इंसानियत ग्रुप ने असहाय बिटिया की मदद को बढ़ाया हाथ उरई (जालौन)। जनपद में इंसानियत ग्रुप ने एक बार फिर जरूरतमंद परिवार की मदद कर सामाजिक सरोकार की मिसाल पेश की। रविवार को हरौली क्षेत्र की एक गरीब परिवार की बिटिया की सहायता के लिए ग्रुप की टीम ने पहुंचकर आर्थिक सहयोग और आवश्यक सामग्री उपलब्ध कराई। इंसानियत ग्रुप के फाउंडर सुमित प्रताप सिंह नें बताया कि उक्त परिवार बेहद आर्थिक तंगी से जूझ रहा है। लड़की की मां और दादी नहीं हैं, जबकि पिता गांव में बाल काटकर किसी तरह परिवार का भरण-पोषण कर रहे हैं। बहन आरती, जो भिंड में रहती हैं, ने मदद की गुहार लगाई थी। इसके बाद इंसानियत ग्रुप ने अभियान चलाकर सहयोग राशि एकत्र की। ग्रुप की 11 सदस्यीय टीम ने हरौली पहुंचकर लड़की को 21 हजार रुपये नगद एवं साड़ियां भेंट कीं और उसके उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए आशीर्वाद दिया। ग्रुप के सदस्यों ने बताया कि अब तक लगभग 25 जरूरतमंद और बेसहारा लोगों की मदद की जा चुकी है, वहीं कई गरीब परिवारों की बेटियों की शादी में भी सहयोग किया गया है। इस दौरान वीरू मटरा, विनियन दुबे, आकाश सविता, अंकुर सविता, प्रशांत गुप्ता, विपुल राजावत सहित अन्य सदस्य मौके पर मौजूद रहे और परिवार से मुलाकात कर हरसंभव मदद का भरोसा दिलाया। स्थानीय लोगों ने इंसानियत ग्रुप की इस पहल की सराहना करते हुए इसे समाज के लिए प्रेरणादायक कदम बताया।

- रामपुरा, जालौन।जनपद के रामपुरा थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले ग्राम मिर्जापुरा जागीर में सोमवार को शाम 6 बजे के लगभग एक ऐसा खूनी संघर्ष हुआ। जिसने पूरे इलाके को झकझोर कर रख दिया है। पारिवारिक विवाद में चली गोलियों और लाठियों ने एक ही परिवार के दो चिरागों को हमेशा के लिए बुझा दिया। विवाद और हत्या की शुरुआत जमीनी विवाद को लेकर हुई। मिर्जापुरा जागीर निवासी जय नारायण चतुर्वेदी के बेटों के बीच किसी बात को लेकर तीखी नोकझोंक हुई। विवाद इतना बढ़ा कि बीच वाले भाई अल्लू उर्फ जितेंद्र 30 वर्ष ने तैश में आकर अपने सगे बड़े भाई कैलाश 35 वर्ष पर तमंचे से फायर झोंक दिया। गोली कैलाश के शरीर के महत्वपूर्ण हिस्से में लगी, जिससे उसकी मौके पर ही तड़प-तड़प कर मौत हो गई। बड़े बेटे कैलाश की हत्या देख पिता जय नारायण और सबसे छोटा भाई गुड्डू 25 वर्ष अपना आपा खो बैठे। उन्होंने भाग रहे जितेंद्र (अल्लू) को घेर लिया और उस पर लाठियों से ताबड़तोड़ हमला कर दिया। बताया जा रहा है कि जितेंद्र को तब तक पीटा गया जब तक कि उसके प्राण नहीं निकल गए। देखते ही देखते घर का आंगन दो सगे भाइयों के खून से लाल हो गया। घटना की सूचना मिलते ही रामपुरा थाना पुलिस भारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुँच गई। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी पिता जय नारायण और छोटे भाई गुड्डू को घटनास्थल से ही हिरासत में ले लिया है। दोनों आरोपी पुलिस की गिरफ्त में हैं और उनसे पूछताछ की जा रही है। जयनारायण के तीनों बेटों की शादी हो चुकी हैं। गांव में दहशत और तनाव दोहरे हत्याकांड के बाद मिर्जापुरा जागीर गांव में सन्नाटा पसरा हुआ है और तनाव को देखते हुए गांव में पुलिस बल तैनात कर दिया गया है। पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया है। पुलिस अधीक्षक विनय कुमार सिंह,अपर पुलिस अधीक्षक डॉ ईशान सोनी और क्षेत्राधिकारी अम्बुज सिंह अन्य आला अधिकारी भी मौके का मुआयना करने पहुँच रहे हैं ताकि घटना के मूल कारणों का पता लगाया जा सके। फोटो1
- कृपया अवगत कराना है कि थाना क्षेत्रान्तर्गत रामपुरा के ग्राम अन्देला मडैया (घटनास्थल) में तात्कालिक पारिवारिक विवाद में अल्लू उर्फ जितेन्द्र ने अपने सगे भाई कैलाश को तमंचे से गोली मार दी जिससे कैलाश की मृत्यु हो जाने के फलस्वरूप उन दोनों के पिता जयनारायण चतुर्वेदी निवासी ग्राम मिर्जापुर जागीर थाना रामपुरा जनपद जालौन व मृतक के बच्चों ने हमलावर/आरोपी अल्लू उर्फ जितेन्द्र पर लाठी डन्डों से प्रहार कर दिया । जिससे हमलावर उपरोक्त की मृत्यु हो गयी है । आरोपीगण/हमलावरों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है तथा दोनों शवों के पंचायतनामा की कार्यवाही कर पोस्टमार्टम हेतु भिजवाया गया है घटना स्थल का निरीक्षण पुलिस अधीक्षक जालौन एवं अपर पुलिस अधीक्षक जालौन व अन्य अधीनस्थ अधिकारीगण द्वारा किया गया है मौके पर शान्ति व्यवस्था की स्थिति सामान्य है । प्रकरण में पुलिस अधीक्षक जालौन की बाईट ।1
- Post by चंद्रमोहन पाल1
- जनपद झाँसी के थाना प्रेमनगर पुलिस द्वारा आई.पी.एल. में ऑनलाइन वेबसाइट के माध्यम से सट्टा खिलाने वाले अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार अभियुक्त के कब्जे में 03 मोबाइस फोन बरामद किए गए हैं, जिनमें सट्टा खिलाने के लिए प्रयोग किए जानी वाली वेबसाइट खुली पाई गई है। तथा वेबसाइट के वॉलेट से 16,28,92,111(सोलह करोड़ अट्ठाईस लाख बानवे हजार एक सौ ग्यारह) क्वाइंस मौजूद मिले हैं। गिरफ्तार अभियुक्त के विरुद्ध थाना प्रेमनगर पर सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत कर की गई है व्यूरो रिपोर्ट:जनपद जालौन से soni news के लिये अजय सोनी उरई1
- 🎤DM jalaun ने की बड़ी कार्रवाई,लापरवाही करने पर ग्राम विकास अधिकारी को किया निलंबित🖥️ 🙋♂️रिपोर्ट-जनपद जालौन से soni news के लिए अमित कुमार।1
- Post by Bheem rajawat 96288004581
- हेडलाइन: उरई के बोधपुरा में देशी शराब ठेके के विरोध में महिलाओं का फूटा गुस्सा, रोड जाम कर किया जोरदार प्रदर्शन एंकर: उरई। शहर के बोधपुरा इलाके में देशी शराब ठेके को लेकर स्थानीय महिलाओं का आक्रोश सड़क पर फूट पड़ा। नाराज महिलाओं ने ठेके के विरोध में मुख्य मार्ग पर जाम लगाकर जमकर प्रदर्शन किया, जिससे काफी देर तक यातायात बाधित रहा। खबर विस्तार: मिली जानकारी के अनुसार, बोधपुरा क्षेत्र में खुले देशी शराब ठेके से परेशान महिलाओं ने एकजुट होकर विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया। महिलाओं का आरोप है कि ठेके के कारण क्षेत्र का माहौल खराब हो रहा है, आए दिन नशे में धुत लोग गाली-गलौज और अभद्रता करते हैं, जिससे परिवारों का रहना मुश्किल हो गया है। गुस्साई महिलाओं ने सड़क पर बैठकर जाम लगा दिया और प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। उनका साफ कहना था कि जब तक ठेका हटाया नहीं जाएगा, तब तक उनका आंदोलन जारी रहेगा। प्रशासन की कार्रवाई: सूचना मिलते ही मौके पर पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी पहुंचे और महिलाओं को समझाने का प्रयास किया। अधिकारियों ने उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया, जिसके बाद किसी तरह जाम खुलवाया गया। आवाज न्यूज 24 ब्यूरो चीफ छत्रपाल सिंह जालौन1
- वाराणसी के शिवाला घाट पर स्नान कर रहे लगभग 15 दक्षिण भारतीय पर्यटक गहरे पानी में डूबने लगे। उनकी चीख-पुकार सुनकर आसपास के लोगों और नाविकों ने तत्परता से उन्हें बचाया मथुरा की घटना से भी सीख नहीं ली वाराणसी पुलिस / प्रशासन ने..... किसी भी श्रद्धालु के पास लाइफ जैकेट नहीं थी वीडियो में साफ़ साफ़ दिखाई दे रहा है व्यूरो रिपोर्ट:राजधानी लखनऊ से soni news के लिये देवेन्द्र प्रताप सिंह लखनऊ1