logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

बाबा बुलाते हैं तो दर्द भी भूल जाती हैं कृष्णा बम, 43वीं बार कांवर लेकर देवघर रवाना मुजफ्फरपुर की कृष्णा बम 1982 से लगातार हर सावन सुल्तानगंज से गंगाजल लेकर बाबा बैद्यनाथ का जलाभिषेक करने देवघर जा रही हैं। रविवार को उन्होंने अजगैबीनाथ धाम स्थित उत्तरवाहिनी गंगा से जल उठाया और अपने जत्थे के साथ 105 किलोमीटर की पैदल यात्रा शुरू की। बोल बम के जयकारों और भजन-कीर्तन के बीच कांवरियों का जत्था आगे बढ़ रहा है। तारापुर-तेघड़ा स्थित कच्ची कांवरिया पथ पर पहुंचने पर बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने कृष्णा बम का स्वागत किया और उनका आशीर्वाद लिया। महिला कांवरियों ने भी उनसे मिलकर हौसला पाया। बढ़ती उम्र के बावजूद उनका उत्साह कायम है। उन्होंने कहा, “मेरे दोनों घुटने टूट गए थे। इस बार बाबा ने थोड़ा सही किया है, इसलिए मैं आ रही हूं। बाबा सब सही रखते हैं।” सुरक्षा को लेकर तारापुर पुलिस ने उनके जत्थे को सीमा तक पहुंचाया। कृष्णा बम ने प्रधानमंत्री से बाबा बैद्यनाथ धाम की सुविधाएं बेहतर करने की अपील की।

2 hrs ago
user_SUMIT KUMAR
SUMIT KUMAR
Press advisory तारापुर, मुंगेर, बिहार•
2 hrs ago

बाबा बुलाते हैं तो दर्द भी भूल जाती हैं कृष्णा बम, 43वीं बार कांवर लेकर देवघर रवाना मुजफ्फरपुर की कृष्णा बम 1982 से लगातार हर सावन सुल्तानगंज से गंगाजल लेकर बाबा बैद्यनाथ का जलाभिषेक करने देवघर जा रही हैं। रविवार को उन्होंने अजगैबीनाथ धाम स्थित उत्तरवाहिनी गंगा से जल उठाया और अपने जत्थे के साथ 105 किलोमीटर की पैदल यात्रा शुरू की। बोल बम के जयकारों और भजन-कीर्तन के बीच कांवरियों का जत्था आगे बढ़ रहा है। तारापुर-तेघड़ा स्थित कच्ची कांवरिया पथ पर पहुंचने पर बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने कृष्णा बम का स्वागत किया और उनका आशीर्वाद लिया। महिला कांवरियों ने भी उनसे मिलकर हौसला पाया। बढ़ती उम्र के बावजूद उनका उत्साह कायम है। उन्होंने कहा, “मेरे दोनों घुटने टूट गए थे। इस बार बाबा ने थोड़ा सही किया है, इसलिए मैं आ रही हूं। बाबा सब सही रखते हैं।” सुरक्षा को लेकर तारापुर पुलिस ने उनके जत्थे को सीमा तक पहुंचाया। कृष्णा बम ने प्रधानमंत्री से बाबा बैद्यनाथ धाम की सुविधाएं बेहतर करने की अपील की।

More news from बिहार and nearby areas
  • 🌱 प्राकृतिक विधि से उगे खीरे की तुड़ाई हो रही है—बिना रसायनों के ताज़ा, स्वस्थ खीरे। 🥒🌿 🌱 प्राकृतिक विधि से उगे खीरे की तुड़ाई हो रही है—बिना रसायनों के ताज़ा, स्वस्थ खीरे। 🥒🌿
    1
    🌱 प्राकृतिक विधि से उगे खीरे की तुड़ाई हो रही है—बिना रसायनों के ताज़ा, स्वस्थ खीरे। 🥒🌿
🌱 प्राकृतिक विधि से उगे खीरे की तुड़ाई हो रही है—बिना रसायनों के ताज़ा, स्वस्थ खीरे। 🥒🌿
    user_Yogendra Prajapati
    Yogendra Prajapati
    Farmer बरहट, जमुई, बिहार•
    4 hrs ago
  • जाति बंधन को तोड़कर मतदाताओं ने प्रशांत पर जताया भरोसा, बांकीपुर अभी झांकी, पूरा बिहार अभी बांकी जाति बंधन को तोड़कर मतदाताओं ने प्रशांत पर जताया भरोसा, बांकीपुर अभी झांकी, पूरा बिहार अभी बांकी
    1
    जाति बंधन को तोड़कर मतदाताओं ने प्रशांत पर जताया भरोसा, बांकीपुर अभी झांकी, पूरा बिहार अभी बांकी
जाति बंधन को तोड़कर मतदाताओं ने प्रशांत पर जताया भरोसा, बांकीपुर अभी झांकी, पूरा बिहार अभी बांकी
    user_Pawan Kumar Choudhary
    Pawan Kumar Choudhary
    Journalist मुंगेर, मुंगेर, बिहार•
    6 hrs ago
  • मुंगेर :- बांकीपुर के उपचुनाव में जनसुराज पार्टी के प्रशांत किशोर की जीत पूरे बिहार के लिए बदलाव की राजनीत का संदेश है...
    1
    मुंगेर :- बांकीपुर के उपचुनाव में जनसुराज पार्टी के प्रशांत किशोर की जीत पूरे बिहार के लिए बदलाव की राजनीत का संदेश है...
    user_Amit Kumar Mandal
    Amit Kumar Mandal
    News Anchor मुंगेर, मुंगेर, बिहार•
    14 hrs ago
  • सिमुलतला विद्यालय में DM का अल्टीमेटम: “100% सुविधा देंगे, 100% रिजल्ट चाहिए” | टॉपर की फैक्ट्री पर बहस जमुई के झाझा स्थित प्रतिष्ठित सिमुलतला आवासीय विद्यालय का 17वां स्थापना दिवस शनिवार को उत्साह और गरिमामय माहौल में मनाया गया। कार्यक्रम में जिलाधिकारी नवीन कुमार और पुलिस अधीक्षक विश्वजीत दयाल मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। डीएम नवीन कुमार ने विद्यालय प्रबंधन को स्पष्ट संदेश देते हुए कहा कि प्रशासन की ओर से छात्रों को बेहतर से बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराई जा रही हैं, लेकिन इसके बदले 100 प्रतिशत रिजल्ट और 100 प्रतिशत अनुशासन चाहिए। उन्होंने विद्यालय में अनुशासन से किसी भी तरह का समझौता नहीं करने की बात कही। डीएम ने पूर्व छात्रों के लिए तैयार 18 कमरों के सर्किट हाउस और जल्द बनने वाले अंतरराष्ट्रीय स्तर के खेल मैदान सहित छात्रों की सुविधाओं के लिए किए जा रहे कार्यों की जानकारी दी। कार्यक्रम के बाद उन्होंने नवनिर्मित अतिथि शाला का उद्घाटन भी किया। SP ने छात्रों को दिया सफलता का मंत्र एसपी विश्वजीत दयाल ने छात्रों को पढ़ाई पर ध्यान केंद्रित करने की सलाह देते हुए कहा कि “एक किताब को तीन बार पढ़ो, तीन किताब को एक बार नहीं।” उन्होंने बढ़ते साइबर अपराध को देखते हुए छात्रों से पढ़ाई पूरी होने तक मोबाइल से दूरी बनाए रखने की अपील की। “टॉपर की फैक्ट्री” पर पूर्व और वर्तमान प्राचार्य की अलग राय स्थापना दिवस समारोह में सिमुलतला को “टॉपर की फैक्ट्री” कहे जाने को लेकर भी चर्चा हुई। विद्यालय के प्रथम प्राचार्य ने इस शब्दावली पर चिंता जताई, जबकि वर्तमान प्राचार्य ने विद्यालय की उपलब्धियों पर गर्व जताते हुए इसे टॉपर की फैक्ट्री कहे जाने का समर्थन किया। पूर्व छात्र और कर्नल ने कहा कि सिमुलतला में देश के मेधावी छात्रों का चयन होता है और सीमित संसाधनों के बावजूद यहां के छात्र लगातार बेहतर प्रदर्शन करते रहे हैं। उन्होंने पूर्व छात्रों से विद्यालय के विकास में योगदान देने की अपील भी की। कार्यक्रम में छात्रों ने “बिहार गाथा” सहित कई शानदार सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दीं। समारोह के अंत में सफल पूर्व छात्रों और मेधावी छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया गया। जमुई और बिहार की हर बड़ी खबर के लिए City Channel Jamui को Subscribe करें। 👍 Like | 🔄 Share | 💬 Comment
    1
    सिमुलतला विद्यालय में DM का अल्टीमेटम: “100% सुविधा देंगे, 100% रिजल्ट चाहिए” | टॉपर की फैक्ट्री पर बहस
जमुई के झाझा स्थित प्रतिष्ठित सिमुलतला आवासीय विद्यालय का 17वां स्थापना दिवस शनिवार को उत्साह और गरिमामय माहौल में मनाया गया। कार्यक्रम में जिलाधिकारी नवीन कुमार और पुलिस अधीक्षक विश्वजीत दयाल मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए।
डीएम नवीन कुमार ने विद्यालय प्रबंधन को स्पष्ट संदेश देते हुए कहा कि प्रशासन की ओर से छात्रों को बेहतर से बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराई जा रही हैं, लेकिन इसके बदले 100 प्रतिशत रिजल्ट और 100 प्रतिशत अनुशासन चाहिए। उन्होंने विद्यालय में अनुशासन से किसी भी तरह का समझौता नहीं करने की बात कही।
डीएम ने पूर्व छात्रों के लिए तैयार 18 कमरों के सर्किट हाउस और जल्द बनने वाले अंतरराष्ट्रीय स्तर के खेल मैदान सहित छात्रों की सुविधाओं के लिए किए जा रहे कार्यों की जानकारी दी। कार्यक्रम के बाद उन्होंने नवनिर्मित अतिथि शाला का उद्घाटन भी किया।
SP ने छात्रों को दिया सफलता का मंत्र
एसपी विश्वजीत दयाल ने छात्रों को पढ़ाई पर ध्यान केंद्रित करने की सलाह देते हुए कहा कि “एक किताब को तीन बार पढ़ो, तीन किताब को एक बार नहीं।” उन्होंने बढ़ते साइबर अपराध को देखते हुए छात्रों से पढ़ाई पूरी होने तक मोबाइल से दूरी बनाए रखने की अपील की।
“टॉपर की फैक्ट्री” पर पूर्व और वर्तमान प्राचार्य की अलग राय
स्थापना दिवस समारोह में सिमुलतला को “टॉपर की फैक्ट्री” कहे जाने को लेकर भी चर्चा हुई। विद्यालय के प्रथम प्राचार्य ने इस शब्दावली पर चिंता जताई, जबकि वर्तमान प्राचार्य ने विद्यालय की उपलब्धियों पर गर्व जताते हुए इसे टॉपर की फैक्ट्री कहे जाने का समर्थन किया।
पूर्व छात्र और कर्नल ने कहा कि सिमुलतला में देश के मेधावी छात्रों का चयन होता है और सीमित संसाधनों के बावजूद यहां के छात्र लगातार बेहतर प्रदर्शन करते रहे हैं। उन्होंने पूर्व छात्रों से विद्यालय के विकास में योगदान देने की अपील भी की।
कार्यक्रम में छात्रों ने “बिहार गाथा” सहित कई शानदार सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दीं। समारोह के अंत में सफल पूर्व छात्रों और मेधावी छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया गया।
जमुई और बिहार की हर बड़ी खबर के लिए City Channel Jamui को Subscribe करें।
👍 Like | 🔄 Share | 💬 Comment
    user_Ankita Priya Sinha
    Ankita Priya Sinha
    Local News Reporter जमुई, जमुई, बिहार•
    24 min ago
  • BANKANEWS-बांका से बड़ी अपडेट! बिजली उपभोक्ता ध्यान दें ⚡ ⏰ आज सुबह 8:30 बजे से 11:30 बजे तक टाउन इलाके में बिजली आपूर्ति रहेगी बंद। 🔧 नेहरू कॉलोनी फीडर में मेंटेनेंस कार्य के चलते बाबू टोला, आजाद चौक, गांधी चौक समेत कई इलाकों में बिजली आपूर्ति प्रभावित रहेगी। 💡 बिजली विभाग ने उपभोक्ताओं से अपील की है कि जरूरी बिजली से जुड़े काम निर्धारित समय से पहले निपटा लें। 📢 मेंटेनेंस का उद्देश्य बिजली व्यवस्था को बेहतर और सुचारु बनाए रखना है। 📰 बांका टुडे न्यूज़ डिजिटल 📍 बांका की हर बड़ी खबर सबसे पहले
    1
    BANKANEWS-बांका से बड़ी अपडेट! बिजली उपभोक्ता ध्यान दें ⚡

⏰ आज सुबह 8:30 बजे से 11:30 बजे तक टाउन इलाके में बिजली आपूर्ति रहेगी बंद।
🔧 नेहरू कॉलोनी फीडर में मेंटेनेंस कार्य के चलते बाबू टोला, आजाद चौक, गांधी चौक समेत कई इलाकों में बिजली आपूर्ति प्रभावित रहेगी।
💡 बिजली विभाग ने उपभोक्ताओं से अपील की है कि जरूरी बिजली से जुड़े काम निर्धारित समय से पहले निपटा लें।
📢 मेंटेनेंस का उद्देश्य बिजली व्यवस्था को बेहतर और सुचारु बनाए रखना है।
📰 बांका टुडे न्यूज़ डिजिटल
📍 बांका की हर बड़ी खबर सबसे पहले
    user_Banka Today News
    Banka Today News
    Local News Reporter बांका, बांका, बिहार•
    14 hrs ago
  • बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव मे प्रशांत किशोर की जीत पर कार्यकर्ता ने मनाया जश्न, मुंगेर में विजय जुलूस बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव मे प्रशांत किशोर की जीत पर कार्यकर्ता ने मनाया जश्न, मुंगेर में विजय जुलूस
    1
    बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव मे प्रशांत किशोर की जीत पर कार्यकर्ता ने मनाया जश्न, मुंगेर में विजय जुलूस
बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव मे प्रशांत किशोर की जीत पर कार्यकर्ता ने मनाया जश्न, मुंगेर में विजय जुलूस
    user_Pawan Kumar Choudhary
    Pawan Kumar Choudhary
    Journalist मुंगेर, मुंगेर, बिहार•
    22 hrs ago
  • बेगूसराय में दिनदहाड़े फायरिंग का वीडियो हुआ वायरल, वीडियो सोशल मीडिया पर बड़ी तेजी से हो रहा वायरस *बेगूसराय में दिनदहाड़े फायरिंग का वीडियो वायरल, कुख्यात गछिया पासवान पर उठे सवाल; सुशासन के दावे पर भी सवाल... बेगूसराय से एक बार फिर कानून-व्यवस्था को चुनौती देने वाला वीडियो सामने आने का दावा किया जा रहा है। नगर थाना क्षेत्र के गाछी टोला से जुड़े इस कथित वायरल वीडियो में एक युवक खुलेआम फायरिंग करता नजर आ रहा है। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो को लेकर दावा किया जा रहा है कि इसमें कुख्यात गछिया पासवान दिखाई दे रहा है। हालांकि, वीडियो की सत्यता और उसमें दिख रहे व्यक्ति की पहचान की आधिकारिक पुष्टि अभी पुलिस की ओर से सामने नहीं आई है। वीडियो सामने आने के बाद इलाके में तरह-तरह की चर्चाएं शुरू हो गई हैं। सबसे बड़ा सवाल यह है कि आखिर दिनदहाड़े हथियार लहराकर फायरिंग करने की कथित घटना को अंजाम देने की हिम्मत अपराधियों को कैसे मिल रही है। अगर वायरल वीडियो सही है, तो यह न केवल पुलिस की कार्यशैली पर सवाल खड़ा करता है, बल्कि आम लोगों की सुरक्षा को लेकर भी गंभीर चिंता पैदा करता है। स्थानीय लोगों के बीच चर्चा है कि गाछी टोला में हथियारों का प्रदर्शन कोई सामान्य बात नहीं होनी चाहिए। ऐसे में पुलिस को वायरल वीडियो की तकनीकी जांच कर यह पता लगाना जरूरी है कि वीडियो कब और कहां बनाया गया, फायरिंग में किस हथियार का इस्तेमाल हुआ और इसमें शामिल व्यक्ति कौन है। फिलहाल पुलिस की जांच के बाद ही पूरे मामले की वास्तविकता स्पष्ट हो सकेगी। पुलिस वीडियो के आधार पर कार्रवाई करती है या नहीं, यह देखने वाली बात होगी। अगर वीडियो में फायरिंग की पुष्टि होती है, तो आरोपी के खिलाफ कानून के तहत कड़ी कार्रवाई जरूरी होगी। फिलहाल इस पूरे मामले ने बेगूसराय में सुशासन और कानून-व्यवस्था के दावों पर सवाल जरूर खड़े कर दिए हैं।
    1
    बेगूसराय में दिनदहाड़े फायरिंग का वीडियो हुआ वायरल, वीडियो सोशल मीडिया पर बड़ी तेजी से हो रहा वायरस
*बेगूसराय में दिनदहाड़े फायरिंग का वीडियो वायरल, कुख्यात गछिया पासवान पर उठे सवाल; सुशासन के दावे पर भी सवाल...
बेगूसराय से एक बार फिर कानून-व्यवस्था को चुनौती देने वाला वीडियो सामने आने का दावा किया जा रहा है। नगर थाना क्षेत्र के गाछी टोला से जुड़े इस कथित वायरल वीडियो में एक युवक खुलेआम फायरिंग करता नजर आ रहा है। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो को लेकर दावा किया जा रहा है कि इसमें कुख्यात गछिया पासवान दिखाई दे रहा है। हालांकि, वीडियो की सत्यता और उसमें दिख रहे व्यक्ति की पहचान की आधिकारिक पुष्टि अभी पुलिस की ओर से सामने नहीं आई है।
वीडियो सामने आने के बाद इलाके में तरह-तरह की चर्चाएं शुरू हो गई हैं। सबसे बड़ा सवाल यह है कि आखिर दिनदहाड़े हथियार लहराकर फायरिंग करने की कथित घटना को अंजाम देने की हिम्मत अपराधियों को कैसे मिल रही है। अगर वायरल वीडियो सही है, तो यह न केवल पुलिस की कार्यशैली पर सवाल खड़ा करता है, बल्कि आम लोगों की सुरक्षा को लेकर भी गंभीर चिंता पैदा करता है।
स्थानीय लोगों के बीच चर्चा है कि गाछी टोला में हथियारों का प्रदर्शन कोई सामान्य बात नहीं होनी चाहिए। ऐसे में पुलिस को वायरल वीडियो की तकनीकी जांच कर यह पता लगाना जरूरी है कि वीडियो कब और कहां बनाया गया, फायरिंग में किस हथियार का इस्तेमाल हुआ और इसमें शामिल व्यक्ति कौन है।
फिलहाल पुलिस की जांच के बाद ही पूरे मामले की वास्तविकता स्पष्ट हो सकेगी। पुलिस वीडियो के आधार पर कार्रवाई करती है या नहीं, यह देखने वाली बात होगी। अगर वीडियो में फायरिंग की पुष्टि होती है, तो आरोपी के खिलाफ कानून के तहत कड़ी कार्रवाई जरूरी होगी। फिलहाल इस पूरे मामले ने बेगूसराय में सुशासन और कानून-व्यवस्था के दावों पर सवाल जरूर खड़े कर दिए हैं।
    user_Kumar Mithun
    Kumar Mithun
    मुंगेर, मुंगेर, बिहार•
    3 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.