Shuru
Apke Nagar Ki App…
शव की तलाश जारी, शौच करने गए बालक की डूबने से हुई मौत, शव की तलाश जारी,, ग्रामीणों में मचा हड़कंप, परिजनों में शोक। जुटी भारी भीड़। जनपद बहराइच के खैरीघाट थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पंचायत रायगंज मैं आज सोमवार लगभग 1:00 गांव निवासी राम सहारे का किशोर बालक अनुज वर्मा सरयू नदी के भगहर के किनारे शौच को गया हुआ था, वहीं पैर फिसलने से वह गहरे पानी में चला गया और डूबने से मौत हो गई। जिससे ग्रामीणों में हड़कंप मच गया। सूचना पर पहुंची चौकी वैवाही पुलिस ग्रामीणों संग शव की खोज में जुटी हुई है। पिता राम सहारे ने बताया कि बालक कक्षा तीन का छात्र था और रामपुर में पढ़ता था। वहीं चौकी प्रभारी उपनिरीक्षक महेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि शव की खोजबीन कराई जा रही है। बॉडी मिलने पर संवैधानिक कार्यवाही की जाएगी।
RN Tiwari
शव की तलाश जारी, शौच करने गए बालक की डूबने से हुई मौत, शव की तलाश जारी,, ग्रामीणों में मचा हड़कंप, परिजनों में शोक। जुटी भारी भीड़। जनपद बहराइच के खैरीघाट थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पंचायत रायगंज मैं आज सोमवार लगभग 1:00 गांव निवासी राम सहारे का किशोर बालक अनुज वर्मा सरयू नदी के भगहर के किनारे शौच को गया हुआ था, वहीं पैर फिसलने से वह गहरे पानी में चला गया और डूबने से मौत हो गई। जिससे ग्रामीणों में हड़कंप मच गया। सूचना पर पहुंची चौकी वैवाही पुलिस ग्रामीणों संग शव की खोज में जुटी हुई है। पिता राम सहारे ने बताया कि बालक कक्षा तीन का छात्र था और रामपुर में पढ़ता था। वहीं चौकी प्रभारी उपनिरीक्षक महेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि शव की खोजबीन कराई जा रही है। बॉडी मिलने पर संवैधानिक कार्यवाही की जाएगी।
More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
- नरेगा सहित अन्य मामलों की जांच करने पहुंचे अधिकारी, मौके पर ग्रामीण रहे मौजूद जिले के रामपुर धोबिया हार के राजकीय विद्यालय में जिले से गठित टीम गांव पहुंची। वही नरेगा सहित अन्य कार्यों का जायजा लिया।1
- *नाबालिग चला रहा था कार, पुलिस ने किया सीज* बहराइच। कोतवाली नगर पुलिस ने शनिवार रात वाहन चेकिंग के दौरान घंटाघर चौराहे के पास एक काले रंग की ब्रेज़ा कार को रोककर जांच की। जांच में पाया गया कि कार एक नाबालिग चला रहा था, जबकि उसके दो साथी सनरूफ से बाहर खड़े होकर सफर कर रहे थे। चालक के पास ड्राइविंग लाइसेंस और वाहन से संबंधित दस्तावेज भी नहीं मिले। पुलिस ने मोटर वाहन अधिनियम की धारा 207 के तहत वाहन को सीज कर आवश्यक कार्रवाई की। 👇👇👇 *रिपोर्ट- अली शेर कादरी, OFFICIAL QADRI NEWS* #Ramadan #Eid #followers #nonfollower #loqnews_new #official_qadri_news_ #live_official_qadri_news_ #nanpara #bahraich #ramzan20261
- बहराइच। खैरीघाट थाना क्षेत्र के बरूही टेपरी गांव में जमीनी विवाद को लेकर एक व्यक्ति की लाठी-डंडों से पिटाई कर दी गई। घटना सोमवार दोपहर करीब 12 बजे की बताई जा रही है। घायल शत्रोहन पुत्र राम अचल ने बताया कि गांव के ही होली, चंद्रभाल और सुरेन्द्र सहित कुछ लोगों ने पुरानी रंजिश और जमीन विवाद के चलते उन पर हमला कर दिया। हमले में उन्हें सिर और हाथ में गंभीर चोटें आई हैं। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल को इलाज के लिए अस्पताल भिजवाया और मेडिकल परीक्षण कराया। थानाध्यक्ष आनंद सिंह ने बताया कि मामले में आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है और आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है।3
- “न्याय की वर्दी या दलाली का धंधा?” धौरहरा। जिसे गरीबों को न्याय दिलाने और उनकी सुरक्षा के लिए पुलिस की वर्दी दी गई, वही आज दलाली के रास्ते पर चलता दिखाई दे रहा है। जिन कंधों पर कानून की रक्षा और पत्रकारों की सुरक्षा की जिम्मेदारी थी, वही महोदय अब सच्चाई दिखाने वाले पत्रकारों पर ही मुकदमे दर्ज कराने में जुटे बताए जा रहे हैं। मामले का वीडियो भी सामने आया है, जिसमें कई बातें साफ दिखाई दे रही हैं। इसके बाद क्षेत्र में चर्चा तेज हो गई है और लोग सवाल उठा रहे हैं कि अगर सच दिखाने वाले पत्रकार ही सुरक्षित नहीं हैं तो आम जनता की आवाज कौन बनेगा? अगर आज पत्रकारों की आवाज को दबाया जाएगा, तो कल गरीब और बेसहारा जनता के हक की लड़ाई कौन लड़ेगा? अब सबसे बड़ा सवाल यही है — जब वर्दी का रौब सच को कुचलने में इस्तेमाल होने लगे, तो कानून की रक्षा आखिर करेगा कौन? (धौरहरा तहसील के पास का मामला चर्चा में) हक़ की आवाज न्यूज़ चैंनल ऑल इंडिया प्रेस संपादक शन्नो आचार्य 89489833881
- 🚨 ब्रेकिंग न्यूज़ 🚨 दिनांक: 16 मार्च 2026 रात्रि 12 बजे तहसील अध्यक्ष पवन पाठक का बड़ा बयान ब्रजेश सिंह के मकान पर सरकार द्वारा बुलडोजर चलाने के आदेश के विरोध में भारतीय किसान यूनियन टिकैत परिवार के तहसील अध्यक्ष पवन पाठक ने किया आमरण अनशन। पवन पाठक ने कहा: "जब तक ब्रजेश सिंह को न्याय नहीं मिलता और प्रशासन अपना फैसला वापस नहीं लेता, तब तक अनशन जारी रहेगा।" मौके पर किसान संगठन के कार्यकर्ता भी जुटे, प्रशासन के फैसले पर उठ रहे हैं सवाल।1
- महसी/बहराइच जिले के रायगंज गांव के पास सरयू नदी के भगहर में डूबा किशोर, तलाश जारी परिजनों में कोहराम ख़बर है कि खैरीघाट थाना क्षेत्र के रायगंज गांव निवासी 15 वर्षीय अनुज सोमवार दोपहर करीब 2 बजे सरयू नदी के भगहर नाले के किनारे शौच के लिए गया था, तभी अचानक पैर फिसलने से वह गहरे पानी में डूब गया। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जुट गई और किशोर की तलाश शुरू कर दी गई। सूचना पर पहुंचे उप निरीक्षक महेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि स्थानीय लोगों की मदद से खोजबीन जारी है। घटना के बाद परिजनों में कोहराम मचा हुआ है।2
- #बहराइच:- चोरी, छिनैती समेत 7 घटनाओं का खुलासा,,,,कई स्थानों से चोरी हुई 4 बाइक हुई बरामद,,,,,खैरीघाट में महिला का लूटा हुआ पर्स बरामद,,,,पुलिस ने गैंग के 2 शातिरों को किया अरेस्ट,,,,,कोतवाली नगर के रामलीला मैदान से गिरफ्तारी,,,,4 बाइक, एक बाउंड्र कलर का बैग, कैश बरामद,,,,गिरफ्तार अभियुक्तों पर सुसंगत धाराओं में FIR... 👇👇👇 *रिपोर्ट- अली शेर कादरी, OFFICIAL QADRI NEWS* #Ramadan #Eid #followers #nonfollower #loqnews_new #official_qadri_news_ #live_official_qadri_news_ #nanpara #bahraich #ramzan20261
- लखीमपुर खीरी के, धौरहरा रेंज के देवीपुरवा गांव की घटना..! धौरहरा वन रेंज अंतर्गत देवी पुरवा में सोमवार सुबह 10 बजे एक युवक का तेंदुए से आमना-सामना हो गया। अचानक हुए इस हमले के बावजूद युवक ने साहस का परिचय देते हुए तेंदुए को काबू में कर रस्सी से बांध दिया। हालांकि इस दौरान अंकुर का एक हाथ जख्मी हो गया और अंकुर घायल हो गया, जिसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। तेंदुए से भिड़ने वाला युवक का नाम अंकुल भार्गव बताया जा रहा है।1
- *शाहजहांपुर मोहम्मदी मुख्य मार्ग पर पलट गई ओवर हाईट भूसा भरी ट्राली सूत्रों के मुताबिक शाहजहांपुर की ओर से आ रही थी ट्राली मोहम्मदी थाना क्षेत्र का मामला*1