logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

ट्रैक्टर-ट्रॉली चोर गिरोह के 4 सदस्य गिरफ्तार मिर्जापुर थाना अदलहाट पुलिस ने अंतर्राज्यीय शातिर ट्रैक्टर-ट्रॉली चोर गिरोह के 4 सदस्यों को गिरफ्तार किया। उनके कब्जे से चोरी की 4 ट्रैक्टर, 3 ट्रॉली तथा 1 मोटरसाइकिल बरामद की गई है। इसका खुलासा पुलिस लाइन में एसपी ऑपरेशन मनीष मिश्र ने किया। मिर्जापुर -थाना अदलहाट पुलिस टीम ने मुखबिर की सूचना पर दबिश देकर 23 फरवरी को थाना क्षेत्र के ग्राम विशेषरपुर माफी हाईवे से पुलिस ने चोरी के ट्रैक्टर-ट्रॉली के साथ चार अभियुक्तों को गिरफ्तार किया। ट्रॉली में ईंट लदी हुई थी तथा उसके ऊपर एक मोटरसाइकिल भी रखी गई थी। गिरफ्तार आरोपियों में रिषु तिवारी 20 वर्ष निवासी भदौली, थाना कुदरा, जनपद कैमूर (बिहार) रविशंकर तिवारी उर्फ मंटू (35 वर्ष), निवासी अमरपुरा, थाना मोहनिया, कैमूर भभुआ (बिहार) आशीष कुमार तिवारी उर्फ गोलू (19 वर्ष), निवासी अमरपुरा, थाना मोहनिया, कैमूर भभुआ (बिहार) एवं जिले के जमालपुर निवासी आदित्य पाण्डेय उर्फ पप्पू पाण्डेय (20 वर्ष) शामिल हैं। पूछताछ के दौरान आरोपियों की निशानदेही पर ग्राम बरईपुर स्थित गंगा नदी के किनारे छिपाकर रखे गए 3 अन्य चोरी के ट्रैक्टर भी बरामद किए गए। पुलिस के अनुसार गिरोह जनपद व आसपास के जनपदों के साथ-साथ बिहार से ट्रैक्टर-ट्रॉली चोरी कर उन्हें दाउदनगर (जनपद औरंगाबाद, बिहार) के कबाड़ी को बेच देता था, जहां वाहनों को काटकर कबाड़ में बेच दिया जाता था। गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज इस संबंध में थाना अदलहाट पर मामला पंजीकृत कर चारों अभियुक्तों को न्यायालय भेज दिया गया है। बरामद सभी वाहनों को 207 एमवी एक्ट के अंतर्गत सीज किया गया है। गिरफ्तार आरोपी रिषु तिवारी व रविशंकर तिवारी उर्फ मंटू के विरुद्ध पूर्व में भी हत्या व चोरी जैसे गंभीर मामलों में मुकदमे दर्ज होने की जानकारी पुलिस ने दी है। पुलिस टीम की सराहना इस सफल कार्रवाई में प्रभारी निरीक्षक अजय कुमार सेठ, उपनिरीक्षक आशुतोष शुक्ला, अभयनारायण सिंह व उनकी टीम की महत्वपूर्ण भूमिका रही। पुलिस अधीक्षक ने टीम को सराहना देते हुए अभियान को आगे भी जारी रखने के निर्देश दिए हैं। Bite 1 : मनीष मिश्र, एसपी ऑपरेशन, मिर्जापुर।

8 hrs ago
user_Mirzapur Samachar
Mirzapur Samachar
पत्रकार गौरव विश्वकर्मा मिर्जापुर, मिर्जापुर, उत्तर प्रदेश•
8 hrs ago

ट्रैक्टर-ट्रॉली चोर गिरोह के 4 सदस्य गिरफ्तार मिर्जापुर थाना अदलहाट पुलिस ने अंतर्राज्यीय शातिर ट्रैक्टर-ट्रॉली चोर गिरोह के 4 सदस्यों को गिरफ्तार किया। उनके कब्जे से चोरी की 4 ट्रैक्टर, 3 ट्रॉली तथा 1 मोटरसाइकिल बरामद की गई है। इसका खुलासा पुलिस लाइन में एसपी ऑपरेशन मनीष मिश्र ने किया। मिर्जापुर -थाना अदलहाट पुलिस टीम ने मुखबिर की सूचना पर दबिश देकर 23 फरवरी को थाना क्षेत्र के ग्राम विशेषरपुर माफी हाईवे से पुलिस ने चोरी के ट्रैक्टर-ट्रॉली के साथ चार अभियुक्तों को गिरफ्तार किया। ट्रॉली में ईंट लदी हुई थी तथा उसके ऊपर एक मोटरसाइकिल भी रखी गई थी। गिरफ्तार आरोपियों में रिषु तिवारी 20 वर्ष निवासी भदौली, थाना कुदरा, जनपद कैमूर (बिहार) रविशंकर तिवारी उर्फ मंटू (35 वर्ष), निवासी अमरपुरा, थाना मोहनिया, कैमूर भभुआ (बिहार) आशीष कुमार तिवारी उर्फ गोलू (19 वर्ष), निवासी अमरपुरा, थाना मोहनिया, कैमूर भभुआ (बिहार) एवं जिले के जमालपुर निवासी आदित्य पाण्डेय उर्फ पप्पू पाण्डेय (20 वर्ष) शामिल हैं। पूछताछ के दौरान आरोपियों की निशानदेही पर ग्राम बरईपुर स्थित गंगा

नदी के किनारे छिपाकर रखे गए 3 अन्य चोरी के ट्रैक्टर भी बरामद किए गए। पुलिस के अनुसार गिरोह जनपद व आसपास के जनपदों के साथ-साथ बिहार से ट्रैक्टर-ट्रॉली चोरी कर उन्हें दाउदनगर (जनपद औरंगाबाद, बिहार) के कबाड़ी को बेच देता था, जहां वाहनों को काटकर कबाड़ में बेच दिया जाता था। गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज इस संबंध में थाना अदलहाट पर मामला पंजीकृत कर चारों अभियुक्तों को न्यायालय भेज दिया गया है। बरामद सभी वाहनों को 207 एमवी एक्ट के अंतर्गत सीज किया गया है। गिरफ्तार आरोपी रिषु तिवारी व रविशंकर तिवारी उर्फ मंटू के विरुद्ध पूर्व में भी हत्या व चोरी जैसे गंभीर मामलों में मुकदमे दर्ज होने की जानकारी पुलिस ने दी है। पुलिस टीम की सराहना इस सफल कार्रवाई में प्रभारी निरीक्षक अजय कुमार सेठ, उपनिरीक्षक आशुतोष शुक्ला, अभयनारायण सिंह व उनकी टीम की महत्वपूर्ण भूमिका रही। पुलिस अधीक्षक ने टीम को सराहना देते हुए अभियान को आगे भी जारी रखने के निर्देश दिए हैं। Bite 1 : मनीष मिश्र, एसपी ऑपरेशन, मिर्जापुर।

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • मिर्जापुर - थाना जिगना पुलिस ने टाटा नेक्सान कार से 315 बोतल अवैध अंग्रेजी शराब बरामद किया है। जिसकी अनुमानित कीमत लगभग 16 लाख रुपये है। शराब बरामद करते हुए पुलिस ने एक अंतर्राज्यीय शराब तस्कर को गिरफ्तार किया है। तस्करी में प्रयुक्त कार को सीज कर पश्चिम बंगाल निवासी अंकुश पासवान 21 वर्ष निवासी हवेली खड़कपुर, थाना काकासा, जनपद वर्धमान, पश्चिम बंगाल को गिरफ्तार कर कानूनी कार्रवाई में जुटी हुई है। मिर्जापुर - थाना जिगना पुलिस टीम वाहनों की चेकिंग कर रही थी । मुखबिर से सूचना मिली कि एक वाहन से अवैध शराब की खेप ले जाई जा रही है। सूचना पर जिगना थाना क्षेत्र के ग्राम नरोईया मोड़ के पास सघन चेकिंग की गई। इस दौरान झारखंड नम्बर अंकित टाटा नेक्सान कार को रोका गया। तलाशी लेने पर कार से 315 बोतल प्रत्येक 750 एमएल की अंग्रेजी शराब बरामद हुई। गिरफ्तार आरोपी की पहचान अंकुश पासवान के रूप में हुई है। बरामद शराब हरियाणा से बिहार ले जाई जा रही थी । पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह हरियाणा से अवैध अंग्रेजी शराब लाकर बिहार में ऊंचे दामों पर बेचता है। इस बार भी शराब को कार में छिपाकर बिहार ले जाया जा रहा था, लेकिन पुलिस की सतर्कता से वह पकड़ा गया। एसपी आपरेशन मनीष मिश्र ने बताया कि शराब बरामद कर कार को सीज किया गया है। आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कानूनी कार्रवाई की जा रही है। Bite : मनीष मिश्र, एसपी, ऑपरेशन मिर्जापुर
    3
    मिर्जापुर - थाना जिगना पुलिस ने टाटा नेक्सान कार से 315 बोतल अवैध अंग्रेजी शराब बरामद किया है। जिसकी अनुमानित कीमत लगभग 16 लाख रुपये है। शराब बरामद करते हुए पुलिस ने एक अंतर्राज्यीय शराब तस्कर को गिरफ्तार किया है। तस्करी में प्रयुक्त कार को सीज कर पश्चिम बंगाल निवासी अंकुश पासवान 21 वर्ष निवासी हवेली खड़कपुर, थाना काकासा, जनपद वर्धमान, पश्चिम बंगाल को गिरफ्तार कर कानूनी कार्रवाई में जुटी हुई है। 
मिर्जापुर - थाना जिगना पुलिस टीम वाहनों की चेकिंग कर रही थी । मुखबिर से सूचना मिली कि एक वाहन से अवैध शराब की खेप ले जाई जा रही है। सूचना पर जिगना थाना क्षेत्र के ग्राम नरोईया मोड़ के पास सघन चेकिंग की गई। इस दौरान झारखंड नम्बर अंकित टाटा नेक्सान कार को रोका गया। तलाशी लेने पर कार से 315 बोतल प्रत्येक 750 एमएल की अंग्रेजी शराब बरामद हुई।
गिरफ्तार आरोपी की पहचान अंकुश पासवान के रूप में हुई है। बरामद शराब हरियाणा से बिहार ले जाई जा रही थी । 
पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह हरियाणा से अवैध अंग्रेजी शराब लाकर बिहार में ऊंचे दामों पर बेचता है। इस बार भी शराब को कार में छिपाकर बिहार ले जाया जा रहा था, लेकिन पुलिस की सतर्कता से वह पकड़ा गया। एसपी आपरेशन मनीष मिश्र ने बताया कि शराब बरामद कर कार को सीज किया गया है। आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कानूनी कार्रवाई की जा रही है। 
Bite : मनीष मिश्र, एसपी, ऑपरेशन मिर्जापुर
    user_Mirzapur Samachar
    Mirzapur Samachar
    पत्रकार गौरव विश्वकर्मा मिर्जापुर, मिर्जापुर, उत्तर प्रदेश•
    8 hrs ago
  • Post by ज्वाला प्रसाद
    1
    Post by ज्वाला प्रसाद
    user_ज्वाला प्रसाद
    ज्वाला प्रसाद
    औराई, भदोही, उत्तर प्रदेश•
    6 hrs ago
  • Post by Rajesh Tiwari
    1
    Post by Rajesh Tiwari
    user_Rajesh Tiwari
    Rajesh Tiwari
    Aurai, Bhadohi•
    6 hrs ago
  • Post by Anis Akhtar
    1
    Post by Anis Akhtar
    user_Anis Akhtar
    Anis Akhtar
    Video Creator औराई, भदोही, उत्तर प्रदेश•
    8 hrs ago
  • समाज के निराश्रित बच्चों के उत्थान की जिम्मेदारी हमारी -डा राजेश कनौजिया 12 वीं तक के शिक्षा के लिए प्रतिवर्ष 5 हजार रुपए देगा ट्रस्ट कोइरौना।संत गाडगे समग्र धोबी समाज उत्थान ट्रस्ट द्वारा आयोजित संत गाडगे 150 वां जन्मोत्सव पखवाड़ा गोपीगंज रामलीला में आयोजित किया गया जिसमें कार्यक्रम के मुख्य अतिथि डॉ राजेश कनौजिया ने समाज के उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि समाज के निर्धन छात्र छात्राओं को बारहवीं तक के पढ़ाई के लिए प्रति छात्र छात्रा सालाना 5 हजार रुपए का सहयोग एवं जिन निर्धन बच्चियों के पिता नहीं हैं उनके विवाह के लिए भी ट्रस्ट धन की व्यवस्था करेगा। कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि प्रोफेसर शिव प्रसाद कनौजिया ने कहा कि समाज के बच्चे शिक्षा के लिए अग्रसर हों क्योंकि शिक्षा की चमक से समाज और देश दोनों का भला होगा। कार्यक्रम में सर्व प्रथम संत गाडगे जी एवं बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर के तैल चित्र पर दीप प्रज्ज्वलित कर माल्यार्पण किया गया।इसके उपरांत निराश्रित महिला आरती देवी पत्नी स्व.रामजी कनौजिया निवासी कंतीरामपुर एवं मीरा देवी पत्नी स्व.पप्पू निवासी इब्राहिमपुर को पांच पांच हजार रूपए तथा संतोष कनौजिया निवासी सागररायपुर के गंभीर बिमारी के उपचार के लिए तेरह हजार रुपए ट्रस्ट के अध्यक्ष कृष्ण मुरारी कनौजिया द्वारा प्रदान किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता श्री रामतवंकल कनौजिया एवं संचालन एडवोकेट राहुल कनौजिया ने किया।इस अवसर पर प्रमुख रूप से श्याम सुंदर कनौजिया,विनय कनौजिया, दिलीप,रामधारी,पंचम,मैनेजर,विशुनलाल,दिलीप भीम,केशवराम,रमेश, ओमप्रकाश,राम श्रृंगार,आशीष, श्रीचंद,रामरसीले,अन्नू देवी,प्यारी देवी सहित बड़ी संख्या में धोबी समाज के स्त्री पुरुष उपस्थित रहे।
    1
    समाज के निराश्रित बच्चों के उत्थान की जिम्मेदारी हमारी -डा राजेश कनौजिया 
12 वीं तक के शिक्षा के लिए प्रतिवर्ष 5 हजार रुपए देगा ट्रस्ट 
कोइरौना।संत गाडगे समग्र धोबी समाज उत्थान ट्रस्ट द्वारा आयोजित संत गाडगे 150 वां जन्मोत्सव पखवाड़ा गोपीगंज रामलीला में आयोजित किया गया जिसमें कार्यक्रम के मुख्य अतिथि डॉ राजेश कनौजिया ने समाज के उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि समाज के निर्धन छात्र छात्राओं को बारहवीं तक के पढ़ाई के लिए प्रति छात्र छात्रा सालाना 5 हजार रुपए का सहयोग एवं जिन निर्धन बच्चियों के पिता नहीं हैं उनके विवाह के लिए भी ट्रस्ट धन की व्यवस्था करेगा। कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि प्रोफेसर शिव प्रसाद कनौजिया ने कहा कि समाज के बच्चे शिक्षा के लिए अग्रसर हों क्योंकि शिक्षा की चमक से समाज और देश दोनों का भला होगा। कार्यक्रम में सर्व प्रथम संत गाडगे जी एवं बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर के तैल चित्र पर दीप प्रज्ज्वलित कर माल्यार्पण किया गया।इसके उपरांत निराश्रित महिला आरती देवी पत्नी स्व.रामजी कनौजिया निवासी कंतीरामपुर एवं मीरा देवी पत्नी स्व.पप्पू निवासी इब्राहिमपुर को पांच पांच हजार रूपए तथा संतोष कनौजिया निवासी सागररायपुर के गंभीर बिमारी के उपचार के लिए तेरह हजार रुपए ट्रस्ट के अध्यक्ष कृष्ण मुरारी कनौजिया द्वारा प्रदान किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता श्री रामतवंकल कनौजिया एवं संचालन एडवोकेट राहुल कनौजिया ने किया।इस अवसर पर प्रमुख रूप से श्याम सुंदर कनौजिया,विनय कनौजिया, दिलीप,रामधारी,पंचम,मैनेजर,विशुनलाल,दिलीप भीम,केशवराम,रमेश, ओमप्रकाश,राम श्रृंगार,आशीष, श्रीचंद,रामरसीले,अन्नू देवी,प्यारी देवी सहित बड़ी संख्या में धोबी समाज के स्त्री पुरुष उपस्थित रहे।
    user_शेरू दुबे
    शेरू दुबे
    ज्ञानपुर, भदोही, उत्तर प्रदेश•
    3 hrs ago
  • भदोही जनपद के जंगीगंज स्थित बड़गांव मार्ग का चौड़ी करण कराया जाना अति आवश्यक हैं लेकिन जिम्मेदार हैं बेखबर
    1
    भदोही जनपद के जंगीगंज स्थित बड़गांव मार्ग का चौड़ी करण कराया जाना अति आवश्यक हैं लेकिन जिम्मेदार हैं बेखबर
    user_Ram sajivan pandey
    Ram sajivan pandey
    Social worker ज्ञानपुर, भदोही, उत्तर प्रदेश•
    16 hrs ago
  • मिर्जापुर में रोड चौड़ीकरण का काम शुरू हो गया है, जिससे आने वाले समय में जाम से निजात मिलने की उम्मीद है। भरूहना से मेडिकल कॉलेज तक 50 फीट चौड़ी सड़क बनने से जाम की समस्या खत्म होगी, जिससे वाराणसी जाने वालों को भी फायदा मिलेगा
    1
    मिर्जापुर में रोड चौड़ीकरण का काम शुरू हो गया है, जिससे आने वाले समय में जाम से निजात मिलने की उम्मीद है। भरूहना से मेडिकल कॉलेज तक 50 फीट चौड़ी सड़क बनने से जाम की समस्या खत्म होगी, जिससे वाराणसी जाने वालों को भी फायदा मिलेगा
    user_Mirzapur Samachar
    Mirzapur Samachar
    पत्रकार गौरव विश्वकर्मा मिर्जापुर, मिर्जापुर, उत्तर प्रदेश•
    17 hrs ago
  • Post by Rajesh Tiwari
    1
    Post by Rajesh Tiwari
    user_Rajesh Tiwari
    Rajesh Tiwari
    Aurai, Bhadohi•
    13 hrs ago
  • Post by Anis Akhtar
    1
    Post by Anis Akhtar
    user_Anis Akhtar
    Anis Akhtar
    Video Creator औराई, भदोही, उत्तर प्रदेश•
    21 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.