शोक भी व्यक्त किया गया। नित्यवार्ता डेस्क : मीरजापुर। नगर पालिका परिषद मीरजापुर के प्रधान कार्यालय में सफाईकर्मी बहनों ने नगर पालिका अध्यक्ष श्यामसुंदर केशरी, अधिशासी अधिकारी जी लाल, सभासदगण एवं पालिका कर्मचारियों की कलाई पर रक्षासूत्र बांधकर भाई-बहन के स्नेह और विश्वास का संदेश दिया। उत्तर प्रदेश सरकार के निर्देशानुसार 24 से 29 अगस्त तक निकायों में ‘बंधन स्वच्छता’ कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है। इसी क्रम में आयोजित इस कार्यक्रम ने रक्षाबंधन के पर्व को स्वच्छता और सामाजिक जिम्मेदारी के संकल्प से जोड़ दिया। इस अवसर पर नगर पालिका अध्यक्ष श्यामसुंदर केशरी ने कहा कि “नगर की स्वच्छता में हमारी सफाईकर्मी बहनों का योगदान अत्यंत महत्वपूर्ण है। वे प्रतिदिन मेहनत और समर्पण के साथ नगर को स्वच्छ रखने में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही हैं। हम सभी का दायित्व है कि उनके सम्मान के साथ स्वच्छता के प्रति अपनी जिम्मेदारी भी निभाएं।” नपाध्यक्ष ने नगर की सभी माताओं, बहनों और बेटियों से अपील करते हुए कहा कि रक्षाबंधन के दिन भाइयों की कलाई पर राखी बांधने के साथ उन्हें स्वच्छता का संकल्प भी दिलाएं, ताकि प्रत्येक परिवार स्वच्छता का प्रहरी बने और मीरजापुर को स्वच्छ, सुंदर एवं स्वस्थ नगर बनाने में सभी की भागीदारी सुनिश्चित हो सके। नपाध्यक्ष ने सफाईकर्मी बहनों के सम्मान में रक्षाबंधन के दिन एक दिन के अवकाश की घोषणा को उपहार स्वरूप देने की बात भी कही और सहयोग रूप में उनके स्थान पर पुरूष कर्मियों को एक दिवस कार्य करने हेतु कहा इस पहल से सफाईकर्मी बहनों में खुशी का माहौल देखने को मिला। कार्यक्रम में समस्त सभासदगण, अधिशासी अधिकारी जी लाल, मुख्य सफाई निरीक्षक मनोज सेठ सहित नगर पालिका के अधिकारी, कर्मचारी एवं सफाईकर्मी बहनें उपस्थित रहीं।

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • मिर्ज़ापुर: रक्षाबंधन पर माताओं-बहनों को 3 दिन मुफ़्त बस यात्रा का उपहार, अहिल्याबाई योजना का शुभारंभ।
    1
    मिर्ज़ापुर: रक्षाबंधन पर माताओं-बहनों को 3 दिन मुफ़्त बस यात्रा का उपहार, अहिल्याबाई योजना का शुभारंभ।
    user_मेट्रो संदेश न्यूज़
    मेट्रो संदेश न्यूज़
    Newspaper publisher मिर्जापुर, मिर्जापुर, उत्तर प्रदेश•
    2 hrs ago
  • लोकमाता अहिल्याबाई मातृशक्ति योजना का हुआ भव्य शुभारंभ, 60 वर्ष से अधिक आयु की माताओं को मिलेगी आजीवन निःशुल्क बस यात्रा लोकमाता अहिल्याबाई मातृशक्ति योजना का हुआ भव्य शुभारंभ, 60 वर्ष से अधिक आयु की माताओं को मिलेगी आजीवन निःशुल्क बस यात्रा रक्षाबंधन पर मातृशक्ति को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का बड़ा उपहार, तीन दिनों तक माताओं-बहनों-बेटियों को निःशुल्क बस यात्रा नारी सुरक्षा, सम्मान और स्वावलंबन के लिए समर्पित है डबल इंजन सरकार - आशीष पटेल मीरजापुर में 500 माताओं-बहनों को साड़ी व मिठाई देकर मनाया गया मातृशक्ति सम्मान समारोह रक्षाबंधन पर बहनों के सफर की राह हुई आसान, 27 से 29 अगस्त तक प्रदेश की बसों में मिलेगी निःशुल्क यात्रा सुविधा मीरजापुर 26 अगस्त 2026- मा0 मुख्यमंत्री उ0प्र0 योगी आदित्यनाथ जी ने आज लखनऊ से प्रदेश की 60 वर्ष एवं उससे अधिक आयु की माताओं, बहनों को निशुल्क बस सुविधा प्रदान करने वाली ''लोकमाता अहिल्याबाई मातृ शक्ति'' योजना का शुभारम्भ कर विशेष बसों को फ्लैग ऑफ किया गया एवं रक्षाबंधन के पावन पर्व पर तीन दिनों तक उत्तर प्रदेश परिवहन निगम की सभी बसो�
    1
    लोकमाता अहिल्याबाई मातृशक्ति योजना का हुआ भव्य शुभारंभ, 60 वर्ष से अधिक आयु की माताओं को मिलेगी आजीवन निःशुल्क बस यात्रा
लोकमाता अहिल्याबाई मातृशक्ति योजना का हुआ भव्य शुभारंभ, 60 वर्ष से अधिक आयु की माताओं को मिलेगी आजीवन निःशुल्क बस यात्रा
रक्षाबंधन पर मातृशक्ति को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का बड़ा उपहार, तीन दिनों तक माताओं-बहनों-बेटियों को निःशुल्क बस यात्रा
नारी सुरक्षा, सम्मान और स्वावलंबन के लिए समर्पित है डबल इंजन सरकार - आशीष पटेल
मीरजापुर में 500 माताओं-बहनों को साड़ी व मिठाई देकर मनाया गया मातृशक्ति सम्मान समारोह
रक्षाबंधन पर बहनों के सफर की राह हुई आसान, 27 से 29 अगस्त तक प्रदेश की बसों में मिलेगी निःशुल्क यात्रा सुविधा
मीरजापुर 26 अगस्त 2026- मा0 मुख्यमंत्री उ0प्र0 योगी आदित्यनाथ जी ने आज लखनऊ से प्रदेश की 60 वर्ष एवं उससे अधिक आयु की माताओं, बहनों को निशुल्क बस सुविधा प्रदान करने वाली ''लोकमाता अहिल्याबाई मातृ शक्ति'' योजना का शुभारम्भ कर विशेष बसों को फ्लैग ऑफ किया गया एवं रक्षाबंधन के पावन पर्व पर तीन दिनों तक उत्तर प्रदेश परिवहन निगम की सभी बसो�
    user_Up mirror news Mirzapur
    Up mirror news Mirzapur
    मिर्जापुर, मिर्जापुर, उत्तर प्रदेश•
    8 hrs ago
  • #श्रीराधे #माँ_विंध्यवासिनी #श्रावण_मास  #प्रभु_श्री_कृष्ण #देवों_के_देव_महादेव #राम_राम  #धर्म #कर्म #सत्य #कटुवचन #सत्यवचन
    4
    #श्रीराधे #माँ_विंध्यवासिनी #श्रावण_मास  #प्रभु_श्री_कृष्ण #देवों_के_देव_महादेव #राम_राम  #धर्म #कर्म #सत्य #कटुवचन #सत्यवचन
    user_CHAIRMAN CRIME CONTROL
    CHAIRMAN CRIME CONTROL
    मिर्जापुर, मिर्जापुर, उत्तर प्रदेश•
    8 hrs ago
  • 60+ महिलाओं के लिए फ्री बस सेवा शुरू | अब नहीं लगेगा किराया | Mirzapur News योगी सरकार का माताओं को तोहफा - 60+ महिलाओं का बस किराया माफ! लोकमाता अहिल्याबाई मातृशक्ति योजना का हुआ भव्य शुभारंभ, 60 वर्ष से अधिक आयु की माताओं को मिलेगी आजीवन निःशुल्क बस यात्रा रक्षाबंधन पर मातृशक्ति को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का बड़ा उपहार, तीन दिनों तक माताओं-बहनों-बेटियों को निःशुल्क बस यात्रा नारी सुरक्षा, सम्मान और स्वावलंबन के लिए समर्पित है डबल इंजन सरकार - आशीष पटेल मीरजापुर में 500 माताओं-बहनों को साड़ी व मिठाई देकर मनाया गया मातृशक्ति सम्मान समारोह रक्षाबंधन पर बहनों के सफर की राह हुई आसान, 27 से 29 अगस्त तक प्रदेश की बसों में मिलेगी निःशुल्क यात्रा सुविधा मीरजापुर 26 अगस्त 2026- मा0 मुख्यमंत्री उ0प्र0 योगी आदित्यनाथ जी ने आज लखनऊ से प्रदेश की 60 वर्ष एवं उससे अधिक आयु की माताओं, बहनों को निशुल्क बस सुविधा प्रदान करने वाली ''लोकमाता अहिल्याबाई मातृ शक्ति'' योजना का शुभारम्भ कर विशेष बसों को फ्लैग ऑफ किया गया एवं रक्षाबंधन के पावन पर्व पर तीन दिनों तक उत्तर प्रदेश परिवहन निगम की सभी बसों में माताओं, बहनों एवं बेटियों को एक सह यात्री सहित निशुल्क यात्रा की सुविधा उपलब्ध कराई गई। उक्त कार्यक्रम का जनपद में राजीव गांधी दक्षिणी परिसर बरकछा के ऑडिटोरियम में भव्य कार्यक्रम आयोजित कर मा0 मुख्यमंत्री जी के उद्बोधन का सजीव प्रसारण मा0 जनप्रतिनिधिगण व उपस्थित माताओं, बहनों द्वारा देखा गया। कार्यक्रम का शुभारम्भ मा0 कैबिनेट मंत्री प्राविधिक शिक्षा एवं उपभोक्ता मामले उ0प्र0 आशीष पटेल, मा0 विधायक मझवां सुचिस्मिता मौर्या, मा0 विधायक मड़िहान रमाशंकर सिंह पटेल, चेयरमैन सहकारिता जगदीश सिंह पटेल एवं जिलाधिकारी पवन गंगवार ने मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण व दीप प्रज्ज्वलित कर किया। इस अवसर पर मा0 जनप्रतिनिधिगणों व जिलाधिकारी के द्वारा 500 माताओं व बहनों को साड़ी व एक मिठाई का डिब्बा प्रदान किया गया।इस अवसर पर मा0 कैबिनेट मंत्री प्राविधिक शिक्षा एवं उपभोक्ता मामले उ0प्र0 आशीष पटेल ने कहा कि रक्षाबंधन की पूर्व संध्या पर देवी अहिल्याबाई होलकर मातृशक्ति योजना का शुभारंभ मा0 मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी के द्वारा लखनऊ से किया गया। उन्होंने कहा कि मा0 मुख्यमंत्री जी ने एक बात कही है कि हमारी सरकार में महिलाओं की सुरक्षा के लिए सबसे महत्वपूर्ण कार्य हुए हैं जिस कारण हमारी माताएं, बहनें, बेटियां सुरक्षित तरीके से पूरे प्रदेश में भ्रमण कर पा रही हैं। उन्होंने कहा कि आज रक्षाबंधन के उपहार के स्वरूप में 27 अगस्त 2026 की सुबह 06 बजे से 29 अगस्त 2026 की मध्य रात्रि 12 बजे तक निशुल्क बस यात्रा की घोषणा मा0 मुख्यमंत्री जी ने की है इसके अलावा परिवार के जिम्मेदार सदस्य होने के नाते आप सभी को मा0 मुख्यमंत्री जी की व परिवहन विभाग की ओर से एक निशुल्क साड़ी और मिठाई का डिब्बा प्रदान किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि जब हमारी माताएं, बहनें, बेटियां अपने भाई के यहां जाती हैं तो वह भी उपहार देते हैं तो इसी प्रकार परिवार का सदस्य होने के नाते पूरे प्रदेश में साड़ी और मिठाई का डिब्बा प्रदान किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि मैं उन लोगों को विशेष रूप से बधाई दूंगा जिन्होंने मा0 मुख्यमंत्री जी के नेतृत्व में हमारी सरकार की सभी योजनाओं का लाभ उठाया और इसी में एक योजना अभी जो प्रारंभ होने जा रही है जिसमें 60 वर्ष आयु पूर्ण करने वाली माताएं जिन्हें आजीवन उत्तर प्रदेश परिवहन निगम की बस से यात्रा करने पर उन्हें कोई भी शुल्क नहीं देना होगा। उन्होंने कहा कि इसके अलावा स्मार्टफोन भी हमारी सरकार ने दिया है और आने वाले समय में उत्कृष्ट कार्य करने वाली बहन, बेटियों को निशुल्क स्कूटी भी प्रदान की जाएगी। उन्होंने कहा कि मेरी बहनें, माताएं उनके लिए सबसे बड़ी और महत्वपूर्ण है सुरक्षा और यह हमारी सरकार सुनिश्चित करने का कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि मा0 प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के यशस्वी मार्गदर्शन में डबल इंजन सरकार की हर योजना, हर निर्णय और हर बजट नारी की सुरक्षा, सम्मान और स्वावलंबन के लिए समर्पित है। उन्होंने कहा जो भी डर अशांति फैलाएगा उसके लिए हमारी पुलिस सदैव तत्पर है कि वे दोबारा ऐसा करने का दुस्साहस न कर सकें। मा0 मंत्री जी ने कहा कि मैं आप सभी का छोटा भाई व बड़ा भाई हूं और माता के लिए मैं उनका बेटा हूं, मा0 मुख्यमंत्री जी की ओर से रक्षाबंधन की पूर्व संध्या पर ढेर सारी बधाई एवं शुभकामनाएं देता हूँ।मा0 विधायक मझवां सुचिस्मिता मौर्या ने कहा कि आज लोकमाता अहिल्याबाई होलकर योजना के शुभारम्भ के अवसर पर मा0 मुख्यमंत्री जी के उद्बोधन का सजीव प्रसारण किया गया जिसे हम सभी ने देखा और सुना। उन्होंने कहा कि हमें बहुत ही गर्व की अनुभूति होती है कि एक महिला होने के नाते जनप्रतिनिधि होने के नाते निश्चित तौर पर समय और अवसर हमारी सरकार के कार्यकाल में जो मिल रहा है और जिस प्रकार से मा0 मुख्यमंत्री और मा0 प्रधानमंत्री जी पूरे आधी आबादी को सशक्त करने के लिए कदम को आगे बढ़ा रहे हैं और उसी के तहत आज आप सभी को एक छोटा सा उपहार दिया जा रहा है कि रक्षाबंधन के अवसर पर जो भी हमारी बहन अपने भाई को राखी बांधने से न चूके जो आने-जाने में असुविधा होती थी उसको सरल बना दिया है। उन्होंने कहा कि हमारी माताओं, बहनों को अब तीन दिनों तक के लिए निशुल्क बस यात्रा करने का अवसर मिलेगा साथ ही हमारी मातृशक्ति जो हमारी माताएं जिनकी उम्र 60 वर्ष हो चुकी है अथवा उससे ऊपर है और उन्हें दवा के लिए या किसी अन्य यात्रा के लिए जाना हो तो यदि पहले जो असुविधा होती थी और उसी को देखते हुए आज उत्तर प्रदेश परिवहन निगम की बसों में निशुल्क बस यात्रा प्रदान करने का निर्णय हमारी सरकार ने लिया है। उन्होंने कहा कि मा0 मुख्यमंत्री और मा0 प्रधानमंत्री जी के शासनकाल में महिलाओं की सुरक्षा व स्वावलंबन के लिए निरंतर प्रयासरत है। उन्होंने कहा कि आज हमारी सरकार महिलाओं की सुरक्षा एवं स्वावलंबन के लिए जो कार्य कर रही है आज हम सभी उसके साक्षी हैं। यहां पर उपस्थित हमारी मातृ शक्ति जीता जागता उदाहरण है कि आज हमारी सरकार के केंद्र बिंदु में आधी आबादी है और उनको सशक्त बनाने के लिए हमारी सरकार निरंतर प्रयास कर रही है।मा0 विधायक मड़िहान रमाशंकर सिंह पटेल ने रक्षाबंधन की बधाई देते हुए कहा कि यह उपहार आप सभी को इस त्यौहार हेतु विशेष रूप से प्रदान किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि पिछली बार निशुल्क बस यात्रा 24 घंटे थी किंतु इस बार निशुल्क यात्रा पूरे तीन दिनों तक के लिए रहेगी और यह वास्तव में एक सराहनीय कदम है। उन्होंने कहा कि अब गांव से भी उत्तर प्रदेश परिवहन निगम की बसों का संचालन किया जाएगा जिसके लिए 500 बसों की खरीद होने जा रही है और जिन गांवों में संचालन नहीं हो रहा है संचालन होगा और इसका लाभ हमारी माताओं व बहनों को मिलेगा।लोकमाता अहिल्याबाई होलकर मातृशक्ति योजना के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में अध्यक्ष सहकारिता जगदीश सिंह पटेल ने उपस्थित माताओं-बहनों को संबोधित किया। इस अवसर पर उन्होंने सभी माता-बहनों को रक्षाबंधन पर्व की हार्दिक शुभकामनाएं एवं बधाई दी। उन्होंने कहा कि मातृशक्ति ही समाज और राष्ट्र की वास्तविक शक्ति है। सरकार माताओं-बहनों के सम्मान, सुरक्षा और सशक्तिकरण के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है। इस अवसर पर जिलाधिकारी पवन कुमार गंगवार ने मा0 जनप्रतिनिधिगणों को पुष्प गुच्छ देकर स्वागत व अभिनन्दन किया। इस अवसर पर जिला अध्यक्ष अपना दल एस इंजीनियर राम लौटन बिन्द, प्रदेश उपाध्यक्ष आई0टी0 मंच दुर्गेश सिंह सहित अन्य जनप्रतिनिधिगण एवं अधिकारियों में परियोजना निदेशक डी0आर0डी0ए0 धर्मजीत सिंह, उप निदेशक कृषि विकेश पटेल, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी अनिल वर्मा सहित अन्य सम्बन्धित अधिकारी व भारी संख्या में मातृशक्ति उपस्थित रही।
    1
    60+ महिलाओं के लिए फ्री बस सेवा शुरू | अब नहीं लगेगा किराया | Mirzapur News

योगी सरकार का माताओं को तोहफा - 60+ महिलाओं का बस किराया माफ!
लोकमाता अहिल्याबाई मातृशक्ति योजना का हुआ भव्य शुभारंभ, 60 वर्ष से अधिक आयु की माताओं को मिलेगी आजीवन निःशुल्क बस यात्रा
रक्षाबंधन पर मातृशक्ति को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का बड़ा उपहार, तीन दिनों तक माताओं-बहनों-बेटियों को निःशुल्क बस यात्रा
नारी सुरक्षा, सम्मान और स्वावलंबन के लिए समर्पित है डबल इंजन सरकार - आशीष पटेल
मीरजापुर में 500 माताओं-बहनों को साड़ी व मिठाई देकर मनाया गया मातृशक्ति सम्मान समारोह
रक्षाबंधन पर बहनों के सफर की राह हुई आसान, 27 से 29 अगस्त तक प्रदेश की बसों में मिलेगी निःशुल्क यात्रा सुविधा
मीरजापुर 26 अगस्त 2026- मा0 मुख्यमंत्री उ0प्र0 योगी आदित्यनाथ जी ने आज लखनऊ से प्रदेश की 60 वर्ष एवं उससे अधिक आयु की माताओं, बहनों को निशुल्क बस सुविधा प्रदान करने वाली ''लोकमाता अहिल्याबाई मातृ शक्ति'' योजना का शुभारम्भ कर विशेष बसों को फ्लैग ऑफ किया गया एवं रक्षाबंधन के पावन पर्व पर तीन दिनों तक उत्तर प्रदेश परिवहन निगम की सभी बसों में माताओं, बहनों एवं बेटियों को एक सह यात्री सहित निशुल्क यात्रा की सुविधा उपलब्ध कराई गई। उक्त कार्यक्रम का जनपद में राजीव गांधी दक्षिणी परिसर बरकछा के ऑडिटोरियम में भव्य कार्यक्रम आयोजित कर मा0 मुख्यमंत्री जी के उद्बोधन का सजीव प्रसारण मा0 जनप्रतिनिधिगण व उपस्थित माताओं, बहनों द्वारा देखा गया। कार्यक्रम का शुभारम्भ मा0 कैबिनेट मंत्री प्राविधिक शिक्षा एवं उपभोक्ता मामले उ0प्र0 आशीष पटेल, मा0 विधायक मझवां सुचिस्मिता मौर्या, मा0 विधायक मड़िहान रमाशंकर सिंह पटेल, चेयरमैन सहकारिता जगदीश सिंह पटेल एवं जिलाधिकारी पवन गंगवार ने मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण व दीप प्रज्ज्वलित कर किया। इस अवसर पर मा0 जनप्रतिनिधिगणों व जिलाधिकारी के द्वारा 500 माताओं व बहनों को साड़ी व एक मिठाई का डिब्बा प्रदान किया गया।इस अवसर पर मा0 कैबिनेट मंत्री प्राविधिक शिक्षा एवं उपभोक्ता मामले उ0प्र0 आशीष पटेल ने कहा कि रक्षाबंधन की पूर्व संध्या पर देवी अहिल्याबाई होलकर मातृशक्ति योजना का शुभारंभ मा0 मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी के द्वारा लखनऊ से किया गया। उन्होंने कहा कि मा0 मुख्यमंत्री जी ने एक बात कही है कि हमारी सरकार में महिलाओं की सुरक्षा के लिए सबसे महत्वपूर्ण कार्य हुए हैं जिस कारण हमारी माताएं, बहनें, बेटियां सुरक्षित तरीके से पूरे प्रदेश में भ्रमण कर पा रही हैं। उन्होंने कहा कि आज रक्षाबंधन के उपहार के स्वरूप में 27 अगस्त 2026 की सुबह 06 बजे से 29 अगस्त 2026 की मध्य रात्रि 12 बजे तक निशुल्क बस यात्रा की घोषणा मा0 मुख्यमंत्री जी ने की है इसके अलावा परिवार के जिम्मेदार सदस्य होने के नाते आप सभी को मा0 मुख्यमंत्री जी की व परिवहन विभाग की ओर से एक निशुल्क साड़ी और मिठाई का डिब्बा प्रदान किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि जब हमारी माताएं, बहनें, बेटियां अपने भाई के यहां जाती हैं तो वह भी उपहार देते हैं तो इसी प्रकार परिवार का सदस्य होने के नाते पूरे प्रदेश में साड़ी और मिठाई का डिब्बा प्रदान किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि मैं उन लोगों को विशेष रूप से बधाई दूंगा जिन्होंने मा0 मुख्यमंत्री जी के नेतृत्व में हमारी सरकार की सभी योजनाओं का लाभ उठाया और इसी में एक योजना अभी जो प्रारंभ होने जा रही है जिसमें 60 वर्ष आयु पूर्ण करने वाली माताएं जिन्हें आजीवन उत्तर प्रदेश परिवहन निगम की बस से यात्रा करने पर उन्हें कोई भी शुल्क नहीं देना होगा। उन्होंने कहा कि इसके अलावा स्मार्टफोन भी हमारी सरकार ने दिया है और आने वाले समय में उत्कृष्ट कार्य करने वाली बहन, बेटियों को निशुल्क स्कूटी भी प्रदान की जाएगी। उन्होंने कहा कि मेरी बहनें, माताएं उनके लिए सबसे बड़ी और महत्वपूर्ण है सुरक्षा और यह हमारी सरकार सुनिश्चित करने का कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि मा0 प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के यशस्वी मार्गदर्शन में डबल इंजन सरकार की हर योजना, हर निर्णय और हर बजट नारी की सुरक्षा, सम्मान और स्वावलंबन के लिए समर्पित है। उन्होंने कहा जो भी डर अशांति फैलाएगा उसके लिए हमारी पुलिस सदैव तत्पर है कि वे दोबारा ऐसा करने का दुस्साहस न कर सकें। मा0 मंत्री जी ने कहा कि मैं आप सभी का छोटा भाई व बड़ा भाई हूं और माता के लिए मैं उनका बेटा हूं, मा0 मुख्यमंत्री जी की ओर से रक्षाबंधन की पूर्व संध्या पर ढेर सारी बधाई एवं शुभकामनाएं देता हूँ।मा0 विधायक मझवां सुचिस्मिता मौर्या ने कहा कि आज लोकमाता अहिल्याबाई होलकर योजना के शुभारम्भ के अवसर पर मा0 मुख्यमंत्री जी के उद्बोधन का सजीव प्रसारण किया गया जिसे हम सभी ने देखा और सुना। उन्होंने कहा कि हमें बहुत ही गर्व की अनुभूति होती है कि एक महिला होने के नाते जनप्रतिनिधि होने के नाते निश्चित तौर पर समय और अवसर हमारी सरकार के कार्यकाल में जो मिल रहा है और जिस प्रकार से मा0 मुख्यमंत्री और मा0 प्रधानमंत्री जी पूरे आधी आबादी को सशक्त करने के लिए कदम को आगे बढ़ा रहे हैं और उसी के तहत आज आप सभी को एक छोटा सा उपहार दिया जा रहा है कि रक्षाबंधन के अवसर पर जो भी हमारी बहन अपने भाई को राखी बांधने से न चूके जो आने-जाने में असुविधा होती थी उसको सरल बना दिया है। उन्होंने कहा कि हमारी माताओं, बहनों को अब तीन दिनों तक के लिए निशुल्क बस यात्रा करने का अवसर मिलेगा साथ ही हमारी मातृशक्ति जो हमारी माताएं जिनकी उम्र 60 वर्ष हो चुकी है अथवा उससे ऊपर है और उन्हें दवा के लिए या किसी अन्य यात्रा के लिए जाना हो तो यदि पहले जो असुविधा होती थी और उसी को देखते हुए आज उत्तर प्रदेश परिवहन निगम की बसों में निशुल्क बस यात्रा प्रदान करने का निर्णय हमारी सरकार ने लिया है। उन्होंने कहा कि मा0 मुख्यमंत्री और मा0 प्रधानमंत्री जी के शासनकाल में महिलाओं की सुरक्षा व स्वावलंबन के लिए निरंतर प्रयासरत है। उन्होंने कहा कि आज हमारी सरकार महिलाओं की सुरक्षा एवं स्वावलंबन के लिए जो कार्य कर रही है आज हम सभी उसके साक्षी हैं। यहां पर उपस्थित हमारी मातृ शक्ति जीता जागता उदाहरण है कि आज हमारी सरकार के केंद्र बिंदु में आधी आबादी है और उनको सशक्त बनाने के लिए हमारी सरकार निरंतर प्रयास कर रही है।मा0 विधायक मड़िहान रमाशंकर सिंह पटेल ने रक्षाबंधन की बधाई देते हुए कहा कि यह उपहार आप सभी को इस त्यौहार हेतु विशेष रूप से प्रदान किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि पिछली बार निशुल्क बस यात्रा 24 घंटे थी किंतु इस बार निशुल्क यात्रा पूरे तीन दिनों तक के लिए रहेगी और यह वास्तव में एक सराहनीय कदम है। उन्होंने कहा कि अब गांव से भी उत्तर प्रदेश परिवहन निगम की बसों का संचालन किया जाएगा जिसके लिए 500 बसों की खरीद होने जा रही है और जिन गांवों में संचालन नहीं हो रहा है संचालन होगा और इसका लाभ हमारी माताओं व बहनों को मिलेगा।लोकमाता अहिल्याबाई होलकर मातृशक्ति योजना के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में अध्यक्ष सहकारिता जगदीश सिंह पटेल ने उपस्थित माताओं-बहनों को संबोधित किया। इस अवसर पर उन्होंने सभी माता-बहनों को रक्षाबंधन पर्व की हार्दिक शुभकामनाएं एवं बधाई दी। उन्होंने कहा कि मातृशक्ति ही समाज और राष्ट्र की वास्तविक शक्ति है। सरकार माताओं-बहनों के सम्मान, सुरक्षा और सशक्तिकरण के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है। इस अवसर पर जिलाधिकारी पवन कुमार गंगवार ने मा0 जनप्रतिनिधिगणों को पुष्प गुच्छ देकर स्वागत व अभिनन्दन किया। इस अवसर पर जिला अध्यक्ष अपना दल एस इंजीनियर राम लौटन बिन्द, प्रदेश उपाध्यक्ष आई0टी0 मंच दुर्गेश सिंह सहित अन्य जनप्रतिनिधिगण एवं अधिकारियों में परियोजना निदेशक डी0आर0डी0ए0 धर्मजीत सिंह, उप निदेशक कृषि विकेश पटेल, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी अनिल वर्मा सहित अन्य सम्बन्धित अधिकारी व भारी संख्या में मातृशक्ति उपस्थित रही।
    user_Anupam Newspaper
    Anupam Newspaper
    Newspaper publisher मिर्जापुर, मिर्जापुर, उत्तर प्रदेश•
    20 hrs ago
  • समता विद्या मंदिर पब्लिक स्कूल में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया रक्षाबंधन पर्व समता विद्या मंदिर पब्लिक स्कूल में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया रक्षाबंधन पर्व
    1
    समता विद्या मंदिर पब्लिक स्कूल में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया रक्षाबंधन पर्व
समता विद्या मंदिर पब्लिक स्कूल में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया रक्षाबंधन पर्व
    user_BHADOHI REPUBLIC NEWS (BRN BHARAT)
    BHADOHI REPUBLIC NEWS (BRN BHARAT)
    Newspaper publisher ज्ञानपुर, भदोही, उत्तर प्रदेश•
    1 hr ago
  • सतीश पाल का sed #song#love#status#jbj#muick#prjent#up#now#short#vayrl#video#trending#topten goodLook#besstcvaliti#topten#topcriyetar#
    1
    सतीश पाल का sed #song#love#status#jbj#muick#prjent#up#now#short#vayrl#video#trending#topten goodLook#besstcvaliti#topten#topcriyetar#
    user_Satish pal
    Satish pal
    भदोही, भदोही, उत्तर प्रदेश•
    2 hrs ago
  • मिर्ज़ापुर: जुलूसे मोहम्मदी का भव्य आयोजन, जनपद में दिखी गंगा-जमुनी तहज़ीब की मिसाल।
    1
    मिर्ज़ापुर: जुलूसे मोहम्मदी का भव्य आयोजन, जनपद में दिखी गंगा-जमुनी तहज़ीब की मिसाल।
    user_मेट्रो संदेश न्यूज़
    मेट्रो संदेश न्यूज़
    Newspaper publisher मिर्जापुर, मिर्जापुर, उत्तर प्रदेश•
    3 hrs ago
  • शराब के नशे में खूनी खेल! युवक की हत्या, आरोपी गिरफ्तार | Mirzapur Crime News *शराब पीने को लेकर विवाद में युवक की हत्या, कोतवाली देहात पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार* मीरजापुर । थाना कोतवाली देहात क्षेत्र के ग्राम बरबसपुर मिश्र लहौली में शराब पीने के दौरान हुए विवाद में युवक की गैर इरादतन हत्या के मामले में पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी की निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त कपड़ा बरामद किया गया है। पुलिस के अनुसार 25 अगस्त को वादी रमेश चन्द्र विश्वकर्मा निवासी भरूहना थाना कोतवाली देहात ने तहरीर दी थी कि उसके पुत्र अनिल विश्वकर्मा को नामजद अभियुक्त ने मारपीट कर गंभीर रूप से घायल कर दिया, जिससे अस्पताल ले जाते समय उसकी मृत्यु हो गई। तहरीर के आधार पर थाना कोतवाली देहात में मुकदमा संख्या 413/2026 धारा 105 बीएनएस के तहत मुकदमा पंजीकृत किया गया। घटना को गंभीरता से लेते हुए पुलिस अधीक्षक अपर्णा रजत कौशिक ने अपर पुलिस अधीक्षक नगर व क्षेत्राधिकारी सदर के नेतृत्व में 3 टीमों का गठन कर शीघ्र गिरफ्तारी के निर्देश दिए थे। सुरागरसी-पतारसी और इलेक्ट्रॉनिक व भौतिक साक्ष्यों के आधार पर सोमवार को मुखबिर की सूचना पर पुलिस टीम ने आरोपी आनंद कुमार विश्वकर्मा उर्फ रामबाबू पुत्र स्वर्गीय गणेश विश्वकर्मा निवासी बड़ा सखौरा फतहा थाना कोतवाली शहर, उम्र 40 वर्ष को थाना कोतवाली देहात क्षेत्र से गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि मृतक अनिल के साथ शराब पीने को लेकर विवाद और गाली-गलौज हुई थी, जिसके बाद आवेश में आकर उसने पास में रखी एल्युमिनियम की डेकची से वार कर दिया था। पुलिस ने आरोपी की निशानदेही पर रक्त रंजित पैंट बरामद की है। मौके से ब्लू लाइम देशी शराब का पाउच व गिलास भी बरामद हुआ है। पुलिस ने आरोपी को न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया है। गिरफ्तारी करने वाली टीम में प्रभारी निरीक्षक अमित कुमार मिश्रा व उप निरीक्षक मुनीम गुप्ता मय टीम शामिल रहे।
    1
    शराब के नशे में खूनी खेल! युवक की हत्या, आरोपी गिरफ्तार | Mirzapur Crime News

*शराब पीने को लेकर विवाद में युवक की हत्या, कोतवाली देहात पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार*
मीरजापुर । थाना कोतवाली देहात क्षेत्र के ग्राम बरबसपुर मिश्र लहौली में शराब पीने के दौरान हुए विवाद में युवक की गैर इरादतन हत्या के मामले में पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी की निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त कपड़ा बरामद किया गया है।
पुलिस के अनुसार 25 अगस्त को वादी रमेश चन्द्र विश्वकर्मा निवासी भरूहना थाना कोतवाली देहात ने तहरीर दी थी कि उसके पुत्र अनिल विश्वकर्मा को नामजद अभियुक्त ने मारपीट कर गंभीर रूप से घायल कर दिया, जिससे अस्पताल ले जाते समय उसकी मृत्यु हो गई। तहरीर के आधार पर थाना कोतवाली देहात में मुकदमा संख्या 413/2026 धारा 105 बीएनएस के तहत मुकदमा पंजीकृत किया गया।
घटना को गंभीरता से लेते हुए पुलिस अधीक्षक अपर्णा रजत कौशिक ने अपर पुलिस अधीक्षक नगर व क्षेत्राधिकारी सदर के नेतृत्व में 3 टीमों का गठन कर शीघ्र गिरफ्तारी के निर्देश दिए थे। सुरागरसी-पतारसी और इलेक्ट्रॉनिक व भौतिक साक्ष्यों के आधार पर सोमवार को मुखबिर की सूचना पर पुलिस टीम ने आरोपी आनंद कुमार विश्वकर्मा उर्फ रामबाबू पुत्र स्वर्गीय गणेश विश्वकर्मा निवासी बड़ा सखौरा फतहा थाना कोतवाली शहर, उम्र 40 वर्ष को थाना कोतवाली देहात क्षेत्र से गिरफ्तार कर लिया।
पूछताछ में आरोपी ने बताया कि मृतक अनिल के साथ शराब पीने को लेकर विवाद और गाली-गलौज हुई थी, जिसके बाद आवेश में आकर उसने पास में रखी एल्युमिनियम की डेकची से वार कर दिया था।
पुलिस ने आरोपी की निशानदेही पर रक्त रंजित पैंट बरामद की है। मौके से ब्लू लाइम देशी शराब का पाउच व गिलास भी बरामद हुआ है। पुलिस ने आरोपी को न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया है।
गिरफ्तारी करने वाली टीम में प्रभारी निरीक्षक अमित कुमार मिश्रा व उप निरीक्षक मुनीम गुप्ता मय टीम शामिल रहे।
    user_Anupam Newspaper
    Anupam Newspaper
    Newspaper publisher मिर्जापुर, मिर्जापुर, उत्तर प्रदेश•
    20 hrs ago
  • नेपाल में बाढ़ से भारी तबाही, 27 मौतें; 400 से अधिक लापता नेपाल में बाढ़ का रौद्र रूप देखने को मिल रहा है। अब तक 27 लोगों की मौत की सूचना है, जबकि 105 भारतीयों समेत 400 से अधिक लोग लापता बताए जा रहे हैं। बाढ़ से करीब 13 पावर प्रोजेक्ट प्रभावित हुए हैं, जिनमें ज्यादातर रसुवा और नुवाकोट जिलों में नदी पर बने हैं। लांगटांग हाइड्रो पावर प्रोजेक्ट में काम कर रहे करीब 60 लोग भी लापता बताए जा रहे हैं। हालात को देखते हुए बिहार में हाई अलर्ट जारी है और गंडक नदी से जुड़े जिलों में विशेष सतर्कता बरती जा रही है।
    1
    नेपाल में बाढ़ से भारी तबाही, 27 मौतें; 400 से अधिक लापता

नेपाल में बाढ़ का रौद्र रूप देखने को मिल रहा है। अब तक 27 लोगों की मौत की सूचना है, जबकि 105 भारतीयों समेत 400 से अधिक लोग लापता बताए जा रहे हैं।

बाढ़ से करीब 13 पावर प्रोजेक्ट प्रभावित हुए हैं, जिनमें ज्यादातर रसुवा और नुवाकोट जिलों में नदी पर बने हैं। लांगटांग हाइड्रो पावर प्रोजेक्ट में काम कर रहे करीब 60 लोग भी लापता बताए जा रहे हैं।

हालात को देखते हुए बिहार में हाई अलर्ट जारी है और गंडक नदी से जुड़े जिलों में विशेष सतर्कता बरती जा रही है।
    user_Journalist S N Yadav
    Journalist S N Yadav
    Local News Reporter मिर्जापुर, मिर्जापुर, उत्तर प्रदेश•
    1 hr ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.