*#जोधपुर* *दीपावली पर्व-2026 के लिए अस्थाई पटाखा लाइसेंस की आवेदन प्रक्रिया शुरू* *-जिला जोधपुर में 8 अक्टूबर तक जमा किए जा सकेंगे आवेदन, निर्धारित दस्तावेजों के साथ आवेदन करना अनिवार्य* जोधपुर, 17 सितंबर। दीपावली पर्व-2026 के दृष्टिगत जिला जोधपुर (पुलिस कमिश्नरेट क्षेत्र को छोड़कर) में अस्थाई पटाखा लाइसेंस के लिए कार्यालय जिला मजिस्ट्रेट, जोधपुर की न्यायिक शाखा में 8 अक्टूबर तक आवेदन प्रस्तुत किये जा सकेंगे। *आतिशबाजी की अस्थाई दुकानों की लाइसेंस प्रक्रिया शुरू* अतिरिक्त जिला मजिस्ट्रेट जोधपुर ने बताया कि दीपावली पर्व-2026 को मध्येनजर रखते हुए जिला जोधपुर (पुलिस कमिश्नरेट क्षेत्र को छोडकर) के आवेदको को विस्फोटक नियम 2008 के तहत अस्थाई पटाखा लाइसेंस के लिए निर्धारित प्रपत्र (प्रारूप-एई-5) में आवेदन पत्र 08 अक्टूबर, 2026 (गुरुवार) तक प्रस्तुत करने होगें, जो कार्यालय जिला मजिस्ट्रेट, जोधपुर की न्यायिक शाखा में जमा किये जाएंगे। *आवेदन में ये दस्तावेज के चार-चारं प्रतियों में सेट बनाकर प्रस्तुत करने होंगेः-* आवेदन पत्र (प्रारूप एई-5) चार प्रतियों में, प्रस्तावित जगह का ब्ल्यू प्रिंट मानचित्र चार प्रतियों में स्व हस्ताक्षरित। जिसमें आस-पास के व्यवसायिक परिसर की स्थिति स्पष्ट रूप से अंकित करनी होगी (दुकान का क्षेत्रफल 9 वर्गमीटर से कम एवं 25 वर्गमीटर से अधिक न हो), आवेदक के पहचान की छाया प्रति- 04, व्यवसायिक स्थान के स्वामित्व/किरायानामा / सहमति पत्र आदि से संबंधित दस्तावेज की प्रमाणित छायाप्रति-04 प्रति में एवं स्वामित्व का आईडी प्रूफ प्रति 01 प्रति, यदि प्रस्तावित स्थल ग्राम पंचायत के क्षेत्राधिकार में स्थित है तो संबंधित ग्राम पंचायत के पदेन सचिव श्का अनापत्ति प्रमाण पत्र-04 प्रति, आवेदक के पासपोर्ट साइज के फोटो आवेदन पर लगाने होंगे, आवेदक के दो अतिरिक्त पासपोर्ट साइज के फोटो अतिरिक्त जिला मजिस्ट्रेट जोधपुर ने बताया कि अपूर्ण आवेदन प्रस्तुत करने पर आवेदन अस्वीकार होने की संपूर्ण जिम्मेवारी आवेदक की स्वयं की होगी।
*#जोधपुर* *दीपावली पर्व-2026 के लिए अस्थाई पटाखा लाइसेंस की आवेदन प्रक्रिया शुरू* *-जिला जोधपुर में 8 अक्टूबर तक जमा किए जा सकेंगे आवेदन, निर्धारित दस्तावेजों के साथ आवेदन करना अनिवार्य* जोधपुर, 17 सितंबर। दीपावली पर्व-2026 के दृष्टिगत जिला जोधपुर (पुलिस कमिश्नरेट क्षेत्र को छोड़कर) में अस्थाई पटाखा लाइसेंस के लिए कार्यालय जिला मजिस्ट्रेट, जोधपुर की न्यायिक शाखा में 8 अक्टूबर तक आवेदन प्रस्तुत किये जा सकेंगे। *आतिशबाजी की अस्थाई दुकानों की लाइसेंस प्रक्रिया शुरू* अतिरिक्त जिला मजिस्ट्रेट जोधपुर ने बताया कि दीपावली पर्व-2026 को मध्येनजर रखते हुए जिला जोधपुर (पुलिस कमिश्नरेट क्षेत्र को छोडकर) के आवेदको को विस्फोटक नियम 2008 के तहत अस्थाई पटाखा लाइसेंस के लिए निर्धारित प्रपत्र (प्रारूप-एई-5) में आवेदन पत्र 08 अक्टूबर, 2026 (गुरुवार) तक प्रस्तुत करने होगें, जो कार्यालय जिला मजिस्ट्रेट, जोधपुर की न्यायिक शाखा में जमा किये जाएंगे। *आवेदन में ये दस्तावेज के चार-चारं प्रतियों में सेट बनाकर प्रस्तुत करने
होंगेः-* आवेदन पत्र (प्रारूप एई-5) चार प्रतियों में, प्रस्तावित जगह का ब्ल्यू प्रिंट मानचित्र चार प्रतियों में स्व हस्ताक्षरित। जिसमें आस-पास के व्यवसायिक परिसर की स्थिति स्पष्ट रूप से अंकित करनी होगी (दुकान का क्षेत्रफल 9 वर्गमीटर से कम एवं 25 वर्गमीटर से अधिक न हो), आवेदक के पहचान की छाया प्रति- 04, व्यवसायिक स्थान के स्वामित्व/किरायानामा / सहमति पत्र आदि से संबंधित दस्तावेज की प्रमाणित छायाप्रति-04 प्रति में एवं स्वामित्व का आईडी प्रूफ प्रति 01 प्रति, यदि प्रस्तावित स्थल ग्राम पंचायत के क्षेत्राधिकार में स्थित है तो संबंधित ग्राम पंचायत के पदेन सचिव श्का अनापत्ति प्रमाण पत्र-04 प्रति, आवेदक के पासपोर्ट साइज के फोटो आवेदन पर लगाने होंगे, आवेदक के दो अतिरिक्त पासपोर्ट साइज के फोटो अतिरिक्त जिला मजिस्ट्रेट जोधपुर ने बताया कि अपूर्ण आवेदन प्रस्तुत करने पर आवेदन अस्वीकार होने की संपूर्ण जिम्मेवारी आवेदक की स्वयं की होगी।
- अपहरण या सियासी भ्रम? पार्षद के वीडियो ने मामले को दिया नया मोड़ आरोप कुछ और, पार्षद का बयान कुछ और… वीडियो ने बढ़ाई सियासी हलचल कांग्रेस के दावे पर उठे सवाल, पार्षद ने वीडियो जारी कर अपहरण से किया साफ इनकार1
- नगर निगम जोधपुर के वार्ड संख्या 50 का मतगणना परिणाम घोषित राजस्थान रिपोर्टर दीपक सिंह निर्वाण जोधपुर भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी हेमा राम चौधरी 1,725 मत प्राप्त कर 83 मतों के अंतर से विजयी रहे। इण्डियन नेशनल कांग्रेस के प्रत्याशी युवराज को 1,642 मत (1,641 ईवीएम एवं 1 डाक मतपत्र) प्राप्त हुए। निर्दलीय प्रत्याशी रिंकू मेवाड़ा को 540, राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी के प्रत्याशी दीपक जाँगिड़ को 155 तथा निर्दलीय प्रत्याशी देशराज सिंह को 113 मत प्राप्त हुए। 82 मतदाताओं ने नोटा का विकल्प चुना।2
- विकसित भारत जन सेवा अभियान के तहत पाली में 167 यूनिट रक्तदान, जिला अधिकारियों ने किया रक्तदान शिविर का अवलोकन, जिले में बड़ी संख्या में लोगों ने ली रक्तदान की ऑनलाइन शपथ* पाली,/ विकसित भारत जन सेवा अभियान के तहत गुरुवार को पाली जिले में चार स्थानों पर रक्तदान शिविर आयोजित किए गए। शिविरों में आमजन ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए स्वैच्छिक रक्तदान किया तथा रक्तदान के प्रति जागरूकता का संदेश दिया। सीएमएचओ डॉ विकास मारवाल ने बताया कि आमजन में स्वैच्छिक रक्तदान के प्रति जागरूकता बढाना तथा जरूरतमन्द मरीजो के लिये पर्याप्त रक्त उपलब्धता सुनिश्चित करने के उद्देश्य से गुरुवार को विकसित भारत जन सेवा अभियान के तहत चिकित्सा विभाग की ओर से गुरुवार को जिले के बाली जिला अस्पताल बाली, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बगड़ी नगर, सोजत जिला अस्पताल तथा पाली के मेडिकल कॉलेज में रक्तदान शिविर लगाया गया। इन रक्तदान शिविरों का अधिकारियों ने अवलोकन किया। उन्होंने शिविर की व्यवस्थाओं का जायजा लिया और रक्तदाताओं से संवाद करते हुए उनका उत्साहवर्धन किया। साथ ही रक्तदाताओं को प्रमाण पत्र प्रदान किए तथा उनके सेवा भाव की सराहना की। सीएमएचओ डॉ मारवाल ने बताया कि रक्तदान मानवता की सेवा का महत्वपूर्ण माध्यम है और स्वस्थ व्यक्ति द्वारा किया गया रक्तदान जरूरतमंद मरीज के लिए जीवनदायी साबित हो सकता है। उन्होंने बताया कि जिले में आयोजित चारों रक्तदान शिविरों में कुल 167 रक्तदाताओं ने स्वैच्छिक रक्तदान किया। इनमें राजकीय जिला अस्पताल बाली में 50, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बगड़ी नगर में 46, सोजत सिटी जिला अस्पताल में 33 तथा पाली मेडिकल कॉलेज में 38 लोगों ने रक्तदान किया। डिप्टी सीएमएचओ डॉ वेदान्त गर्ग ने बताया कि रक्तदान शिविरों के साथ जिले में रक्तदान के प्रति जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से बड़ी संख्या में लोगों ने रक्तदान की ऑनलाइन शपथ भी ली। उन्होंने कहा कि आमजन की यह भागीदारी स्वैच्छिक रक्तदान के प्रति जागरूकता और जनसेवा की भावना को दर्शाती है। शिविरों में रक्तदाताओं को प्रोत्साहित करने के लिए प्रमाण पत्र के साथ फल, फ्रूट जूस एवं अल्पाहार प्रदान किया गया। रक्तदान से पूर्व रक्तदाताओं की आवश्यक स्वास्थ्य जांच की गई तथा निर्धारित स्वास्थ्य मानकों के अनुसार सुरक्षित तरीके से रक्त संग्रहण किया गया। बाली के जिला अस्पताल में आयोजित रक्तदान शिविर में प्रमुख चिकित्सा अधिकारी डॉ भरत टेलर, डॉ. कपिल चोयल, वरिष्ठ नर्सिंग ऑफिसर हरिलाल पालीवाल, लैब सहायक निखिल जोशी एवं पाली ब्लड बैंक टीम का महत्वपूर्ण योगदान रहा। सीएमएचओ डॉ.मारवाल ने रक्तदान शिविरों में भाग लेने वाले सभी रक्तदाताओं को संबंधित चिकित्सा संस्थानों के प्रभारी अधिकारियों ने ऑनलाइन रक्तदान की शपथ लेने वाले नागरिकों, आयोजकों एवं सहयोगियों का आभार व्यक्त करते हुए आमजन से स्वैच्छिक रक्तदान के लिए आगे आने का आह्वान किया।2
- पाली सेवा मण्डल अस्पताल में निःशुल्क विशाल सर्जिकल एवं निःसंतानता परामर्श शिविर रविवार को पाली। नया गाँव स्थित पाली सेवा मण्डल अस्पताल में आगामी रविवार, 20 सितम्बर 2026 को निःशुल्क विशाल सर्जिकल एवं निःसंतानता परामर्श शिविर का आयोजन किया जाएगा। शिविर का समय प्रातः 10:00 बजे से दोपहर 2:00 बजे तक रहेगा। शिविर के दौरान 'मुख्यमंत्री आयुष्मान आरोग्य योजना' (MAA योजना) के तहत पित्त की थैली में पथरी, अपेंडिक्स, हर्निया एवं पाइल्स के ऑपरेशन दूरबीन द्वारा निःशुल्क किए जाएँगे। सर्जिकल परामर्श के लिए जोधपुर कमला नगर अस्पताल के प्रसिद्ध सर्जन डॉ. राम गोयल, डॉ. दिनेश सारड़ा एवं डॉ. श्रीराम चौधरी अपनी सेवाएँ देंगे। वहीं, निःसंतानता एवं स्त्री रोग परामर्श के लिए निःसंतानता विशेषज्ञ डॉ. सुगंधा गोयल तथा स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ. मोनिका द्वारा परामर्श दिया जाएगा। समिति के प्रमोद जेथलिया का आग्रह है कि रोगी समय पर आकर अपना रजिस्ट्रेशन पहले ही करवा लें, ताकि ऑपरेशन से पूर्व की सभी आवश्यक जाँचें समय पर की जा सकें। शिविर की मुख्य जानकारी: तिथि व समय: रविवार, 20 सितम्बर 2026 (प्रातः 10:00 बजे से दोपहर 2:00 बजे तक) स्थान: पाली सेवा मण्डल अस्पताल, रेनबो स्कूल व एम.एस. कवाड़ स्कूल के पास, नया गाँव, पाली सम्पर्क सूत्र: 9461029900, 9928367266, 6350585455, 7014633781, 94142057001
- Baby Electric Bike Kid's Available Wholesale Praise And Shop Baby Electric Bike Kid's Available Wholesale Praise And Shop1
- Post by District.reporter.babulaljogaw1
- धर्मनगरी का राजा: फतेहपुरिया पोल (पाली) में गणेश उत्सव की भव्य तैयारी पाली। पाली शहर के ऐतिहासिक फतेहपुरिया पोल (धर्मनगरी) में इस बार भी गणेश चतुर्थी उत्सव को लेकर धर्मप्रेषियों और श्रद्धालुओं में भारी उत्साह देखा जा रहा है। हर वर्ष की तरह इस बार भी 'धर्मनगरी के राजा' श्री गणेश की भव्य एवं विशाल प्रतिमा का आगमन राजस्थान के बाहर से विशेष रूप से किया गया है। बाहरी मूर्तिकारों की अद्भुत कलाकृति फतेहपुरिया पोल गणेश महोत्सव समिति के पदाधिकारियों ने बताया कि पाली की इस प्रसिद्ध प्रतिमा को विशेष रूप से महाराष्ट्र/गुजरात के सिद्धहस्त मूर्तिकारों द्वारा तैयार करवाया गया है। प्रतिमा की ऊंचाई, आकर्षण और दिव्य स्वरूप को देखने के लिए शहर ही नहीं, बल्कि आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों से भी बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचते हैं। धूमधाम से होगी स्थापना गणेश चतुर्थी के शुभ मुहूर्त पर फतेहपुरिया पोल स्थित भव्य पांडाल में ढोल-धमाकों, आतिशबाजी और वैदिक मंत्रोच्चार के साथ प्रतिमा स्थापित की जाएगी। 10 दिनों तक चलने वाले इस महोत्सव में प्रतिदिन विशेष महाआरती, छप्पन भोग और सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन होगा। (संवाददाता: दीपांशु चौहान)4
- 338 बूथ पर रिपोलिंग के बाद किसके सिर सजा जीत का ताज, रिपोलिंग के बाद आया फैसला, BJP प्रत्याशी विजयी 338 बूथ पर रिपोलिंग के बाद किसके सिर सजा जीत का ताज?1