रजनपुरा में पुण्यतिथि पर लगा निशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर, 200 मरीजों का हुआ इलाज हसनपुरा/सीवान | प्रखंड के रजनपुरा स्थित शिव मंदिर परिसर में रजनपुरा निवासी व समाजसेवी स्व. ध्रुवनंदन सिंह की पांचवीं पुण्यतिथि के अवसर पर निशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया गया। यह शिविर रोटरी क्लब ऑफ सीवान 'संकल्प' के सौजन्य से आयोजित हुआ। शिविर में चार्टर्ड प्रेसिडेंट रोटेरियन डॉ. संजय कुमार सिंह, चार्टर्ड सेक्रेटरी डॉ. पंकज कुमार चौरसिया, रोटेरियन डॉ. श्रीमती अनिता चौरसिया, डॉ. साजिद एवं डेंटिस्ट डॉ. मोहित कुमार ने करीब 200 मरीजों की जांच की। इस दौरान मरीजों का शुगर, ब्लड प्रेशर (बीपी) व ईसीजी सहित अन्य जरूरी जांच कर समुचित उपचार प्रदान किया गया। कार्यक्रम के दौरान समाजसेवी विपीन कुमार सिंह ने सभी चिकित्सकों को अंग वस्त्र देकर सम्मानित किया। उन्होंने कहा कि गंभीर बीमारी से पीड़ित लोगों के इलाज में हरसंभव सहायता प्रदान की जाएगी। साथ ही पर्यावरण संरक्षण के उद्देश्य से सैकड़ों लोगों के बीच पौधों का वितरण भी किया गया। मौके पर रोटेरियन सहयोगियों में राजीव रंजन कुमार, सुधीर पाठक, ललन सिंह, भरत भूषण पांडेय सहित कई लोग मौजूद रहे। वहीं शिविर में राहुल कुमार सिंह, वीरेंद्र सिंह, देवेंद्र सिंह, राजेश सिंह, शेखर सिंह, टीएन सिंह, विपुल सिंह, शुभम कुमार सिंह, सत्यम कुमार सिंह सहित अन्य उपस्थित थे।

- Post by जनसत्ता NEWS@1
- आप लोग बताइए कमेंट में क्या हुआ 😲😲1
- सिसवन के चटेया गांव में 11 हजार वोल्ट का तार टूटने से उमेश यादव व संचा लाल यादव की दो भैंसों की मौत हो गई। संचा लाल की भैंस आठ माह गर्भवती थी। भैंसें ही आजीविका का सहारा थीं। दोनों किसानों ने थानाध्यक्ष को आवेदन देकर मुआवजे की मांग की।1
- #बलिया मे सिवानकला प्राथमिक विद्यालय के प्रधानाध्यापक ने पांच साल की छात्रा के साथ चॉकलेट देने के बहाने स्कूल शौचालय में ले जाकर किया दुष्कर्म1
- Post by डुमरा पंचायत की जनता जिंदाबाद1
- सिकंदरपुर (बलिया) पुलिस अधीक्षक बलिया महोदय ओमवीर सिंह के कुशल निर्देशन में अपराध/ अपराधियों के विरूद्ध चलाये जा रहे रोकथाम अभियान के तहत अपर पुलिस अधीक्षक दिनेश कुमार शुक्ला के निकट पर्यवेक्षण व क्षेत्राधिकारी सिकन्दरपुर रजनीश कुमार यादव के कुशल नेतृत्व में थाना सिकन्दरपुर पुलिस को मिली सफलता । उल्लेखनीय है कि दिनांक 30.04.2026 को वादिनी द्वारा दिये गये प्रार्थना पत्र के आधार पर मु0अ0सं0 98/2026 धारा 65(2) बीएनएस व 5F/5L/5M/6 पाक्सो एक्ट पंजीकृत कर विवेचनात्मक कार्यवाही के क्रम में थाना सिकन्दरपुर पुलिस टीम के प्र0नि0 मूलचन्द्र चौरसिया मय हमराह के, देखभाल क्षेत्र तलाश अवांछनीय तत्व व चेकिंग संदिग्ध व्यक्ति/वाहन व तलाश अभियुक्त सम्बन्धित मुकदमा उपरोक्त में मामूर थे कि मुखविर की सूचना पर अभियुक्त मो0 फैजुल्लाह अंसारी पुत्र मो0 सईद अंसारी नि0 मो0 बढढा कस्बा सिकन्दरपुर थाना सिकन्दरपुर जनपद बलिया उम्र 55 वर्ष को सिकन्दरपुर बलिया मार्ग से गिरफ्तार किया गया। उपरोक्त गिरफ्तार अभियुक्त के विरुद्ध आवश्यक विधिक कार्यवाही करते हुए माननीय न्यायालय भेजा गया । गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम- 1. प्र0नि0 मूलचन्द्र चौरसिया थाना सिकन्दरपुर जनपद बलिया 2. हे0का0 ज्वाला प्रसाद थाना सिकन्दरपुर जनपद बलिया 3. रि0का0 अम्बरिश यादव थाना सिकन्दरपुर जनपद बलिया 4. रि0का0 शैलेन्द्र कुमार थाना सिकन्दरपुर जनपद बलिया1
- दुबई ओमान के मशहूर कंपनी क्लाइंट इंटरव्यू सिवान बड़हरिया में अर्जेंट पर प्रतिबंध1
- Post by डुमरा पंचायत की जनता जिंदाबाद1