घाटमपुर-घर नहीं, जिंदगी की दान — बुजुर्ग ने मकान सौंपा, बनेगा महिलाओं का अस्पताल टिकवांपुर के रवींद्र मिश्र 'विपिन' ने नवनिर्मित मकान सरकार को सौंपा, महाकवि भूषण के नाम पर बनेगा महिला स्वास्थ्य केंद्र स्वार्थ के इस दौर में टिकवांपुर गांव के बुजुर्ग रवींद्र मिश्र ‘विपिन’ ने इंसानियत की मिसाल पेश की है। सजेती थाना क्षेत्र निवासी विपिन मिश्र ने अपना नवनिर्मित विशाल आवास सरकार को दान कर दिया है, ताकि यहां महिला स्वास्थ्य केंद्र एवं प्रसूति गृह की स्थापना हो सके। विपिन मिश्र ने जिलाधिकारी जितेंद्र प्रताप सिंह से मिलकर बताया कि क्षेत्र में स्वास्थ्य सुविधाओं के अभाव में हर साल दर्जन भर से अधिक महिलाएं असमय दम तोड़ देती हैं। इसी पीड़ा से व्यथित होकर उन्होंने लाखों रुपये की संपत्ति निःस्वार्थ भाव से दान करने का निर्णय लिया। दान के साथ उन्होंने डीएम से अनुरोध किया कि चिकित्सालय का नामकरण वीर रस के अमर कवि महाकवि भूषण के नाम पर किया जाए, जिनका जन्म टिकवांपुर में ही हुआ था। गांव में भूषण की आवक्ष प्रतिमा तो स्थापित है, लेकिन उनके नाम पर अब तक कोई संस्थान नहीं बन सका है।जिलाधिकारी ने इस पहल की सराहना करते हुए मुख्य चिकित्सा अधिकारी से तत्काल रिपोर्ट तलब की है और आश्वासन दिया कि शीघ्र ही भवन में महिला चिकित्सा केंद्र व आंगनबाड़ी केंद्र शुरू किया जाएगा। साथ ही महाकवि भूषण के नाम पर जिला स्तरीय पुस्तकालय स्थापित करने की प्रक्रिया भी प्रारंभ कर दी गई है।विपिन मिश्र ने बताया कि वह मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मिलकर उद्घाटन के लिए आमंत्रित करेंगे। उन्होंने महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस को भी बुलाने की इच्छा जताई है, ताकि सतारा संग्रहालय में रखी महाकवि भूषण से जुड़ी सामग्री टिकवांपुर लाकर अध्ययन केंद्र स्थापित किया जा सके।
घाटमपुर-घर नहीं, जिंदगी की दान — बुजुर्ग ने मकान सौंपा, बनेगा महिलाओं का अस्पताल टिकवांपुर के रवींद्र मिश्र 'विपिन' ने नवनिर्मित मकान सरकार को सौंपा, महाकवि भूषण के नाम पर बनेगा महिला स्वास्थ्य केंद्र स्वार्थ के इस दौर में टिकवांपुर गांव के बुजुर्ग रवींद्र मिश्र ‘विपिन’ ने इंसानियत की मिसाल पेश की है। सजेती थाना क्षेत्र निवासी विपिन मिश्र ने अपना नवनिर्मित विशाल आवास सरकार को दान कर दिया है, ताकि यहां महिला स्वास्थ्य केंद्र एवं प्रसूति गृह की स्थापना हो सके। विपिन मिश्र ने जिलाधिकारी जितेंद्र प्रताप सिंह से मिलकर बताया कि क्षेत्र में स्वास्थ्य सुविधाओं के अभाव में हर साल दर्जन भर से अधिक महिलाएं असमय दम तोड़ देती हैं। इसी पीड़ा से व्यथित होकर उन्होंने लाखों रुपये की संपत्ति निःस्वार्थ भाव से दान करने का निर्णय लिया। दान के साथ उन्होंने डीएम से अनुरोध किया कि चिकित्सालय का नामकरण
वीर रस के अमर कवि महाकवि भूषण के नाम पर किया जाए, जिनका जन्म टिकवांपुर में ही हुआ था। गांव में भूषण की आवक्ष प्रतिमा तो स्थापित है, लेकिन उनके नाम पर अब तक कोई संस्थान नहीं बन सका है।जिलाधिकारी ने इस पहल की सराहना करते हुए मुख्य चिकित्सा अधिकारी से तत्काल रिपोर्ट तलब की है और आश्वासन दिया कि शीघ्र ही भवन में महिला चिकित्सा केंद्र व आंगनबाड़ी केंद्र शुरू किया जाएगा। साथ ही महाकवि भूषण के नाम पर जिला स्तरीय पुस्तकालय स्थापित करने की प्रक्रिया भी प्रारंभ कर दी गई है।विपिन मिश्र ने बताया कि वह मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मिलकर उद्घाटन के लिए आमंत्रित करेंगे। उन्होंने महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस को भी बुलाने की इच्छा जताई है, ताकि सतारा संग्रहालय में रखी महाकवि भूषण से जुड़ी सामग्री टिकवांपुर लाकर अध्ययन केंद्र स्थापित किया जा सके।
- घाटमपुर क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम गड़ाथा निवासी उमेश संखवार (लगभग 40 वर्ष) ने आज दिनांक 30 मार्च 2026 को अपने घर में पंखे के सहारे फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। इस घटना से पूरे क्षेत्र में शोक की लहर व्याप्त है। सूचना मिलते ही मौके पर पुलिस प्रशासन एवं फॉरेंसिक टीम पहुंच गई और आवश्यक जांच-पड़ताल शुरू कर दी गई है। मामले की गहनता से छानबीन की जा रही है। घटना की जानकारी मिलते ही भीम आर्मी के सक्रिय कार्यकर्ता भी घटनास्थल पर पहुंचे। उन्होंने पीड़ित परिवार से मुलाकात कर उन्हें ढांढस बंधाया तथा इस कठिन समय में हर संभव सहयोग का आश्वासन दिया।1
- 112 यूपी पुलिस की एक नई पहल #news #latestnews #viral1
- flair creative 12 shades art marker colours pens #shortsvideo #stationarycollection1
- कानपुर नगर में गर्मी के कारण जाम की समस्या , नमस्कार आप देख रहे हैं वंदे भारत लाइव टीवी न्यूज़ एवं समृद्ध भारत समाचार पत्र संवाददाता दिनकर जी की रिपोर्ट जैसा कि आज दिनांक 30 मार्च दिन सोमवार समय लगभग शाम 6 बजकर 2 मिनट पर एक वीडियो बहुत तेजी से वायरल हो रहा है जो कि आपका कानपुर नगर थाना चकेरी लाल बंगले से हरजिंदर नगर तक रोड पर अत्यधिक गर्मी होने के कारण जाम की समस्या किसी राहगीर ने जाम से परेशान होकर एक वीडियो प्रकाशित कर दिया और यह बताने का प्रयास किया है कि जाम के कारण यातायात विभाग के कुछ अधिकारी चौकि में बैठे नजर आए और कहीं-कहीं अधिकांश अधिकारी गर्मी के कारण हो सकता है बीमार पड़ गए हो या कोई समस्या आ गई हो या दवा खाकर के बैठे हो जिसके कारण जाम की समस्या देखी जा रही है ऐसा ही एक वीडियो कुछ महीने पहले प्रकाशित किया गया था जिसमें ट्रैफिक सब इंस्पेक्टर के द्वारा के ट्विटर पर वीडियो प्रकाशित करने पर धमकी भरे शब्द कहे गए थे की वीडियो बनाने से पहले एक बार हमसे आकर संपर्क करें मैं यातायात विभाग के उच्च अधिकारियों से निवेदन करना चाहूंगा की जब जाम की समस्या हो तब वीडियो प्रकाशित करें या दुर्घटना हो जाए उसके बाद आकर के वीडियो बनाने के लिए ट्रैफिक सस्पेक्टर से संपर्क करें अतः माननीय यातायात विभाग अधिकारी से निवेदन करना चाहूंगा कि यातायात विभाग के अधिकारियों का विशेष ध्यान रखा जाए जिससे कि गर्मी से उन्हें निजात मिल सके कथित तौर पर और सूत्रों के हवाले से जानकारी प्राप्त हुई है कि वीडियो प्रकाशित करने पर चौकिया थाने में बुलाया जाता है और वीडियो न प्रकाशित करने के लिए कहा जाता है अतः माननीय यातायात विभाग से विभाग से निवेदन करना चाहूंगा कि किसी भी पत्रकार को या किसी भी पीड़ित व्यक्ति को परेशान ना किया जाए क्योंकि पत्रकार वह आइना है जो जनता की समस्याओं को उच्च अधिकारियों तक पहुंचाने का प्रयास करता है माननीय उच्च अधिकारी से निवेदन करना चाहूंगा कि आपका कानपुर नगर थाना चकेरी लाल बंगले में ठेले वालों की मनमानी जो की बीच रोड पर ठेला खड़े करके नगर निगम के अधिकारियों को अंगूठा दिखाते हुए बार-बार शासन प्रशासन जाम को खुलवाने का प्रयास करता है किंतु कुछ समय बाद जैसे कि वैसे ही समस्या सामने देखी जा सकती है अतः यातायात विभाग और नगर निगम के अधिकारियों को सूचित करना चाहूंगा कोई रोड पर अवैध रूप से जो बैटरी रिक्शे और ठेले खड़े होते हैं जिसके कारण जाम की समस्या होती है जनता और रहागीरों को निजात दिलाया जाए जिससे कि यातायात में व्यवधान ना पैदा हो सके कानपुर से समस्त यातायात विभाग को बहुत-बहुत धन्यवाद दिया जाता है1
- बागेश्वर धाम छतरपुर से ग्राउंड जीरो पर रिपोर्टिंग1
- 112 यूपी पुलिस1
- Post by Media Prabhari1
- *धन्यवाद भगवान, पिंड छुड़वा दिया!” - तलाक की खुशी में 9 KM लोट-पोट* बस्ती के नरखोरिया गाँव के जोगेश ने तलाक मिलने का जश्न अनोखे अंदाज़ में मनाया। 4 साल की शादी खत्म होते ही उन्होंने 9 किलोमीटर की दंडवत यात्रा की, वो भी निर्जल व्रत रखकर। करीब 12 घंटे तक लोटते-लोटते मंदिर पहुँचे और रास्ते भर जयकारे लगाते रहे — “धन्यवाद भगवान, आपने मेरी पत्नी से मेरा पिंड छुड़वाया, अब मैं तुम्हारे दर पर धन्यवाद करने आया..” मंदिर पहुँचकर विधि-विधान से पूजा की, नारियल फोड़ा और मन्नत पूरी होने पर शुक्रिया अदा किया। जोगेश का कहना है कि वैवाहिक जीवन ठीक नहीं था, इसलिए उन्होंने मन्नत माँगी थी — जो अब पूरी हो गई, और इसी खुशी में ये ‘धन्यवाद यात्रा’ निकाली1