Shuru
Apke Nagar Ki App…
महिला के साथ मारपीट और साड़ी खोलने की कोशिश, बागबड़ा पुलिस ने किया हस्तक्षेप
Sabki Pol Yahi Khulegi
महिला के साथ मारपीट और साड़ी खोलने की कोशिश, बागबड़ा पुलिस ने किया हस्तक्षेप
- Rahul ranjan mahatoGobindpur(Rajnagar), Saraikela Kharsawanvery very goodon 8 March
- Rahul ranjan mahatoGobindpur(Rajnagar), Saraikela Kharsawan🤝on 8 March
More news from झारखंड and nearby areas
- चांडिल :गौरी नदी के तट पर अज्ञात की मिली लाश कपाली ओपी में दी गई सूचना। शनिवार 4 अप्रैल सुबह 9:00 बजे के आसपास मिली जानकारी के अनुसार बताया गया कि गौरीपुल के निकट गौरी नदी के तट पर अज्ञात लाश मिलने से सनसनी फैल गई। ग्रामीणों ने इसकी सूचना कपाली ओपी के प्रभारी श्री धिरंजन कुमार को दी। खबर लिखे जाने तक बताया गया कि मृतक कोई विक्षिप्त मालूम पड़ता है,हालांकि इसकी पहचान अभी तक नहीं हो पाई है। वही खबर लिखे जाने तक पुलिस टीम द्वारा शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाने का प्रयास किया जा रहा था।1
- #नारी_शक्ति_वंदन _अधिनियम महिला सशक्तिकरण की दिशा में यह अधिनियम मोदी सरकार का ऐतिहासिक कदम है, जिससे लोकसभा और विधानसभाओं में महिलाओं के लिए 33% आरक्षण का सपना हकीकत बन रहा है। महिला सशक्तिकरण केवल नारों तक सीमित नहीं रहा- "स्वच्छ भारत मिशन" और "जन धन" जैसी योजनाएं इसका प्रमाण हैं। अब इस अधिनियम में संशोधन कर 2011 जनगणना के आधार पर परिसीमन कर 33% आरक्षण को तुरंत लागू करने की तैयारी है, जिससे 2029 के चुनावों में महिलाएं आरक्षित सीटों पर चुनाव लड़ सकेंगी।। साभार संकलक:: कुमार विश्वजीत जमशेदपुर झारखंड1
- पता नहीं इन बहन जी ने किस इंजीनियरिंग कॉलेज से इंजीनियरिंग किया है ।अद्भूत कला का परिचय।1
- सरायकेला–खरसावाँ जिला के स्थापना के 25 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर सरायकेला टाउन हॉल में जिला स्तरीय विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का विधिवत शुभारंभ मुख्य एवं विशिष्ट अतिथियों द्वारा दीप प्रज्वलन कर किया गया। कार्यक्रम का स्वागत संबोधन अनुमंडल पदाधिकारी, सरायकेला श्री अभिनव प्रकाश द्वारा किया गया, जिसमें जिले की स्थापना से अब तक की विकास यात्रा, विभिन्न क्षेत्रों में प्राप्त उपलब्धियों एवं आगामी लक्ष्यों पर प्रकाश डाला गया। इस अवसर पर आयोजित सांस्कृतिक कार्यक्रमों एवं विविध गतिविधियों के माध्यम से उपस्थित जनों को जागरूकता एवं प्रेरणादायी संदेश प्रदान किए गए। कार्यक्रम में प्रस्तुतियों के माध्यम से सामाजिक समरसता, महिला सशक्तिकरण, पर्यावरण संरक्षण तथा सांस्कृतिक विरासत के संरक्षण का संदेश प्रभावी रूप से प्रसारित किया गया। कार्यक्रम में उपस्थित मुख्य एवं विशिष्ट अतिथियों ने अपने संबोधन में जिले के सर्वांगीण विकास हेतु सभी नागरिकों, जनप्रतिनिधियों एवं पदाधिकारियों से एकजुट होकर कार्य करने का आह्वान किया। उन्होंने शिक्षा, स्वास्थ्य एवं पंचायती राज व्यवस्था को सुदृढ़ बनाते हुए आमजन को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने पर बल दिया। पुलिस अधीक्षक श्री मुकेश लुनायत ने अपने संबोधन में सभी नागरिकों से अपील की कि वे अपने क्षेत्र में अपना सर्वश्रेष्ठ योगदान दें तथा बेहतर नागरिक बनकर राष्ट्र निर्माण में भाग लें। उन्होंने कहा कि विकास तभी संभव है जब क्षेत्र में शांति एवं विधि-व्यवस्था सुदृढ़ बनी रहे। उन्होंने यह भी उल्लेख किया कि विगत वर्ष जारी राष्ट्रीय पुलिस रैंकिंग में जिले के चौका थाना को झारखंड में प्रथम स्थान प्राप्त हुआ, जो जिले के लिए गौरव का विषय है। उप विकास आयुक्त श्रीमती रीना हांसदा ने कहा कि जिला गठन के 25 वर्षों में प्राप्त उपलब्धियों का सम्यक मूल्यांकन एवं मंथन आवश्यक है, जिससे भविष्य की दिशा निर्धारित की जा सके। उन्होंने सामाजिक कुरीतियों, विशेषकर डायन प्रथा के उन्मूलन हेतु किए जा रहे प्रयासों पर प्रकाश डालते हुए कहा कि इस दिशा में जागरूकता एवं सामूहिक प्रयासों को और सशक्त करने की आवश्यकता है, ताकि ऐसी कुरीतियों का पूर्णतः उन्मूलन सुनिश्चित किया जा सके। कार्यक्रम में यह भी उल्लेख किया गया कि जिले के सर्वांगीण विकास के लिए महिलाओं के सशक्तिकरण, रोजगार के अवसरों में वृद्धि तथा कला एवं संस्कृति के संरक्षण एवं संवर्धन हेतु सतत प्रयास आवश्यक हैं। साथ ही नई पीढ़ी को समाज, राज्य एवं राष्ट्र निर्माण में सक्रिय भागीदारी हेतु प्रेरित किया गया। कार्यक्रम के दौरान महिला डायन कुप्रथा, महिला सशक्तिकरण, पर्यावरण संरक्षण, लोक कला एवं संस्कृति सहित विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाले महिला एवं पुरुषों को मुख्य एवं विशिष्ट अतिथियों द्वारा अंगवस्त्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। इसके अतिरिक्त राज्य स्थापना दिवस के उपलक्ष्य में विभिन्न विद्यालयों में आयोजित रंगोली, चित्रकला आदि प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्र-छात्राओं को प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त करने पर मोमेंटो प्रदान कर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में जिला परिषद अध्यक्ष श्री सोना राम बोदरा उपाध्यक्ष श्रीमती मधुश्री महतो,नगर पंचायत अध्यक्ष श्री मनोज चौधरी, उपाध्यक्ष श्री अविनाश कवि,विधायक प्रतिनिधि श्री सानंद आचार्या,पद्मश्री सम्मानित श्रीमती छूटनी महतो,चामी मुर्मू तथा अपर उपायुक्त श्री जयवर्धन कुमार, जिला परिवहन पदाधिकारी, उप निर्वाचन पदाधिकारी, जिला आपूर्ति पदाधिकारी, कार्यपालक दंडाधिकारी सरायकेला,जिला जनसंपर्क पदाधिकारी, प्रखंड विकास पदाधिकारी,सरायकेला, DPM JSLPS समेत विभिन्न विभागों के पदाधिकारी एवं स्थानीय जनप्रतिनिधिगण एवं नागरिकों की गरिमामयी उपस्थिति रही।3
- सरायकेला-खरसावां जिले के 25वें स्थापना दिवस के अवसर पर जिलेभर में विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। इसी कड़ी में राजनगर प्रखंड में भी गरिमामय कार्यक्रम आयोजित कर वीर शहीदों को श्रद्धापूर्वक नमन किया गया। कार्यक्रम के दौरान प्रशासनिक पदाधिकारियों एवं जनप्रतिनिधियों ने महान स्वतंत्रता सेनानी सिद्धू-कान्हू की आदमकद प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उनके अद्वितीय बलिदान को याद किया। इस मौके पर उपस्थित सभी लोगों ने शहीदों के दिखाए मार्ग पर चलने और समाज के विकास में योगदान देने का संकल्प लिया। इस अवसर पर पूर्व प्रखंड प्रमुख विशु हेम्ब्रम, अंचलाधिकारी श्रवण कुमार, प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी प्रशांत उराऊं, प्रखंड कल्याण पदाधिकारी सहित अंचल के कर्मचारी आशीष कुमार एवं अन्य गणमान्य लोग मौजूद रहे। कार्यक्रम पूरे सम्मान और श्रद्धा के साथ संपन्न हुआ, जहां देशभक्ति और शहीदों के प्रति सम्मान का माहौल देखने को मिला।1
- सरायकेला : स्थापना दिवस पर सरायकेला में स्वच्छता का संदेश , एसडीओ और जन प्रतिनिधि खुद उतरे सड़कों पर। सरायकेला खरसावां जिला के 25वें स्थापना दिवस के अवसर पर नगर पंचायत क्षेत्र में स्वच्छता को लेकर एक प्रेरणादायक पहला देखने को मिला, जहां अनुमंडल पदाधिकारी अभिनव प्रकाश , नगर पंचायत अध्यक्ष मनोज कुमार चौधरी , उपाध्यक्ष अविनाश कवि समेत कभी वार्ड सदस्य पार्षदों एवं विद्यालयों के बच्चों ने संयुक्त रूप से शहर में स्वच्छता अभियान चलाया गया । इस दौरान अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों ने खुद सड़क पर उतरकर झाड़ू लगाई और आम नागरिकों से अपने आसपास साफ सफाई रखने की अपील की। अभियान के जरिए " स्वच्छ सरायकेला , सुंदर सरायकेला " का संदेश जन-जन तक पहुंचाया गया। एसडीओ अभिनव प्रकाश ने कहा की स्थापना दिवस केवल उत्सव का दिन नहीं , बल्कि जिम्मेदारों को याद करने का अवसर भी है। उन्होंने कहा कि स्वच्छता एक दिन का अभियान नहीं बल्कि से आदत बनाना जरूरी है। मनोज कुमार चौधरी ने कहा कि नगर पंचायत लगातार स्वच्छता को लेकर प्रयास कर रहा है , लेकिन इसमें आम जनता की भागीदारी बेहद आवश्यक है, उन्होंने सभी नागरिकों से मिलकर शहर को आदर्श स्वच्छ बनाने की अपील की। जिला स्थापना दिवस पर जिला वासियों को हार्दिक शुभकामनाएं। अभियान में वार्ड पार्षदों ने भी सक्रिय भूमिका निभाई और लोगों को कचरा इधर-उधर ना फेंकने ईस्ट बिन का उपयोग करने तथा स्वच्छता के प्रति जागरूकता रहने का संदेश दिया है। यह स्वच्छता अभियान शहर में सकारात्मक ऊर्जा लेकर आया है और लोगों को इनमें भागीदारी के लिए प्रेरित किया गया।1
- शुरू ऐप न्यूज़ चैनल मैं आपका स्वागत है मैं रवि गुप्ता प्रेस रिपोर्टर आप देख सकते हैं कि सरायकेला बाजार से 2 किलोमीटर दूर एक 14 चक्का ट्रक दुर्घटनाग्रस्त हो चुकी है। यह घटना सुबह 4 बजे की बताईं जा रही है। सरायकेला -चाईबासा मुख्य सड़क गांव टांगरानी धर्म कांटा बीजेपी कार्यालय के पास की घटना है। ड्राइवर ने बताया नींद के कारण आंख झपकी लग गई। और ट्रक का संतुलन खो बैठा। ड्राइवर एवं खलासी सुरक्षित है जिनकी कोई जान माल की दुर्घटना नहीं हुई एवं जिला पुलिस के जवान द्वारा मुख्य सड़क को सुचारू रूप से चालू करवाया गया । पुलिस द्वारा सभी पहलुओं की जांच की जा रही है।4
- JLKM का अत्याचार कभी था प्रत्याशी का समर्थक चुनाव हारने के बाद बना दुश्मन। आदित्यपुर नगर निगम क्षेत्र के वार्ड नंबर 1 हथियाडीह में झोपड़ी बनाकर रह रही पार्वती किस्कू JLKM के आदित्यपुर नगर निगम मेयर प्रत्याशी बारी सोरेन का समर्थन हुआ करती थी। लेकिन चुनाव हारने के बाद बारी सोरेन ने अपना असली करतब दिखा दिया पार्वती किस्कू जो 2 महीनों से झोपड़ी बना कर रह रही थी जेलकेएम नेत्री बारी सोरेन ने पार्वती किस्कू से 60,000 रुपए की मांग की थी। पार्वती के पास पर्याप्त पैसे नहीं होने की वजह से पैसा नहीं दे पाई इसके बाद बारी सोरेन और उनके पति शंभू के द्वारा झोपड़ी बना कर रह रही पार्वती का आशियाना तोड़ दिया गया। पार्वती के चार बच्चे हैं जो इस समय न्याय के लिए सरकार से गुहार लगा रहे हैं और प्रशासन के दरवाजा खटखटा रहे। पार्वती किस्कू ने बताया मेयर चुनाव में 1,50,000 रुपये लोन लेकर JLKM के प्रत्याशी बारी सोरेन को सहायता की थी जिसका लोन किस्त अभी भी भर रही हूं। लेकिन चुनाव के नतीजे आने के बाद पार्वती को अकेला छोड़ दिया और उसके पैसे और मोबाइल दोनों जब्त कर लिया। इस पूरी घटना की छानबीन पुलिस प्रशासन कर रही है अब देखना ये है कि पीड़िता को न्याय मिलती है या नहीं या फिर मोटी रकम देकर इस पूरे वारदात को ठंडे बस्ते में डाल दिया जाएगा।1