logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

“लूट कांड का खुलासा: पुलिस मुठभेड़ में 4 शातिर गिरफ्तार, लूटा हुआ हार व कार बरामद” “लूट कांड का खुलासा: पुलिस मुठभेड़ में 4 शातिर गिरफ्तार, लूटा हुआ हार व कार बरामद” हरदोई। सर्विलांस टीम एवं थाना अतरौली पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में लूट की घटना का सफल खुलासा करते हुए चार शातिर अभियुक्तों को पुलिस मुठभेड़ के दौरान गिरफ्तार किया गया। पुलिस के अनुसार पकड़े गए अभियुक्तों के कब्जे से लूट का एक अदद पीली धातु का हार, घटना में प्रयुक्त एक कार तथा अवैध शस्त्र व कारतूस बरामद किए गए हैं। पुलिस टीम द्वारा की गई इस कार्रवाई को बड़ी सफलता माना जा रहा है। गिरफ्तार अभियुक्तों से पूछताछ कर अन्य आपराधिक घटनाओं में संलिप्तता की भी जांच की जा रही है। पुलिस ने बताया कि अभियुक्तों के विरुद्ध आवश्यक वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।

2 hrs ago
user_Om Bajpai
Om Bajpai
Newspaper publisher शाहबाद, हरदोई, उत्तर प्रदेश•
2 hrs ago

“लूट कांड का खुलासा: पुलिस मुठभेड़ में 4 शातिर गिरफ्तार, लूटा हुआ हार व कार बरामद” “लूट कांड का खुलासा: पुलिस मुठभेड़ में 4 शातिर गिरफ्तार, लूटा हुआ हार व कार बरामद” हरदोई। सर्विलांस टीम एवं थाना अतरौली पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में लूट की घटना का सफल खुलासा करते हुए चार शातिर अभियुक्तों को पुलिस मुठभेड़ के दौरान गिरफ्तार किया गया। पुलिस के अनुसार पकड़े गए अभियुक्तों के कब्जे से लूट का एक अदद पीली धातु का हार, घटना में प्रयुक्त एक कार तथा अवैध शस्त्र व कारतूस बरामद किए गए हैं। पुलिस टीम द्वारा की गई इस कार्रवाई को बड़ी सफलता माना जा रहा है। गिरफ्तार अभियुक्तों से पूछताछ कर अन्य आपराधिक घटनाओं में संलिप्तता की भी जांच की जा रही है। पुलिस ने बताया कि अभियुक्तों के विरुद्ध आवश्यक वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।

More news from Hardoi and nearby areas
  • पुलिस मुठभेड में एक अभियुक्त के घायल होने व उपचार के दौरान अभियुक्त की मृत्यु होने के सम्बन्ध में-* कृपया अवगत कराना है कि दिनांक 05.05.2026 को थाना मल्लावां क्षेत्रांतर्गत एक 07 वर्षीय बालक का शव ग्राम मटियामऊ के पास मक्का के खेत में मिला था। उक्त घटना के सफल अनावरण हेतु व घटना में संलिप्त अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु पुलिस टीम गठित की गई थी तथा अभियुक्त की गिरफ्तारी हेतु श्रीमान पुलिस महानिरीक्षक महोदय लखनऊ परिक्षेत्र लखनऊ द्वारा 50,000 रुपए का ईनाम घोषित किया गया था। इसी क्रम में आज दिनांक 06.05.2026 को थाना मल्लावां अंतर्गत 50000 रुपए का इनामिया अभियुक्त मेनूर उर्फ नूर उर्फ मेहनुद्दीन पुत्र मोईन निवासी ग्राम रोरा निस्तौली टठिया जनपद कन्नौज को पुलिस मुठभेड़ के दौरान घायल अवस्था में गिरफ्तार किया गया, जिसे स्थानीय पुलिस द्वारा उपचार हेतु सीएचएसी मल्लावां भेजा गया जहां से बेहतर उपचार हेतु जिला अस्पताल हरदोई रेफर किया गया । जहां पर अभियुक्त मेहनूर उपरोक्त की मृत्यु हो गई । उपरोक्त घटना में SOG प्रभारी राजेश कुमार भी गोली लगने से घायल हो गए। जिनका जिला अस्पताल हरदोई में उपचार चल रहा है । उच्चाधिकारीगण व फील्ड यूनिट द्वारा घटनास्थल का निरीक्षण किया गया है । अभियुक्त के कब्जे से 32 बोर पिस्टल, .315 बोर तंमचा, एक मोटरसाइकिल, व जिन्दा व खोखा कारतूस बरामद किए गए हैं। अभियुक्त के विरुद्ध विभिन्न जनपदों में 1 दर्जनअभियोग पंजीकृत है । अभी तक की जांच से प्रकरण प्रथम दृष्टया अपहरण कर दुष्कर्म कर हत्या किया जाना सम्भावित है साथ ही उपरोक्त घटना में हत्या करने के बाद घटना का स्वरुप बदलने गुमराह करने के लिए एक चोरी के सिम से फिरौती हेतु मृतक के घरवालों को फोन भी किया गया था । घटनास्थल को सुरक्षित करते हुए अग्रिम वैधानिक कार्यवाही प्रचलित है ।
    3
    पुलिस मुठभेड में एक अभियुक्त के घायल होने व उपचार के दौरान अभियुक्त की मृत्यु होने के सम्बन्ध में-*
कृपया अवगत कराना है कि दिनांक 05.05.2026 को थाना मल्लावां क्षेत्रांतर्गत एक 07 वर्षीय बालक का शव ग्राम मटियामऊ के पास मक्का के खेत में मिला था। उक्त घटना के सफल अनावरण हेतु व घटना में संलिप्त अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु पुलिस टीम गठित की गई थी तथा अभियुक्त की गिरफ्तारी हेतु श्रीमान पुलिस महानिरीक्षक महोदय लखनऊ परिक्षेत्र लखनऊ द्वारा 50,000 रुपए का ईनाम घोषित किया गया था। इसी क्रम में आज दिनांक 06.05.2026 को थाना मल्लावां अंतर्गत 50000 रुपए का इनामिया अभियुक्त मेनूर उर्फ नूर उर्फ मेहनुद्दीन पुत्र मोईन निवासी ग्राम रोरा निस्तौली टठिया जनपद कन्नौज को पुलिस मुठभेड़ के दौरान घायल अवस्था में गिरफ्तार किया गया, जिसे स्थानीय पुलिस द्वारा उपचार हेतु सीएचएसी मल्लावां भेजा गया जहां से बेहतर उपचार हेतु जिला अस्पताल हरदोई रेफर किया गया । जहां पर अभियुक्त मेहनूर उपरोक्त की मृत्यु हो गई । उपरोक्त घटना में SOG प्रभारी राजेश कुमार भी गोली लगने से घायल हो गए। जिनका जिला अस्पताल हरदोई में उपचार चल रहा है ।  उच्चाधिकारीगण व फील्ड यूनिट द्वारा घटनास्थल का निरीक्षण किया गया है । अभियुक्त के कब्जे से 32 बोर पिस्टल, .315 बोर तंमचा, एक मोटरसाइकिल, व जिन्दा व खोखा कारतूस बरामद किए गए हैं। अभियुक्त के विरुद्ध विभिन्न जनपदों में 1 दर्जनअभियोग पंजीकृत है । अभी तक की जांच से प्रकरण प्रथम दृष्टया अपहरण कर दुष्कर्म कर हत्या किया जाना सम्भावित है साथ ही उपरोक्त घटना में हत्या करने के बाद घटना का स्वरुप बदलने गुमराह करने के लिए एक चोरी के सिम से फिरौती हेतु मृतक के घरवालों को फोन भी किया गया था । घटनास्थल को सुरक्षित करते हुए अग्रिम वैधानिक कार्यवाही प्रचलित है ।
    user_रवि प्रकाश शुक्ला
    रवि प्रकाश शुक्ला
    Shahabad, Hardoi•
    2 hrs ago
  • सवायजपुर, ​हरदोई। सवायजपुर विधानसभा क्षेत्र के विकास खण्ड हरपालपुर के ग्राम ऊँचागाँव स्थित तिथिगांव तिराहे के पास मंगलवार को यू.पी.एल. क्रिकेट क्लब, ऊँचागाँव द्वारा आयोजित तृतीय क्रिकेट टूर्नामेंट प्रतियोगिता का भव्य शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम में मिशन आत्मसंतुष्टि के संरक्षक एवं जनपद के प्रमुख समाजसेवी राजवर्धन सिंह राजू ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की और फीता काटकर प्रतियोगिता की शुरुआत की। ​ग्रामीण प्रतिभाओं को मिलता है अवसर ​टूर्नामेंट के उद्घाटन के अवसर पर आयोजकों और उपस्थित ग्रामवासियों ने मुख्य अतिथि का जोरदार स्वागत किया। इस मौके पर खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए समाजसेवी राजवर्धन सिंह राजू ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में इस तरह की खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन बेहद सराहनीय है। इससे युवाओं की छिपी हुई प्रतिभा निखरकर सामने आती है। उन्होंने विश्वास जताते हुए कहा कि आज के यही युवा खिलाड़ी आगे चलकर अपने जनपद, प्रदेश और देश का नाम रोशन करेंगे। ​उन्होंने आयोजकों और खिलाड़ियों को हर संभव मदद का भरोसा भी दिलाया और खेल भावना के साथ प्रतियोगिता में हिस्सा लेने के लिए प्रेरित किया। ​ ​इस आयोजन के दौरान क्षेत्र के प्रमुख लोग और बड़ी संख्या में युवा मौजूद रहे। मुख्य रूप से प्रधान शीशराम, पुष्पेंद्र सिंह, सर्वेश, महेंद्र सिंह, राहुल सिंह, प्रिंस कुमार, सुमित सिंह, अंकित सिंह, सर्वेश कुमार, शिवम राजपूत, मोहित सिंह, अनुज राजपूत, आकाश मिश्रा सहित हरपालपुर क्षेत्र के तमाम नौजवान साथी उपस्थित रहे।
    3
    सवायजपुर, ​हरदोई। सवायजपुर विधानसभा क्षेत्र के विकास खण्ड हरपालपुर के ग्राम ऊँचागाँव स्थित तिथिगांव तिराहे के पास मंगलवार को यू.पी.एल. क्रिकेट क्लब, ऊँचागाँव द्वारा आयोजित तृतीय क्रिकेट टूर्नामेंट प्रतियोगिता का भव्य शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम में मिशन आत्मसंतुष्टि के संरक्षक एवं जनपद के प्रमुख समाजसेवी राजवर्धन सिंह राजू ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की और फीता काटकर प्रतियोगिता की शुरुआत की।
​ग्रामीण प्रतिभाओं को मिलता है अवसर
​टूर्नामेंट के उद्घाटन के अवसर पर आयोजकों और उपस्थित ग्रामवासियों ने मुख्य अतिथि का जोरदार स्वागत किया। इस मौके पर खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए समाजसेवी राजवर्धन सिंह राजू ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में इस तरह की खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन बेहद सराहनीय है। इससे युवाओं की छिपी हुई प्रतिभा निखरकर सामने आती है। उन्होंने विश्वास जताते हुए कहा कि आज के यही युवा खिलाड़ी आगे चलकर अपने जनपद, प्रदेश और देश का नाम रोशन करेंगे।
​उन्होंने आयोजकों और खिलाड़ियों को हर संभव मदद का भरोसा भी दिलाया और खेल भावना के साथ प्रतियोगिता में हिस्सा लेने के लिए प्रेरित किया।
​
​इस आयोजन के दौरान क्षेत्र के प्रमुख लोग और बड़ी संख्या में युवा मौजूद रहे। मुख्य रूप से प्रधान शीशराम, पुष्पेंद्र सिंह, सर्वेश, महेंद्र सिंह, राहुल सिंह, प्रिंस कुमार, सुमित सिंह, अंकित सिंह, सर्वेश कुमार, शिवम राजपूत, मोहित सिंह, अनुज राजपूत, आकाश मिश्रा सहित हरपालपुर क्षेत्र के तमाम नौजवान साथी उपस्थित रहे।
    user_Kapil Mishra Journalist
    Kapil Mishra Journalist
    Pharmacist शाहबाद, हरदोई, उत्तर प्रदेश•
    15 hrs ago
  • रिश्ते हुए कलंकित -पेड़ से लटके मिले चचेरे भाई-बहन के शव,इलाके में मचा हड़कंप शाम से लापता थे दोनों, गन्ने के खेत में संदिग्ध हालात में मिले शव; पुलिस व फॉरेंसिक टीम जांच में जुटी हरदोई। शाहाबाद कोतवाली क्षेत्र में उस वक्त सनसनी फैल गई, जब एक नाबालिग युवती और युवक के शव पेड़ से लटके हुए बरामद हुए। घटना देवीदयाल डिग्री कॉलेज से कुछ दुरी पर बबुराई हार की है,जहां गन्ने के खेत की मेड़ पर खड़े पेड़ से दोनों के शव लटके मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया। मृतकों की पहचान 16 वर्षीय काजल पुत्री सुरेंद्र और 25 वर्षीय रवि कुशवाहा पुत्र राजबहादुर के रूप में हुई है, जो रिश्ते में चचेरे भाई-बहन बताए जा रहे हैं। दोनों के बीच प्रेम-प्रसंग की चर्चाएं सामने आ रही हैं, जिससे रिश्तों के मर्यादा पर भी सवाल खड़े हो गए हैं। परिजनों के अनुसार, दोनों सोमवार शाम करीब 6 बजे से घर से लापता थे, जिसके बाद से उनकी तलाश की जा रही थी। मंगलवार सुबह ग्रामीणों ने खेत की ओर जाते समय पेड़ से लटके शव देखे, जिसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। मौके पर पहुंची शाहाबाद कोतवाली पुलिस ने घटना की गंभीरता को देखते हुए फारेंसिक टीम बुलाई, घटना स्थल की जांच के बाद दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। घटना की सूचना मिलते ही एसपी अशोक कुमार मीणा, एडिशनल एसपी और क्षेत्राधिकारी (सीओ) ने भी मौके पर पहुंचकर घटनास्थल का निरीक्षण कर बारीकी से हर बिंदु की जांच की। प्रथम दृष्टया मामला प्रेम प्रसंग में आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है, हालांकि पुलिस सभी पहलुओं पर गहन जांच कर रही है। परिजनों ने मौके पर पहुंचकर दोनों की पहचान की, वहीं घटना के बाद परिवार में कोहराम मचा हुआ है। इस घटना को लेकर तरह-तरह की चर्चाएं जारी हैं। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और फॉरेंसिक जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल मामले की जांच जारी है।
    1
    रिश्ते हुए कलंकित -पेड़ से लटके मिले चचेरे भाई-बहन के शव,इलाके में मचा हड़कंप
शाम से लापता थे दोनों, गन्ने के खेत में संदिग्ध हालात में मिले शव; पुलिस व फॉरेंसिक टीम जांच में जुटी
हरदोई। शाहाबाद कोतवाली क्षेत्र में उस वक्त सनसनी फैल गई, जब एक नाबालिग युवती और युवक के शव पेड़ से लटके हुए बरामद हुए। घटना देवीदयाल डिग्री कॉलेज से कुछ दुरी पर बबुराई हार की है,जहां गन्ने के खेत की मेड़ पर खड़े पेड़ से दोनों के शव लटके मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया। मृतकों की पहचान 16 वर्षीय काजल पुत्री सुरेंद्र और 25 वर्षीय रवि कुशवाहा पुत्र राजबहादुर के रूप में हुई है, जो रिश्ते में चचेरे भाई-बहन बताए जा रहे हैं। दोनों के बीच प्रेम-प्रसंग की चर्चाएं सामने आ रही हैं, जिससे रिश्तों के मर्यादा पर भी सवाल खड़े हो गए हैं।
परिजनों के अनुसार, दोनों सोमवार शाम करीब 6 बजे से घर से लापता थे, जिसके बाद से उनकी तलाश की जा रही थी। मंगलवार सुबह ग्रामीणों ने खेत की ओर जाते समय पेड़ से लटके शव देखे, जिसके बाद पुलिस को सूचना दी गई।
मौके पर पहुंची शाहाबाद कोतवाली पुलिस ने घटना की गंभीरता को देखते हुए फारेंसिक टीम बुलाई, घटना स्थल की जांच के बाद दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। घटना की सूचना मिलते ही एसपी अशोक कुमार मीणा, एडिशनल एसपी और क्षेत्राधिकारी (सीओ) ने भी मौके पर पहुंचकर घटनास्थल का निरीक्षण कर बारीकी से हर बिंदु की जांच की। प्रथम दृष्टया मामला प्रेम प्रसंग में आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है, हालांकि पुलिस सभी पहलुओं पर गहन जांच कर रही है। परिजनों ने मौके पर पहुंचकर दोनों की पहचान की, वहीं घटना के बाद परिवार में कोहराम मचा हुआ है। इस घटना को लेकर तरह-तरह की चर्चाएं जारी हैं। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और फॉरेंसिक जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल मामले की जांच जारी है।
    user_Journalist,Sandeep Kumar
    Journalist,Sandeep Kumar
    Voice of people शाहबाद, हरदोई, उत्तर प्रदेश•
    22 hrs ago
  • Post by Asha Rani
    1
    Post by Asha Rani
    user_Asha Rani
    Asha Rani
    City Star Shahjahanpur, Uttar Pradesh•
    1 hr ago
  • Post by Arohi Srivastava
    1
    Post by Arohi Srivastava
    user_Arohi Srivastava
    Arohi Srivastava
    शाहजहाँपुर, शाहजहाँपुर, उत्तर प्रदेश•
    2 hrs ago
  • Post by Ajeet As
    1
    Post by Ajeet As
    user_Ajeet As
    Ajeet As
    जलालाबाद, शाहजहाँपुर, उत्तर प्रदेश•
    2 hrs ago
  • *थाना टडियावां पुलिस टीम द्वारा लूट की घटना से संबंधित 25000 रुपए का ईनामियां 01 शातिर अभियुक्त को पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार कर उसके कब्जे से एक अदद मोटरसाइकिल(बिना नम्बर की) , 02 जोड झाले, 04 अगूठी (पीली धातू) व अवैध शस्त्र बरामद करने के सम्बन्ध में-*
    2
    *थाना टडियावां पुलिस टीम द्वारा लूट की घटना से संबंधित 25000 रुपए का ईनामियां 01 शातिर अभियुक्त को पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार कर उसके कब्जे से एक अदद मोटरसाइकिल(बिना नम्बर की) , 02 जोड झाले, 04 अगूठी (पीली धातू) व अवैध शस्त्र बरामद करने के सम्बन्ध में-*
    user_रवि प्रकाश शुक्ला
    रवि प्रकाश शुक्ला
    Shahabad, Hardoi•
    3 hrs ago
  • वर्षीय बालक हत्याकांड का खुलासा, 50 हजार का इनामी बदमाश पुलिस मुठभेड़ में घायल, उपचार के दौरान मौत सब हेडलाइन: मल्लावां पुलिस की बड़ी कार्रवाई, एसओजी प्रभारी भी मुठभेड़ में घायल हरदोई। थाना मल्लावां क्षेत्र में 7 वर्षीय मासूम के अपहरण, दुष्कर्म और हत्या मामले में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। 50 हजार रुपये के इनामी अभियुक्त मेनूर उर्फ नूर उर्फ मेहनुद्दीन को बुधवार को पुलिस मुठभेड़ के दौरान घायल अवस्था में गिरफ्तार किया गया, जिसकी उपचार के दौरान जिला अस्पताल में मौत हो गई। जानकारी के अनुसार 5 मई को थाना मल्लावां क्षेत्र के ग्राम मटियामऊ के पास मक्का के खेत में 7 वर्षीय बालक का शव मिला था, जिसके बाद पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया था। घटना के अनावरण और आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीमों का गठन किया गया था। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस महानिरीक्षक लखनऊ परिक्षेत्र द्वारा अभियुक्त पर 50 हजार रुपये का इनाम घोषित किया गया था। बुधवार को पुलिस टीम ने थाना मल्लावां क्षेत्र में मुठभेड़ के दौरान 50 हजार के इनामी अभियुक्त मेनूर उर्फ नूर निवासी कन्नौज को घायल अवस्था में गिरफ्तार किया। पुलिस द्वारा उसे सीएचसी मल्लावां ले जाया गया, जहां से हालत गंभीर होने पर जिला अस्पताल हरदोई रेफर किया गया, लेकिन उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। मुठभेड़ के दौरान एसओजी प्रभारी राजेश कुमार भी गोली लगने से घायल हो गए, जिनका जिला अस्पताल में इलाज जारी है। पुलिस ने अभियुक्त के कब्जे से 32 बोर पिस्टल, 315 बोर तमंचा, एक मोटरसाइकिल, जिंदा कारतूस व खोखा बरामद किया है। पुलिस के मुताबिक अभियुक्त के खिलाफ विभिन्न जनपदों में करीब एक दर्जन मुकदमे दर्ज हैं। प्रारंभिक जांच में मामला अपहरण, दुष्कर्म और हत्या का प्रतीत हो रहा है। पुलिस के अनुसार घटना के बाद परिजनों को गुमराह करने के लिए चोरी के सिम से फिरौती मांगने का भी प्रयास किया गया था। फिलहाल पुलिस अग्रिम वैधानिक कार्रवाई में जुटी है।
    1
    वर्षीय बालक हत्याकांड का खुलासा, 50 हजार का इनामी बदमाश पुलिस मुठभेड़ में घायल, उपचार के दौरान मौत
सब हेडलाइन:
मल्लावां पुलिस की बड़ी कार्रवाई, एसओजी प्रभारी भी मुठभेड़ में घायल
हरदोई। थाना मल्लावां क्षेत्र में 7 वर्षीय मासूम के अपहरण, दुष्कर्म और हत्या मामले में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। 50 हजार रुपये के इनामी अभियुक्त मेनूर उर्फ नूर उर्फ मेहनुद्दीन को बुधवार को पुलिस मुठभेड़ के दौरान घायल अवस्था में गिरफ्तार किया गया, जिसकी उपचार के दौरान जिला अस्पताल में मौत हो गई।
जानकारी के अनुसार 5 मई को थाना मल्लावां क्षेत्र के ग्राम मटियामऊ के पास मक्का के खेत में 7 वर्षीय बालक का शव मिला था, जिसके बाद पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया था। घटना के अनावरण और आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीमों का गठन किया गया था। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस महानिरीक्षक लखनऊ परिक्षेत्र द्वारा अभियुक्त पर 50 हजार रुपये का इनाम घोषित किया गया था।
बुधवार को पुलिस टीम ने थाना मल्लावां क्षेत्र में मुठभेड़ के दौरान 50 हजार के इनामी अभियुक्त मेनूर उर्फ नूर निवासी कन्नौज को घायल अवस्था में गिरफ्तार किया। पुलिस द्वारा उसे सीएचसी मल्लावां ले जाया गया, जहां से हालत गंभीर होने पर जिला अस्पताल हरदोई रेफर किया गया, लेकिन उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई।
मुठभेड़ के दौरान एसओजी प्रभारी राजेश कुमार भी गोली लगने से घायल हो गए, जिनका जिला अस्पताल में इलाज जारी है।
पुलिस ने अभियुक्त के कब्जे से 32 बोर पिस्टल, 315 बोर तमंचा, एक मोटरसाइकिल, जिंदा कारतूस व खोखा बरामद किया है। पुलिस के मुताबिक अभियुक्त के खिलाफ विभिन्न जनपदों में करीब एक दर्जन मुकदमे दर्ज हैं।
प्रारंभिक जांच में मामला अपहरण, दुष्कर्म और हत्या का प्रतीत हो रहा है। पुलिस के अनुसार घटना के बाद परिजनों को गुमराह करने के लिए चोरी के सिम से फिरौती मांगने का भी प्रयास किया गया था। फिलहाल पुलिस अग्रिम वैधानिक कार्रवाई में जुटी है।
    user_Om Bajpai
    Om Bajpai
    Newspaper publisher शाहबाद, हरदोई, उत्तर प्रदेश•
    3 hrs ago
  • Post by विवेक मिश्र
    1
    Post by विवेक मिश्र
    user_विवेक मिश्र
    विवेक मिश्र
    Voice of people शाहजहाँपुर, शाहजहाँपुर, उत्तर प्रदेश•
    3 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.