जगतपुर पावर हाउस में पैनल ब्लास्ट, तीन घंटे बिजली बाधित जगतपुर रायबरेली स्थित पावर हाउस में बुधवार सुबह करीब 9:30 बजे पैनल नंबर दो में अचानक ब्लास्ट हो गया, जिससे पूरे क्षेत्र की बिजली आपूर्ति बाधित हो गई। घटना के बाद आसपास के इलाकों में अफरा-तफरी का माहौल बन गया और उपभोक्ताओं को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ा। तेज गर्मी के बीच बिजली गुल होने से लोगों की दिनचर्या भी प्रभावित हुई। सूचना मिलते ही विद्युत विभाग की टीम मौके पर पहुंची और तत्काल मरम्मत कार्य शुरू किया गया। पावर हाउस के कर्मचारियों ने क्षतिग्रस्त पैनल की जांच कर आवश्यक तकनीकी सुधार करने में जुट गए। अवर अभियंता चंद्रेश पटेल ने बताया कि तकनीकी खराबी के चलते पैनल में ब्लास्ट हुआ है, जिससे सप्लाई बाधित हुई। उन्होंने कहा कि मरम्मत का कार्य तेजी से किया जा रहा है और जल्द ही विद्युत आपूर्ति बहाल कर दी जाएगी। करीब तीन घंटे तक बिजली बाधित रहने से घरेलू उपभोक्ताओं के साथ-साथ दुकानदारों और छोटे व्यापारियों को भी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। फिलहाल विभाग की टीम लगातार काम कर रही है और स्थिति को सामान्य करने का प्रयास जारी है।

- रायबरेली जिले की तहसील महराजगं पंचायत घरों पर ताला, योजनाएं ठप महराजगंज ब्लॉक के सलेथू पंचायत घर पर अक्सर लटका रहता है ताला ग्राउंड रिपोर्टिंग में भी बंद मिला पंचायत भवन, जिम्मेदार नदारद ग्रामीणों को नहीं मिल रहीं बुनियादी सुविधाएं, भटकने को मजबूर पेंशन, राशन कार्ड, आवास योजना जैसी सेवाएं प्रभावित जन्म-मृत्यु प्रमाण पत्र बनवाने में भी हो रही भारी परेशानी पंचायत सचिव, प्रधान और सहायक की नियमित उपस्थिति पर सवाल ग्रामीणों का आरोप—सिर्फ फोटो खींचकर औपचारिकता निभाई जाती है सरकारी योजनाओं का लाभ समय से नहीं पहुंच रहा जरूरतमंदों तक कई पंचायत घरों में यही हाल, पूरे ब्लॉक में फैली लापरवाही जिम्मेदारों की अनदेखी से ग्रामीणों में बढ़ा आक्रोश प्रशासन की निगरानी व्यवस्था पर भी उठ रहे गंभीर सवाल पंचायत भवन बनने के मकसद पर फिरा पानी ग्रामीणों ने की नियमित संचालन और जवाबदेही तय करने की मांग शिकायतों के बावजूद नहीं हो रही ठोस कार्रवाई विकास के दावे जमीनी हकीकत में फेल साबित अब देखना—प्रशासन कब लेता है सख्त एक्शन1
- Shailendra Gupta jansewak unchahar1
- Post by Devendra Kumar1
- Post by प्रदुम कुमार मीडिया कौशाम्बी1
- Post by कौशाम्बी एक्सप्रेस न्यूज1
- Post by D.D.NEWS UTTER PRADESH1
- Post by KEN1
- रायबरेली से एक दुखद खबर सामने आ रही है, जहाँ गंगा स्नान के दौरान एक बड़ा हादसा हो गया। सरेनी थाना क्षेत्र के निसगर गंगा घाट पर स्नान करने गए चार किशोर अचानक गहरे पानी में चले जाने के कारण डूबने लगे। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर हड़कंप मच गया। स्थानीय लोगों ने तत्परता दिखाते हुए नदी में छलांग लगाई और काफी मशक्कत के बाद चारों किशोरों को पानी से बाहर निकाला। हालांकि, तब तक काफी देर हो चुकी थी। हादसे का विवरण: हताहत: चार में से तीन किशोरों की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। गंभीर घायल: एक किशोर की स्थिति अत्यंत नाजुक बनी हुई है, जिसे प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है। स्थान: निसगर गंगा घाट, थाना सरेनी, रायबरेली। इस हृदयविदारक घटना से मृतकों के परिजनों में कोहराम मचा हुआ है और पूरे क्षेत्र में शोक की लहर है। पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।1