मंडप पर जाने से पहले दूल्हा घायल बाराती को लेकर पहुंचा स्वास्थ्य केंद्र, दो बाइक की टक्कर में दो युवक घायल फतेहपुर सीकरी कस्बे के इसलामगंज फाटक के पास शुक्रवार रात करीब 9 बजे दो मोटरसाइकिलों की आमने-सामने टक्कर हो गई, जिसमें दोनों बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना की सूचना मिलते ही बारात में अफरा-तफरी मच गई। इसी दौरान दूल्हे ने मानवता का परिचय देते हुए मंडप पर जाने से पहले खुद घायल बाराती को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। जानकारी के अनुसार आगरा के खेरिया क्षेत्र के लोधा गांव से एक बारात कुम्हेर (भरतपुर) जा रही थी। इसी बीच बारात में शामिल होने जा रहा एक बाराती अपनी निजी बाइक से फतेहपुर सीकरी पहुंचा। इसलामगंज फाटक के पास उसकी बाइक दूसरी बाइक से टकरा गई, जिससे दोनों बाइक सवार घायल हो गए। घायल बाराती की पहचान अजय पुत्र दिनेश निवासी सुल्तानपुर, आगरा के रूप में हुई है, जबकि दूसरे बाइक सवार की पहचान सुफियान पुत्र पप्पू निवासी इसलामगंज, फतेहपुर सीकरी के रूप में हुई है। घटना की जानकारी मिलते ही दूल्हा और बाराती मौके पर पहुंचे और घायलों को तुरंत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र फतेहपुर सीकरी लेकर गए। प्राथमिक उपचार के बाद दोनों की हालत चिंताजनक देखते हुए डॉक्टरों ने उन्हें बेहतर इलाज के लिए आगरा रेफर कर दिया।
मंडप पर जाने से पहले दूल्हा घायल बाराती को लेकर पहुंचा स्वास्थ्य केंद्र, दो बाइक की टक्कर में दो युवक घायल फतेहपुर सीकरी कस्बे के इसलामगंज फाटक के पास शुक्रवार रात करीब 9 बजे दो मोटरसाइकिलों की आमने-सामने टक्कर हो गई, जिसमें दोनों बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना की सूचना मिलते ही बारात में अफरा-तफरी मच गई। इसी दौरान दूल्हे ने मानवता का परिचय देते हुए मंडप पर जाने से पहले खुद घायल बाराती को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। जानकारी के अनुसार आगरा के खेरिया क्षेत्र के लोधा गांव से एक बारात कुम्हेर (भरतपुर) जा रही थी। इसी बीच बारात में शामिल होने जा रहा एक बाराती अपनी निजी बाइक से फतेहपुर सीकरी पहुंचा। इसलामगंज फाटक के पास उसकी बाइक दूसरी बाइक से टकरा गई, जिससे दोनों बाइक सवार घायल हो गए। घायल बाराती की पहचान अजय पुत्र दिनेश निवासी सुल्तानपुर, आगरा के रूप में हुई है, जबकि दूसरे बाइक सवार की पहचान सुफियान पुत्र पप्पू निवासी इसलामगंज, फतेहपुर सीकरी के रूप में हुई है। घटना की जानकारी मिलते ही दूल्हा और बाराती मौके पर पहुंचे और घायलों को तुरंत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र फतेहपुर सीकरी लेकर गए। प्राथमिक उपचार के बाद दोनों की हालत चिंताजनक देखते हुए डॉक्टरों ने उन्हें बेहतर इलाज के लिए आगरा रेफर कर दिया।
- सिरसागंज क्षेत्र की अटूट आस्था के केंद्र सामौर बाबा धाम पर सात दिवसीय 'सामौर बाबा महोत्सव' का शुभारंभ अत्यंत हर्षोल्लास और वैदिक मंत्रोच्चार के साथ हुआ। आगरा मंडल के मंडलायुक्त नगेंद्र प्रताप सिंह ने मुख्य अतिथि के रूप में दीप प्रज्वलित कर फीता काटकर महोत्सव का विधिवत उद्घाटन किया। सुख-समृद्धि की कामना और सुरक्षा का जायजा उद्घाटन से पहले मंडलायुक्त ने सामौर बाबा मंदिर में पूजा-अर्चना कर जनपद व क्षेत्र की खुशहाली, शांति और समृद्धि की कामना की। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि सामौर बाबा धाम न केवल धार्मिक आस्था का प्रतीक है, बल्कि यह हमारी सांस्कृतिक विरासत को भी संजोए हुए है। उन्होंने जोर दिया कि ऐसे आयोजन समाज में आपसी सौहार्द और भाईचारे को सुदृढ़ करने का कार्य करते हैं। कार्यक्रम के दौरान जिलाधिकारी रमेश रंजन और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सौरभ दीक्षित भी उपस्थित रहे। प्रशासनिक अधिकारियों ने मंदिर परिसर का भ्रमण कर सुरक्षा, स्वच्छता और यातायात व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया। श्रद्धालुओं की भारी भीड़ को देखते हुए एसएसपी ने सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम करने और यातायात को सुचारू बनाए रखने के निर्देश दिए, ताकि दूर-दराज से आने वाले भक्तों को कोई असुविधा न हो। आज की शाम लखबीर सिंह लक्खा के नाम महोत्सव के दूसरे दिन शनिवार को सांस्कृतिक कार्यक्रमों की श्रृंखला में विशाल देवी जागरण का आयोजन किया जाएगा। इसमें विश्वविख्यात भजन गायक लखबीर सिंह लक्खा अपनी सुरीली आवाज और प्रसिद्ध भजनों से भक्तों को भावविभोर करेंगे। इस भक्तिमय संध्या को लेकर स्थानीय निवासियों और श्रद्धालुओं में भारी उत्साह है। मंत्री लक्ष्मी नारायण चौधरी होंगे शामिल आज के कार्यक्रम में प्रदेश सरकार के गन्ना विकास एवं चीनी मिल मंत्री लक्ष्मी नारायण चौधरी मुख्य रूप से उपस्थित रहेंगे। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार, मंत्री शाम लगभग 6:30 बजे सिरसागंज पहुँचकर सामौर बाबा के दर्शन करेंगे और महोत्सव में सहभागिता करेंगे। सात दिनों तक चलने वाले इस मेले में देश के अन्य प्रसिद्ध कलाकार भी अपनी प्रस्तुतियां देंगे।1
- आगरा : बीच बाजार युवक को कार से खींचकर बेरहमी से पीटा, वीडियो वायरल 😱🤬🚨👮1
- सिरसागंज के करहरा स्थित सामौर बाबा धाम में आयोजित विशाल देवी जागरण में सुप्रसिद्ध गायक लखबीर सिंह लक्खा ने अपनी मधुर आवाज से समां बांध दिया। भजनों पर हजारों श्रद्धालु थिरक उठे। #LakhbirSinghLakha #SamourBabaMahotsav #DeviJagran #Sirsaganj #LiveConcert #BhaktiSangeet #FirozabadNews1
- फतेहाबाद।फतेहाबाद क्षेत्र के ककरीली गांव में पारंपरिक दंगल का आयोजन किया गया। इसका उद्घाटन पूर्व विधायक जितेंद्र वर्मा ने फीता काटकर किया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में ग्रामीण और खेल प्रेमी उपस्थित रहे। दंगल में विभिन्न स्थानों से आए पहलवानों ने अपनी शक्ति का प्रदर्शन किया और कई मुकाबले हुए। कार्यक्रम के दौरान जिला पंचायत सदस्य वार्ड नंबर 41 के प्रत्याशी राजू वर्मा (बीडीसी)द्वारा 2100 रुपये की एक विशेष कुश्ती कराई गई, जिसे देखने के लिए भारी भीड़ उमड़ी। इसके अतिरिक्त भी कई कुश्तियां हुईं, जिनमें पहलवानों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन किया।राजू वर्मा (बीडीसी) ने बताया कि ककरीली गांव में यह दंगल कई वर्षों से पारंपरिक रूप से आयोजित किया जा रहा है। इसमें दूर-दराज के क्षेत्रों से पहलवान भाग लेने आते हैं और अपनी ताकत व कौशल का प्रदर्शन करते हैं। उन्होंने कहा कि दंगल केवल एक खेल प्रतियोगिता नहीं, बल्कि ग्रामीण संस्कृति और आपसी भाईचारे का प्रतीक भी है। इस अवसर पर सुखराम वर्मा नेताजी, रामू हवाई, श्यामवीर सिंह, डॉ. वीरेंद्र सिंह नितेश कुमार बृजमोहन सहित कई ग्रामीण और कार्यकर्ता उपस्थित रहे। सभी ने पहलवानों का उत्साहवर्धन किया और दंगल के सफल आयोजन के लिए आयोजकों की सराहना की।1
- दिल्ली में UGC के काले नियमों के विरुद्ध कल होने वाले सवर्ण समाज के प्रदर्शन में मेरी उपस्थिति रोकने के लिए फिरोजाबाद पुलिस द्वारा मेरे आवास पर नजरबंद किया गया। हमारी आवाज को दबाया जा रहा है। क्या सवर्ण समाज अपनी पीड़ा भी नहीं बता सकता। जब तक मा ० प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी इस काले नियम को पूरी तरह समाप्त करने की घोषणा नहीं करते। तब तक कानूनी दायरे में विरोध जारी रहेगा। पं श्रीकान्त उपाध्याय राष्ट्रीय उपाध्यक्ष राष्ट्रीय युवा वाहिनी1
- फतेहाबाद. शनिवार रात आगरा के फतेहाबाद में भाजपा राजेश्वर मंडल के मंत्री वीरेश राठौर की कार में तोड़फोड़ की गई। इस दौरान उनके एक साथी रामबाबू के साथ मारपीट कर उसे घायल कर दिया गया। घायल को उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेजा गया है। भाजपा महानगर मंत्री वीरेश राठौर अपने साथियों मनीष और रामबाबू के साथ कार से बाह से आगरा लौट रहे थे। यह घटना फतेहाबाद के बाह तिराहे बाईपास रोड पर हुई, जब वे पानी की बोतल लेने के लिए एक परचून की दुकान के सामने रुके थे। बताया गया कि वीरेश राठौर और मनीष दुकान से पानी ले रहे थे। तभी वहां एक महिला के साथ आए कुछ लोगों ने गाली-गलौज शुरू कर दी और अन्य लोगों को भी बुला लिया। इसके बाद आठ-दस हमलावरों ने कार में तोड़फोड़ की और रामबाबू को कार से उतारकर उसके साथ मारपीट की। पीड़ित पक्ष का आरोप है कि हमलावर रामबाबू का मोबाइल फोन और सोने की चेन भी छीन ले गए। इंस्पेक्टर तरुण धीमान ने बताया कि मारपीट का मामला संज्ञान में आया है। हालांकि, अभी तक कोई लिखित तहरीर नहीं मिली है। पुलिस मामले की जांच कर रही है और जांच के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।1
- शनिवार रात आगरा के फतेहाबाद में भाजपा राजेश्वर मंडल के मंत्री वीरेश राठौर की कार में तोड़फोड़ की गई। इस दौरान उनके एक साथी रामबाबू के साथ मारपीट कर उसे घायल कर दिया गया। घायल को उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेजा गया है। भाजपा महानगर मंत्री वीरेश राठौर अपने साथियों मनीष और रामबाबू के साथ कार से बाह से आगरा लौट रहे थे। यह घटना फतेहाबाद के बाह तिराहे बाईपास रोड पर हुई, जब वे पानी की बोतल लेने के लिए एक परचून की दुकान के सामने रुके थे। बताया गया कि वीरेश राठौर और मनीष दुकान से पानी ले रहे थे। तभी वहां एक महिला के साथ आए कुछ लोगों ने गाली-गलौज शुरू कर दी और अन्य लोगों को भी बुला लिया। इसके बाद आठ-दस हमलावरों ने कार में तोड़फोड़ की और रामबाबू को कार से उतारकर उसके साथ मारपीट की। पीड़ित पक्ष का आरोप है कि हमलावर रामबाबू का मोबाइल फोन और सोने की चेन भी छीन ले गए। इंस्पेक्टर तरुण धीमान ने बताया कि मारपीट का मामला संज्ञान में आया है। हालांकि, अभी तक कोई लिखित तहरीर नहीं मिली है। पुलिस मामले की जांच कर रही है और जांच के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।2
- फिरोजाबाद से चूड़ियों का ट्रक जाते हुए सिरसागंज की ओर गुंजन चौक से पहले पलटा और ड्राइवर सेप साइट निकाल है वीडियो ज्यादा शेयर करें कुछ दिन पहले की बात है शेयर करें और लाइक करें1
- Post by AWAZ TV UTTAR PRADESH1