गर्मीउझानी में अलग-अलग स्थानों पर एक विवाहिता और एक नागरिक फांसी के फंदे पर झूला, दोनों की हुई मौत बदायूं। जिले के थाना उझानी क्षेत्र के गांव मलिकपुर में एक विवाहिता तो उझानी के मौहल्ला अहिरटोला में एक व्यक्ति ने फांसी के फंदे पर झूल कर अपनी जान दे दी। विवाहिता का अपने पति से विवाद चल रहा था वही दूसरी ओर मृतक की पत्नी उसे छोड़ कर जा चुकी थी। पुलिस ने दोनों शवों को अपने कब्जें में लेकर पीएम के लिए जिला मुख्यालय भेज दिया है। इधर विवाहिता के मायके पक्ष ने पुलिस को तहरीर देकर हत्या का आरोप लगाया है। कोतवाली क्षेत्र के गांव मलिकपुर निवासी दिनेश की पत्नी आरती का अपने पति से विवाद हो गया था। जिस पर उसने आत्मघाती कदम उठाते हुए सोमवार की दोपहर करीब तीन बजे अपने घर में परिवार के सदस्यों की गैर मौजूदगी में अपने कमरें में फांसी लगा ली जिससे उसकी मौत हो गई। परिवार के सदस्य जब घर पहुंचे तब आरती को फांसी पर लटकते हुए देख उन्होंने पुलिस को सूचना दी जिस पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को अपने कब्जें में लेकर पीएम को भेज दिया। इधर आरती की मौत की सूचना पर पहुंचे मायके पक्ष ने कोतवाली पहुंच कर पुलिस को तहरीर देकर कहा कि आरती की शादी छह वर्ष पूर्व की थी और तभी से उनका दामाद और उसका भाई दहेज के लिए परेशान करते रहते थे। उझानी के मौहल्ला अहिरटोला में सोमवार की शाम एक व्यक्ति ने अपने घर में फांसी पर लटक कर जान दे दी। हादसे के वक्त घर पर कोई मौजूद नही था। जब उसकी बुजुर्ग मां घर पहुंची तब उसे घटना की जानकारी हुई और उसने मौहल्लावासियों को बता कर शव को नीचे उतरवा कर पुलिस को सूचना दी मूल रूप से गठौना गांव का रहने वाला दिनेश कुमार दुबे उझानी के मौहल्ला अहिरटोला में किराए के मकान में अपनी मां के साथ रहता था। बताते है कि दिनेश का उसकी पत्नी से विवाद चल रहा था जिसके चलते पत्नी उसे छोड़ कर चली गई थी जिससे वह अपसाद में रहता था और इसी के चलते उसने सोमवार को फांसी लगा कर अपनी जान दे दी।

- Post by Diwakar Sahab Chaudhary Diwakar Sahab Chaudhary1
- ग्रामीणों ने बिजली के जर्जर तार बदलने के लिए उठाई आवाज, एसडीएम को सौंपा ज्ञापन बदायूं। बिसौली तहसील क्षेत्र के गांव दबतोरा के ग्रामीणों ने तहसील परिसर में एकत्रित होकर विद्युत विभाग के खिलाफ प्रदर्शन किया। उसके बाद एसडीएम राशि कृष्णा को ज्ञापन सौंपकर जर्जर बिजली तार बदलने की मांग की है। प्रदर्शन कर रहे लोगों ने गांव में लगे बिजली के जर्जर तार को बदलकर नए तार लगाने की मांग की। ग्रामीणों का कहना है कि गांव में लगे पुराने बिजली के तार जर्जर हो गए हैं। इसके चलते थोड़ी बहुत शॉट सर्किट होने पर बिजली का तार टूट जाता है। इससे लोगों में दुर्घटना की आशंका बनी रहती है। एड. मो. अजीम ने बताया कि इस जर्जर तार को बदलने के लिए बिजली विभाग के आला अधिकारियों को कई बार मांग पत्र दिया गया लेकिन अब तक कोई कार्रवाई नहीं हुई। एड. नकी खान ने बताया कि हमें विभाग के अधिकारियों द्वारा आश्वासन पर आश्वासन दिया जा रहा है लेकिन अभी तक जर्जर तार नहीं बदले गए हैं। जिस कारण हमेशा लोगों की जान पर खतरा मंडराता रहता है। ज्ञापन देते समय शोएब खान, शेर मोहम्मद मलिक, इरफान खान, जीशान, अनवार, मेहदी हसन, आले हसन, ओमकार, जगदीश, बाबू कुम्हार, भूरा, हंसपाल, माधोराम मौर्य, बृजपाल, राजाराम मौर्य आदि मौजूद रहे।1
- अलापुर/बदायूं। थाना अलापुर परिसर में सोमवार शाम दातागंज क्षेत्राधिकारी राहुल पांडे,उपजिलाधिकारी दातागंज धर्मेंद्र कुमार ने कस्बे और क्षेत्र के सम्मानित लोगों के साथ बैठक की। यह बैठक डॉ भीमराव अंबेडकर की जयंती के मद्देनजर को लेकर आयोजित की गई थी। आज थाना अलापुर मे भीमराब अम्बेडकर जयंती को लेकर हुई मीटिंग मे दातागंज सीओ राहुल पांडे एसडीएम साहब थाना अध्यक्ष माधव सिंह बिष्ट, एस आई मनोज कुमार, एस आई अश्विनी कुमार, पुलिस स्टॉफ मीटिंग में उपस्थित कस्बा आलापुर के लोग, रूपमाई उर्फ़ रामनगला के लोग, भसराला के आदि लोग उपस्थित रहे क्षेत्राधिकारी उपजिलाधिकारी ने सख्त आदेश दिए हैं कि बाबा साहब की प्रत्येक मूर्ति पर पुलिस बल मौजूद रहेगा। थाना क्षेत्र में कोई भी नई परंपरा नहीं निकल जाएगी जो परंपराएं प्राचीन समय से चलती आ रही है वही परंपराएं इस समय भी चलती रहेगी अगर किसी भी गांव या कस्बे में किसी बात को लेकर झगड़ा या कोई शिकायत सुनने को मिलती है तो उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी।2
- ब्रेकिंग न्यूज़: बदायूं संवाददाता मुनेन्द्र शर्मा संदिग्ध हालात में युवक ने लगाई फांसी, इलाके में सनसनी बदायूं के उझानी कोतवाली क्षेत्र से बड़ी खबर सामने आई है। नगर के मोहल्ला अहीर टोला में एक युवक ने संदिग्ध परिस्थितियों में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। बताया जा रहा है कि युवक ने अपने ही मकान में साड़ी के सहारे फांसी लगाई। घटना की जानकारी मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया और रो-रोकर बुरा हाल है। सूचना मिलते ही थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। फिलहाल युवक ने यह कदम क्यों उठाया, इसका कारण स्पष्ट नहीं हो पाया है। पुलिस पूरे मामले की गहन जांच में जुटी हुई है। इलाके में दहशत और तरह-तरह की चर्चाएं जारी।4
- Post by Ashish Kumar1
- उझानी,(बदायूं)। कोतवाली क्षेत्र के गांव मलिकपुर में पति से विवाद के बाद एक महिला ने फांसी पर लटक कर अपनी जान दे दी। परिजनों को विवाहिता के फांसी पर लटकने की जानकारी हुई तो उन्होंने पुलिस को बुला लिया। पुलिस ने शव को अपने कब्जें में लेकर पीएम को भेज दिया है। गांव मलिकपुर निवासी दिनेश कुमार की पत्नी आरती का अपने पति से किसी बात को लेकर विवाद हो गया था। चर्चा है कि विवाद के बाद से आरती अपने पति को रेल से कटने और सबको फंसाने की धमकी देती थी और वह अपने घर से भी निकल गई। चर्चा है कि पति और उसके परिवार वालो ने आरती को समझाबुझा कर वापस घर ले आए। बताते हैं कि जिस कमरे में आरती रहती थी उस कमरे के दरवाजे पर पति ने कुंडे में ताला डाल दिया था ताकि आरती किसी अनहोनी को अंजाम न दे सके। बताते हैं कि सोमवार की दोपहर करीब तीन बजे जब घर के लोग खेत-खलिहान के काम में लगे थी तभी आरती ने मौका देख कमरे का दरवाजा चुनरी से बंद कर लिया और फांसी का फंदा बना कर उस पर लटक गई जिससे उसकी मौत हो गई। बताते हैं कि जब परिजन खेत-खलिहान से वापस घर लौटे तब आरती के कमरे को बंद देख उन्होंने दराज से झांक कर देखा तो उनके होश उड़ गए। कमरे में आरती फंदे पर मृतावास्था में लटकी हुई थी। परिजनों ने पुलिस को सूचना दी जिस पर पुलिस मौके पर पहुंची और परिजनों के सहयोग से विवाहिता का शव फंदे से उतार कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।1
- आठवें दिन भी धरना जारी भाकियू चढूनी बिल्सी। तहसील क्षेत्र में आज आठवें दिन भी भारतीय किसान यूनियन चढूनी का लगातार धरना रहा जारी तहसील क्षेत्र के अंतर्गत परगना कोट के ग्राम अगोल का मजरा नगला खुर्द में गाटा संख्या 352 पर दबंग किस्म के लोगो से अवैध कब्जे को हटवाने के लिए भाकियू चढूनी कार्यकर्ता लगातार बिल्सी तहसील प्रांगण में धरना दे रहे हैं। जिस पर आज तक किसी उच्च अधिकारी द्वारा कोई विशेष दिलचस्पी नहीं दिखाई गई है। तमाम तमाम कोशिशें के बाद भी ना तो कोई सुनने को तैयार है और ना ही कोई अधिकारी कोई ध्यान नहीं दे रहे हैं और ना ही अब तक कोई कार्रवाई हुई है वही लेखपाल की सांठगांठ से दबंग अवैध कब्ज़ा जमा हुए हैं और पीड़ित को लगातार धमकियां दे रहे हैं दबंग के हौसले बुलंद हैं इन दबंगों के आगे प्रशासन भी हुआ फेल भारतीय किसान यूनियन ने मांग की है अवैध कब्ज़े को हटवाया जाए और पीड़ित महिला को न्याय दिलाया जाए और उसकी जमीन वापस की जाए। महिला सोमवती 6 अप्रैल से लगातार तहसील बिल्सी में धरने पर बैठी हुई है। उसे न्याय दिलाने में तहसील प्रशासन नाकाम होता देख भारतीय किसान यूनियन चढूनी ने अनिश्चितकालीन धरना प्रदर्शन कर रहे है। इस अवसर पर यार्वेंद्र यादव ब्लॉक अध्यक्ष, रामसिंह तहसील अध्यक्ष, सोमवती, इरशाद खान जिला उपाध्यक्ष,रहिस अहमद,नैपाली,अनवार शहा आदि लोग मौजूद रहे।1
- Post by Diwakar Sahab Chaudhary Diwakar Sahab Chaudhary1