logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

फतेहपुर: जनपद के कोतवाली थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम कोडरवा मजरा अलादातपुर में सनसनीखेज वारदात सामने आई है। एक युवक ने धारदार हथियार से हमला कर एक महिला की बेरहमी से हत्या कर दी। घटना के बाद पूरे इलाके में हड़कंप मच गया। मिली जानकारी के अनुसार, वारदात को अंजाम देकर आरोपी युवक मौके से फरार हो गया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है घटना के कारण गांव में दहशत का माहौल बना हुआ है।

20 hrs ago
user_Bablu singh Raftaar media
Bablu singh Raftaar media
निष्पक्ष पत्रकारिता करना उद्देश्य Fatehpur, Uttar Pradesh•
20 hrs ago

फतेहपुर: जनपद के कोतवाली थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम कोडरवा मजरा अलादातपुर में सनसनीखेज वारदात सामने आई है। एक युवक ने धारदार हथियार से हमला कर एक महिला की बेरहमी से हत्या कर दी। घटना के बाद पूरे इलाके में हड़कंप मच गया। मिली जानकारी के अनुसार, वारदात को अंजाम देकर आरोपी युवक मौके से फरार हो गया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है घटना के कारण गांव में दहशत का माहौल बना हुआ है।

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • की धमकी देने का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।वायरल वीडियो में युवक एक युवती के साथ मारपीट करता हुआ भी नजर आ रहा है,जिससे इलाके में दहशत का माहौल है। बताया जा रहा है कि आरोपी युवक का नाम हिमांशु पांडेय है,जो सरेनी थाना क्षेत्र के छिवलहा गांव का रहने वाला है।वीडियो के सामने आते ही पुलिस विभाग में हड़कंप मच गया है। पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए जांच शुरू कर दी है और आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर तलाश शुरू कर दी है।
    1
    की धमकी देने का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।वायरल वीडियो में युवक एक युवती के साथ मारपीट करता हुआ भी नजर आ रहा है,जिससे इलाके में दहशत का माहौल है।
बताया जा रहा है कि आरोपी युवक का नाम हिमांशु पांडेय है,जो सरेनी थाना क्षेत्र के छिवलहा गांव का रहने वाला है।वीडियो के सामने आते ही पुलिस विभाग में हड़कंप मच गया है।
पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए जांच शुरू कर दी है और आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर तलाश शुरू कर दी है।
    user_रोहित यादव भारत न्यूज़ 24
    रोहित यादव भारत न्यूज़ 24
    Physiotherapist डलमऊ, रायबरेली, उत्तर प्रदेश•
    15 hrs ago
  • रायबरेली में पुलिस और बदमाशों के बीच अलग-अलग थाना क्षेत्रों में हुई मुठभेड़ में बड़ी सफलता हाथ लगी है। वाहन चेकिंग के दौरान पुलिस व बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में दो बदमाशों के पैर में गोली लगी है जबकि तीन अन्य अपराधियों को गिरफ्तार कर लिया गया।रायबरेली पुलिस और एसओजी की संयुक्त टीम ने नसीराबाद और बछरावां थाना क्षेत्र में ऑपरेशन लंगड़ा के तहत कार्रवाई की। मुठभेड़ के दौरान दो शातिर बदमाशों—सूरज और मार्को उर्फ अभिनंदन—के पैर में गोली लगी, जिन्हें घायल अवस्था में अस्पताल में भर्ती कराया गया है।वहीं, पुलिस ने मौके से तीन अन्य बदमाशों—मनीष, पिंटू और अनिकेत—को गिरफ्तार कर लिया। बताया जा रहा है कि ये सभी आरोपी हत्या और लूट जैसे गंभीर मामलों में वांछित थे।पुलिस के मुताबिक, सभी बदमाश ईको कार और आर1 मोटरसाइकिल से भागने की कोशिश कर रहे थे, तभी वाहन चेकिंग के दौरान पुलिस ने उन्हें घेर लिया और मुठभेड़ के बाद दबोच लिया। स्थान -रायबरेली रिपोर्ट -बलवंत कुमार
    1
    रायबरेली में पुलिस और बदमाशों के बीच अलग-अलग थाना क्षेत्रों में हुई मुठभेड़ में बड़ी सफलता हाथ लगी है। वाहन चेकिंग के दौरान पुलिस व बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में दो बदमाशों के पैर में गोली लगी है जबकि तीन अन्य अपराधियों को गिरफ्तार कर लिया गया।रायबरेली पुलिस और एसओजी की संयुक्त टीम ने नसीराबाद और बछरावां थाना क्षेत्र में ऑपरेशन लंगड़ा के तहत कार्रवाई की। मुठभेड़ के दौरान दो शातिर बदमाशों—सूरज और मार्को उर्फ अभिनंदन—के पैर में गोली लगी, जिन्हें घायल अवस्था में अस्पताल में भर्ती कराया गया है।वहीं, पुलिस ने मौके से तीन अन्य बदमाशों—मनीष, पिंटू और अनिकेत—को गिरफ्तार कर लिया। बताया जा रहा है कि ये सभी आरोपी हत्या और लूट जैसे गंभीर मामलों में वांछित थे।पुलिस के मुताबिक, सभी बदमाश ईको कार और आर1 मोटरसाइकिल से भागने की कोशिश कर रहे थे, तभी वाहन चेकिंग के दौरान पुलिस ने उन्हें घेर लिया और मुठभेड़ के बाद दबोच लिया।
स्थान -रायबरेली 
रिपोर्ट -बलवंत कुमार
    user_Balvant singh Press
    Balvant singh Press
    डलमऊ, रायबरेली, उत्तर प्रदेश•
    20 hrs ago
  • बबेरू नवरात्रि महोत्सव पर लगाई गयी प्रदर्शनी, जल परी शो रहा आकर्षण का केन्द्र
    1
    बबेरू नवरात्रि महोत्सव पर लगाई गयी प्रदर्शनी, जल परी शो रहा आकर्षण का केन्द्र
    user_JSB NEWS UP
    JSB NEWS UP
    पत्रकारिता Baberu, Banda•
    5 hrs ago
  • ग्राम मधुकरपुर थाना कोतवाली लालगंज के निकट ई रिक्शा चालक को डंपर ने मारी टक्कर एक की गई जान महिला गंभीर रूप से घायल।
    1
    ग्राम मधुकरपुर थाना कोतवाली लालगंज के निकट ई रिक्शा चालक को डंपर ने मारी टक्कर एक की गई जान महिला गंभीर रूप से घायल।
    user_RN Vishwkarma
    RN Vishwkarma
    Bighapur, Unnao•
    8 hrs ago
  • रायबरेली।सवारियां लेकर सलोन जा रही एक निजी बस में बुधवार की देर शाम संदिग्ध परिस्थितियों में आग लग गई। गनीमत रही कि हादसे में कोई हताहत नहीं हुआ। बताया जा रहा है कि एक निजी बस देर शाम यात्रियों को लेकर सलोन के लिए निकली। रायबरेली-प्रतापगढ़ राजमार्ग पर भदोखर के रायपुर महेरी में अचानक बस में आग लग गई। धुआं उठता देख चालक ने आनन-फानन बस खड़ी कर सभी यात्रियों को नीचे उतारा। इस दौरान आस पास के लोग भी मौके पर एकत्रित हो गए। स्थानीय लोगों ने बाल्टी से पानी व बालू डालकर आग बुझाने का प्रयास किया, लेकिन तब तक आग भयावह रूप ले चुकी थी।मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। भदोखर थानाध्यक्ष राकेश चंद्र ने बताया कि बस यात्री लेकर सलोन जा रही थी। सभी यात्री सुरक्षित हैं, आग पर काबू पा लिया गया है।
    3
    रायबरेली।सवारियां लेकर सलोन जा रही एक निजी बस में बुधवार की देर शाम संदिग्ध परिस्थितियों में आग लग गई। गनीमत रही कि हादसे में कोई हताहत नहीं हुआ।
बताया जा रहा है कि एक निजी बस देर शाम यात्रियों को लेकर सलोन के लिए निकली। रायबरेली-प्रतापगढ़ राजमार्ग पर भदोखर के रायपुर महेरी में अचानक बस में आग लग गई।
धुआं उठता देख चालक ने आनन-फानन बस खड़ी कर सभी यात्रियों को नीचे उतारा। इस दौरान आस पास के लोग भी मौके पर एकत्रित हो गए। स्थानीय लोगों ने बाल्टी से पानी व बालू डालकर आग बुझाने का प्रयास किया, लेकिन तब तक आग भयावह रूप ले चुकी थी।मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। भदोखर थानाध्यक्ष राकेश चंद्र ने बताया कि बस यात्री लेकर सलोन जा रही थी। सभी यात्री सुरक्षित हैं, आग पर काबू पा लिया गया है।
    user_खबरे सुपर फास्ट सलोन
    खबरे सुपर फास्ट सलोन
    Video Creator सलोन, रायबरेली, उत्तर प्रदेश•
    4 hrs ago
  • एसपी रवि कुमार के निर्देशन में चला अभियान, परिजनों के चेहरों पर लौटी मुस्कान रायबरेली। जनपद में चलाए जा रहे “ऑपरेशन मुस्कान” अभियान के तहत रायबरेली पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस अधीक्षक रवि कुमार के निर्देशन में विभिन्न थाना क्षेत्रों में विशेष अभियान चलाकर कुल 17 बालिकाओं को सकुशल बरामद किया गया है। एसपी रवि कुमार ने बताया कि लापता बच्चों की तलाश के लिए पुलिस की अलग-अलग टीमें गठित की गई थीं, जिन्होंने लगातार प्रयास करते हुए विभिन्न स्थानों पर छापेमारी और खोजबीन की। आधुनिक तकनीक और स्थानीय सूचनाओं के आधार पर पुलिस ने सभी बालिकाओं को सुरक्षित ढूंढ निकाला। पुलिस अधीक्षक ने बताया कि “ऑपरेशन मुस्कान” का मुख्य उद्देश्य लापता बच्चों को जल्द से जल्द खोजकर उन्हें उनके परिवार से मिलाना है। इसके लिए जनपद पुलिस पूरी तरह सतर्क और सक्रिय है। उन्होंने कहा कि भविष्य में भी ऐसे अभियान लगातार जारी रहेंगे, ताकि किसी भी परिवार को अपने बच्चों से बिछड़ने का दर्द न सहना पड़े।
    1
    एसपी रवि कुमार के निर्देशन में चला अभियान, परिजनों के चेहरों पर लौटी मुस्कान
रायबरेली। जनपद में चलाए जा रहे “ऑपरेशन मुस्कान” अभियान के तहत रायबरेली पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस अधीक्षक रवि कुमार के निर्देशन में विभिन्न थाना क्षेत्रों में विशेष अभियान चलाकर कुल 17 बालिकाओं को सकुशल बरामद किया गया है।
एसपी रवि कुमार ने बताया कि लापता बच्चों की तलाश के लिए पुलिस की अलग-अलग टीमें गठित की गई थीं, जिन्होंने लगातार प्रयास करते हुए विभिन्न स्थानों पर छापेमारी और खोजबीन की। आधुनिक तकनीक और स्थानीय सूचनाओं के आधार पर पुलिस ने सभी बालिकाओं को सुरक्षित ढूंढ निकाला।
पुलिस अधीक्षक ने बताया कि “ऑपरेशन मुस्कान” का मुख्य उद्देश्य लापता बच्चों को जल्द से जल्द खोजकर उन्हें उनके परिवार से मिलाना है। इसके लिए जनपद पुलिस पूरी तरह सतर्क और सक्रिय है। उन्होंने कहा कि भविष्य में भी ऐसे अभियान लगातार जारी रहेंगे, ताकि किसी भी परिवार को अपने बच्चों से बिछड़ने का दर्द न सहना पड़े।
    user_Ravindra Kumar
    Ravindra Kumar
    Rae Bareli, Uttar Pradesh•
    7 hrs ago
  • मानवता की मिसाल बने सिपाही अभिषेक यादव, वक्त पर दिखाई असली पुलिसिंग! एम्बुलेंस लेट हुई तो खुद ही घायल को लेकर दौड़े, बचाई अनमोल जान। ऐसे जांबाज़ सिपाही ही बढ़ाते हैं खाकी वर्दी का सम्मान। मुसीबत की घड़ी में फरिश्ता बनकर सामने आई पुलिस। सलाम है ऐसे दरियादिल सिपाही को, जिन्होंने इंसानियत को सबसे ऊपर रखा! युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। एक घायल बरगदहा तो दूसरा कटघर का रहने वाला बताया जा रहा है। सूचना पर पहुंची पुलिस, लेकिन एंबुलेंस देर से पहुंचने पर मची अफरा-तफरी। आनन-फानन में डायल 112 से घायलों को डलमऊ चिकित्सालय भेजा गया।
    1
    मानवता की मिसाल बने सिपाही अभिषेक यादव, वक्त पर दिखाई असली पुलिसिंग!
एम्बुलेंस लेट हुई तो खुद ही घायल को लेकर दौड़े, बचाई अनमोल जान।
ऐसे जांबाज़ सिपाही ही बढ़ाते हैं खाकी वर्दी का सम्मान।
मुसीबत की घड़ी में फरिश्ता बनकर सामने आई पुलिस।
सलाम है ऐसे दरियादिल सिपाही को, जिन्होंने इंसानियत को सबसे ऊपर रखा!
युवक गंभीर रूप से घायल हो गए।
एक घायल बरगदहा तो दूसरा कटघर का रहने वाला बताया जा रहा है।
सूचना पर पहुंची पुलिस, लेकिन एंबुलेंस देर से पहुंचने पर मची अफरा-तफरी।
आनन-फानन में डायल 112 से घायलों को डलमऊ चिकित्सालय भेजा गया।
    user_रोहित यादव भारत न्यूज़ 24
    रोहित यादव भारत न्यूज़ 24
    Physiotherapist डलमऊ, रायबरेली, उत्तर प्रदेश•
    16 hrs ago
  • रायबरेली में प्रशासन और नहर विभाग की लापरवाही से किसान परेशान तीन साल पहले करीब 3 करोड़ की लागत से खुदवाई गई हिलगी माइनर नहर आज तक सूखी पड़ी किसानों का आरोप—नहर में अब तक नहीं पहुंचा पानी खड़ी धान की फसल के बीच खोदी गई थी नहर, अब तक नहीं मिला जमीन का मुआवजा करीब 4 किलोमीटर लंबी नहर बनने के बाद भी किसानों को नहीं मिला कोई लाभ कई बार शिकायत के बावजूद अधिकारियों ने नहीं की सुनवाई किसानों में बढ़ रहा आक्रोश, धरना-प्रदर्शन की दी चेतावनी प्रशासन और नहर विभाग के अधिकारियों पर किसानों ने लगाए गंभीर आरोप स्थान -रायबरेली रिपोर्ट -बलवंत कुमार
    1
    रायबरेली में प्रशासन और नहर विभाग की लापरवाही से किसान परेशान
तीन साल पहले करीब 3 करोड़ की लागत से खुदवाई गई हिलगी माइनर नहर आज तक सूखी पड़ी किसानों का आरोप—नहर में अब तक नहीं पहुंचा पानी
खड़ी धान की फसल के बीच खोदी गई थी नहर, अब तक नहीं मिला जमीन का मुआवजा
करीब 4 किलोमीटर लंबी नहर बनने के बाद भी किसानों को नहीं मिला कोई लाभ
कई बार शिकायत के बावजूद अधिकारियों ने नहीं की सुनवाई किसानों में बढ़ रहा आक्रोश, धरना-प्रदर्शन की दी चेतावनी
प्रशासन और नहर विभाग के अधिकारियों पर किसानों ने लगाए गंभीर आरोप
स्थान -रायबरेली 
रिपोर्ट -बलवंत कुमार
    user_Balvant singh Press
    Balvant singh Press
    डलमऊ, रायबरेली, उत्तर प्रदेश•
    21 hrs ago
  • जनपद रायबरेली में घरेलू गैस के लिए दर-दर भटक रहे उपभोक्ता। सरकार बता रही पैनिक बाइंग।
    1
    जनपद रायबरेली में घरेलू गैस के लिए दर-दर भटक रहे उपभोक्ता।
सरकार बता रही पैनिक बाइंग।
    user_RN Vishwkarma
    RN Vishwkarma
    Bighapur, Unnao•
    18 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.