विकासखंड मुख्यालय पर शुरू हुआ आधार कार्ड बनाने का कार्य, क्षेत्रवासियों को मिलेगी राहत जगतपुर, रायबरेली। विकासखंड सभागार में आधार कार्ड बनाने का कार्य शुरू कर दिया गया है। इससे क्षेत्र के लोगों में खुशी की लहर है। अब स्थानीय नागरिकों को आधार कार्ड बनवाने या उसमें संशोधन कराने के लिए दूर-दराज के चक्कर नहीं लगाने पड़ेंगे। आधार कार्ड निर्माण की व्यवस्था लखनऊ की सीटान इंडिया लिमिटेड कंपनी द्वारा की गई है। इसके लिए ब्लॉक मुख्यालय पर कर्मचारियों की नियुक्ति भी कर दी गई है। विकासखंड स्तर पर यह सुविधा शुरू होने से लोगों का समय और खर्च दोनों की बचत होगी। अब तक क्षेत्र के लोगों को आधार कार्ड बनवाने के लिए करीब 19 किलोमीटर दूर जिला मुख्यालय जाना पड़ता था। वहीं डाकघर में भी अत्यधिक भीड़ होने के कारण लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ता था। आधार कार्ड के अभाव में बच्चों के स्कूल में प्रवेश, बैंक खाता खुलवाने, कृषि पंजीकरण सहित कई सरकारी कार्य प्रभावित हो रहे थे। विकास खंड अधिकारी प्रवीण कुमार त्रिपाठी ने बताया कि आधार कार्ड निर्माण कार्य के लिए धर्मेंद्र कुमार की नियुक्ति की गई है। उन्होंने कहा कि ब्लॉक मुख्यालय पर यह सुविधा शुरू होने से क्षेत्रवासियों की भागदौड़ काफी कम होगी और उन्हें स्थानीय स्तर पर ही सुविधा मिल सकेगी।
विकासखंड मुख्यालय पर शुरू हुआ आधार कार्ड बनाने का कार्य, क्षेत्रवासियों को मिलेगी राहत जगतपुर, रायबरेली। विकासखंड सभागार में आधार कार्ड बनाने का कार्य शुरू कर दिया गया है। इससे क्षेत्र के लोगों में खुशी की लहर है। अब स्थानीय नागरिकों को आधार कार्ड बनवाने या उसमें संशोधन कराने के लिए दूर-दराज के चक्कर नहीं लगाने पड़ेंगे। आधार कार्ड निर्माण की व्यवस्था लखनऊ की सीटान इंडिया लिमिटेड कंपनी द्वारा की गई है। इसके लिए ब्लॉक मुख्यालय पर कर्मचारियों की नियुक्ति भी कर दी गई है। विकासखंड स्तर पर यह सुविधा शुरू होने से लोगों का समय और खर्च दोनों की बचत होगी। अब तक क्षेत्र के लोगों को आधार कार्ड बनवाने के लिए करीब 19 किलोमीटर दूर जिला मुख्यालय जाना पड़ता था। वहीं डाकघर में भी अत्यधिक भीड़ होने के कारण लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ता था। आधार कार्ड के अभाव में बच्चों के स्कूल में प्रवेश, बैंक खाता खुलवाने, कृषि पंजीकरण सहित कई सरकारी कार्य प्रभावित हो रहे थे। विकास खंड अधिकारी प्रवीण कुमार त्रिपाठी ने बताया कि आधार कार्ड निर्माण कार्य के लिए धर्मेंद्र कुमार की नियुक्ति की गई है। उन्होंने कहा कि ब्लॉक मुख्यालय पर यह सुविधा शुरू होने से क्षेत्रवासियों की भागदौड़ काफी कम होगी और उन्हें स्थानीय स्तर पर ही सुविधा मिल सकेगी।
- ऊंचाहार , रायबरेली । विवाद में दूसरे समुदाय के लोगों द्वारा महिला के नाजुक अंगों से छेड़छाड़ के मामले में पुलिस पर बड़ा आरोप लगा है । पुलिस अधीक्षक द्वारा आश्वासन देने के बाद कोतवाली पहुंची पीड़िता के साथ सुलह के लिए सिपाही द्वारा धमकाया गया है । अब पीड़िता ने इंसाफ के लिए जिला मुख्यालय पर घटना देने की घोषणा की है । मामला नगर के कलवारन टोला का है । कुछ दिन पूर्व यहां रहने वाले दो पड़ोसियों के मध्य विवाद हुआ था ।एक पक्ष की महिला का आरोप है कि दूसरा पक्ष अपनी मदद के लिए दूसरे समुदाय के लोगों को बुला लाया और उसके बाद उसके परिवार के साथ मारपीट की गई ।महिला का कहना है कि दूसरे समुदाय के दो युवकों ने उसके साथ दुर्व्यवहार किया और उसके नाजुक अंगों के साथ छेड़छाड़ की।किसी तरह भाग कर उसने अपनी आबरू बचाई है।इस मामले में महिला ने कोतवाली में शिकायत की ।जब कोई कार्रवाई नहीं हुई तो उसने जिला मुख्यालय जाकर पुलिस अधीक्षक से मुलाकात की। एसपी ने पूरी बात सुनने के बाद महिला को कार्रवाई का आश्वासन देकर ऊंचाहार कोतवाली भेजा। महिला का आरोप है कि जब वह कोतवाली पहुंची तो उसे दिन भर बैठे रखा गया और शाम को एक सिपाही ने उसे धमकी दी कि यदि उसने सुलह नहीं किया तो उसके पति को जेल भेज दिया जाएगा। इससे परेशान होकर महिला कोतवाली से भाग गई और उसने कहा कि यदि उसे इंसाफ नहीं मिला तो जिला मुख्यालय जाकर धरना देगी इस मामले में कोतवाल अजय कुमार राय का कहना है कि मामला दो पक्षों के आपसी विवाद का है। महिला गलत आरोप लगा रही है ।उसे कोई धमकाया नहीं गया है।1
- Post by कौशाम्बी एक्सप्रेस न्यूज1
- Post by प्रदुम कुमार मीडिया कौशाम्बी2
- *कानपुर देहात ब्रेकिंग* दुल्हन की विदाई के बाद दूल्हे के साथ मारपीट, दुल्हन के जेवरात लूटे दिनदहाड़े दबंगों ने दूल्हे की गाड़ी रुकवाकर की मारपीट पहले ड्राइवर को पीटा,फिर दूल्हे को बनाया निशाना मारपीट के दौरान दुल्हन के जेवरात लूटकर फरार हुए बदमाश औरैया से आई थी बारात,विदाई के बाद घर लौट रहे थे दूल्हा-दुल्हन घटना के बाद दूल्हा-दुल्हन पहुंचे थाने,लगाई न्याय की गुहार घटना से फैलीसनसनी,पुलिस मामले की जांच में जुटी रसूलाबाद कोतवाली क्षेत्र के भवनपुर भट्टा के पास की घटना कानपुर देहात की एक सनसनीखेज वारदात ने मानो 90 के दशक की फिल्मों की कहानी को हकीकत बना दिया है। फर्क बस इतना है कि ये कोई फिल्मी सीन नहीं, बल्कि आज के अमृतकाल की सच्ची घटना है। जानकारी के मुताबिक शादी समारोह के बाद बारात वापस लौट रही थी। दूल्हा और दुल्हन एक-दूसरे का हाथ थामे अपने नए जीवन के सपने संजोते हुए घर की ओर जा रहे थे। तभी रास्ते में कुछ लुटेरों ने फिल्मी अंदाज में दूल्हे की कार को बीच सड़क पर रोक लिया। #KanpurDehat #kanpur #sdmkanpur #spkanpur #YogiAdityanath #BrajeshPathak1
- रायबरेली (लालगंज)। प्रेम की मजहबी दीवारों को तोड़ते हुए एक मुस्लिम युवती ने हिंदू युवक के साथ हिंदू रीति-रिवाज से विवाह रचा लिया है। आईमन अहमद, जो लालगंज कोतवाली क्षेत्र के सेमरपहा गांव की रहने वाली हैं, ने 14 दिन पहले ही 18 वर्ष की आयु पूरी की थी। पांच साल से चले आ रहे प्रेम संबंध के बाद दोनों ने ऐहार के बालहेश्वर मंदिर में अग्नि के साक्षी में सात फेरे लिए और हिंदू परंपराओं के अनुसार शादी पूरी की। विवाह के बाद आईमन अहमद ने अपना नाम बदलकर कृतिका रख लिया है। नवविवाहित जोड़ा शिवम और कृतिका दोनों इस निर्णय से बेहद खुश हैं। यह प्रेम विवाह क्षेत्र में चर्चा का विषय बना हुआ है l शिवम् का कहना है कि "हम पांच साल से एक-दूसरे को जानते हैं और प्यार करते हैं। आईमन के 18 साल पूरे होते ही हमने फैसला किया कि अब रुकना नहीं है। मंदिर में हिंदू रीति से शादी करके हम बहुत खुश हैं। कृतिका अब मेरी जिंदगी का हिस्सा है और हम साथ मिलकर नई शुरुआत करेंगे। वही कृतिका का कहना है क़ि "शिवम के साथ मेरा रिश्ता बहुत गहरा है। मैंने हिंदू धर्म अपनाया और नाम भी बदल लिया क्योंकि अब मेरी नई जिंदगी शुरू हो रही है। मंदिर में सात फेरे लेकर हमने वादा किया है कि जीवनभर साथ निभाएंगे।3
- रायबरेली: राज्य महिला आयोग की उपाध्यक्ष अपर्णा यादव अपने एक दिवसीय दौरे पर रायबरेली पहुंचीं। इस दौरान उन्होंने महिला जिला अस्पताल में आयोजित “कन्या जन्मोत्सव” कार्यक्रम में भाग लिया। कार्यक्रम के दौरान अपर्णा यादव ने प्रसूताओं और उनके परिजनों के साथ केक काटकर नवजात बच्चियों के जन्म की खुशियां मनाईं। उन्होंने कहा कि बेटियों का जन्म समाज के लिए गर्व और खुशी का विषय है, और सरकार बेटियों के उज्ज्वल भविष्य के लिए कई योजनाएं चला रही है। इस मौके पर उन्होंने केंद्र व प्रदेश सरकार की विभिन्न योजनाओं, खासकर सुकन्या समृद्धि योजना के बारे में जानकारी देते हुए लोगों को बेटियों की पढ़ाई और भविष्य के लिए बचत करने के लिए प्रेरित किया। दौरे के दौरान अपर्णा यादव ने प्रसूता वार्ड का निरीक्षण भी किया और वहां भर्ती महिलाओं से अस्पताल में मिल रही स्वास्थ्य सुविधाओं के बारे में जानकारी ली। उन्होंने अस्पताल प्रशासन को व्यवस्थाओं को और बेहतर बनाने के निर्देश भी दिए। कार्यक्रम के बाद वह आगे की समीक्षा के लिए वन स्टॉप सेंटर के लिए रवाना हो गईं, जहां महिला सुरक्षा और सहायता से जुड़ी व्यवस्थाओं का जायजा लिया। स्थान -रायबरेली रिपोर्ट -बलवंत कुमार1
- प्रतापगढ़ पुलिस ने एक बड़ी सफलता हासिल की है, जब उन्होंने एक युवक की हत्या के मामले में मुख्य आरोपी सद्दाम को गिरफ्तार किया है। सद्दाम को थाना क्षेत्रान्तर्गत चौखड़ा पुल के पास से गिरफ्तार किया गया, जहां से पुलिस ने घटना में प्रयुक्त पिस्टल और कारतूस भी बरामद किया है। सद्दाम ने पूछताछ में बताया कि उसने अपने साथी सन्दीप गुप्ता के साथ मिलकर युवक की हत्या की थी। उसने युवक को पैसा देने की झूठी बात बताकर उसे चौखड़ा गांव के जंगल में सुनसान जगह पर ले गया और उसकी हत्या कर दी। सद्दाम के खिलाफ पहले से ही कई मामले दर्ज हैं, जिनमें हत्या, धोखाधड़ी, और आर्म्स एक्ट जैसे गंभीर अपराध शामिल हैं। पुलिस ने उसकी निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त पिस्टल को बरामद किया है। इस मामले में पुलिस की टीम ने अच्छा काम किया है और आरोपी को जल्द से जल्द सजा दिलाने का आश्वासन दिया है।1
- रायबरेली के एक प्रतिष्ठित विद्यालय में छात्र का शव फंदे से लटका मिलने के बाद शहर में तनाव की स्थिति पैदा हो गई है। इस घटना से आक्रोशित अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (ABVP) के पदाधिकारियों ने विद्यालय प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाते हुए मोर्चा खोल दिया है। ज्ञापन के दौरान बढ़ी गहमागहमी गुरुवार को छात्र की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत के विरोध में एबीवीपी कार्यकर्ता सिटी मजिस्ट्रेट कार्यालय ज्ञापन सौंपने पहुंचे थे। ज्ञापन सौंपने के दौरान सिटी मजिस्ट्रेट और कार्यकर्ताओं के बीच तीखी बहस हो गई। गहमागहमी इतनी बढ़ गई कि नाराज पदाधिकारियों ने कार्यालय को बाहर से घेर लिया और धरने पर बैठ गए। पुलिस ने कड़ी मशक्कत के बाद निकाला बाहर आंदोलनकारी कार्यकर्ताओं का स्पष्ट कहना था कि जब तक सिटी मजिस्ट्रेट अपनी "गलती" नहीं मानेंगे, उन्हें कार्यालय से बाहर नहीं निकलने दिया जाएगा। स्थिति बिगड़ती देख शहर कोतवाली पुलिस भारी बल के साथ मौके पर पहुंची। काफी देर तक चली मान-मनौव्वल और बातचीत के बाद, पुलिस ने किसी तरह रास्ता बनाकर सिटी मजिस्ट्रेट को उनके कार्यालय से सुरक्षित निकाला और सरकारी वाहन से रवाना किया।1