गणेश महोत्सव व मेला में उमड़ी भीड़, भजनों की प्रस्तुतियां मंडावा। कस्बे के फतेहपुर मार्ग पर वार्ड 2 में स्थित श्री सम्राट सिद्धि विनायक मंदिर गणेश महोत्सव व मेला के पहले दिन रात को श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी। गणेश सेवा समिति के अध्यक्ष सुशील लुहारुवाला ने बताया कि मेला में व्यवस्थाएं बनाए रखने को लेकर पुलिस के साथ मंदिर कमेटी के कार्यकर्ता भी जुटे रहे, कस्बे सहित आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों से भी मेला में काफी संख्या में लोग पहुंचे, रात को आरती के बाद झारियां धाम के संत आकाश नाथ महाराज के सानिध्य में भजन संध्या हुई वे एक से बढ़कर एक सुंदर भजनों की प्रस्तुतियां दी गई। श्रद्धालुओं ने गणपति महाराज के धोक लगाकर आशीर्वाद लिया। मेला में बिजली से संचालित झूले, ब्रेक डांस, ड्रैगन ट्रेन, कोलम्बस नाव, बच्चों के मनोरंजन के लिए छोटे झूले, मिकी माउस का महिला पुरुष और बच्चों ने लुफ्त उठाया। विपिन प्रकार की लगी स्टालों पर लोगों ने खरीदारी की और व्यंजनों का स्वाद चका। अशोक शर्मा उर्फ संतु, विद्याधर सैनी, महेंद्र सैनी, मुकेश बुडानिया, विशाल सैनी, मधु स्वामी, पशुपति शर्मा सहित श्रद्धालु उपस्थित रहे।

- बगड़ में टूटी पाइपलाइन से हजारों लीटर पीने का पानी बर्बाद, जलदाय विभाग की लापरवाही पर उठे सवाल1
- बड़ी खबर: पंचायती राज चुनाव की लॉटरी स्थगित, नगर निकाय चुनावों के चलते लिया गया फैसला पंचायती राज चुनावों की तैयारियों के बीच एक बड़ा प्रशासनिक अपडेट सामने आया है। चुनाव प्रक्रिया के तहत कल निकाली जाने वाली पंचायती राज चुनाव की लॉटरी को फिलहाल स्थगित कर दिया गया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, यह महत्वपूर्ण निर्णय हाल ही में चल रहे नगर निकाय चुनावों को देखते हुए लिया गया है। वर्तमान में नगर निकायों में अध्यक्ष और उपाध्यक्ष पदों के चयन की प्रक्रिया जारी है, जिसके कारण प्रशासनिक अमले की व्यस्तता बनी हुई है। इसी चयन प्रक्रिया को सुचारू रूप से संपन्न कराने के लिए पंचायती राज की लॉटरी को अभी रद्द किया गया है। उच्च स्तर से इस संबंध में जिला कलेक्टर को आवश्यक दिशा-निर्देश जारी कर दिए गए हैं। प्रशासन की ओर से यह स्पष्ट किया गया है कि निकाय चुनावों की प्रक्रिया पूरी होते ही पंचायती राज लॉटरी के लिए जल्द ही नई तिथि की घोषणा की जाएगी। चुनाव की तैयारियों में जुटे उम्मीदवारों और आमजन को अब नई तारीख के ऐलान का इंतजार करना होगा।1
- रुके विकास कार्यों और बजट की कमी को लेकर नगरपालिका पार्षदों ने सौंपा ज्ञापन1
- गोल्फ कोर्स रोड Hit & Run में नया ट्विस्ट! आरोपी के दावे पर सिया चौहान का पलटवार | Gurugram News1
- Post by मनीष तिवारी धर्मेंद्र कुमार1
- खादरसा महाराज का मेला व भंडारा में सिंगर लव स्टार एण्ड पार्टी ने रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुति दी1
- गणेश उत्सव के चंदे को लेकर हुआ बवाल दुकानदार के साथ मारपीट गणेश उत्सव के चंदे को लेकर हुआ बवाल दुकानदार का कहना है कि 21000 रुपए चंदा मांग रहे थे जिसको लेकर हुआ हंगामा।1
- अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर ने किए 'लालबागचा राजा' के दर्शन, कहा- "यहां की ऊर्जा अद्भुत है" मुंबई: देश भर में चल रहे गणेशोत्सव की धूम के बीच, भारत में अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर ने सोमवार को मुंबई के प्रसिद्ध 'लालबागचा राजा' के दर्शन किए और भगवान गणेश की पूजा-अर्चना की। दर्शन के दौरान सर्जियो गोर पूरे भक्तिभाव में नजर आए और उन्होंने बप्पा के पैर छूकर आशीर्वाद लिया। अपने इस खास अनुभव को साझा करते हुए अमेरिकी राजदूत ने कहा कि लालबागचा राजा के दरबार में आना उनके लिए एक बड़े सम्मान की बात है। उन्होंने पंडाल के जीवंत माहौल और लोगों के उत्साह की सराहना करते हुए कहा, "यह सच में अद्भुत है। यहां आकर मैं काफी सम्मानित महसूस कर रहा हूं। मुझे लगता है कि हर किसी को यहां आकर इसे देखना चाहिए, क्योंकि ऐसी जीवंत जगहें बहुत कम हैं। यहां की ऊर्जा अद्भुत है। अगर आप यहां नहीं हैं, तो इसे शब्दों में बयां करना मुश्किल है।" सोशल मीडिया पर दी गणेश चतुर्थी की शुभकामनाएं सर्जियो गोर ने अपने इस अनुभव को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'X' (पूर्व में ट्विटर) पर भी साझा किया। उन्होंने एक पोस्ट में लिखा, "मुंबईचा राजा और लालबागचा राजा के दर्शन करने के बाद काफी खुशी हुई। ये आस्था और समुदाय का एक ऐसा जीवंत रूप है, जो सभी लोगों को एक साथ लाता है। गणेश चतुर्थी मनाने वाले सभी लोगों को बहुत-बहुत शुभकामनाएं।" मुंबई में गणेशोत्सव का प्रमुख केंद्र है लालबाग 11 दिवसीय गणेश उत्सव के दौरान पूरी मुंबई 'गणपति बप्पा मोरया' के जयकारों से गूंज रही है। इनमें लालबागचा राजा का पंडाल हर साल की तरह इस साल भी श्रद्धालुओं की आस्था का प्रमुख केंद्र बना हुआ है, जहां न सिर्फ आम जनता बल्कि देश-विदेश की कई जानी-मानी हस्तियां भी बप्पा का आशीर्वाद लेने पहुंच रही हैं।1
- SANKAT MOCHANPANCHMUKHI HANUMAN #महेंद्रगढ़ #bhakti #हरियाणा1