Shuru
Apke Nagar Ki App…
दीपेंद्र सिंह
More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
- ब्रेकिंग न्यूज़ औरैया डीएम डॉ. इंद्रमणि त्रिपाठी के निर्देश पर सदर एसडीएम अजय आनन्द वर्मा ने चलवाया अतिक्रमण हटाओ अभियान,ग्राम तुर्कीपुर में चकरोड गाटा संख्या 242, 254 व बंजर गाटा 231 से जेसीबी चलाकर हटाया गया कब्जा,बंजर भूमि पर रामू व जबर सिंह तथा चकरोड पर कई लोगों का था अवैध कब्जा,ग्राम कनौती में खेल मैदान की ग्रामसभा भूमि से भी शंभू दयाल, प्रेम नारायण व रामदास का कब्जा हटाया गया,अतिक्रमण हटाते समय लोगों ने किया विरोध, पुलिस ने स्थिति को किया नियंत्रित,कार्रवाई के दौरान नायब तहसीलदार, लेखपाल व थाना फफूँद पुलिस बल रहा मौजूद,लगभग 80 लाख रुपये कीमत की सरकारी भूमि कराई गई अतिक्रमण मुक्त।1
- पीड़ित प्रहलाद शर्मा पुत्र जगदीश बाबू शर्मा निवासी थाना सहायल, जनपद औरैया ने पुलिस प्रशासन से लगाई न्याय की गुहार लगाई है। युवक ने बताया कि दारू के लिए पैसे न देने पर उसके साथ मारपीट की गई व रुपये छीन लिए। पीड़ित की शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया गया है।1
- *ब्रेकिंग न्यूज़ औरैया-* गैस रिफलिंग के दौरान ओमनी कार में लगी आग। आग लगने से कार धू- धूकर जली, मचा हड़कंप। सूचना पर फायर बिग्रेड की टीम व पुलिस मौके पर पहुची। फायर बिग्रेड की टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर पाया काबू। पास में सब्जी मंडी होने के कारण उस समय काफी लोग सब्जी खरीदने को पहुँचे थे बाजार। गनीमत रही की कोई भी ब्यक्ति को नही पहुँचा कोई नुकसान। औरैया जनपद के एरबा कटरा थाना क्षेत्र के उमरैन कस्वे का मामला।2
- औरैया के कस्बा बिधूना स्थित लोहिया पार्क में समाजवादी पार्टी कार्यकर्ताओं की बैठक आयोजित की गई। बैठक में मान्यवर कांशीराम की जयंती को पीडीए दिवस के रूप में मनाने को लेकर चर्चा की गई। कार्यक्रम में पार्टी नेताओं ने बताया कि समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के निर्देशानुसार 15 मार्च 2026 को कांशीराम जयंती पीडीए दिवस के रूप में मनाई जाएगी। इसके लिए औरैया के सांई मंदिर में सुबह 11 बजे कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। बैठक में नेताओं ने कहा कि पीडीए दिवस को सफल बनाने के लिए बिधूना विधानसभा क्षेत्र से अधिक से अधिक संख्या में पीडीए परिवार की भागीदारी सुनिश्चित की जाएगी। इसके लिए सभी सेक्टर प्रभारियों और प्रमुख पार्टी पदाधिकारियों को जिम्मेदारियां सौंपी गईं। बैठक में विधानसभा क्षेत्र बिधूना के अध्यक्ष रानू पालीवाल, विधायक प्रतिनिधि डॉ. नवीन वर्मा, अरविंद यादव, सुमन दिवाकर पूर्व प्रमुख एरवाकटरा, राजीव शाक्य ब्लॉक अध्यक्ष एरवाकटरा, क्षत्रपाल सिंह वर्मा निवर्तमान मीडिया प्रभारी, संतोष कुमार उर्फ लालजी गुप्ता, नृपेन्द्र यादव और मूलचंद पाल सहित कई पार्टी कार्यकर्ता मौजूद रहे।1
- जनपद में उप निरीक्षक के 10560 पदों पर भर्ती के लिए आयोजित लिखित परीक्षा का आयोजन शनिवार को कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच किया गया। जिले के कुल आठ परीक्षा केन्द्रों पर परीक्षा संचालित की जा रही है। परीक्षा को सकुशल, शांतिपूर्ण और नकलविहीन संपन्न कराने के लिए जिला प्रशासन द्वारा व्यापक इंतजाम किए गए हैं। परीक्षा केन्द्रों पर सुबह से ही अभ्यर्थियों की भीड़ देखने को मिली। निर्धारित समय से पहले ही अभ्यर्थियों की सघन जांच के बाद उन्हें परीक्षा कक्ष में प्रवेश दिया गया। प्रत्येक केन्द्र पर पुलिस बल के साथ-साथ मजिस्ट्रेट भी तैनात किए गए हैं, जो परीक्षा व्यवस्था की लगातार निगरानी कर रहे हैं। किसी भी प्रकार की गड़बड़ी या नकल की संभावना को रोकने के लिए केन्द्रों के आसपास भी सुरक्षा व्यवस्था कड़ी रखी गई है। जिला प्रशासन के निर्देशानुसार परीक्षा केन्द्रों पर सीसीटीवी कैमरों के माध्यम से भी निगरानी की जा रही है। इसके अलावा मोबाइल फोन, इलेक्ट्रॉनिक उपकरण तथा अन्य प्रतिबंधित वस्तुओं को परीक्षा केन्द्र में ले जाने पर पूरी तरह रोक लगाई गई है। प्रवेश द्वार पर ही अभ्यर्थियों की गहन तलाशी ली जा रही है। अधिकारियों द्वारा समय-समय पर विभिन्न परीक्षा केन्द्रों का निरीक्षण भी किया जा रहा है, ताकि परीक्षा प्रक्रिया पूरी तरह पारदर्शी और निष्पक्ष बनी रहे। प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि नकल या किसी भी प्रकार की अनुचित गतिविधि पाए जाने पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। जिला प्रशासन की सतर्कता और कड़ी निगरानी के चलते परीक्षा शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराई जा रही है। अधिकारियों ने उम्मीद जताई कि सभी केन्द्रों पर परीक्षा निर्धारित समय के अनुसार बिना किसी बाधा के पूरी हो जाएगी।1
- Post by Deva nath1
- औरैया में आज 5280 अभ्यार्थी दारोगा भर्ती परीक्षा में होंगे शामिल, प्रत्येक पाली में 2640 अभ्यार्थी परीक्षा में होंगे शामिल, प्रथम पाली में सुबह 10 बजे से अपराह्न 12 बजे तक व द्वितीय पाली में अपराह्न 3 बजे से 5 बजे तक परीक्षा कराई जाएगी संपन्न, परीक्षा को सुचितापूर्ण व सकुशल सम्पन्न कराने को लेकर जिला प्रशासन के द्वारा की गई है जोरदार तैयारियां, प्रत्येक परीक्षा केंद्र पर एक स्टेटिक मजिस्ट्रेट व एक सेक्टर मजिस्ट्रेट की लगाई गई है ड्यूटी, कंट्रोल रूम से CCTV के जरिये रहेगी हर गतिविधि पर नजर, चप्पे-चप्पे पर पुलिस बल रहेगा मुस्तेद।2
- औरैया:गैस की किल्लत के बीच उपभोक्ताओं की जेब पर डाका। गैस बुकिंग पर्ची पर डिलीवरी चार्ज जोड़ा होने के बावजूद डिलीवरी नहीं पहुंच रही। उपभोक्ता यदि गोदाम से डिलीवरी प्राप्त करता है तब भी डिलीवरी चार्ज सहित बसूली। दर्शन गैस एजेंसी की गोदाम पर हुए रियल्टी चेक में उपभोक्ताओं ने बताया कि डिलीवरी चार्ज सहित बसूला जा रहा रुपया,जिससे उपभोक्ताओं को 38 रुपए का अतिरिक्त भार पड़ रहा है। बड़ा सवाल जब गोदाम से उपभोक्ता ले रहे डिलीवरी तो आखिर गैस एजेंसी क्यों बसूल रही डिलीवरी चार्ज। क्या जिम्मेदार इस कर कोई एक्शन लेंगे या फिर उपभोक्ताओं की जेब पर पड़ता रहेगा डाका1
- औरैया जिले के कस्बा अछल्दा में घरेलू गैस सिलेंडर लेने के लिए गैस एजेंसी पर उपभोक्ताओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। शुक्रवार सुबह से ही लोग अन्नपूर्णा गैस एजेंसी के बाहर लाइन लगाकर खड़े दिखाई दिए। सर्वर सुस्त होने के कारण ऑनलाइन गैस सिलेंडर की बुकिंग नहीं हो पा रही थी, जिससे उपभोक्ताओं को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। बताया गया कि गैस कंपनियों द्वारा सिलेंडर वितरण के नए नियम लागू किए गए हैं। इन नियमों के चलते कई उपभोक्ताओं को ऑनलाइन बुकिंग के बाद डीएसी का मैसेज नहीं मिल पा रहा है, जिससे सिलेंडर लेने में दिक्कत हो रही है। हालांकि एजेंसी पर गैस सिलेंडरों की उपलब्धता पर्याप्त बताई जा रही है। भीड़ बढ़ने पर एजेंसी संचालक शिशुपाल सिंह ने स्थिति को देखते हुए थाना पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही थाना प्रभारी पंकज मिश्रा पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और व्यवस्था संभाली। पुलिस ने उपभोक्ताओं को लाइन में लगवाकर बारी-बारी से एजेंसी के अंदर भेजकर सिलेंडर वितरण कराया, जिससे स्थिति नियंत्रित हो सकी। एजेंसी संचालक शिशुपाल सिंह के अनुसार शुक्रवार सुबह करीब 400 सिलेंडर स्टॉक में थे, जिनमें से दोपहर तीन बजे तक लगभग सवा दो सौ उपभोक्ताओं को सिलेंडर वितरित किए जा चुके थे। वहीं कुछ उपभोक्ताओं ने आरोप लगाया कि कुछ जनसेवा केंद्र संचालक ऑनलाइन बुकिंग के नाम पर अतिरिक्त पैसे वसूल रहे हैं।1