यूपी पुलिस उप निरीक्षक भर्ती परीक्षा की तैयारियों का अपर पुलिस महानिदेशक प्रयागराज जोन ने किया निरीक्षण ब्यूरो रिपोर्ट सुनील साहू वैधयत ख़बर हिन्दी दैनिक PRIME 18 NEWS कौशांबी.... वृहस्पतिवार को आगामी दिनांक 14 व 15 मार्च 2026 को आयोजित होने वाली उत्तर प्रदेश पुलिस उप निरीक्षक भर्ती परीक्षा को सकुशल, निष्पक्ष एवं पारदर्शी ढंग से सम्पन्न कराने के उद्देश्य से की जा रही तैयारियों का निरीक्षण ज्योति नारायण अपर पुलिस महानिदेशक प्रयागराज जोन, प्रयागराज द्वारा किया गया।इसी क्रम में थाना कोखराज क्षेत्रांतर्गत भरवारी स्थित नेशनल इंटर कॉलेज में आयोजित रिहर्सल का निरीक्षण करते हुए एडीजी जोन ने परीक्षा केंद्र की व्यवस्थाओं का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान सुरक्षा व्यवस्था, अभ्यर्थियों के प्रवेश, चेकिंग व्यवस्था, सीसीटीवी, कक्ष व्यवस्था तथा अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं की समीक्षा की गई।इस अवसर पर संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया गया कि परीक्षा को पूर्ण पारदर्शिता, शुचिता एवं सुरक्षा के साथ सम्पन्न कराया जाए तथा किसी भी प्रकार की अव्यवस्था न होने पाए। सभी व्यवस्थाएं समय से पूर्ण कर ली जाएं तथा अभ्यर्थियों की सुविधा का विशेष ध्यान रखा जाए।साथ ही केंद्र व्यवस्थापक एवं संबंधित अधिकारियों को परीक्षा के दौरान सतर्कता बरतने एवं निर्धारित दिशा-निर्देशों का कड़ाई से अनुपालन सुनिश्चित करने हेतु निर्देशित किया गया।इस दौरान राजेश कुमार पुलिस अधीक्षक कौशाम्बी सहित सम्बन्धित अधिकारीगण उपस्थित रहे।

- Post by कौशाम्बी एक्सप्रेस न्यूज1
- Post by प्रदुम कुमार मीडिया कौशाम्बी1
- Post by KEN1
- #कौशाम्बी जनपद में करारी थाना क्षेत्र अंतर्गत छोटका अड़हरा के भारत यादव ने प्रज्ञा पाण्डेय से किया प्रेम विवाह प्रज्ञा पाण्डेय के परिजनों ने योजनाबद्ध तरीके से भारत यादव की कर दी हत्या ।1
- Post by शिव सागर मौर्य1
- *वरिष्ठ पत्रकार फैजी जाफरी कौशाम्बी* *कौशाम्बी* करारी थाना क्षेत्र के अडहरा गांव में रविवार देर रात हुई सनसनीखेज वारदात ने पूरे इलाके को दहला दिया। धारदार हथियार से युवक भारत यादव की निर्मम हत्या कर दी गई, जिससे गांव में भय और आक्रोश का माहौल फैल गया है मृतक की पहचान भारत पुत्र छोटेलाल के रूप में हुई है। वह अपने परिवार में तीसरे नंबर पर था और दो भाइयों व पांच बहनों के बड़े परिवार की जिम्मेदारियां निभा रहा था। इस दर्दनाक घटना से परिजनों पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। हत्याकांड के बाद मामला और गंभीर हो गया है। मृतक की पत्नी ने अंतिम संस्कार करने से इनकार कर दिया है। उनका कहना है कि अब तक कोई भी जिम्मेदार अधिकारी उनकी बात सुनने नहीं पहुंचा, जिससे परिजनों में भारी नाराजगी है।उधर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए नामजद आरोपियों में से एक को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि फरार चल रहे दो अन्य आरोपियों पर पांच-पांच हजार रुपये का इनाम घोषित किया गया है। पुलिस टीम उनकी तलाश में लगातार दबिश दे रही है।घटना के बाद गांव में तनावपूर्ण स्थिति को देखते हुए पुलिस बल तैनात कर दिया गया है और हालात पर कड़ी नजर रखी जा रही है फिलहाल मामले की जांच जारी है, वहीं परिजनों की मांग है कि सभी आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी कर उन्हें न्याय दिलाया जाए।।।1
- एक हाथ है हैंडल, मा दुसरे मा मोबाइल ध्यान रहा दिलवाली मा, गाड़ी घुस गई नाली मा, एक टंगरिया झूल गई, नक्सेबाज़ी भूल गई ।1
- Post by प्रदुम कुमार मीडिया कौशाम्बी1