Shuru
Apke Nagar Ki App…
जालौन के गोहन थाना क्षेत्र के सिंगटोली गांव में रविवार देर रात एक 15 वर्षीय छात्र ने खेत की मढैया में फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। देर रात तक घर न लौटने पर परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की। खेत में पेड़ से उसका शव लटका मिलने पर परिवार में कोहराम मच गया। सूचना मिलने पर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार, सिंगटोली गांव निवासी किसान वृंदावन का बेटा नमन (15) रविवार शाम खेत पर पानी लगाने की बात कहकर घर से निकला था। काफी देर तक घर वापस न आने पर परिजनों को चिंता हुई। उसके चाचा राजीव ने बताया कि रात में परिवार के लोग उसे खोजते हुए खेत पहुंचे, जहां मढैया के पास एक पेड़ पर रस्सी के सहारे नमन का शव लटका मिला
Bheem rajawat 9628800458
जालौन के गोहन थाना क्षेत्र के सिंगटोली गांव में रविवार देर रात एक 15 वर्षीय छात्र ने खेत की मढैया में फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। देर रात तक घर न लौटने पर परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की। खेत में पेड़ से उसका शव लटका मिलने पर परिवार में कोहराम मच गया। सूचना मिलने पर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार, सिंगटोली गांव निवासी किसान वृंदावन का बेटा नमन (15) रविवार शाम खेत पर पानी लगाने की बात कहकर घर से निकला था। काफी देर तक घर वापस न आने पर परिजनों को चिंता हुई। उसके चाचा राजीव ने बताया कि रात में परिवार के लोग उसे खोजते हुए खेत पहुंचे, जहां मढैया के पास एक पेड़ पर रस्सी के सहारे नमन का शव लटका मिला
More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
- खास खबर है जालौन जिले के जालौन नगर क्षेत्र से जुड़ी हुई दरअसल आज़ जालौन जिले के जालौन कोतवाली क्षेत्र में सुबह-सुबह प्रशासनिक अधिकारियों ने कार्रवाई करते हुए दो ओवरलोड वाहनों को पकड़ कर कोतवाली खड़ा कराया है और एक लाख 75 हजार रुपए से अधिक का जुर्माना भी लगाया गया है1
- *जालौन में महाशिवरात्रि पर निकली भव्य शिव बारात, श्रद्धालुओं की उमड़ी भारी भीड़* जालौन। महाशिवरात्रि महापर्व के अवसर पर नगर में भगवान शिव की भव्य बारात बड़े ही धूमधाम और श्रद्धा भाव के साथ निकाली गई। बारात में भगवान शिव के गणों की आकर्षक झांकियों के साथ-साथ शिव-पार्वती की मनमोहक झांकी नंदी पर सवार होकर चल रही थी, जिसने श्रद्धालुओं का मन मोह लिया। बारात का शुभारंभ मुरली मनोहर अस्पताल के पास बाजपेई मकान के निकट स्थित शिव मंदिर से किया गया। इसके बाद बारात नगर के प्रमुख मार्गों से होती हुई आगे बढ़ी। यात्रा छोटी माता मंदिर, छोटे बिजली घर, तहसील रोड स्थित काली माता मंदिर, कोतवाली रोड, पेट्रोल पंप हनुमान जी मंदिर, देवनगर चौराहा, कांजी हाउस होते हुए तहसील रोड से सीधे बड़ी माता मंदिर पहुंची, जहां विधि-विधान के साथ बारात का समापन किया गया। बारात के दौरान नगर में जगह-जगह श्रद्धालुओं और सामाजिक संगठनों द्वारा बारात का भव्य स्वागत किया गया। इस दौरान सैकड़ों की संख्या में महिला-पुरुष शिव भक्त मौजूद रहे। श्रद्धालु डीजे की धुन पर नाचते-गाते हुए भगवान भोलेनाथ के जयकारे लगाते नजर आए, जिससे पूरा वातावरण भक्तिमय हो गया। इस अवसर पर प्रमुख रूप से दीपक मित्तल, अभिनव सिंह राजावत, श्याम गुप्ता एवं दीपू पुरवार सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे। यह आयोजन जय बाबा अमरनाथ बर्फानी ग्रुप जालौन तथा अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के संयुक्त तत्वावधान में संपन्न हुआ। महाशिवरात्रि के इस भव्य आयोजन ने नगर में धार्मिक आस्था और सामाजिक एकता का संदेश दिया।1
- जालौन में देखने को मिला दबंगों का कहर, आधा दर्जन दबंगों ने युवक को लाठी-डंडे और बेल्टों से बेरहमी से पीटा, युवक की बेरहमी से मारपीट कर बेहोशी की हालत में छोड़कर भागे दबंग, स्थानीय लोगों ने घायल युवक को पहुंचाया सीएचसी, डाक्टरों हालत गंभीर देख हायर सेंटर किया रेफर, युवक के साथ मारपीट करने के बाद मोबाइल छीनने का भी आरोप, पीड़ित भाई ने कोतवाली में दी लिखित तहरीर, पुलिस मामले की जांच में जुटी, जालौन के कालपी कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला रामचबूतरा का मामला।1
- जनपद जालौन में दबंगई का कहर आर्मी के पूर्व जवान को मारी गोली1
- जालौन में आज महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर भगवान शिवशंकर भोलेनाथ की माता पार्वती के साथ भव्य बारात निकाली गई। श्रद्धा और उत्साह से ओत-प्रोत इस आयोजन में नगर के भारी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए। भगवान शिव की यह शोभायात्रा छोटी माता मंदिर से प्रारंभ होकर झंडा चौराहा और सिटी कॉम्प्लेक्स के पास से होते हुए नगर के विभिन्न मार्गों से गुजरी। पूरे मार्ग में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी रही और “जय भोलेनाथ” के जयकारों से वातावरण गूंज उठा। बारात में शामिल भक्तगण नृत्य-गान करते हुए आगे बढ़ते रहे। जगह-जगह पुष्पवर्षा कर शोभायात्रा का स्वागत किया गया। आयोजन को सफल बनाने में स्थानीय प्रशासन का भी पूरा सहयोग रहा, जिससे कार्यक्रम शांतिपूर्ण एवं व्यवस्थित ढंग से संपन्न हुआ। श्रद्धालुओं ने भगवान शिव से सुख-समृद्धि और नगर की खुशहाली की कामना की। जय भोलेनाथ! हर हर महादेव! पत्रकार शाक्य संदेश भारत दर्शन न्यूज़ डिस्ट्रिक ब्यूरो जालौन छत्रपाल सिंह (आर्यन राज)2
- Post by Sugirv Kushwha1
- खास झलकियां है जालौन जिले के जालौन नगर क्षेत्र से जुड़ी हुई जहां आज़ महाशिवरात्रि पर्व पर एक शिव बारात निकाली गई नगर क्षेत्र के आयुर्वेदिक अस्पताल से उठी शिव बारात धूमधाम से पूरे जालौन में घूमी और फिर बड़ी माता मंदिर पर सम्पन्न हुई3
- जालौन में महाशिवरात्रि पर निकली भव्य शिव बारात, गूंजा ‘हर हर महादेव’ महाशिवरात्रि के पावन पर्व पर नगर जालौन में भगवान शिव की भव्य शिव बारात बड़े ही धूमधाम, श्रद्धा और उल्लास के साथ निकाली गई। बारात की शुरुआत मोहल्ला कटरा वाजपेई स्थित मंदिर, सरकारी नलकूप के पास से हुई, जहां श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। शिव बारात नगर के प्रमुख मार्गों—छोटी माता, सब्जी मंडी, कांजी हाउस, काली माता मंदिर, झंडा बस स्टैंड और झंडा चौराहा—से होती हुई बड़ी माता प्रांगण पहुंची। पूरे मार्ग में भक्तों ने फूलों की वर्षा कर बारात का स्वागत किया। “हर हर महादेव” के जयघोष से समूचा नगर शिवमय हो उठा और वातावरण पूरी तरह भक्तिरस में डूब गया। बड़ी माता प्रांगण में विधि-विधान के साथ भगवान शिव और माता पार्वती का पावन शिव विवाह संपन्न कराया गया। भजनों, ढोल-नगाड़ों और आकर्षक झांकियों ने कार्यक्रम की शोभा में चार चांद लगा दिए। श्रद्धालु देर रात तक भक्ति में लीन रहे। कार्यक्रम का आयोजन व्यापार मंडल जालौन टीम एवं समस्त भोले बाबा प्रेमियों द्वारा किया गया। आयोजन में नगर अध्यक्ष श्याम जी गुप्ता, पुष्पेंद्र यादव, दीपू गुप्ता, नगर पालिका अध्यक्ष प्रतिनिधि पुनीत मित्तल, हिंदू युवा वाहिनी जिला अध्यक्ष राजा सिंह सेंगर, बजरंग दल संयोजक अनुराग तिवारी सहित अनेक गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। सुरक्षा व्यवस्था के दृष्टिगत चौकी प्रभारी मनीष तिवारी भारी पुलिस बल के साथ मौके पर मौजूद रहे। पूरे आयोजन ने नगर में धार्मिक आस्था, एकता और उल्लास का अद्भुत संदेश दिया।4
- जालौन जेल कारागार प्रशासन पर मृतक युवक के परिजनों ने गंभीर आरोप लगाकर, निष्पक्ष जांच कराने की उठाई मांग!! जिला कारागार के बंदी की हुई थी मौत, परिजनों ने उत्पीड़न और मारपीट के बाद हत्या की जताई आशंका!!....1