logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

करंट से हत्या का आरोप, BNS की धारा 103(1), 85 में केस; तीन दिन बाद भी कार्रवाई न होने पर CM से लगाई गुहार अमेठी। जिले में विवाहिता चेतना की संदिग्ध मौत के मामले में परिजनों ने ससुराल पक्ष पर गंभीर आरोप लगाए हैं। गौरीगंज क्षेत्र के शिवदीन टिकरिया गांव निवासी मृतका के पिता कृष्ण कुमार पांडेय का कहना है कि उनकी बेटी की ससुराल पक्ष के लोगों ने बिजली का करंट लगाकर हत्या कर दी। उन्होंने बताया कि घटना के बाद काफी प्रयास के बाद पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया। मामले में भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 103(1) और 85 के तहत पति समेत अन्य आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। पीड़ित पक्ष का कहना है कि घटना के दिन पुलिस ने सभी आरोपियों को पकड़ लिया था। परिजनों का आरोप है कि घटना के तीन दिन बीत जाने के बाद भी पुलिस द्वारा कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई है। उनका कहना है कि गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज होने के बावजूद आरोपियों के खिलाफ आगे की कानूनी कार्रवाई लंबित है। मृतका के पिता ने न्याय की मांग करते हुए उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री से गुहार लगाई है। उन्होंने मामले में निष्पक्ष जांच और आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है।

1 day ago
user_Aditya Mishra
Aditya Mishra
पत्रकार अमेठी, अमेठी, उत्तर प्रदेश•
1 day ago

करंट से हत्या का आरोप, BNS की धारा 103(1), 85 में केस; तीन दिन बाद भी कार्रवाई न होने पर CM से लगाई गुहार अमेठी। जिले में विवाहिता चेतना की संदिग्ध मौत के मामले में परिजनों ने ससुराल पक्ष पर गंभीर आरोप लगाए हैं। गौरीगंज क्षेत्र के शिवदीन टिकरिया गांव निवासी मृतका के पिता कृष्ण कुमार पांडेय का कहना है कि उनकी बेटी की ससुराल पक्ष के लोगों ने बिजली का करंट लगाकर हत्या कर दी। उन्होंने बताया कि घटना के बाद काफी प्रयास के बाद पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया। मामले में भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 103(1) और 85 के तहत पति समेत अन्य आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। पीड़ित पक्ष का कहना है कि घटना के दिन पुलिस ने सभी आरोपियों को पकड़ लिया था। परिजनों का आरोप है कि घटना के तीन दिन बीत जाने के बाद भी पुलिस द्वारा कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई है। उनका कहना है कि गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज होने के बावजूद आरोपियों के खिलाफ आगे की कानूनी कार्रवाई लंबित है। मृतका के पिता ने न्याय की मांग करते हुए उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री से गुहार लगाई है। उन्होंने मामले में निष्पक्ष जांच और आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है।

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • पापड़ जैसी पतली सड़क बनवाई गई, जो बनते ही दुनिया से चल बसी 🤡 सड़क शोक सभा में आप सभी आमंत्रित हैं,बारी बारी शोक व्यक्त करिए। झांसी 📌 उत्तर प्रदेश
    1
    पापड़ जैसी पतली सड़क बनवाई गई, जो बनते ही दुनिया से चल बसी 🤡 
सड़क शोक सभा में आप सभी आमंत्रित हैं,बारी बारी शोक व्यक्त करिए।
झांसी 📌 उत्तर प्रदेश
    user_बृजेश मिश्रा “पत्रकार”
    बृजेश मिश्रा “पत्रकार”
    Voice of people अमेठी, अमेठी, उत्तर प्रदेश•
    10 hrs ago
  • सीडीओ के निरीक्षण से ब्लॉक में मचा हड़कम्प अमेठी जिला विकास अधिकारी ने स्थानीय ब्लाक का औचक निरीक्षण किया तथा अभिलेखों के रख रखाव और सफाई के लिए संबंधित कर्मचारियों को फटकार लगाई जिला विकास अधिकारी बीरभान सिंह तहसील दिवस के बाद ब्लाक कार्यालय का औचक निरीक्षण किया उन्होंने कार्यालय में अभिलेखों के रख रखाव बीडीओ कार्यालय का आधा घंटा निरीक्षण किया उसके बाद आजिविका मिशन कार्यालय एडीओ पंचायत कार्यालय में जानकारी ली स्वच्छता फ़ाइलों के रखरखाव को लेकर दिशा-निर्देश दिए
    3
    सीडीओ के निरीक्षण से ब्लॉक में मचा हड़कम्प
अमेठी 
जिला विकास अधिकारी ने स्थानीय ब्लाक का औचक निरीक्षण किया तथा अभिलेखों के रख रखाव और सफाई के लिए संबंधित कर्मचारियों को फटकार लगाई
जिला विकास अधिकारी बीरभान सिंह तहसील दिवस के बाद ब्लाक कार्यालय का औचक निरीक्षण किया उन्होंने कार्यालय में अभिलेखों के रख रखाव बीडीओ कार्यालय का आधा घंटा निरीक्षण किया उसके बाद आजिविका मिशन कार्यालय एडीओ पंचायत कार्यालय में जानकारी ली स्वच्छता फ़ाइलों के  रखरखाव को लेकर दिशा-निर्देश दिए
    user_Madusoodan
    Madusoodan
    अमेठी, अमेठी, उत्तर प्रदेश•
    14 hrs ago
  • अमेठी में पुलिस और गोकश जुनैद के बीच हुई गोलीबारी में शातिर हुआ लंगड़ा अमेठी के इन्हौना थाना क्षेत्र के करन गांव के जंगल में पुलिस और गोकशी का शातिर अपराधी जुनैद के बीच हुई मुठभेड़ हो गई। दोनों तरफ से चली गोली में अपराधी जुनैद के पैर में गोली लगने से घायल होकर गिर पड़ा। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया। दो दिन पहले गोकश जुनैद ने उसी जंगल में गोकशी किया था और एक बार फिर शुक्रवार को भी गोकशी की घटना को अंजाम देकर मौके से निकल रहा था तभी ये जानकारी पुलिस को मिली तो उसने उसे पकड़ने के लिए जाल बिछा दिया और अंततः देर रात उससे मुठभेड़ हो गई और गिरफ्तार कर लिया गया। इन्हौना पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि शातिर अपराधी जुनैद शुक्रवार को गोकशी की घटना करने के बाद करन गांव के जंगल से निकलकर गंदा नाला होते हुए सेमरौता की ओर जाएगा। इसकी सूचना इन्हौना पुलिस से उच्चाधिकारियों को दी। एसपी अमेठी ने पुलिस को दो टीमों को उसे पकड़ने के लिए लगा दिया। टीम ने घेरा बंदी की तो अपराधी जुनैद ने फायरिंग शुरू कर दी। पुलिस की जवाबी फायरिंग में जुनैद के पैर में गोली लगने से घायल हो गया। पुलिस ने घायल जुनैद के कब्जे से एक तमंचा, एक खोखा व एक जिंदा कारतूस, एक बाइक और गोकशी करने का उपकरण बरामद किया है। जुनैद से हुई पूछताछ के आधार पर पुलिस ने उसके कई अन्य साथियों को भी गिरफ्तार करते हुए सभी के आपराधिक इतिहास खंगालने में जुटी हुई है। घायल जुनैद को पुलिस ने इलाज के लिए अस्पताल भेजा। फोरेंसिक टीम को मौके पर बुलाकर साक्ष्य संलग्न कराते हुए अग्रिम वैधानिक कार्रवाई की गई है।
    1
    अमेठी में पुलिस और गोकश जुनैद के बीच हुई गोलीबारी में शातिर हुआ लंगड़ा
अमेठी के इन्हौना थाना क्षेत्र के करन गांव के जंगल में पुलिस और गोकशी का शातिर अपराधी जुनैद के बीच हुई मुठभेड़ हो गई।  दोनों तरफ से चली गोली में अपराधी जुनैद के पैर में गोली लगने से घायल होकर गिर पड़ा। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया। दो दिन पहले गोकश जुनैद ने उसी जंगल में गोकशी किया था और एक बार फिर शुक्रवार को भी गोकशी की घटना को अंजाम देकर मौके से निकल रहा था तभी ये जानकारी पुलिस को मिली तो उसने उसे पकड़ने के लिए जाल बिछा दिया और अंततः देर रात उससे मुठभेड़ हो गई और गिरफ्तार कर लिया गया।
इन्हौना पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि शातिर अपराधी जुनैद शुक्रवार को गोकशी की घटना करने के बाद करन गांव के जंगल से निकलकर गंदा नाला होते हुए सेमरौता की ओर जाएगा। इसकी सूचना इन्हौना पुलिस से उच्चाधिकारियों को दी। एसपी अमेठी ने पुलिस को दो टीमों को उसे पकड़ने के लिए लगा दिया। टीम ने घेरा बंदी की तो अपराधी जुनैद ने फायरिंग शुरू कर दी। पुलिस की जवाबी फायरिंग में जुनैद के पैर में गोली लगने से घायल हो गया। पुलिस ने घायल जुनैद के कब्जे से एक तमंचा, एक खोखा व एक जिंदा कारतूस, एक बाइक और गोकशी करने का उपकरण बरामद किया है। जुनैद से हुई पूछताछ के आधार पर पुलिस ने उसके कई अन्य साथियों को भी गिरफ्तार करते हुए सभी के आपराधिक इतिहास खंगालने में जुटी हुई है।
घायल जुनैद को पुलिस ने इलाज के लिए अस्पताल भेजा। फोरेंसिक टीम को मौके पर बुलाकर साक्ष्य संलग्न कराते हुए अग्रिम वैधानिक कार्रवाई की गई है।
    user_Distt Coresspondent NATION ONE tv
    Distt Coresspondent NATION ONE tv
    Corresspondant Amethi, Uttar Pradesh•
    17 hrs ago
  • बाँदा - नाबालिक बच्चों को फंसाकर उनके साथ सेक्स करने और वीडियो बनाकर बेंचने वाले आरोपी व उसकी पत्नी को पास्को कोर्ट ने सुनाई फांसी की सज़ा, अक्टूबर2020 में एक व्यक्ति द्वारा इंटरपोल के जरिये आरोपी के खिलाफ पोर्न वीडियो और फोटोज के साथ सीबीआई में दर्ज कराई थी शिकायत, आरोपी रामभवन जलकल विभाग बाँदा में था जेई के पद पर तैनात, पीड़ित और आरोपी जनपद में रहने के चलते दिल्ली कोर्ट से बाँदा कोर्ट को ट्रांसफर हुआ था मामला, मामले में सीबीआई के द्वारा कोर्ट में दाखिल की गई थी चार्जशीट, शिकायतकर्ता ने एक पेनड्राइव के जरिये 34बच्चों के वीडियो सहित 679फोटोज़ सीबीआई को किया था सुपुर्द, सीबीआई ने पति रामभवन के साथ उसकी पत्नी दुर्गावती को भी बनाया था आरोपी, पास्को कोर्ट के न्यायाधीश प्रदीप मिश्रा ने मामले को संगीन अपराध करार देते हुए दोनो पति पत्नी को सुनाई फांसी की सज़ा, आखिरी सांस तक लटकाएं रखने का दिया आदेश। कोर्ट ने जिलाधिकारी को पत्र जारी कर केंद्र व राज्य सरकारें दोनो मिलकर पीड़ितों को 10 10लाख की धनराशि भी देने का दिया आदेश, मामला पास्को कोर्ट द्वारा फांसी की सज़ा सुनाए जाने से जुड़ा है। बाईट - कमल सिंह- शासकीय अधिवक्ता *श्याम नारायण त्रिपाठी बांदा ब्यूरो*
    3
    बाँदा - नाबालिक बच्चों को फंसाकर उनके साथ सेक्स करने और वीडियो बनाकर बेंचने वाले आरोपी व उसकी पत्नी को पास्को कोर्ट ने सुनाई फांसी की सज़ा,
अक्टूबर2020 में एक व्यक्ति द्वारा इंटरपोल के जरिये आरोपी के खिलाफ पोर्न वीडियो और फोटोज के साथ सीबीआई में दर्ज कराई थी शिकायत,
आरोपी रामभवन जलकल विभाग बाँदा में था जेई के पद पर तैनात,
पीड़ित और आरोपी जनपद में रहने के चलते दिल्ली कोर्ट से बाँदा कोर्ट को ट्रांसफर हुआ था मामला,
मामले में सीबीआई के द्वारा कोर्ट में दाखिल की गई थी चार्जशीट,
शिकायतकर्ता ने एक पेनड्राइव के जरिये 34बच्चों के वीडियो सहित 679फोटोज़ सीबीआई को किया था सुपुर्द,
सीबीआई ने पति रामभवन के साथ उसकी पत्नी दुर्गावती को भी बनाया था आरोपी,
पास्को कोर्ट के न्यायाधीश प्रदीप मिश्रा ने मामले को संगीन अपराध करार देते हुए दोनो पति पत्नी को सुनाई फांसी की सज़ा,
आखिरी सांस तक लटकाएं रखने का दिया आदेश।
कोर्ट ने जिलाधिकारी को पत्र जारी कर केंद्र व राज्य सरकारें दोनो मिलकर पीड़ितों को 10 10लाख की धनराशि भी देने का दिया आदेश,
मामला पास्को कोर्ट द्वारा फांसी की सज़ा सुनाए जाने से जुड़ा है।
बाईट - कमल सिंह- शासकीय अधिवक्ता
*श्याम नारायण त्रिपाठी बांदा ब्यूरो*
    user_Anil Kumar Pandey
    Anil Kumar Pandey
    Doctor Gauriganj, Amethi•
    21 hrs ago
  • Post by Mohit Mishra
    1
    Post by Mohit Mishra
    user_Mohit Mishra
    Mohit Mishra
    Fitness Trainer प्रतापगढ़, प्रतापगढ़, उत्तर प्रदेश•
    6 min ago
  • प्रतापगढ़: विधानसभा अध्यक्ष के कार्यक्रम को लेकर बढ़ी हलचल, तैयारियों का सदर विधायक ने किया निरीक्षण... सदर विधानसभा के नगर पंचायत गड़वारा के राजापुर कला में प्रदेश के प्रथम महिला विश्वविद्यालय के 22 फरवरी को विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना के हाथो से होने वाले शिलान्यास कार्यक्रम की तैयारियों का सदर विधायक राजेंद्र मौर्य ने किया स्थलीय निरीक्षण... इस दौरान बीजेपी जिलाध्यक्ष आशीष श्रीवास्तव, बीजेपी जिला मंत्री रामजी मिश्र, बीजेपी अंतू मंडल अध्यक्ष राजाराम वैश्य बीजेपी युवा मोर्चा अध्यक्ष अंशुमान सिंह, बीजेपी नेता शिवविलास वैश्य समेत कई नेतागण रहे मौजूद। सदर विधायक राजेंद्र मौर्य ने कार्यक्रम के आयोजक अरविंद श्रीवास्तव एवं अंजनी सिंह से तैयारियों के संबंध में गहन चर्चा करते हुए आवश्यक सुधारों के संबंध में अपने विचार रखे।
    1
    प्रतापगढ़: विधानसभा अध्यक्ष के कार्यक्रम को लेकर बढ़ी हलचल,  तैयारियों का सदर विधायक ने किया निरीक्षण...
सदर विधानसभा के नगर पंचायत गड़वारा के राजापुर कला में प्रदेश के प्रथम महिला विश्वविद्यालय के 22 फरवरी को विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना के हाथो से होने वाले शिलान्यास कार्यक्रम की तैयारियों का सदर विधायक राजेंद्र मौर्य ने किया स्थलीय निरीक्षण...
इस दौरान  बीजेपी जिलाध्यक्ष आशीष श्रीवास्तव, बीजेपी जिला मंत्री रामजी मिश्र, बीजेपी अंतू मंडल अध्यक्ष राजाराम वैश्य बीजेपी युवा मोर्चा अध्यक्ष अंशुमान सिंह, बीजेपी नेता शिवविलास वैश्य समेत कई नेतागण रहे मौजूद।
सदर विधायक राजेंद्र मौर्य ने कार्यक्रम के आयोजक अरविंद श्रीवास्तव एवं अंजनी सिंह से तैयारियों के संबंध में गहन चर्चा करते हुए आवश्यक सुधारों के संबंध में अपने विचार रखे।
    user_Omprakash प्रजापति
    Omprakash प्रजापति
    Voice of people प्रतापगढ़, प्रतापगढ़, उत्तर प्रदेश•
    11 hrs ago
  • क्या यही है अमृत सरोवर योजना की हकीकत? जहां पानी लहराना चाहिए था, वहां बच्चे क्रिकेट खेल रहे हैं… और जहां सौंदर्यीकरण का दावा था, वहां कूड़े के ढेर नजर आ रहे हैं। सरकार की महत्वाकांक्षी अमृत सरोवर योजना के तहत तैयार किया गया यह सरोवर अब बदहाली की तस्वीर पेश कर रहा है। स्थानीय लोगों के मुताबिक, सरोवर में पानी पूरी तरह सूख चुका है और देखरेख के अभाव में यह मैदान में तब्दील हो गया है। बच्चे यहां क्रिकेट खेलते दिखाई दे रहे हैं, जबकि आसपास गंदगी और कूड़े का अंबार लगा हुआ है। जिस योजना का उद्देश्य जल संरक्षण, सौंदर्यीकरण और ग्रामीण क्षेत्रों में पर्यावरण सुधार था, वहीं अब यह स्थान उपेक्षा का शिकार नजर आ रहा है। स्थानीय नागरिकों का कहना है कि न तो नियमित सफाई हो रही है और न ही जलभराव की कोई व्यवस्था की गई है। लोगों ने सवाल उठाया है कि क्या संबंधित विभाग और अधिकारी इस स्थिति से अनजान हैं या फिर जानबूझकर नजरअंदाज किया जा रहा है। उनका कहना है कि यदि समय रहते ध्यान नहीं दिया गया तो सरोवर पूरी तरह अनुपयोगी हो जाएगा। स्थानीय निवासियों ने प्रशासन से मांग की है कि तत्काल प्रभाव से सफाई अभियान चलाया जाए, जल संरक्षण की स्थायी व्यवस्था की जाए और योजना के मूल उद्देश्य को पुनर्जीवित किया जाए। अब देखना यह है कि जिम्मेदार अधिकारी इस बदहाली पर कब संज्ञान लेते हैं और अमृत सरोवर को उसकी वास्तविक पहचान वापस दिला पाते हैं या नहीं।
    1
    क्या यही है अमृत सरोवर योजना की हकीकत? जहां पानी लहराना चाहिए था, वहां बच्चे क्रिकेट खेल रहे हैं… और जहां सौंदर्यीकरण का दावा था, वहां कूड़े के ढेर नजर आ रहे हैं।
सरकार की महत्वाकांक्षी अमृत सरोवर योजना के तहत तैयार किया गया यह सरोवर अब बदहाली की तस्वीर पेश कर रहा है। स्थानीय लोगों के मुताबिक, सरोवर में पानी पूरी तरह सूख चुका है और देखरेख के अभाव में यह मैदान में तब्दील हो गया है। बच्चे यहां क्रिकेट खेलते दिखाई दे रहे हैं, जबकि आसपास गंदगी और कूड़े का अंबार लगा हुआ है।
जिस योजना का उद्देश्य जल संरक्षण, सौंदर्यीकरण और ग्रामीण क्षेत्रों में पर्यावरण सुधार था, वहीं अब यह स्थान उपेक्षा का शिकार नजर आ रहा है। स्थानीय नागरिकों का कहना है कि न तो नियमित सफाई हो रही है और न ही जलभराव की कोई व्यवस्था की गई है।
लोगों ने सवाल उठाया है कि क्या संबंधित विभाग और अधिकारी इस स्थिति से अनजान हैं या फिर जानबूझकर नजरअंदाज किया जा रहा है। उनका कहना है कि यदि समय रहते ध्यान नहीं दिया गया तो सरोवर पूरी तरह अनुपयोगी हो जाएगा।
स्थानीय निवासियों ने प्रशासन से मांग की है कि तत्काल प्रभाव से सफाई अभियान चलाया जाए, जल संरक्षण की स्थायी व्यवस्था की जाए और योजना के मूल उद्देश्य को पुनर्जीवित किया जाए।
अब देखना यह है कि जिम्मेदार अधिकारी इस बदहाली पर कब संज्ञान लेते हैं और अमृत सरोवर को उसकी वास्तविक पहचान वापस दिला पाते हैं या नहीं।
    user_E RADIO INDIA
    E RADIO INDIA
    Media house सुल्तानपुर, सुल्तानपुर, उत्तर प्रदेश•
    12 hrs ago
  • Breaking – उत्तर प्रदेश के जिला कासगंज में एक मकान के अंदर 5 लोगों के शव मिले। मृतकों में सत्यवीर, पत्नी और 3 बच्चे हैं। सत्यवीर की लाश फांसी पर लटकी हुई थी। पत्नी और 3 बच्चों के शव नीचे पड़े हुए थे। पुलिस ने गेट तोड़कर लाशों को बाहर निकाला। सामूहिक सुसाइड की आशंका है।
    1
    Breaking –
उत्तर प्रदेश के जिला कासगंज में एक मकान के अंदर 5 लोगों के शव मिले। मृतकों में सत्यवीर, पत्नी और 3 बच्चे हैं। सत्यवीर की लाश फांसी पर लटकी हुई थी। पत्नी और 3 बच्चों के शव नीचे पड़े हुए थे। पुलिस ने गेट तोड़कर लाशों को बाहर निकाला। सामूहिक सुसाइड की आशंका है।
    user_बृजेश मिश्रा “पत्रकार”
    बृजेश मिश्रा “पत्रकार”
    Voice of people अमेठी, अमेठी, उत्तर प्रदेश•
    10 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.