ईंट भट्ठे पर खूनी संघर्ष, लाठी-डंडों से हमला कर चार को किया घायल धनघटा के बड़गो स्थित भट्ठे पर मजदूरों के विवाद ने लिया हिंसक रूप धनघटा, बलवंत कुमार पाण्डेय। धनघटा थाना क्षेत्र के बड़गो स्थित एक ईंट भट्ठे पर रविवार देर रात मजदूरों के बीच शुरू हुआ मामूली विवाद खूनी संघर्ष में बदल गया। लाठी-डंडों से हुई जमकर मारपीट में एक ही परिवार के चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। जानकारी के अनुसार ग्राम कोचरी निवासी फूलचंद पुत्र राम सुभग तथा ग्राम सोनाड़ी निवासी राजेश पुत्र अगर्दी बड़गो स्थित ईंट भट्ठे पर मजदूरी करते हैं। रविवार की रात करीब 11 बजे राजेश अपने बेटे के साथ ट्रैक्टर की बैटरी खोल रहा था। इस दौरान फूलचंद द्वारा विरोध किए जाने पर दोनों पक्षों में कहासुनी शुरू हो गई। आरोप है कि राजेश और उसके बेटे ने गुस्से में आकर फूलचंद पर लाठी-डंडों से हमला कर दिया। सोमवार सुबह घायल पक्ष के लोग उलाहना देने राजेश के घर पहुंचे, जहां पहले से नाराज आरोपियों ने फिर हमला बोल दिया। आरोप है कि राजेश के परिजनों ने लाठी-डंडों से पीटकर फूलचंद पक्ष के चार लोगों को लहूलुहान कर दिया। घटना से इलाके में अफरा-तफरी मच गई। घायलों को इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र हैंसर में भर्ती कराया गया है। प्रभारी निरीक्षक धनघटा दिलीप कुमार सिंह ने बताया कि पीड़ित पक्ष की तहरीर के आधार पर आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी गई है।

- गैंगस्टर एक्ट में बड़ी कार्रवाई, 7.60 लाख की अवैध कार जब्त ✍️#आशुसिंह संतकबीरनगर। जनपद में अपराध एवं अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस प्रशासन ने गैंगस्टर एक्ट के अंतर्गत बड़ी कार्रवाई करते हुए एक अभियुक्त की अवैध संपत्ति जब्त की है। यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक संदीप कुमार मीना के निर्देशन में की गई। पुलिस के अनुसार थाना कोतवाली खलीलाबाद में पंजीकृत मुकदमा संख्या 436/2025 धारा 2(b)(1)/3(1) उत्तर प्रदेश गैंगस्टर अधिनियम से संबंधित अभियुक्त इसरार अहमद पुत्र मसहूर आलम निवासी ग्राम टेमा रहमत थाना कोतवाली खलीलाबाद द्वारा आपराधिक गतिविधियों के माध्यम से अवैध धन अर्जित किया गया था। विवेचना के दौरान यह तथ्य सामने आया कि अभियुक्त ने अपराध से अर्जित धनराशि से एक स्विफ्ट जेडएक्सआई कार खरीदी थी। मामले की विवेचना प्रभारी निरीक्षक दुधारा अरविंद कुमार शर्मा द्वारा की गई। जांच में कार संख्या यूपी 51 बीयू 8056 की कीमत लगभग 7 लाख 60 हजार रुपये आंकी गई। इसके बाद गैंगस्टर एक्ट की धारा 14(1) के तहत अवैध संपत्ति जब्तीकरण की रिपोर्ट जिलाधिकारी को भेजी गई थी। जिलाधिकारी के आदेश के अनुपालन में रविवार को उपजिलाधिकारी खलीलाबाद हृदय राम तिवारी , क्षेत्राधिकारी खलीलाबाद प्रियम राजशेखर पाण्डेय, तहसीलदार, नायब तहसीलदार तथा थाना दुधारा पुलिस की मौजूदगी में विधिक प्रक्रिया पूरी करते हुए मुनादी कर कार को जब्त कर लिया गया। पुलिस प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि जनपद में संगठित अपराध और अवैध कमाई करने वाले अपराधियों के विरुद्ध आगे भी इसी प्रकार की कठोर कार्रवाई जारी रहेगी। #SantKabirNagar #GangsterAct #UPPolice #PoliceAction #CrimeControl #Khalilabad #Gangster #PropertySeized #SwiftCar #UPNews #SandeepKumarMeena #PoliceOperation #BreakingNews #बस्ती_न्यूज़_टाइम्स #liveuponenews1
- पूज्य राजन जी महाराज की श्रीराम कथा पहली बार संतकबीरनगर के मुखलिसपुर गायघाट में 16 से 24 फरवरी तक आयोजित होगी। इस दिव्य आयोजन की सूचना मिलते ही जनपद के श्रद्धालुओं में भारी उत्साह और खुशी की लहर दौड़ गई है। कथा स्थल पर हजारों भक्तों के लिए बैठने, प्रसाद और अन्य व्यवस्थाओं की तैयारियां तेज कर दी गई हैं।1
- संत कबीर नगर के खलीलाबाद में एक खास कार्यक्रम की घोषणा की गई है। शहर के लोग इस आयोजन की विस्तृत जानकारी का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।1
- उत्तर प्रदेश में पवन पंडित नामक युवक पर लड़कियों की तस्वीरें AI से अश्लील बनाकर ब्लैकमेल करने का गंभीर आरोप लगा है। वह पीड़ितों और उनके परिवारजनों को बदनाम करने और तस्वीरें वायरल करने की धमकी देता है। मुख्यमंत्री को भेजी गई शिकायत में मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए कड़ी कार्रवाई की मांग की गई है।1
- संत कबीर नगर के तामेश्वर नाथ धाम स्थित गांव में 24 साल भारतीय सेना की सेवा कर सेवानिवृत्त हुए ज्ञानेश्वर भारती 'सोनू' का भव्य स्वागत किया गया। अमित भारती के नेतृत्व में एक ऐतिहासिक रैली निकाली गई, जिसमें ग्रामीणों ने फूल-मालाओं से उनका अभिनंदन किया। उनका परिवार जिले में एक गौरवशाली फौजी परिवार के रूप में जाना जाता है, जिसके सात सदस्य देश की सेना में सेवाएं दे चुके हैं।2
- Bhartiya Kisan Union Shakti Jila Gorakhpur Purvanchal prabhari Dilip Kisan ji Purvanchal prabhari Dilip Kisan ke dwara sajavat tahsildar ko gyapan saunpa Gaya kisanon ke samasyaon ko Lekar ke1
- सहजनवा मे उपजिलाधिकारी को किसान नेता ने सौंपा ज्ञापन आलोक कुमार सहजनवा मे दिलीप किसान, आलोक पांडेय,विनय गिरी, इंद्रेश कुमार, छोटेलाल, बाबूलाल गुप्ता देवी शंकर पांडेय सभी किसान यूनियन लोक शक्ति के सभी नेता ने उपजिलाधिकारी सहजनवा को अपनी मांगो को लेकर ज्ञापन सौंपा गया, उपजिलाधिकारी द्वारा सभी मांगो को जल्द से जल्द निस्तराड करने का आश्वासन दिया गया1
- खलीलाबाद में सुभासपा नेता अरविंद राजभर ने बड़ा राजनीतिक बयान दिया कि 2029 तक उत्तर प्रदेश चार भागों में बंटेगा। उन्होंने दावा किया कि पूर्वांचल एक अलग राज्य बनेगा और वह उसके मुख्यमंत्री होंगे, जिससे प्रदेश की राजनीति में हलचल मच गई।1