logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

पाकिस्तान स्थित गैंगस्टर शहजाद भट्टी द्वारा संचालित राष्ट्रविरोधी नेटवर्क, उसके माध्यम से भारतीय युवाओं को रेडिक्लाइज कर आतंकी गतिविधियों के लिए प्रेरित किए जाने तथा उक्त नेटवर्क के विरुद्ध उत्तर प्रदेश पुलिस, एटीएस एवं एसटीएफ द्वारा अब तक कुल 12 अभियोग पंजीकृत कर 52 अभियुक्तों को गिरफ्तार करके उनके विरुद्ध की गई प्रभावी विधिक कार्यवाही के संबंध में अपर पुलिस महानिदेशक कानून एवं व्यवस्था, उत्तर प्रदेश, श्री अमिताभ यश की बाइट। #UPPolice

22 hrs ago
user_Raju,U,
Raju,U,
Local News Reporter बहराइच, बहराइच, उत्तर प्रदेश•
22 hrs ago

पाकिस्तान स्थित गैंगस्टर शहजाद भट्टी द्वारा संचालित राष्ट्रविरोधी नेटवर्क, उसके माध्यम से भारतीय युवाओं को रेडिक्लाइज कर आतंकी गतिविधियों के लिए प्रेरित किए जाने तथा उक्त नेटवर्क के विरुद्ध उत्तर प्रदेश पुलिस, एटीएस एवं एसटीएफ द्वारा अब तक कुल 12 अभियोग पंजीकृत कर 52 अभियुक्तों को गिरफ्तार करके उनके विरुद्ध की गई प्रभावी विधिक कार्यवाही के संबंध में अपर पुलिस महानिदेशक कानून एवं व्यवस्था, उत्तर प्रदेश, श्री अमिताभ यश की बाइट। #UPPolice

More news from Uttar Pradesh and nearby areas
  • बहराइच की मशहूर मार्केट स्टील गंज तालाब पर अवैध कब्जे को लेकर जिला प्रशासन ने की बुलडोजर कार्रवाई जनपद बहराइच की मशहूर मार्केट स्टील गंज तालाब पर अवैध कब्जे को लेकर जिला प्रशासन ने की बुलडोजर कार्रवाई पूरी रिपोर्ट देखें #highlightseveryonefollowers2024 #highlight #viralreels #highlightseveryonefollowers2025シ゚viralfbreelsfypシ゚viral #viralrevideos
    1
    बहराइच की मशहूर मार्केट स्टील गंज तालाब पर अवैध कब्जे को लेकर जिला प्रशासन ने की बुलडोजर कार्रवाई 
जनपद बहराइच की मशहूर मार्केट स्टील गंज तालाब पर अवैध कब्जे को लेकर जिला प्रशासन ने की बुलडोजर कार्रवाई पूरी रिपोर्ट देखें
#highlightseveryonefollowers2024 #highlight #viralreels #highlightseveryonefollowers2025シ゚viralfbreelsfypシ゚viral #viralrevideos
    user_फ़राज़ अन्सारी निर्भीक पत्रकार
    फ़राज़ अन्सारी निर्भीक पत्रकार
    Photographer Bahraich, Uttar Pradesh•
    3 hrs ago
  • बहराइच। चोरी के माल के साथ 2 शातिर चोर गिरफ़्तार,,,,,,,, बहराइच। चोरी के माल के साथ 2 शातिर चोर गिरफ़्तार दरगाह शरीफ पुलिस की कार्रवाई से चोरों में मचा हड़कंप रात्रि गश्त के दौरान पुलिस ने दोनों आरोपियों को धर दबोचा गिरफ्तार आरोपियों की पहचान कालिया और अकील के रूप में हुई दोनों के कब्जे से सोने के आभूषण, LED समेत अन्य सामान बरामद पुलिस के मुताबिक दोनों आरोपियों पर आधा दर्जन से ज्यादा चोरी के केस दर्ज हैं चोरी के माल की बरामदगी के बाद पुलिस ने दोनों पर कार्रवाई की दरगाह शरीफ पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।
    1
    बहराइच। चोरी के माल के साथ 2 शातिर चोर गिरफ़्तार,,,,,,,,
बहराइच। चोरी के माल के साथ 2 शातिर चोर गिरफ़्तार 
दरगाह शरीफ पुलिस की कार्रवाई से चोरों में मचा हड़कंप
रात्रि गश्त के दौरान पुलिस ने दोनों आरोपियों को धर दबोचा
गिरफ्तार आरोपियों की पहचान कालिया और अकील के रूप में हुई
दोनों के कब्जे से सोने के आभूषण, LED समेत अन्य सामान बरामद
पुलिस के मुताबिक दोनों आरोपियों पर आधा दर्जन से ज्यादा चोरी के केस दर्ज हैं
चोरी के माल की बरामदगी के बाद पुलिस ने दोनों पर कार्रवाई की
दरगाह शरीफ पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।
    user_Mohit Nepali
    Mohit Nepali
    Local News Reporter बहराइच, बहराइच, उत्तर प्रदेश•
    7 hrs ago
  • बहराइच: स्टीलगंज तालाब पर चला बुलडोजर, कार्रवाई से क्षेत्र में मचा हड़कंप 🚨 HV TV BREAKING NEWS | बहराइच स्टील गंज तालाब पर चला नगर पालिका का बुलडोजर! भारी पुलिस बल रहा तैनात, कार्रवाई से मचा हड़कंप बहराइच। स्टील गंज तालाब क्षेत्र में नगर पालिका प्रशासन की ओर से बुलडोजर कार्रवाई की गई। कार्रवाई के दौरान मौके पर भारी पुलिस बल तैनात रहा। प्रशासन की कार्रवाई को लेकर क्षेत्र में हलचल बनी रही। 📍 बहराइच से HV TV NEWS की रिपोर्ट खबर वही जो हो सही। समपादक : कमलेश कुमार संपर्क सूत्र : 9554808040
    1
    बहराइच: स्टीलगंज तालाब पर चला बुलडोजर, कार्रवाई से क्षेत्र में मचा हड़कंप
🚨 HV TV BREAKING NEWS | बहराइच
स्टील गंज तालाब पर चला नगर पालिका का बुलडोजर!
भारी पुलिस बल रहा तैनात, कार्रवाई से मचा हड़कंप
बहराइच। स्टील गंज तालाब क्षेत्र में नगर पालिका प्रशासन की ओर से बुलडोजर कार्रवाई की गई। कार्रवाई के दौरान मौके पर भारी पुलिस बल तैनात रहा। प्रशासन की कार्रवाई को लेकर क्षेत्र में हलचल बनी रही।
📍 बहराइच से HV TV NEWS की रिपोर्ट
खबर वही जो हो सही।
समपादक : कमलेश कुमार 
संपर्क सूत्र : 9554808040
    user_Kamlesh Kumar
    Kamlesh Kumar
    Local News Reporter बहराइच, बहराइच, उत्तर प्रदेश•
    10 hrs ago
  • हरियाली रिसार्ट में आयोजित हुआ किसान मेला कृषि प्रदर्शनी विषमुक्त प्राकृतिक खेती अपनाये किसान: सुरेश्वर सिंह 05 किसानों को वितरित किये गये कृषि उपकरण एवं ट्रैक्टर रिपोर्ट मोहम्मद इस्लाम शून्य से शिखर जिला संवाददाता बहराइच बहराइच 22 सितम्बर। कृषि विभाग बहराइच के तत्वावधान में हरियाली रिसार्ट लखनऊ रोड बहराइच में आयोजित 01 दिवसीय जनपद स्तरीय मिलेटस महोत्सव एवं आत्मा किसान मेला कृषि प्रदर्शनी एवं जनपद स्तरीय खरीफ खाद्यान्न उत्पादकता गोष्ठी 2026 व जनपद स्तरीय पराली प्रबन्धन जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि विधायक सुरेश्वर सिंह ने एमएलसी डॉ प्रज्ञा त्रिपाठी, नानपारा राम निवास वर्मा सहित अन्य जनप्रतिनिधिगण के साथ दीप प्रज्जवलित कर प्रदर्शनी/मेले का शुभारम्भ किया। इसके पश्चात् मेले में लगाये गये कृषि, उद्यान, मत्स्य, रेशम तथा निजी कम्पनियों तथा कृषक उत्पादक संगठनों एवं मिलेट्स स्टोर के स्टालों का निरीक्षण किया। मुख्य अतिथि श्री सिंह ने किसानों से आहवान किया की पराली न जलाये, पराली प्रबन्धन का कार्य करें, उन्होनें किसानों से आप अपनी पराली की बिक्री कर आय बढ़ा सकते है। उन्होनें बताया कि जनपद में पराली/फसल अवशेष का क्रय श्री राम रतन अग्रवाल रिसिया द्वारा किया जा रहा है जहां किसान अपनी को विक्रय कर आय अर्जित करें। इसी प्रकार बगल के जनपद बाराबंकी में भी पराली प्लाण्ट लगा हुआ है। उन्होनें उपस्थित किसानों को सम्बोधित करते हुए कहा कि हमारी सरकार किसानों के हित के लिए बहुत से कार्य कर रही है। जिले के 06 लाख से अधिक किसानों को 2121.27 करोड़ किसान सम्मान निधि के रूप में प्राप्त हुआ है इसी प्रकार हमारी सरकार खाद, बीज, कृषि यंत्रों, सिचाई, एमएसपी पर किसानों के खाद्यान्न क्रय कर रही है जिससे किसानों की आय बढ़ रही है। उन्होनें किसानों को प्राकृतिक खेती कर स्वास्थ्य तथा पर्यावरण सुदृण करने की सलाह दी। श्री सिंह ने बताया कि बहुत से किसान अपनी फलों और सब्जियों में शाम को जहरयुक्त रसायन का प्रयोग करते है उसी जहरयुक्त रसायन वाली सब्जियां बाजारों में विक्रय करते है खरीदने वाले को यह नहीं पता होता है कि वे क्या खा रहा है। उन्होनें किसानों से कहा कि ऐसा न करें रसायनमुक्त एवं प्राकृतिक खेती कर अपनी सेहत तथा आम जनमानस की सेहत बनाये रखे। इससे दवाईओं पर होने वाला व्यय कम से कम हो। अन्यथा आप जो भी कमा रहे है सारा पैसा दवाईयों में व्यय हो रहा है। विधायक नानपारा श्री वर्मा ने सरकार द्वारा चलायी जा रही योजनाओं की जानकारी दी। उन्होनें बताया कि किसानों का लाभ तथा आम आदमी की तरक्की के लिए विभिन्न योजनाओं के माध्यम से आय वृद्धि कर रही है। एमएलसी डॉ प्रज्ञा त्रिपाठी ने कहा कि जब हमारा खान-पान स्वस्थ्य होगा तभी हम और हमारा पर्यावरण सुरक्षित रहेगा। स्वस्थ्य भोजन के लिए प्राकृतिक खेती को अवश्यक बताया। जिलाधिकारी राजेश कुमार पाण्डेय ने कहा कि जनपद स्तरीय किसान मेला के माध्यम से एक ही स्थान पर सरकार द्वारा किसानों के हित में चलायी जा रही योजनाओं की जानकारी दी जा रही है। इससे सभी किसान प्रशिक्षित होकर उन्नतशील कृषि को अपनाकर आय वृद्धि कर सकेगें। मुख्य विकास अधिकारी सुनील कुमार धनवंता ने कहा कि सुरक्षित थाली के लिए नेचुरल फार्मिंग करना आवश्यक है ऐसे कार्यक्रमों से किसानों को राज्य सरकार की सभी योजनाओं की जानकारी प्राप्त हो रही है। उन्होनें कहा कि जब हम स्वस्थ्य/प्राकृतिक भोजन करेंगे तो हमारा बहुत सा धन जो दवाईयों आदि पर व्यय हो रहा है वह बचेगा। वर्तमान में किसान अत्यधिक धन फसलों को बचाने में रासायनिक खादों और दवाओं पर खर्च कर रहा है परिणाम स्वरूप जहर युक्त भोजन हमारी थाली में आ रहा है जिसे हमें रोकना होगा। हमें नेचुरल फार्मिंग की ओर बढ़ना होगा। कार्यक्रम में राम किशोर गुप्ता ने बताया कि उन्होनें 200 एकड़ नेचुरल तरीके से काला नमक धान की खेती कर रहे है। गोष्ठी के अन्त में जिले के 05 किसानों को कस्टर हायरिंग सेण्टर एवं एग्रीगेटर, हाईटेक हब फार कस्टम हायरिंग सेण्टर से लाभान्वित किसानों को मुख्य अतिथि ने अन्य अतिथियों एवं अधिकारियों के साथ प्रमाण पत्र देकर हरी झण्डी दिखाकर रवाना किया गया। इस अवसर पर डीडीओ राज कुमार, पीडी डीआरडीए मनीष कुमार, डीडीए एग्री विनय कुमार वर्मा, जिला कृषि अधिकारी सूबेदार यादव, शिशिर कुमार वर्मा, जिला गन्नाधिकारी आनन्द शुक्ला, मुख्य पशु चिकित्साधिकारी डॉ राजेश कुमार उपाध्याय, प्रगतिशील कृषक व अन्य सम्बन्धित मौजूद रहे।
    1
    हरियाली रिसार्ट में आयोजित हुआ किसान मेला कृषि प्रदर्शनी
विषमुक्त प्राकृतिक खेती अपनाये किसान: सुरेश्वर सिंह 
05 किसानों को वितरित किये गये कृषि उपकरण एवं ट्रैक्टर
रिपोर्ट मोहम्मद इस्लाम शून्य से शिखर जिला संवाददाता बहराइच 
बहराइच 22 सितम्बर। कृषि विभाग बहराइच के तत्वावधान में हरियाली रिसार्ट लखनऊ रोड बहराइच में आयोजित 01 दिवसीय जनपद स्तरीय मिलेटस महोत्सव एवं आत्मा किसान मेला कृषि प्रदर्शनी एवं जनपद स्तरीय खरीफ खाद्यान्न उत्पादकता गोष्ठी 2026 व जनपद स्तरीय पराली प्रबन्धन जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि विधायक सुरेश्वर सिंह ने एमएलसी डॉ प्रज्ञा त्रिपाठी, नानपारा राम निवास वर्मा सहित अन्य जनप्रतिनिधिगण के साथ दीप प्रज्जवलित कर प्रदर्शनी/मेले का शुभारम्भ किया। इसके पश्चात् मेले में लगाये गये कृषि, उद्यान, मत्स्य, रेशम तथा निजी कम्पनियों तथा कृषक उत्पादक संगठनों एवं मिलेट्स स्टोर के स्टालों का निरीक्षण किया। 
मुख्य अतिथि श्री सिंह ने किसानों से आहवान किया की पराली न जलाये, पराली प्रबन्धन का कार्य करें, उन्होनें किसानों से आप अपनी पराली की बिक्री कर आय बढ़ा सकते है। उन्होनें बताया कि जनपद में पराली/फसल अवशेष का क्रय श्री राम रतन अग्रवाल रिसिया द्वारा किया जा रहा है जहां किसान अपनी को विक्रय कर आय अर्जित करें। इसी प्रकार बगल के जनपद बाराबंकी में भी पराली प्लाण्ट लगा हुआ है। उन्होनें उपस्थित किसानों को सम्बोधित करते हुए कहा कि हमारी सरकार किसानों के हित के लिए बहुत से कार्य कर रही है। जिले के 06 लाख से अधिक किसानों को 2121.27 करोड़ किसान सम्मान निधि के रूप में प्राप्त हुआ है इसी प्रकार हमारी सरकार खाद, बीज, कृषि यंत्रों, सिचाई, एमएसपी पर किसानों के खाद्यान्न क्रय कर रही है जिससे किसानों की आय बढ़ रही है। उन्होनें किसानों को प्राकृतिक खेती कर स्वास्थ्य तथा पर्यावरण सुदृण करने की सलाह दी। श्री सिंह ने बताया कि बहुत से किसान अपनी फलों और सब्जियों में शाम को जहरयुक्त रसायन का प्रयोग करते है उसी जहरयुक्त रसायन वाली सब्जियां बाजारों में विक्रय करते है खरीदने वाले को यह नहीं पता होता है कि वे क्या खा रहा है। उन्होनें किसानों से कहा कि ऐसा न करें रसायनमुक्त एवं प्राकृतिक खेती कर अपनी सेहत तथा आम जनमानस की सेहत बनाये रखे। इससे दवाईओं पर होने वाला व्यय कम से कम हो। अन्यथा आप जो भी कमा रहे है सारा पैसा दवाईयों में व्यय हो रहा है। 
विधायक नानपारा श्री वर्मा ने सरकार द्वारा चलायी जा रही योजनाओं की जानकारी दी। उन्होनें बताया कि किसानों का लाभ तथा आम आदमी की तरक्की के लिए विभिन्न योजनाओं के माध्यम से आय वृद्धि कर रही है। एमएलसी डॉ प्रज्ञा त्रिपाठी ने कहा कि जब हमारा खान-पान स्वस्थ्य होगा तभी हम और हमारा पर्यावरण सुरक्षित रहेगा। स्वस्थ्य भोजन के लिए प्राकृतिक खेती को अवश्यक बताया। 
जिलाधिकारी राजेश कुमार पाण्डेय ने कहा कि जनपद स्तरीय किसान मेला के माध्यम से एक ही स्थान पर सरकार द्वारा किसानों के हित में चलायी जा रही योजनाओं की जानकारी दी जा रही है। इससे सभी किसान प्रशिक्षित होकर उन्नतशील कृषि को अपनाकर आय वृद्धि कर सकेगें। 
मुख्य विकास अधिकारी सुनील कुमार धनवंता ने कहा कि सुरक्षित थाली के लिए नेचुरल फार्मिंग करना आवश्यक है ऐसे कार्यक्रमों से किसानों को राज्य सरकार की सभी योजनाओं की जानकारी प्राप्त हो रही है। उन्होनें कहा कि जब हम स्वस्थ्य/प्राकृतिक भोजन करेंगे तो हमारा बहुत सा धन जो दवाईयों आदि पर व्यय हो रहा है वह बचेगा। वर्तमान में किसान अत्यधिक धन फसलों को बचाने में रासायनिक खादों और दवाओं पर खर्च कर रहा है परिणाम स्वरूप जहर युक्त भोजन हमारी थाली में आ रहा है जिसे हमें रोकना होगा। हमें नेचुरल फार्मिंग की ओर बढ़ना होगा। कार्यक्रम में राम किशोर गुप्ता ने बताया कि उन्होनें 200 एकड़ नेचुरल तरीके से काला नमक धान की खेती कर रहे है। 
गोष्ठी के अन्त में जिले के 05 किसानों को कस्टर हायरिंग सेण्टर एवं एग्रीगेटर, हाईटेक हब फार कस्टम हायरिंग सेण्टर से लाभान्वित किसानों को मुख्य अतिथि ने अन्य अतिथियों एवं अधिकारियों के साथ प्रमाण पत्र देकर हरी झण्डी दिखाकर रवाना किया गया। इस अवसर पर डीडीओ राज कुमार, पीडी डीआरडीए मनीष कुमार, डीडीए एग्री विनय कुमार वर्मा, जिला कृषि अधिकारी सूबेदार यादव, शिशिर कुमार वर्मा, जिला गन्नाधिकारी आनन्द शुक्ला, मुख्य पशु चिकित्साधिकारी डॉ राजेश कुमार उपाध्याय, प्रगतिशील कृषक व अन्य सम्बन्धित मौजूद रहे।
    user_Mohd Islam journalist
    Mohd Islam journalist
    बहराइच, बहराइच, उत्तर प्रदेश•
    10 hrs ago
  • राजीव मिश्रा क्राइम सच न्यूज़ पखरपुर बहराइच बिकाश खंड पखरपुर बहेलिया गाओं me manrega कार्य मे अंमिनियतता के आरोप के bich बहेलिया गाओं me मौके पर चल raha मिला निर्माण कार्य पखरपुर बहराइच | पखरपुर बिकाश khand की ग्राम पंचायत बहेलिया gaon मे manrega कार्य lekar ग्रामीणों द्वारा लगे ja rahe आरोपों के बीच 22सितम्बर 2026 ko पत्रकारिता की एक team ने मौके पर पहुंचकर इस्थिती का जायजा लिया छोटी पुलहिया से लेकर बड़ी pulhiya तक निर्माण कार्य चलता hua दिखाई diya औऱ majdur कार्य मे लगे mile इससे अस्पस्ट हुआ ki सम्बंधित अस्थल par manrega के taht कार्य कराया जय रहा hai
    1
    राजीव मिश्रा क्राइम सच न्यूज़ पखरपुर बहराइच बिकाश खंड पखरपुर

बहेलिया गाओं me manrega कार्य    मे  अंमिनियतता के आरोप के bich बहेलिया गाओं me मौके पर चल raha मिला निर्माण कार्य  पखरपुर बहराइच  | पखरपुर बिकाश khand की ग्राम पंचायत बहेलिया gaon मे manrega कार्य lekar ग्रामीणों द्वारा लगे ja rahe आरोपों के बीच 22सितम्बर 2026 ko पत्रकारिता की एक team ने मौके पर पहुंचकर इस्थिती का जायजा लिया छोटी पुलहिया से लेकर बड़ी pulhiya तक निर्माण कार्य चलता hua दिखाई diya औऱ majdur कार्य मे लगे mile इससे अस्पस्ट हुआ ki सम्बंधित अस्थल par manrega के taht कार्य कराया जय रहा hai
    user_Rajeev Mishra
    Rajeev Mishra
    बहराइच, बहराइच, उत्तर प्रदेश•
    11 hrs ago
  • बड़ी खबर उत्तर प्रदेश के जिला बहराइच से। बहराइच। आज रोडवेज बस स्टॉप पर रोडवेज बस ड्राइवर द्वारा नगर पालिका परिषद बहराइच के एक कर्मचारी से बदतमीजी और गाली-गलौज करने का मामला सामने आया है। इस घटना से आक्रोशित होकर नगर पालिका परिषद बहराइच के कर्मचारियों ने अपनी सभी गाड़ियों को सड़क पर खड़ा करके रोड जाम कर दिया। कर्मचारियों का कहना है कि उनके साथी कर्मचारी के साथ बदतमीजी और गाली-गलौज की गई है, जिसे बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। जाम की सूचना मिलते ही मौके पर नगर पालिका परिषद बहराइच की अधिशासी अधिकारी प्रमिता सिंह और रोडवेज चौकी प्रभारी रवि यादव पहुंचे। दोनों अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर कर्मचारियों को समझा-बुझाकर मामला शांत कराया। अधिकारियों द्वारा दोषी के खिलाफ कार्रवाई का आश्वासन दिए जाने के बाद कर्मचारियों ने जाम को समाप्त किया और रोड पर खड़ी गाड़ियों को हटवाया गया, जिसके बाद यातायात सामान्य हो गई। नौशाद खान पत्रकार की रिपोर्ट।
    1
    बड़ी खबर उत्तर प्रदेश के जिला बहराइच से। 
बहराइच। आज रोडवेज बस स्टॉप पर रोडवेज बस ड्राइवर द्वारा नगर पालिका परिषद बहराइच के एक कर्मचारी से बदतमीजी और गाली-गलौज करने का मामला सामने आया है।
इस घटना से आक्रोशित होकर नगर पालिका परिषद बहराइच के कर्मचारियों ने अपनी सभी गाड़ियों को सड़क पर खड़ा करके रोड जाम कर दिया। कर्मचारियों का कहना है कि उनके साथी कर्मचारी के साथ बदतमीजी और गाली-गलौज की गई है, जिसे बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
जाम की सूचना मिलते ही मौके पर नगर पालिका परिषद बहराइच की अधिशासी अधिकारी प्रमिता सिंह और रोडवेज चौकी प्रभारी रवि यादव पहुंचे। दोनों अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर कर्मचारियों को समझा-बुझाकर मामला शांत कराया।
अधिकारियों द्वारा दोषी के खिलाफ कार्रवाई का आश्वासन दिए जाने के बाद कर्मचारियों ने जाम को समाप्त किया और रोड पर खड़ी गाड़ियों को हटवाया गया, जिसके बाद यातायात सामान्य हो गई। 
नौशाद खान पत्रकार की रिपोर्ट।
    user_रिपोर्टर नौशाद खान बहराइच
    रिपोर्टर नौशाद खान बहराइच
    बहराइच, बहराइच, उत्तर प्रदेश•
    18 hrs ago
  • बहराइच में तड़के सुबह सफाई कर्मचारी व रोडवेज बस चालक के बीच हुई झड़प के बाद सफाई कर्मियों ने कई गाड़ियों से रोडवेज बस स्टैंड पर किया चक्का जाम सूचना मिलते ही कुछ अधिकारी मौके पर पहुँचकर दोनों विभागों से बातचीत के बाद हटवाया जाम #fbreels #ramadhankareem #repost #viralreels Risha Jafri #starseverywhere
    1
    बहराइच में तड़के सुबह सफाई कर्मचारी व रोडवेज बस चालक के बीच हुई झड़प के बाद सफाई कर्मियों ने कई गाड़ियों से रोडवेज बस स्टैंड पर किया चक्का जाम सूचना मिलते ही कुछ अधिकारी मौके पर पहुँचकर दोनों विभागों से बातचीत के बाद हटवाया जाम 
#fbreels #ramadhankareem #repost #viralreels Risha Jafri #starseverywhere
    user_फ़राज़ अन्सारी निर्भीक पत्रकार
    फ़राज़ अन्सारी निर्भीक पत्रकार
    Photographer Bahraich, Uttar Pradesh•
    9 hrs ago
  • बहराइच रुपईडीहा में पुलिस और शातिर अपराधियों के बीच मुठभेड़, में एक घायल दो साथी अंधेरे और जंगल का फायदा उठाकर फरार, पुलिस टीमें तलाश में जुटीं बहराइच। थाना रुपईडीहा क्षेत्र में वाहन चोरी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के दौरान पुलिस और शातिर अपराधियों के बीच मुठभेड़ हो गई। मुठभेड़ में पुलिस की जवाबी कार्रवाई के दौरान एक अपराधी के दाहिने पैर में गोली लग गई, जबकि उसके दो साथी अंधेरे और जंगल का फायदा उठाकर मौके से फरार हो गए। फरार आरोपियों की तलाश में पुलिस टीमों द्वारा जंगल में कांबिंग की जा रही है। पुलिस के अनुसार, पुलिस अधीक्षक बहराइच विश्वजीत श्रीवास्तव के निर्देश पर वाहन चोरों के विरुद्ध अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में 22/23 सितंबर 2026 की रात प्रभारी निरीक्षक रुपईडीहा पुलिस टीम के साथ आईसीपी मोड़ से पचपोखरी जाने वाले मार्ग पर मौजूद थे। इसी दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि रंजीतबोझा के जंगल में कुछ संदिग्ध व्यक्ति चोरी की मोटरसाइकिलों के साथ मौजूद हैं और उन्हें नेपाल ले जाने की फिराक में हैं। सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने बताए गए स्थान पर पहुंचकर संदिग्धों की तलाश शुरू की। इसी दौरान दो मोटरसाइकिलों पर सवार तीन संदिग्ध दिखाई दिए। पुलिस ने उन्हें रोकने का प्रयास किया तो आरोप है कि उन्होंने पुलिस टीम पर फायरिंग करते हुए जंगल की ओर भागने की कोशिश की। पुलिस के मुताबिक, आत्मरक्षार्थ की गई जवाबी कार्रवाई में एक आरोपी के पैर में गोली लगी और वह घायल होकर गिर पड़ा, जबकि उसके दो साथी मौके से फरार हो गए। घायल आरोपी की पहचान अब्दुल उर्फ अब्दुल सलाम पुत्र बाबू उर्फ जलील खान, निवासी सीतापुरवा सहजना, थाना रुपईडीहा, जनपद बहराइच के रूप में हुई है। पुलिस ने उसके कब्जे से एक पिस्टल, एक खोखा कारतूस, एक जिंदा कारतूस और बिना नंबर प्लेट की एक पल्सर मोटरसाइकिल बरामद करने का दावा किया है। पुलिस के अनुसार, घायल अब्दुल सलाम के खिलाफ पूर्व में भी कई मुकदमे दर्ज हैं। मुठभेड़ के बाद उसे हिरासत में लेकर उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया। फरार दोनों आरोपियों की तलाश में पुलिस टीमें लगातार जंगल में कांबिंग कर रही हैं।मुठभेड़ की सूचना पर पुलिस अधीक्षक बहराइच भी मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का निरीक्षण कर पुलिस अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। मामले में आगे की कार्रवाई जारी है।
    4
    बहराइच रुपईडीहा में पुलिस और शातिर अपराधियों के बीच मुठभेड़,  में एक घायल दो साथी अंधेरे और जंगल का फायदा उठाकर फरार, पुलिस टीमें तलाश में जुटीं

बहराइच। थाना रुपईडीहा क्षेत्र में वाहन चोरी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के दौरान पुलिस और शातिर अपराधियों के बीच मुठभेड़ हो गई। मुठभेड़ में पुलिस की जवाबी कार्रवाई के दौरान एक अपराधी के दाहिने पैर में गोली लग गई, जबकि उसके दो साथी अंधेरे और जंगल का फायदा उठाकर मौके से फरार हो गए। फरार आरोपियों की तलाश में पुलिस टीमों द्वारा जंगल में कांबिंग की जा रही है।
पुलिस के अनुसार, पुलिस अधीक्षक बहराइच विश्वजीत श्रीवास्तव के निर्देश पर वाहन चोरों के विरुद्ध अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में 22/23 सितंबर 2026 की रात प्रभारी निरीक्षक रुपईडीहा पुलिस टीम के साथ आईसीपी मोड़ से पचपोखरी जाने वाले मार्ग पर मौजूद थे। इसी दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि रंजीतबोझा के जंगल में कुछ संदिग्ध व्यक्ति चोरी की मोटरसाइकिलों के साथ मौजूद हैं और उन्हें नेपाल ले जाने की फिराक में हैं। सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने बताए गए स्थान पर पहुंचकर संदिग्धों की तलाश शुरू की। इसी दौरान दो मोटरसाइकिलों पर सवार तीन संदिग्ध दिखाई दिए। पुलिस ने उन्हें रोकने का प्रयास किया तो आरोप है कि उन्होंने पुलिस टीम पर फायरिंग करते हुए जंगल की ओर भागने की कोशिश की। पुलिस के मुताबिक, आत्मरक्षार्थ की गई जवाबी कार्रवाई में एक आरोपी के पैर में गोली लगी और वह घायल होकर गिर पड़ा, जबकि उसके दो साथी मौके से फरार हो गए। घायल आरोपी की पहचान अब्दुल उर्फ अब्दुल सलाम पुत्र बाबू उर्फ जलील खान, निवासी सीतापुरवा सहजना, थाना रुपईडीहा, जनपद बहराइच के रूप में हुई है। पुलिस ने उसके कब्जे से एक पिस्टल, एक खोखा कारतूस, एक जिंदा कारतूस और बिना नंबर प्लेट की एक पल्सर मोटरसाइकिल बरामद करने का दावा किया है।
पुलिस के अनुसार, घायल अब्दुल सलाम के खिलाफ पूर्व में भी कई मुकदमे दर्ज हैं। मुठभेड़ के बाद उसे हिरासत में लेकर उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया। फरार दोनों आरोपियों की तलाश में पुलिस टीमें लगातार जंगल में कांबिंग कर रही हैं।मुठभेड़ की सूचना पर पुलिस अधीक्षक बहराइच भी मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का निरीक्षण कर पुलिस अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। मामले में आगे की कार्रवाई जारी है।
    user_आमिर अली
    आमिर अली
    बहराइच, बहराइच, उत्तर प्रदेश•
    54 min ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.