अज्ञात कारणो से लगी आग, काफी मशक्कत के बाद आग पर पाया गया काबू इटियाथोक बाजार स्थित सरदार परमजीत के मैरिज हॉल में अचानक अज्ञात कारणो से भयंकर आग लग गई आसपास धुआं उठने लगा जिसकी जानकारी प्रशासन व बाजार वासियों को भी हुई मौके पर प्रभारी निरीक्षक कमला कांत त्रिपाठी सहित उनकी पूरी टीम मौके पर पहुंची आसपास के लोग पहुंचे बाजार वासी पहुंचे व्यापार मंडल की पदाधिकारी भी मौके पर पहुंचे और सभी लोगों ने काफी मेहनत की तब जाकर आग पर काबू पाया गया आग के कारणो का पता नहीं चल पाया है आज इतनी भीषण थी यदि समय रहते ही यह आग पर काबू नहीं पा लिया जाता तो आसपास के घरों को भी नुकसान पहुंच सकता था। इस बारे में व्यापार मंडल उपाध्यक्ष राजेश ओझा ने बताया कि आग बहुत भयंकर लगी हुई थी बाजार वासियो के सहयोग से आग पर काबू पाया गया इस अवसर पर व्यापार मंडल के संरक्षक अनिल द्विवेदी का भी बहुत सहयोग रहा।
अज्ञात कारणो से लगी आग, काफी मशक्कत के बाद आग पर पाया गया काबू इटियाथोक बाजार स्थित सरदार परमजीत के मैरिज हॉल में अचानक अज्ञात कारणो से भयंकर आग लग गई आसपास धुआं उठने लगा जिसकी जानकारी प्रशासन व बाजार वासियों को भी हुई मौके पर प्रभारी निरीक्षक
कमला कांत त्रिपाठी सहित उनकी पूरी टीम मौके पर पहुंची आसपास के लोग पहुंचे बाजार वासी पहुंचे व्यापार मंडल की पदाधिकारी भी मौके पर पहुंचे और सभी लोगों ने काफी मेहनत की तब जाकर आग पर काबू पाया गया आग के कारणो का पता नहीं चल पाया है आज इतनी भीषण थी यदि समय रहते ही यह आग पर काबू नहीं पा लिया जाता तो आसपास के घरों को भी नुकसान पहुंच सकता था। इस बारे में व्यापार मंडल उपाध्यक्ष राजेश ओझा ने बताया कि आग बहुत भयंकर लगी हुई थी बाजार वासियो के सहयोग से आग पर काबू पाया गया इस अवसर पर व्यापार मंडल के संरक्षक अनिल द्विवेदी का भी बहुत सहयोग रहा।
- श्रद्धालुओं की सुरक्षा को लेकर पुलिस सख्त, नाविकों के साथ हुई बड़ी गोष्ठी अयोध्या धाम श्रद्धालुओं की सुरक्षा को लेकर पुलिस सख्त, नाविकों के साथ की बड़ी गोष्ठी। एस एसपी डॉ. गौरव ग्रोवर के निर्देश पर एसपी सिटी चक्रपाणि त्रिपाठी ने नयाघाट और गुप्तार घाट पर 50-60 नाविकों-मल्लाहों के साथ बैठक की।जिसमे बड़े निर्देश जारी किये गए नावों का रजिस्ट्रेशन अनिवार्य,क्षमता से ज्यादा सवारी बैठाने पर रोक,लाइफ जैकेट के बिना नाव में एंट्री नहीं,रस्सा, लाइफ रिंग, इमरजेंसी किट रखना जरूरी।अयोध्या में बढ़ती श्रद्धालुओं की भीड़ के बीच नाव हादसों को रोकने के लिए पुलिस का बड़ा कदम।इस बैठक में CO अयोध्या, थाना प्रभारी रामजन्मभूमि, कोतवाली अयोध्या, कैंट व जल पुलिस प्रभारी भी मौजूद रहे।1
- उप्र में01से 30 अप्रैल 26 तक विशेष संचारी रोग निवारण अभियान चल रहा है जिसमें की अनेक मच्छरों से मलेरिया आदि से यदि बुखार आए तो तुरंत अपने नजदीकी जिला अस्पताल में इलाज करवाये ।।।।।। ।।आज सुबह टाइम्स टीम।।। रिपोर्टिंग Lal Chand Soni।।। लखनऊ ।।।1
- ब्रेकिंग न्यूज़ अयोध्या जनपद अयोध्या के महाराजगंज थाना क्षेत्र के दलपतपुर गांव में मामूली कहासुनी के बाद गोली चलने की घटना सामने आई है। बताया जा रहा है कि दलपतपुर निवासी भीम सिंह ने विवाद के बाद ऋषि सिंह को गोली मार दी। गोली ऋषि सिंह के बाएं पैर की एड़ी में लगी। घटना के बाद घायल को तुरंत सीएचसी मया बाजार ले जाया गया, जहां उसका इलाज किया गया और अब खतरे से बाहर है घायल व्यक्ति । फिलहाल मामले की सूचना पुलिस को दे दी गई है और पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है। पूरे प्रकरण में अभियोग पंजीकृत कर अभियुक्तों की शीघ्र गिरफ्तारी हेतु तीन पुलिस टीम गठित की गई है, जांच व आवश्यक विधिक कार्यवाही किये जाने के सम्बन्ध में पुलिस अधीक्षक ग्रामीण जनपद अयोध्या बलवंत चौधरी की बाईट।1
- धौलपुर पुलिस की बड़ी सफलता: 12.69 करोड़ की ठगी करने वाला इनामी आरोपी गिरफ्तार, एसपी ने बताया पूरा ऑपरेशन धौलपुर पुलिस ने लंबे समय से फरार चल रहे शातिर ठग अमित गौतम को गिरफ्तार कर बड़ी सफलता हासिल की है। करीब 12 करोड़ 69 लाख रुपये की ठगी के आरोपी पर कुल 43 हजार रुपये का इनाम घोषित था। पुलिस अधीक्षक विकास सांगवान ने बताया कि यह कार्रवाई सुनियोजित रणनीति और तकनीकी निगरानी का परिणाम है। एसपी के अनुसार, आरोपी पिछले 6 वर्षों से पुलिस और जांच एजेंसियों को चकमा दे रहा था। साइबर सेल और थाना निहालगंज की संयुक्त टीम ने लगातार 6 महीनों तक विभिन्न शहरों में उसकी तलाश की। अंततः दिल्ली के लाजपत नगर क्षेत्र से उसे गिरफ्तार किया गया। इस पूरे ऑपरेशन की निगरानी अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक वैभव शर्मा द्वारा की गई। पूछताछ में सामने आया कि आरोपी ने अपने सहयोगी के साथ मिलकर करीब 200 लोगों को निवेश के नाम पर झांसा दिया। वह लोगों को कम समय में पैसा दोगुना करने का लालच देकर फर्जी कंपनियों के माध्यम से ठगी करता था। खासतौर पर डॉक्टर, इंजीनियर और व्यापारियों को निशाना बनाता था। एसपी ने बताया कि आरोपी अपनी पहचान छिपाने के लिए मेडिकल क्षेत्र का सहारा लेता था और दिल्ली में मेडिकल स्टोर व लैब से जुड़ा काम कर रहा था। पुलिस टीम ने तकनीकी साक्ष्यों और गोपनीय तरीके से जानकारी जुटाकर उसे पकड़ने में सफलता पाई। फिलहाल पुलिस आरोपी से गहन पूछताछ कर उसके नेटवर्क और अन्य साथियों की जानकारी जुटा रही है।2
- Post by Janta ki awaz 6471
- बाराबंकी जनपद के त्रिवेदीगंज क्षेत्र में लगभग 80 बीघा गेहूं की खड़ी फसल आज की चपेट में आ गई की खड़ी फसल आग की चपेट में कान्हीपुर उस्मानपुर ग व सादुल्लापुर सहित कई गांव की फसले जलकर राख हो गई सूत्रों के अनुसार यह आग बिजली विभाग के तारों के कारण शॉर्ट सर्किट के जरिए के तारों के कारण शॉर्ट सर्किट के जरिए करीब 1:00 के आसपास लगी खेतों से उठता धुआं देख आसपास के लोगों में अफरा आफरी मच गई मच गई ग्रामीणों ने बाल्टियों से पानी डालकर आग बुझाने का प्रयास किया किया लेकिन आग तेजी से फैलती चली गई और कहीं बीघा फसल को अपनी चपेट में ले लिया सूत्रों के अनुसार इस अग्निकांड में राजन सिंह राहुल तिवारी दिनेश दीक्षित अनिल शाह भगवती वर्मा हरिशंकर मिश्रा सहित कई किसानों की फैसले जल कर राख हो गई सूचना मिलने पर फायर ब्रिगेड की टीम तत्काल मौके पर पहुंची कड़ी मशक्कत के बाद अग्निशमन कर्मियों ने आग पर काबू पाया लेकिन तब तक अधिकांश फसल जलकर खाक हो चुकी थी घटनास्थल पर हैदरगढ़ SDM व तहसीलदार व नायब तहसीलदार सहित लोनी कटरा पुलिस व कई राजस्व कर्मचारी भी मौजूद रहे रिपोर्ट - मनोज शुक्ला बाराबंकी1
- उत्तर प्रदेश के लखीमपुर खीरी जिले के मियांपुर गांव का नाम बदलने का सीएम योगी ने ऐलान किया।एक भी मियां नहीं लेकिन गांव का नाम बोलते है मियापुर,CM ने आज मियापुर गांव का नाम मियापुर से रविन्द्र नगर करने की घोषणा किया है यहां 331 बांग्लादेशी हिंदू परिवारों को जमीन का मालिकाना हक सौंपा है,1
- बहू को बेरहमी से घसीटते ससुर का वीडियो वायरल, 2020 में हुई थी शादी, पुलिस पर कार्रवाई न करने का आरोप कानपुर के चकेरी थाना क्षेत्र के आनंद नगर में घरेलू विवाद का एक गंभीर मामला सामने आया है, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में एक महिला के साथ मारपीट और खींचतान की घटना दिखाई दे रही है, जिसके बाद इलाके में हड़कंप मच गया है। पीड़िता की पहचान मीनाक्षी पांडेय के रूप में हुई है, जिनकी शादी वर्ष 2020 में हिमांशु दुबे के साथ हुई थी। पीड़िता पक्ष का आरोप है कि उसके ससुर ने उसके साथ मारपीट की और उसे घसीटते हुए गंभीर रूप से प्रताड़ित किया। घटना के दौरान महिला लगातार बचाने की गुहार लगाती रही, लेकिन आरोप है कि उसके साथ बेरहमी से व्यवहार किया गया। स्थानीय लोगों के अनुसार, घटना के समय कुछ पड़ोसियों ने पूरी घटना का वीडियो बना लिया, जो अब सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो सामने आने के बाद लोगों में नाराजगी देखी जा रही है और आरोपी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग उठ रही है। पीड़िता पक्ष का यह भी आरोप है कि जब वे मामले की शिकायत लेकर चकेरी थाने पहुंचे तो पुलिस की ओर से तत्काल मुकदमा दर्ज नहीं किया गया। इस पर पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े हो रहे हैं और लोगों में असंतोष बढ़ रहा है।1
- मिल्कीपुर अयोध्या अयोध्या जनपद के थाना इनायतनगर क्षेत्र अंतर्गत हरिनाथपुर गांव में खेत की फसल काटने को लेकर हुए विवाद ने मारपीट का रूप ले लिया। इस घटना में एक महिला और उसका पुत्र घायल हो गए। पीड़िता शिल्पा देवी पत्नी बृजदीश ने थाना इनायतनगर में तहरीर देकर गांव के ही साहब सरन समेत अन्य लोगों पर गंभीर आरोप लगाए हैं। पुलिस ने मामले में प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। तहरीर के अनुसार, घटना 3 अप्रैल 2026 की शाम करीब 4 बजे की है, जब शिल्पा देवी अपने खेत में खड़ी गेहूं की फसल काट रही थीं। इसी दौरान साहब सरन अपने कुछ साथियों के साथ वहां पहुंचे और जबरन फसल काटकर गिराने लगे। विरोध करने पर आरोपियों ने गाली-गलौज शुरू कर दी और शिल्पा देवी के साथ मारपीट करने लगे। पीड़िता के अनुसार, जब उनका पुत्र उन्हें बचाने के लिए मौके पर पहुंचा, तो आरोपियों ने उसे भी नहीं बख्शा और उसे भी बेरहमी से पीट दिया। इस मारपीट में मां-बेटे दोनों को गंभीर चोटें आईं। शोर-शराबा सुनकर आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे, जिसके बाद आरोपी वहां से फरार हो गए। घटना के बाद पीड़िता ने स्थानीय स्तर पर इलाज कराया और फिर थाना पहुंचकर लिखित शिकायत दर्ज कराई। थाना प्रभारी रतन कुमार शर्मा ने बताया कि मामले में FIR दर्ज कर ली गई है और आरोपियों की तलाश के साथ ही घटना की जांच की जा रही है। पुलिस ने जल्द ही आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई का आश्वासन दिया है।1