Shuru
Apke Nagar Ki App…
https://shuru.co.in/dl/AR6A8c यह है भारत सरकार का 112 India App मुसीबत में बस SOS बटन दबाइए और आपकी लोकेशन सीधे पुलिस कंट्रोल रूम तक पहुंच जाती है। अपने क्षेत्र की सभी वायरल विडियोज के लिए डाउनलोड करें शुरू ऐप (Shuru App) 👇🏻
Sheetal prajapat
https://shuru.co.in/dl/AR6A8c यह है भारत सरकार का 112 India App मुसीबत में बस SOS बटन दबाइए और आपकी लोकेशन सीधे पुलिस कंट्रोल रूम तक पहुंच जाती है। अपने क्षेत्र की सभी वायरल विडियोज के लिए डाउनलोड करें शुरू ऐप (Shuru App) 👇🏻
More news from राजस्थान and nearby areas
- रास थाना क्षेत्र में दर्दनाक सड़क हादसा: अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक चालक की मौके पर मौत मंगलवार सुबह 8 बजे मिली जानकारी अनुसार रास थाना क्षेत्र में मंडी चौराहा और जगतिया के बीच पेट्रोल पंप के पास एक दर्दनाक सड़क हादसे में रास के खेड़ा निवासी एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई। जानकारी के अनुसार अज्ञात वाहन ने बाइक को जोरदार टक्कर मार दी, जिससे बाइक चालक गंभीर रूप से घायल हो गया और घटनास्थल पर ही उसकी मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही रास थाना अधिकारी पुलिस जाब्ते के साथ मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का जायजा लिया। हादसे की खबर फैलते ही आसपास के ग्रामीणों की मौके पर भीड़ लग गई। वहीं युवक की मौत की सूचना मिलते ही परिजन भी मौके पर पहुंच गए, जिनका रो-रोकर बुरा हाल हो गया।1
- सेन्दडा ब्यावर रिपोर्टर शीतल कुमारी प्रजापत देवपुरा रात्रि चौपाल में जिला कलेक्टर ने सुनी जनसमस्याएं, 25 परिवादों पर त्वरित करवाई* ब्यावर, 10 मार्च। जिला प्रशासन द्वारा आमजन से सीधा संवाद स्थापित कर समस्याओं के त्वरित समाधान के उद्देश्य से पंचायत समिति मसूदा की ग्राम पंचायत देवपुरा में मंगलवार रात्रि को रात्रि चौपाल का आयोजन किया गया। चौपाल की अध्यक्षता जिला कलेक्टर श्री कमल राम मीना ने की। रात्रि चौपाल में ग्रामीणों ने उत्साहपूर्वक भाग लेकर अपनी समस्याएं जिला कलेक्टर के समक्ष रखीं। श्री मीना ने परिवादियों को गंभीरता से सुनते हुए कुल 25 परिवाद पर आवश्यक कार्रवाई की , 11 प्रकरणों का त्वरित निस्तारण व शेष मामलों में संबंधित विभागीय अधिकारियों को कार्यवाही के निर्देश दिए। इस अवसर पर आमजन को राहत प्रदान करते हुए 6 जॉब कार्ड का वितरण किया गया। प्राप्त परिवादों में गर्मी के मौसम को देखते हुए पेयजल समस्या, राजस्व संबंधी प्रकरण, अतिक्रमण सहित अन्य स्थानीय मुद्दे प्रमुख रहे। जिला कलेक्टर ने व्यवस्थाओं को लेकर अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश देते हुए जनहित के कार्यों को प्राथमिकता से पूरा करने के निर्देश दिए। रात्रि चौपाल में एसीईओ श्री गोपाल लाल, उपखंड अधिकारी श्रीमती दीपशिखा, ब्लॉक विकास अधिकारी श्री संदेश पाराशर सहित विभिन्न विभागों के जिला एवं ब्लॉक स्तरीय अधिकारी उपस्थित रहे।3
- रायपुर (ब्यावर) जिला स्पेशल टीम ब्यावर एवं पुलिस थाना रायपुर की अवैध मादक पदार्थ के खिलाफ सयुंक्त कार्यवाही अवैध मादक पदार्थ अफीम के 74 पौधे जब्त रायपुर थाना पुलिस व जिला स्पेशल टीम द्वारा जिला पुलिस अधीक्षक ब्यावर रतन सिंह के निर्देशन में तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक भूपेन्द्र शर्मा एवं वृत्ताधिकारी वृत रायपुर बंशीलाल पाण्डर के निकटतम सुपरविजन में जिला स्पेशल टीम ब्यावर व राजूराम सीरवी थानाधिकारी पुलिस थाना रायपुर मय टीम द्वारा अवैध मादक पदार्थ के खिलाफ कार्यवाही करते हुए अवैध मदाक पदार्थ अफीम के 74 पौधे जब्त कर एक मुल्जिम किशनाराम को गिरफतार किया गया। जानकारी के अनुसार जिला स्पेशल टीम ब्यावर को विशेष सुत्रों से सूचना प्राप्त हुई कि बेरा ईकाया ग्राम झुठा में एक खेत में अवैध रूप से अफीम के पौधे उगाये हुऐ है वगैरा सूचना पर थानाधिकारी पुलिस थाना रायपुर व जिला स्पेशल टीम ब्यावर द्वारा संयुक्त कार्यवाही करते हुऐ बेरा ईकाया सरहद झुठा पहुंचे । जहा पर किशनाराम पुत्र भूराराम द्वारा अपने कब्जे के खेत में अवैध अफीम के कुल 74 पौधे उगाये हुऐ मिले । जिनको जब्त किया जाकर मुल्जिम किशनाराम को गिरफतार किया गया और एनडीपीएस एक्ट में मामला दर्ज किया गया। पुलिस ने किशनाराम पुत्र भूराराम जाति जाट उम्र 62 साल निवासी बेरा ईकाया झुठा से पूछताछ और आगे की कार्यवाही में जुट गई है।। इस कार्रवाई में पुलिस टीम में राजूराम सीरवी थानाधिकारी पुलिस थाना रायपुर, विजयसिंह उनि प्रभारी जिला स्पेशल टीम ब्यावर मय टीम। 3. श्री कैलाशचंद सउनि पुलिस थाना रायपुर जिला ब्यावर । 4. श्री दिनेश कानि. 1092 पुलिस थाना रायपुर जिला ब्यावर। 5. श्री सुरेश कानि.444 पुलिस थाना रायपुर जिला ब्यावर। 6. श्री प्रेमसुख कानि. 547 पुलिस थाना रायपुर जिला ब्यावर। 7. श्री सतपालसिह कानि. चालक 720 पुलिस थाना रायपुर जिला ब्यावर। 8. श्री महिपाल कानि. 547 पुलिस थाना बर जिला ब्यावर।1
- अश्लील वीडियो बनाने के खिलाफ ज्ञापन दिया1
- Post by Sanwar Sa1
- Post by आपकी आवाज न्यूज़ राजस्थान1
- Post by Azmat Hussain2
- Post by जगदीश माली पत्रका र1