सोशल मीडिया पर खंड विकास अधिकारियों और पंचायत सचिवों के विरुद्ध की गई आपत्तिजनक व अभद्र टिप्पणी को लेकर पंचायत सचिव संघ सलूणी ने कड़ा रोष जताया है। इस संबंध में संघ की ओर से उपमंडल दंडाधिकारी सलूणी को लिखित शिकायत सौंपते हुए त्वरित कार्रवाई की मांग की गई है। शिकायत पत्र में बताया गया कि चंबा जनपद के सलूणी क्षेत्र के एक व्यक्ति द्वारा सोशल मीडिया मंच पर खंड विकास अधिकारियों व पंचायत सचिवों की निष्ठा पर सवाल उठाते हुए अत्यंत आपत्तिजनक पोस्ट की गई, जिससे प्रशासनिक हलकों में भारी आक्रोश व्याप्त है। आरोप है कि संबंधित व्यक्ति ने न केवल अधिकारियों पर भ्रष्टाचार के आरोप लगाए, बल्कि लोक सेवकों की गरिमा को भी सार्वजनिक रूप से ठेस पहुंचाई। पंचायत सचिव संघ का कहना है कि इस तरह की टिप्पणियां न केवल असंवैधानिक हैं, बल्कि इससे सरकारी कर्मचारियों का मनोबल गिरता है और समाज में उनकी छवि धूमिल होती है। संघ ने इसे सरकारी तंत्र के खिलाफ एक सोची-समझी साजिश करार दिया है। संघ ने चेतावनी दी है कि यदि पुलिस प्रशासन इस मामले में गंभीरता दिखाते हुए दोषी व्यक्ति के खिलाफ शीघ्र कानूनी कार्रवाई सुनिश्चित नहीं करता, तो समस्त पंचायत सचिव पंचायत एवं अन्य सरकारी कार्यों का बहिष्कार करने को मजबूर होंगे। आवश्यकता पड़ने पर सड़कों पर उतरकर विरोध प्रदर्शन भी किया जाएगा। पंचायत सचिव संघ सलूणी ने यह भी स्पष्ट किया है कि सम्मान की रक्षा के लिए यह एक निर्णायक लड़ाई होगी। संघ ने पुलिस प्रशासन से मांग की है कि संबंधित व्यक्ति को तुरंत मुकदमा दर्ज कर सख्त कार्रवाई की जाए, ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाओं पर रोक लग सके। इस मामले को लेकर पंचायत सचिवों द्वारा अपने-अपने क्षेत्र के संबंधित पुलिस थानों में एफआईआर दर्ज कराई जा रही है। बाइट पंचायत सचिव।
सोशल मीडिया पर खंड विकास अधिकारियों और पंचायत सचिवों के विरुद्ध की गई आपत्तिजनक व अभद्र टिप्पणी को लेकर पंचायत सचिव संघ सलूणी ने कड़ा रोष जताया है। इस संबंध में संघ की ओर से उपमंडल दंडाधिकारी सलूणी को लिखित शिकायत सौंपते हुए त्वरित कार्रवाई की मांग की गई है। शिकायत पत्र में बताया गया कि चंबा जनपद के सलूणी क्षेत्र के एक व्यक्ति द्वारा सोशल मीडिया मंच पर खंड विकास अधिकारियों व पंचायत सचिवों की निष्ठा पर सवाल उठाते हुए अत्यंत आपत्तिजनक पोस्ट की गई, जिससे प्रशासनिक हलकों में भारी आक्रोश व्याप्त है। आरोप है
कि संबंधित व्यक्ति ने न केवल अधिकारियों पर भ्रष्टाचार के आरोप लगाए, बल्कि लोक सेवकों की गरिमा को भी सार्वजनिक रूप से ठेस पहुंचाई। पंचायत सचिव संघ का कहना है कि इस तरह की टिप्पणियां न केवल असंवैधानिक हैं, बल्कि इससे सरकारी कर्मचारियों का मनोबल गिरता है और समाज में उनकी छवि धूमिल होती है। संघ ने इसे सरकारी तंत्र के खिलाफ एक सोची-समझी साजिश करार दिया है। संघ ने चेतावनी दी है कि यदि पुलिस प्रशासन इस मामले में गंभीरता दिखाते हुए दोषी व्यक्ति के खिलाफ शीघ्र कानूनी कार्रवाई सुनिश्चित नहीं करता, तो समस्त पंचायत सचिव
पंचायत एवं अन्य सरकारी कार्यों का बहिष्कार करने को मजबूर होंगे। आवश्यकता पड़ने पर सड़कों पर उतरकर विरोध प्रदर्शन भी किया जाएगा। पंचायत सचिव संघ सलूणी ने यह भी स्पष्ट किया है कि सम्मान की रक्षा के लिए यह एक निर्णायक लड़ाई होगी। संघ ने पुलिस प्रशासन से मांग की है कि संबंधित व्यक्ति को तुरंत मुकदमा दर्ज कर सख्त कार्रवाई की जाए, ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाओं पर रोक लग सके। इस मामले को लेकर पंचायत सचिवों द्वारा अपने-अपने क्षेत्र के संबंधित पुलिस थानों में एफआईआर दर्ज कराई जा रही है। बाइट पंचायत सचिव।
- सुजानपुर: राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय भलेठ के विद्यार्थियों ने शैक्षणिक भ्रमण के अंतर्गत सुजानपुर पुलिस स्टेशन का दौरा किया। इस विज़िट का उद्देश्य विद्यार्थियों को पुलिस विभाग की कार्यप्रणाली, कानून-व्यवस्था तथा नागरिक कर्तव्यों के प्रति जागरूक करना था। पुलिस स्टेशन में विद्यार्थियों का स्वागत पुलिस अधिकारियों द्वारा किया गया। इस दौरान विद्यार्थियों को थाने के विभिन्न अनुभागों, जैसे कि शिकायत पंजीकरण प्रक्रिया, महिला हेल्प डेस्क, साइबर अपराध, यातायात नियमों तथा आपातकालीन सेवाओं के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई। अधिकारियों ने विद्यार्थियों को कानून के पालन, अनुशासन और समाज में पुलिस की भूमिका के महत्व से अवगत कराया। विद्यार्थियों ने पुलिस अधिकारियों से कई जिज्ञासापूर्ण प्रश्न पूछे, जिनका सरल और रोचक तरीके से उत्तर दिया गया। इस संवादात्मक सत्र से विद्यार्थियों में आत्मविश्वास बढ़ा और कानून व्यवस्था के प्रति सकारात्मक दृष्टिकोण विकसित हुआ। विद्यालय की प्रधानाचार्या मंजरी वी महाजन ने इस अवसर पर कहा कि ऐसे शैक्षणिक भ्रमण विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास में सहायक होते हैं और उन्हें वास्तविक जीवन से जोड़ते हैं। उन्होंने पुलिस विभाग का धन्यवाद करते हुए कहा कि इस प्रकार की गतिविधियाँ विद्यार्थियों को जिम्मेदार नागरिक बनने की दिशा में प्रेरित करती हैं। इस शैक्षणिक भ्रमण के दौरान विद्यालय की इतिहास की प्रवक्ता सुमन रानी भी उपस्थित रहीं ।यह शैक्षणिक भ्रमण विद्यार्थियों के लिए ज्ञानवर्धक, प्रेरणादायक और यादगार अनुभव साबित हुआ।2
- हमीरपुर भारतीय जनता पार्टी की वरिष्ठ नेत्री उषा बिरला ने प्रेस विज्ञप्ति जारी करते हुए कहा कि इन दिनों आरडीजी (Revenue Deficit Grant – राजस्व घाटा अनुदान) को लेकर अनावश्यक भ्रम फैलाया जा रहा है। आरडीजी वह राशि होती है, जो केंद्र सरकार राज्यों की आय और खर्चों के बीच अंतर की भरपाई के लिए जारी करती है। उन्होंने कहा कि जब देश में नए राज्यों का गठन हुआ था, तब उनके पास आय के पर्याप्त संसाधन नहीं थे। ऐसे में केंद्र सरकार ने वित्त आयोग के माध्यम से इन राज्यों को आत्मनिर्भर बनाने के उद्देश्य से आरडीजी की व्यवस्था की। यह एक अल्पकालिक व्यवस्था थी, जिसे लंबे समय तक जारी नहीं रखा जा सकता। उषा बिरला ने कहा कि 16वें वित्त आयोग ने हिमाचल प्रदेश सहित देश के 15 राज्यों की आरडीजी समाप्त कर दी है। इनमें से अधिकांश राज्य भाजपा शासित हैं। इससे यह स्पष्ट होता है कि देश के यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी हमेशा राष्ट्रहित में निर्णय लेते हैं, न कि किसी विशेष पार्टी के पक्ष या विपक्ष में। उन्होंने कहा कि हिमाचल प्रदेश को छोड़कर इन सभी 15 राज्यों ने अपने-अपने प्रदेशों को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में ठोस प्रयास शुरू कर दिए हैं, जबकि हिमाचल प्रदेश की कांग्रेस सरकार आज भी केवल रोना रोने और कानूनी पहलुओं पर विचार करने तक सीमित है। उषा बिरला ने कहा कि कांग्रेस सरकार एक ओर यह दावा कर रही है कि उसने अपनी 10 गारंटियां पूरी कर दी हैं— हर महिला को ₹1500 प्रतिमाह, ₹2 किलो गोबर की खरीद, ₹100 लीटर दूध की खरीद, और हर वर्ष युवाओं को एक लाख रोजगार। अगर ये सभी दावे सही हैं, तो इससे यही सिद्ध होता है कि हिमाचल प्रदेश पहले से ही आत्मनिर्भर बन चुका है। लेकिन वास्तविकता इससे बिल्कुल अलग है। उन्होंने आरोप लगाया कि 2027 के विधानसभा चुनाव को देखते हुए कांग्रेस सरकार अपनी तथाकथित गारंटियों को केंद्र सरकार के खर्च पर पूरा करना चाहती है। आज हिमाचल प्रदेश की जनता कांग्रेस सरकार के कुप्रबंधन से बेहद परेशान है। उषा बिरला ने हिमाचल प्रदेश की कांग्रेस सरकार को सलाह दी कि वह अपने फालतू खर्चों में कटौती करे और प्रदेश को वास्तव में आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में गंभीर प्रयास करे। अंत में उन्होंने कहा, “मैं प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी का धन्यवाद करती हूं, जो सदैव राष्ट्रहित को सर्वोपरि रखते हैं।”1
- बीजेपी ने चुनाव जीतने के लिए हिंदू–मुस्लिम का ज़हर घोला, और सत्ता में आते ही नीति के नाम पर सौदेबाज़ी शुरू कर दी। एक तरफ़ हज़ारों करोड़ की योजनाओं का बँटवारा, दूसरी तरफ़ सवर्ण/सामान्य समाज के बच्चों के गले में UGC Act की फाँस। ये न सुधार है, न न्याय— ये वोट लेकर भविष्य गिरवी रखने की राजनीति है। मेहनत करने वालों को कानून, और तुष्टिकरण को खज़ाना— यही है बीजेपी का दोहरा चेहरा। मोदी है तो मुमकिन है… एक ही समाज से बार-बार वोट, और उसी समाज पर बार-बार वार। अब सवाल साफ़ है— चुप रहोगे या जवाब दोगे? हिमाचल जागेगा, तभी UGC गिरेगा। — रूमीत सिंह ठाकुर अध्यक्ष, राष्ट्रीय देवभूमि पार्टी #BiasThakur #UGCRollBack #HimachalPradesh #Himachal #शिक्षा_पर_वार_नहीं_सहेगा_हिमाचल #समान_नीति_समान_न्याय1
- कन्या रूपी मां भागासिद्ध भजन मण्डली डुघीलगा कुल्लू टीम आज चंडीगढ़ में महामाई के चरणों में हाजिरी शिरकत कर रहे हैं1
- कैलकुलेटर के दौर से पहले भारत ने दुनिया को शकुंतला देवी जैसी अद्भुत प्रतिभा दी। 1929 में बेंगलुरु में जन्मी शकुंतला देवी ने बिना कलम-कागज़ के कठिन गणनाएँ सेकंडों में हल कर सभी को चौंका दिया।‘ह्यूमन कैलकुलेटर’ के नाम से मशहूर शकुंतला देवी ने 1982 में 28 सेकंड में 13 अंकों की दो संख्याओं का गुणा कर गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया। उनका दिमाग़ मानव क्षमता की मिसाल है। #ProudToBeIndian #ShakuntalaDevi #HumanCalculator #IndianGenius #UnseenTalent #PrideOfIndia #MindPower #BeforeCalculators1
- Sleek, strong, and seriously stylish ✨ This glass center table with a metal frame is where modern elegance meets everyday durability — the perfect statement piece for a contemporary living room. For interior design ideas and customized solutions, contact Decoory Interiors 📩 DM for inquiries 📞 Contact us: 9821545511 📍Location: GF -71, Gaur City Center, Greater Noida West, Gautam Buddha Nagar, Uttar Pradesh 2013181
- भारी बारिश और बर्फबारी के चलते जल शक्ति विभाग मंडल सलूणी को करीब 24 लाख रुपये का नुकसान हुआ है। प्राकृतिक आपदा से क्षेत्र में पेयजल योजनाओं, पाइपलाइनों और अन्य जलापूर्ति ढांचों को क्षति पहुंची है। इसकी जानकारी जल शक्ति विभाग मंडल सलूणी के अधिशासी अभियंता दविंदर राणा ने दी। उन्होंने बताया कि बर्फबारी के कठिन मौसम के बावजूद विभागीय टीमें लगातार फील्ड में डटी हुई हैं और क्षतिग्रस्त जलापूर्ति योजनाओं को बहाल करने का कार्य तेजी से किया जा रहा है। दुर्गम और ऊंचाई वाले इलाकों में भी कर्मचारियों द्वारा सराहनीय प्रयास किए जा रहे हैं ताकि लोगों को पेयजल की समस्या का सामना न करना पड़े। अधिशासी अभियंता ने कहा कि प्राथमिकता के आधार पर प्रभावित क्षेत्रों में मरम्मत कार्य किया जा रहा है और स्थिति सामान्य करने के लिए सभी आवश्यक कदम उठाए जा रहे हैं। विभाग का लक्ष्य है कि मौसम की मार के बावजूद आम जनता को जल्द से जल्द निर्बाध पेयजल आपूर्ति सुनिश्चित की जाए। बाइट दविंदर राणा अधिशाषी अभियंता।1
- सुजानपुर यूजीसी गाइडलाइन का अंतिम दम तक विरोध किया जाएगा स्वर्ण समाज को नीचा दिखाने का जो कार्य किया गया है वह सहन नहीं होगा यह बात और राजपूत कल्याण सभा के जिला महासचिव जोगेंद्र ठाकुर ने मंगलवार को राजपूत कल्याण महासभा के आयोजित एक कार्यक्रम में सभा के तमाम सदस्य को संबोधित करते हुए कही बताते चले की राजपूत कल्याण महासभा का एक विशेष कार्यक्रम आयोजित हुआ जिसमें विशेष रूप से सेवानिवृत मेजर जनरल धर्मवीर सिंह राणा उपस्थित हुए कार्यक्रम की अध्यक्षता अनिल वर्मा द्वारा की गई इस मौके जिला के पदाधिकारियों और कार्यकारिणी के सदस्यों को पहचहान पत्र वितरित किये. सामान्य वर्ग के सभी मुद्दों के प्रति संघर्ष और यूजीसी गाइडलाइन्स के अतिम दम तक विरोध का प्रण लिया. बैठक को मुख्यातिथि के आलावा अनिल वर्मा, सामान्य वर्ग संयुक्त मंच के जिला अध्यक्ष राकेश ठाकुर,महासभा के महासचिव जोगिंदर ठाकुर, ने भी बैठक मे विचार ससंझा किये.1
- देवभूमि हिमाचल प्रदेश लोकगीत coming soon1