बड़वानी में शिव डोला को लेकर विशाल वाहन रैली में उमड़ा आस्था का जनसैलाब: हर-हर महादेव के जयकारों से गूंजा नगर; प्रचार-प्रसार के लिए इन्फ्लुएंसर्स व फोटोग्राफर्स की बैठक आयोजित! बड़वानी . नगर के आराध्य भगवान श्री रामकुल्लेश्वर महादेव के 31 अगस्त को निकलने वाले भव्य एवं दिव्य शाही शिव डोला उत्सव को लेकर दो महत्वपूर्ण आयोजन संपन्न हुए। शिवभक्तों ने विशाल वाहन रैली निकालकर पूरे नगर को शिवमय कर दिया, वहीं प्रचार-प्रसार को लेकर सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर्स, फोटोग्राफर्स और वीडियोग्राफर्स की विशेष बैठक आयोजित की गई। पुलिस प्रशासन का रहा सराहनीय सहयोग वाहन रैली को शांतिपूर्ण एवं सुव्यवस्थित संपन्न कराने में पुलिस प्रशासन का महत्वपूर्ण सहयोग रहा। पुलिस जवानों की मुस्तैदी से रैली निर्धारित मार्ग से अनुशासित तरीके से गुजरी, जिसके लिए समिति ने पुलिस प्रशासन का आभार व्यक्त किया। रैली मंदिर परिसर से शुरू होकर शहर के प्रमुख मार्गों से होते हुए पुनः मंदिर परिसर पहुंचकर संपन्न हुई। 31 अगस्त को दिखेगा संस्कृति और शौर्य का महासंगम 31 अगस्त को निकलने वाले शाही शिव डोले में भगवान भोलेनाथ की भव्य पालकी, दिव्य बारात, भावेश नृत्य ग्रुप द्वारा राधा-कृष्ण महारास, नासिक के ढोल, पारंपरिक आदिवासी लोकनृत्य और श्री बजरंग व्यायामशाला अखाड़े द्वारा शौर्य कला प्रदर्शन मुख्य आकर्षण का केंद्र रहेंगे।
बड़वानी में शिव डोला को लेकर विशाल वाहन रैली में उमड़ा आस्था का जनसैलाब: हर-हर महादेव के जयकारों से गूंजा नगर; प्रचार-प्रसार के लिए इन्फ्लुएंसर्स व फोटोग्राफर्स की बैठक आयोजित! बड़वानी . नगर के आराध्य भगवान श्री रामकुल्लेश्वर महादेव के 31 अगस्त को निकलने वाले भव्य एवं दिव्य शाही शिव डोला उत्सव को लेकर दो महत्वपूर्ण आयोजन संपन्न हुए। शिवभक्तों ने विशाल वाहन रैली निकालकर पूरे नगर को शिवमय कर दिया, वहीं प्रचार-प्रसार को लेकर सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर्स, फोटोग्राफर्स और वीडियोग्राफर्स की विशेष बैठक आयोजित की गई। पुलिस प्रशासन का रहा सराहनीय सहयोग वाहन रैली को शांतिपूर्ण एवं सुव्यवस्थित संपन्न कराने में
पुलिस प्रशासन का महत्वपूर्ण सहयोग रहा। पुलिस जवानों की मुस्तैदी से रैली निर्धारित मार्ग से अनुशासित तरीके से गुजरी, जिसके लिए समिति ने पुलिस प्रशासन का आभार व्यक्त किया। रैली मंदिर परिसर से शुरू होकर शहर के प्रमुख मार्गों से होते हुए पुनः मंदिर परिसर पहुंचकर संपन्न हुई। 31 अगस्त को दिखेगा संस्कृति और शौर्य का महासंगम 31 अगस्त को निकलने वाले शाही शिव डोले में भगवान भोलेनाथ की भव्य पालकी, दिव्य बारात, भावेश नृत्य ग्रुप द्वारा राधा-कृष्ण महारास, नासिक के ढोल, पारंपरिक आदिवासी लोकनृत्य और श्री बजरंग व्यायामशाला अखाड़े द्वारा शौर्य कला प्रदर्शन मुख्य आकर्षण का केंद्र रहेंगे।
- बड़वानी पुलिस की अनूठी पहल: एसपी श्री पद्मविलोचन शुक्ल ने ऑनलाइन जनसुनवाई के जरिए सुनीं जनसमस्याएं, 08 मामलों में त्वरित कार्रवाई के दिए निर्देश*1
- कालीबावड़ी के इतिहास की सबसे बड़ी शाही सवारी, सात डीजे की टक्कर देखने उमड़ा जनसैलाब कालीबावड़ी के इतिहास की सबसे बड़ी शाही सवारी, सात डीजे की टक्कर देखने उमड़ा जनसैलाब कालीबावड़ी। श्रावण सोमवार को कालीबावड़ी में ग्राम सरपंच हंसराज चौहान के आयोजन में निकली शाही सवारी ने भव्यता के नए आयाम कायम किए। कालीबावड़ी के इतिहास में पहली बार इतनी बड़ी संख्या में ग्रामीण शाही सवारी और सात डीजे की टक्कर देखने के लिए उमड़े। गांव में दिनभर उत्सव जैसा माहौल रहा। शाही सवारी में भूतों की बारात, आकर्षक झांकियां और नर्तकियों के मनमोहक नृत्य मुख्य आकर्षण रहे। डीजे की धुन पर ग्रामीण जमकर थिरकते नजर आए। सात डीजे के शामिल होने से अलग-अलग चौकों पर जोरदार डीजे की टक्कर देखने को मिली। आयोजन की भव्यता का अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि शाही सवारी का एक हिस्सा श्रीराम मंदिर समापन स्थल की ओर था, जबकि दूसरा हिस्सा गणगौर चौक स्थित प्रारंभ स्थल तक पहुंच गया था। जगह-जगह ग्रामीणों और विभिन्न संगठनों ने शाही सवारी एवं आयोजक हंसराज चौहान मित्र मंडल का फूल-मालाओं से स्वागत किया। शाही सवारी के दौरान पूरे गांव में श्रद्धा, उत्साह और उमंग का माहौल बना रहा। आयोजन का समापन श्रीराम मंदिर प्रांगण में आरती और प्रसादी वितरण के साथ हुआ। हजारों ग्रामीणों की मौजूदगी ने आयोजन को कालीबावड़ी के यादगार धार्मिक आयोजनों में शामिल कर दिया।4
- बिजली बिल अधिक आने की शिकायत लेकर सहायक अभियंता कार्यालय पहुंचे उपभोक्ता स्मार्ट मीटर में बदलने की उठाई मांग स्मार्ट मीटर के बिल अधिक आने की शिकायत लेकर उपभोक्ता सहायक अभियंता कार्यालय पहुंचे और समस्या के समाधान की मांग की है।प्राप्त जानकारी अनुसार सेगांव निवासी पदम मुकाती ने आवेदन सौंप कर बताया कि उनके घर पर 3 किलोवाट का सोलर विद्युत कनेक्शन है। तथा उनकी बगैर जानकारी के स्मार्ट मीटर लगा दिया गया1
- धार भोजशाला विवाद पर दोपहर 1 बजे तक धामनोद रहा बंदः सकल हिंदू-समाज ने जुलूस निकालकर कलेक्टर के नाम एसडीओपी को दिया ज्ञापन जगन्नाथ यादव धार भोजशाला विवाद पर दोपहर 1 बजे तक धामनोद रहा बंदः सकल हिंदू-समाज ने जुलूस निकालकर कलेक्टर के नाम एसडीओपी को दिया ज्ञापन धार की ऐतिहासिक भोजशाला से जुड़े विवाद को लेकर मंगलवार को धामनोद नगर बंद रहा। सकल हिंदू समाज के आह्वान पर सुबह से दोपहर 1 बजे तक बाजार, दुकानें और अन्य व्यावसायिक प्रतिष्ठान बंद रहे। पुराने बस स्टैंड से न्यू बस स्टैंड तक हीनंदू समाज ने शांतिपूर्वक रैली निकाल पुलिश अनुविभागीय अधिकारी मोनिकासिंग को सामूहिक को लेकर ज्ञापन कलेक्टर के नाम सोपज्ञा दोपहर एक बजे बाद बाजार सुचारू रूप चालू हो गया इस रैली में धामनोद पुलिश भी अलर्ट मोड में नजर आई3
- चीनी के दाम जिस तरह से बढ़े हैं, उसमें करोड़ों का हुआ है वारान्यारा: अटल क्या है आपकी राय?? और विपक्ष ने किया मौन धारण1
- एनटीपीसी सेल्दा के ओवरलोड डंपर बिखर रहे रॉक कावड़ियों की जान को जोखिम प्रशासन की उदासीनता: एनटीपीसी सेल्दा के ओवरलोड डंपर बिखेर रहे राख, कांवड़ियों की जान जोखिम में। रिपोर्ट भगवान सिंह चौहान सनावद। क्षेत्र में एनटीपीसी सेल्दा पावर प्लांट से राख (ऐश) ढोने वाले ओवरलोड डंपरों का आतंक थमने का नाम नहीं ले रहा है। नियमों को ताक पर रखकर बेखौफ दौड़ रहे ये डंपर सड़क पर राख बिखेरते हुए निकल रहे हैं, जिससे स्थानीय लोगों और राहगीरों का चलना दूभर हो गया है। सबसे गंभीर बात यह है कि पवित्र सावन मास में जब हजारों कांवड़िए और पैदल श्रद्धालु इसी मार्ग से गुजरते हैं, तब भी ये डंपर अपनी रफ्तार और लापरवाही से बाज नहीं आ रहे हैं। ग्रामीणों और स्थानीय निवासियों का आरोप है कि इस गंभीर समस्या को लेकर पूर्व में भी कई बार शासन और प्रशासन को लिखित व मौखिक रूप से अवगत कराया जा चुका है। इसके बावजूद जिम्मेदार अधिकारियों द्वारा कोई ठोस कार्रवाई नहीं की जा रही है। आरोप है कि इनमें से कई डंपर रसूखदार राजनेताओं और बलवान लोगों से जुड़े हैं, जिसके चलते प्रशासनिक अमला आंखें मूंदे बैठा है। डंपर चालकों में कानून का कोई खौफ नजर नहीं आता। वे न सिर्फ क्षमता से अधिक ओवरलोडिंग कर रहे हैं, बल्कि अंध गति (तेज रफ्तार) से वाहन चलाकर दुर्घटनाओं को खुला आमंत्रण दे रहे हैं। उड़ती हुई राख के गुबार से दोपहिया वाहन चालकों को देखने में भारी परेशानी होती है, जिससे आए दिन सड़क हादसे होने की आशंका बनी रहती है। सावन के इस पवित्र महीने में श्रद्धालुओं की सुरक्षा रामभरोसे छोड़ दी गई है। स्थानीय नागरिकों ने एक बार फिर प्रशासन को चेतावनी दी है कि यदि जल्द ही ओवरलोडिंग और राख परिवहन के नियमों की अनदेखी करने वाले इन डंपरों पर शिकंजा नहीं कसा गया, तो जनता बड़ा आंदोलन करने के लिए बाध्य होगी। क्या आप इस खबर से संबंधित किसी स्थानीय अधिकारी या संगठन की प्रतिक्रिया भी जोड़ना चाहते हैं?1
- पातालपानी वॉटरफॉल में दुर्घटना को कभी भी हो सकती है पर्यटक है कि कही भी उतर जाते है । कभी भी कोई बड़ी दुर्घटना हो सकती है। पातालपानी वॉटरफॉल में दुर्घटना को कभी भी हो सकती है पर्यटक है कि कही भी उतर जाते है । कभी भी कोई बड़ी दुर्घटना हो सकती है।1
- धामनोद नवनियुक्त कांग्रेश पदाधिकारियों का महेश्वर फाटे गर्मजोशी के साथ जोरदार स्वागत धामनोद -जे .एन.यादव धार जिले के धामनोद में दोपहर महेश्वरफाते पर कांग्रेस कार्यकर्ता का हुजूम लग गया ओर फटाखे की गूज भी काफ़ी देर गुजती रही il जिला कार्यकारिणी की नियुक्ति सूची जारी होने के बाद धामनोद धरमपुरी विधानसभा के कार्यकर्ताओं द्वारा भारी उत्साह देखने को मिला है जिसके तहत ब्लाक कांग्रेस एवं नगर कांग्रेस के कार्यकर्ताओं द्वारा संजय पवार को जिला उपाध्यक्ष एवं कमल यादव को जिला महासचिव तथा विकास पटेल को अमानसिक सदस्य नियुक्त होने पर कार्यकर्ताओं ने ढोल फटाके एवं मिठाई खिलाकर सभी को बधाई दी इसकी नियुक्ति के तहत कार्यकर्ताओं में एक नई ऊर्जा जोश जुनून देखने को मिला इस नियुक्ति से आगामी नगर परिषद चुनाव एवं विधानसभा के चुनाव के लिए नई टीम के साथ रणनीति बनाई जाएगी इस अवसर पर ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष पवन जायसवाल नगर कांग्रेस अध्यक्ष विजय शर्मा सुखराम मकवाना अंतिम यादव जमील खान महेंद्र राठौर चिंटू चौहान कैलाश वर्मा लोकेश यादव विनय पाटीदार शिव डाबर मुकेश पवार बंटी जायसवाल कुंदन चौहान लोकेशन दे गोकुल कोगे सुरेंद्र दरबार योगेंद्र मुक्ति पंकज दिनेश पवार राधेश्याम पाटीदार हरि शिंदे महेश शर्मा रामप्रसाद गोयल राम जयसवाल चेतन यादव वीरेंद्र पवार हिमालय डांगी कन्हैया मुक्ति वंशु सरपंच दीपक यादव अनिल यादव वाहिद भाई सुभाष यादव सुभाष डाबर कैलाश ठाकुर कार्यक्रम संचालन अश्विन जायसवाल ने किया आभार सभी पदाधिकारी ने माना1