logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

खेत पर महिला से मारपीट का आरोप: फतेहाबाद के सीएचसी में कराया गया उपचार, पुलिस जुटी मामले की जांच में फतेहाबाद । फतेहाबाद के ककरीली बहेड़ी गांव में शुक्रवार शाम खेत पर हुए विवाद के दौरान एक महिला घायल हो गईं। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और घायल महिला को उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) फतेहाबाद भेजा। *खेत पर हुआ विवाद* जानकारी के अनुसार, माया देवी पत्नी हाकिम सिंह शुक्रवार शाम अपने खेत पर गई थीं। इसी दौरान किसी बात को लेकर विवाद की स्थिति उत्पन्न हो गई। विवाद के दौरान महिला घायल हो गईं। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायल महिला को चिकित्सीय परीक्षण एवं उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र फतेहाबाद भेजा, जहां उनका इलाज किया गया। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। जांच में प्राप्त तथ्यों और उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर आगे की नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।

11 hrs ago
user_प्रदीप कुमार
प्रदीप कुमार
फतेहाबाद, आगरा, उत्तर प्रदेश•
11 hrs ago
80d792e1-d9cb-4a90-beac-444aa2053e5e

खेत पर महिला से मारपीट का आरोप: फतेहाबाद के सीएचसी में कराया गया उपचार, पुलिस जुटी मामले की जांच में फतेहाबाद । फतेहाबाद के ककरीली बहेड़ी गांव में शुक्रवार शाम खेत पर हुए विवाद के दौरान एक महिला घायल हो गईं। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और घायल महिला को उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) फतेहाबाद भेजा। *खेत पर हुआ विवाद* जानकारी के अनुसार, माया देवी पत्नी हाकिम सिंह शुक्रवार शाम अपने खेत पर गई थीं। इसी दौरान किसी बात को लेकर विवाद की स्थिति उत्पन्न हो गई। विवाद के दौरान महिला घायल हो गईं। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायल महिला को चिकित्सीय परीक्षण एवं उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र फतेहाबाद भेजा, जहां उनका इलाज किया गया। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। जांच में प्राप्त तथ्यों और उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर आगे की नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • चरखारी राजकीय पीजी कॉलेज की बदहाली ने खोली शिक्षा व्यवस्था की पोल
    1
    चरखारी राजकीय पीजी कॉलेज की बदहाली ने खोली शिक्षा व्यवस्था की पोल
    user_Vishwanath Verma M D News patrakar Agra
    Vishwanath Verma M D News patrakar Agra
    फतेहाबाद, आगरा, उत्तर प्रदेश•
    1 hr ago
  • फतेहाबाद से संवाददाता कासिम मलिक संपूर्ण समाधान दिवस में पहुंचीं 12 शिकायतें, दो का मौके पर निस्तारण फतेहाबाद :तहसील परिसर में शनिवार को उपजिलाधिकारी स्वाति शर्मा की अध्यक्षता में संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया। समाधान दिवस में विभिन्न विभागों से संबंधित कुल 12 शिकायतें दर्ज की गईं, जिनमें से दो का मौके पर ही निस्तारण कर दिया गया। शेष प्रकरणों को संबंधित विभागों के अधिकारियों को समयबद्ध कार्रवाई के निर्देशों के साथ सौंपा गया। प्राप्त शिकायतों में राजस्व विभाग की तीन, पुलिस विभाग की चार, राजस्व एवं पुलिस से संबंधित संयुक्त तीन तथा विकास विभाग की दो शिकायतें शामिल रहीं। एसडीएम स्वाति शर्मा ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि प्रत्येक शिकायत का गुणवत्तापूर्ण एवं निर्धारित समय सीमा के भीतर निस्तारण सुनिश्चित किया जाए, ताकि फरियादियों को अनावश्यक परेशानी का सामना न करना पड़े। इस दौरान एसीपी शमसाबाद राजीव कुमार श्रीवास्तव, तहसीलदार शिखर मिश्रा, नायब तहसीलदार विमल कुमार, नायब तहसीलदार शुभ्रा अवस्थी, पूर्ति निरीक्षक अमरनाथ मौर्य, मंडी समिति सचिव प्रवीण कुमार, इंस्पेक्टर अपराध पुरुषोत्तम पाल तथा पशु चिकित्साधिकारी प्रवीण कुमार चौधरी सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।
    1
    फतेहाबाद से संवाददाता कासिम मलिक 
संपूर्ण समाधान दिवस में पहुंचीं 12 शिकायतें, दो का मौके पर निस्तारण
फतेहाबाद :तहसील परिसर में शनिवार को उपजिलाधिकारी स्वाति शर्मा की अध्यक्षता में संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया। समाधान दिवस में विभिन्न विभागों से संबंधित कुल 12 शिकायतें दर्ज की गईं, जिनमें से दो का मौके पर ही निस्तारण कर दिया गया। शेष प्रकरणों को संबंधित विभागों के अधिकारियों को समयबद्ध कार्रवाई के निर्देशों के साथ सौंपा गया।
प्राप्त शिकायतों में राजस्व विभाग की तीन, पुलिस विभाग की चार, राजस्व एवं पुलिस से संबंधित संयुक्त तीन तथा विकास विभाग की दो शिकायतें शामिल रहीं। एसडीएम स्वाति शर्मा ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि प्रत्येक शिकायत का गुणवत्तापूर्ण एवं निर्धारित समय सीमा के भीतर निस्तारण सुनिश्चित किया जाए, ताकि फरियादियों को अनावश्यक परेशानी का सामना न करना पड़े।
इस दौरान एसीपी शमसाबाद राजीव कुमार श्रीवास्तव, तहसीलदार शिखर मिश्रा, नायब तहसीलदार विमल कुमार, नायब तहसीलदार शुभ्रा अवस्थी, पूर्ति निरीक्षक अमरनाथ मौर्य, मंडी समिति सचिव प्रवीण कुमार, इंस्पेक्टर अपराध पुरुषोत्तम पाल तथा पशु चिकित्साधिकारी प्रवीण कुमार चौधरी सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।
    user_फतेहाबाद रिपोर्टर कासिम मलिक
    फतेहाबाद रिपोर्टर कासिम मलिक
    मीडिया फतेहाबाद, आगरा, उत्तर प्रदेश•
    2 hrs ago
  • आम आदमी पार्टी (AAP) के आगरा नेता बिट्टू पंडित ने दीवानी चौराहा स्थित भारत माता मंदिर को लेकर आगरा नगर निगम पर बड़ा आरोप लगाया है। ​बिट्टू पंडित ने कहा कि आगरा नगर निगम द्वारा भारत माता के मंदिर पर साफ-सफाई, पेंट (रंगाई-पुताई) और लाइटिंग (प्रकाश) की कोई व्यवस्था नहीं की गई है, जो कि बेहद चिंताजनक है। ​इस विषय में AAP नेता बिट्टू पंडित ने आगरा की महापौर (मेयर) हेमलता दिवाकर जी से विनम्र निवेदन किया है कि दीवानी चौराहे पर स्थित भारत माता के मंदिर की जल्द से जल्द साफ-सफाई कराई जाए और उचित व्यवस्था की जाए। ​उन्होंने कहा कि हमारे आगरा शहर के लिए यह बड़े ही गर्व की बात है कि हमारे बीच भारत माता का मंदिर मौजूद है, इसलिए इसकी भव्यता और स्वच्छता बनाए रखना हम सबकी और नगर निगम की जिम्मेदारी है। ​बिट्टू पंडित आम आदमी पार्टी, महानगर आगरा
    1
    आम आदमी पार्टी (AAP) के आगरा नेता बिट्टू पंडित ने दीवानी चौराहा स्थित भारत माता मंदिर को लेकर आगरा नगर निगम पर बड़ा आरोप लगाया है।
​बिट्टू पंडित ने कहा कि आगरा नगर निगम द्वारा भारत माता के मंदिर पर साफ-सफाई, पेंट (रंगाई-पुताई) और लाइटिंग (प्रकाश) की कोई व्यवस्था नहीं की गई है, जो कि बेहद चिंताजनक है।
​इस विषय में AAP नेता बिट्टू पंडित ने आगरा की महापौर (मेयर) हेमलता दिवाकर जी से विनम्र निवेदन किया है कि दीवानी चौराहे पर स्थित भारत माता के मंदिर की जल्द से जल्द साफ-सफाई कराई जाए और उचित व्यवस्था की जाए।
​उन्होंने कहा कि हमारे आगरा शहर के लिए यह बड़े ही गर्व की बात है कि हमारे बीच भारत माता का मंदिर मौजूद है, इसलिए इसकी भव्यता और स्वच्छता बनाए रखना हम सबकी और नगर निगम की जिम्मेदारी है।
​बिट्टू पंडित
आम आदमी पार्टी, महानगर आगरा
    user_Gyadeen Verma
    Gyadeen Verma
    Court reporter फतेहाबाद, आगरा, उत्तर प्रदेश•
    6 hrs ago
  • 🚨 ब्रेकिंग | फतेहाबाद जमीन विवाद से परेशान युवक मोबाइल टावर पर चढ़ा, चार घंटे बाद सुरक्षित उतरा फतेहाबाद। थाना डौकी क्षेत्र के गांव वाजिदपुर में शुक्रवार दोपहर पारिवारिक जमीन विवाद से परेशान 28 वर्षीय युवक मोबाइल टावर पर चढ़ गया। सूचना मिलते ही पुलिस और राजस्व विभाग की टीम मौके पर पहुंची। अधिकारियों ने युवक को जमीन विवाद के नियमानुसार समाधान का आश्वासन दिया, जिसके बाद करीब चार घंटे की मशक्कत के बाद युवक शाम करीब 3:45 बजे सुरक्षित नीचे उतर आया। युवक ने वर्ष 2020 से तीन बीघा कृषि भूमि को लेकर चल रहे पारिवारिक विवाद से परेशान होने की बात कही। नायब तहसीलदार शुभ्रा अवस्थी ने दोनों पक्षों को न्यायालय के निर्णय तक यथास्थिति बनाए रखने के निर्देश दिए, जबकि पुलिस ने शांति व्यवस्था बनाए रखने की अपील की। 🚨 ब्रेकिंग | फतेहाबाद जमीन विवाद से परेशान युवक मोबाइल टावर पर चढ़ा, चार घंटे बाद सुरक्षित उतरा फतेहाबाद। थाना डौकी क्षेत्र के गांव वाजिदपुर में शुक्रवार दोपहर पारिवारिक जमीन विवाद से परेशान 28 वर्षीय युवक मोबाइल टावर पर चढ़ गया। सूचना मिलते ही पुलिस और राजस्व विभाग की टीम मौके पर पहुंची। अधिकारियों ने युवक को जमीन विवाद के नियमानुसार समाधान का आश्वासन दिया, जिसके बाद करीब चार घंटे की मशक्कत के बाद युवक शाम करीब 3:45 बजे सुरक्षित नीचे उतर आया। युवक ने वर्ष 2020 से तीन बीघा कृषि भूमि को लेकर चल रहे पारिवारिक विवाद से परेशान होने की बात कही। नायब तहसीलदार शुभ्रा अवस्थी ने दोनों पक्षों को न्यायालय के निर्णय तक यथास्थिति बनाए रखने के निर्देश दिए, जबकि पुलिस ने शांति व्यवस्था बनाए रखने की अपील की।
    1
    🚨 ब्रेकिंग | फतेहाबाद

जमीन विवाद से परेशान युवक मोबाइल टावर पर चढ़ा, चार घंटे बाद सुरक्षित उतरा

फतेहाबाद। थाना डौकी क्षेत्र के गांव वाजिदपुर में शुक्रवार दोपहर पारिवारिक जमीन विवाद से परेशान 28 वर्षीय युवक मोबाइल टावर पर चढ़ गया। सूचना मिलते ही पुलिस और राजस्व विभाग की टीम मौके पर पहुंची। अधिकारियों ने युवक को जमीन विवाद के नियमानुसार समाधान का आश्वासन दिया, जिसके बाद करीब चार घंटे की मशक्कत के बाद युवक शाम करीब 3:45 बजे सुरक्षित नीचे उतर आया।

युवक ने वर्ष 2020 से तीन बीघा कृषि भूमि को लेकर चल रहे पारिवारिक विवाद से परेशान होने की बात कही। नायब तहसीलदार शुभ्रा अवस्थी ने दोनों पक्षों को न्यायालय के निर्णय तक यथास्थिति बनाए रखने के निर्देश दिए, जबकि पुलिस ने शांति व्यवस्था बनाए रखने की अपील की।
🚨 ब्रेकिंग | फतेहाबाद
जमीन विवाद से परेशान युवक मोबाइल टावर पर चढ़ा, चार घंटे बाद सुरक्षित उतरा
फतेहाबाद। थाना डौकी क्षेत्र के गांव वाजिदपुर में शुक्रवार दोपहर पारिवारिक जमीन विवाद से परेशान 28 वर्षीय युवक मोबाइल टावर पर चढ़ गया। सूचना मिलते ही पुलिस और राजस्व विभाग की टीम मौके पर पहुंची। अधिकारियों ने युवक को जमीन विवाद के नियमानुसार समाधान का आश्वासन दिया, जिसके बाद करीब चार घंटे की मशक्कत के बाद युवक शाम करीब 3:45 बजे सुरक्षित नीचे उतर आया।
युवक ने वर्ष 2020 से तीन बीघा कृषि भूमि को लेकर चल रहे पारिवारिक विवाद से परेशान होने की बात कही। नायब तहसीलदार शुभ्रा अवस्थी ने दोनों पक्षों को न्यायालय के निर्णय तक यथास्थिति बनाए रखने के निर्देश दिए, जबकि पुलिस ने शांति व्यवस्था बनाए रखने की अपील की।
    user_कमल सिंह चौहान,, पत्रकार
    कमल सिंह चौहान,, पत्रकार
    Advertising Photographer फतेहाबाद, आगरा, उत्तर प्रदेश•
    6 hrs ago
  • धौलपुर पुलिस अधीक्षक विकास सागवान ने किया राजाखेड़ा थाना परिसर का निरीक्षण, चुनाव की तैयारियों को लेकर दिए निर्देश धौलपुर जिला पुलिस अधीक्षक विकास सागवान शनिवार को राजाखेड़ा थाना परिसर का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने थाना कार्यालय, मालखाना, शस्त्रागार, हवालात और पुलिस बैरक की व्यवस्थाओं को परखा। एसपी ने सबसे पहले थाना रजिस्टर, अपराध रिकॉर्ड, लंबित केस और शिकायतों की फाइलें देखीं। उन्होंने थानाधिकारी को निर्देश दिए कि सभी प्रकरणों का समय पर निस्तारण किया जाए। हवालात और महिला डेस्क की साफ-सफाई देखी। शस्त्रागार में हथियारों का मिलान किया और जवानों को हथियारों के रख-रखाव के बारे में बताया। एसपी विकास सागवान ने कहा, "आगामी चुनाव को देखते हुए जिले भर में पुलिस अलर्ट मोड पर है। राजाखेड़ा क्षेत्र संवेदनशील है। यहां शांति भंग करने वाले अराजक तत्वों पर विशेष निगाह रखी जाएगी।उन्होंने अवैध शराब, सट्टा, जुआ और नशे के कारोबार पर सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए। साथ ही रात्रि गश्त बढ़ाने और नाकाबंदी करने के आदेश दिए। एसपी ने कहा, "चुनाव में किसी भी तरह की गड़बड़ी बर्दाश्त नहीं होगी। सोशल मीडिया पर भ्रामक खबर फैलाने वालों पर भी नजर रखी जाएगी। आमजन से अपील है कि शांति बनाए रखें और अफवाहों पर ध्यान न दें। थाने में आने वाले फरियादियों से अच्छा व्यवहार किया जाए लंबित केसों का जल्द निपटारा हो महिला सुरक्षा और साइबर क्राइम पर विशेष ध्यान सामुदायिक पुलिसिंग को मजबूत किया जाए,गांव घड़ी जोनावद में विद्युत विभाग की लापरवाही से कृष्णा की हुई मौत के मामले में एसपी ने पारिवारिक जनों को आश्वासन दिया है कि उनके साथ न्याय होगा दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई होगी जिससे पीड़ित को न्याय मिले थानाधिकारी वीर सिंह ने एसपी को आश्वस्त किया कि दिए गए सभी निर्देशों की पालना की जाएगी। क्षेत्र में अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया जाएगा। इस मौके पर थाना अधिकारी वीर सिंह, si सुरेश चंद , विजय सिंह, हेड कांस्टेबल,विनोद कुमार हेड कांस्टेबल,जयकुमार हेड कांस्टेबल,श्याम बाबू हेड कांस्टेबल चौकी प्रभारी हाट मैदान, पूरणमल कांस्टेबल, कुलदीप सिंह , जोरमल सिंह, दशरथ सिंह, सौरभ सिंह, सरवन सिंह, सहित पूरा स्टाफ शामिल मौजूद रहा धौलपुर पुलिस अधीक्षक विकास सागवान ने किया राजाखेड़ा थाना परिसर का निरीक्षण, चुनाव की तैयारियों को लेकर दिए निर्देश धौलपुर जिला पुलिस अधीक्षक विकास सागवान शनिवार को राजाखेड़ा थाना परिसर का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने थाना कार्यालय, मालखाना, शस्त्रागार, हवालात और पुलिस बैरक की व्यवस्थाओं को परखा। एसपी ने सबसे पहले थाना रजिस्टर, अपराध रिकॉर्ड, लंबित केस और शिकायतों की फाइलें देखीं। उन्होंने थानाधिकारी को निर्देश दिए कि सभी प्रकरणों का समय पर निस्तारण किया जाए। हवालात और महिला डेस्क की साफ-सफाई देखी। शस्त्रागार में हथियारों का मिलान किया और जवानों को हथियारों के रख-रखाव के बारे में बताया। एसपी विकास सागवान ने कहा, "आगामी चुनाव को देखते हुए जिले भर में पुलिस अलर्ट मोड पर है। राजाखेड़ा क्षेत्र संवेदनशील है। यहां शांति भंग करने वाले अराजक तत्वों पर विशेष निगाह रखी जाएगी।उन्होंने अवैध शराब, सट्टा, जुआ और नशे के कारोबार पर सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए। साथ ही रात्रि गश्त बढ़ाने और नाकाबंदी करने के आदेश दिए। एसपी ने कहा, "चुनाव में किसी भी तरह की गड़बड़ी बर्दाश्त नहीं होगी। सोशल मीडिया पर भ्रामक खबर फैलाने वालों पर भी नजर रखी जाएगी। आमजन से अपील है कि शांति बनाए रखें और अफवाहों पर ध्यान न दें। थाने में आने वाले फरियादियों से अच्छा व्यवहार किया जाए लंबित केसों का जल्द निपटारा हो महिला सुरक्षा और साइबर क्राइम पर विशेष ध्यान सामुदायिक पुलिसिंग को मजबूत किया जाए,गांव घड़ी जोनावद में विद्युत विभाग की लापरवाही से कृष्णा की हुई मौत के मामले में एसपी ने पारिवारिक जनों को आश्वासन दिया है कि उनके साथ न्याय होगा दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई होगी जिससे पीड़ित को न्याय मिले थानाधिकारी वीर सिंह ने एसपी को आश्वस्त किया कि दिए गए सभी निर्देशों की पालना की जाएगी। क्षेत्र में अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया जाएगा। इस मौके पर थाना अधिकारी वीर सिंह, si सुरेश चंद , विजय सिंह, हेड कांस्टेबल,विनोद कुमार हेड कांस्टेबल,जयकुमार हेड कांस्टेबल,श्याम बाबू हेड कांस्टेबल चौकी प्रभारी हाट मैदान, पूरणमल कांस्टेबल, कुलदीप सिंह , जोरमल सिंह, दशरथ सिंह, सौरभ सिंह, सरवन सिंह, सहित पूरा स्टाफ शामिल मौजूद रहा
    1
    धौलपुर पुलिस अधीक्षक विकास सागवान ने किया राजाखेड़ा थाना परिसर का निरीक्षण, चुनाव की तैयारियों को लेकर दिए निर्देश


धौलपुर जिला पुलिस अधीक्षक विकास सागवान शनिवार को राजाखेड़ा थाना परिसर का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने थाना कार्यालय, मालखाना, शस्त्रागार, हवालात और पुलिस बैरक की व्यवस्थाओं को परखा। एसपी ने सबसे पहले थाना रजिस्टर, अपराध रिकॉर्ड, लंबित केस और शिकायतों की फाइलें देखीं। उन्होंने थानाधिकारी को निर्देश दिए कि सभी प्रकरणों का समय पर निस्तारण किया जाए।
हवालात और महिला डेस्क की साफ-सफाई देखी। शस्त्रागार में हथियारों का मिलान किया और जवानों को हथियारों के रख-रखाव के बारे में बताया।
एसपी विकास सागवान ने कहा, "आगामी चुनाव को देखते हुए जिले भर में पुलिस अलर्ट मोड पर है। राजाखेड़ा क्षेत्र संवेदनशील है। यहां शांति भंग करने वाले अराजक तत्वों पर विशेष निगाह रखी जाएगी।उन्होंने अवैध शराब, सट्टा, जुआ और नशे के कारोबार पर सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए। साथ ही रात्रि गश्त बढ़ाने और नाकाबंदी करने के आदेश दिए।
एसपी ने कहा, "चुनाव में किसी भी तरह की गड़बड़ी बर्दाश्त नहीं होगी। सोशल मीडिया पर भ्रामक खबर फैलाने वालों पर भी नजर रखी जाएगी। आमजन से अपील है कि शांति बनाए रखें और अफवाहों पर ध्यान न दें। थाने में आने वाले फरियादियों से अच्छा व्यवहार किया जाए
लंबित केसों का जल्द निपटारा हो   महिला सुरक्षा और साइबर क्राइम पर विशेष ध्यान
 सामुदायिक पुलिसिंग को मजबूत किया जाए,गांव घड़ी जोनावद में विद्युत विभाग की लापरवाही से  कृष्णा की हुई मौत के मामले में  एसपी ने  पारिवारिक जनों को आश्वासन दिया है कि उनके साथ न्याय होगा दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई होगी जिससे पीड़ित को न्याय मिले
थानाधिकारी वीर सिंह ने एसपी को आश्वस्त किया कि दिए गए सभी निर्देशों की पालना की जाएगी। क्षेत्र में अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया जाएगा। इस मौके पर थाना अधिकारी वीर सिंह, si सुरेश चंद , विजय सिंह, हेड कांस्टेबल,विनोद कुमार हेड कांस्टेबल,जयकुमार हेड कांस्टेबल,श्याम बाबू हेड कांस्टेबल चौकी प्रभारी हाट मैदान, पूरणमल कांस्टेबल, कुलदीप सिंह , जोरमल सिंह, दशरथ सिंह, सौरभ सिंह, सरवन सिंह, सहित पूरा स्टाफ शामिल मौजूद रहा
धौलपुर पुलिस अधीक्षक विकास सागवान ने किया राजाखेड़ा थाना परिसर का निरीक्षण, चुनाव की तैयारियों को लेकर दिए निर्देश
धौलपुर जिला पुलिस अधीक्षक विकास सागवान शनिवार को राजाखेड़ा थाना परिसर का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने थाना कार्यालय, मालखाना, शस्त्रागार, हवालात और पुलिस बैरक की व्यवस्थाओं को परखा। एसपी ने सबसे पहले थाना रजिस्टर, अपराध रिकॉर्ड, लंबित केस और शिकायतों की फाइलें देखीं। उन्होंने थानाधिकारी को निर्देश दिए कि सभी प्रकरणों का समय पर निस्तारण किया जाए।
हवालात और महिला डेस्क की साफ-सफाई देखी। शस्त्रागार में हथियारों का मिलान किया और जवानों को हथियारों के रख-रखाव के बारे में बताया।
एसपी विकास सागवान ने कहा, "आगामी चुनाव को देखते हुए जिले भर में पुलिस अलर्ट मोड पर है। राजाखेड़ा क्षेत्र संवेदनशील है। यहां शांति भंग करने वाले अराजक तत्वों पर विशेष निगाह रखी जाएगी।उन्होंने अवैध शराब, सट्टा, जुआ और नशे के कारोबार पर सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए। साथ ही रात्रि गश्त बढ़ाने और नाकाबंदी करने के आदेश दिए।
एसपी ने कहा, "चुनाव में किसी भी तरह की गड़बड़ी बर्दाश्त नहीं होगी। सोशल मीडिया पर भ्रामक खबर फैलाने वालों पर भी नजर रखी जाएगी। आमजन से अपील है कि शांति बनाए रखें और अफवाहों पर ध्यान न दें। थाने में आने वाले फरियादियों से अच्छा व्यवहार किया जाए
लंबित केसों का जल्द निपटारा हो   महिला सुरक्षा और साइबर क्राइम पर विशेष ध्यान
सामुदायिक पुलिसिंग को मजबूत किया जाए,गांव घड़ी जोनावद में विद्युत विभाग की लापरवाही से  कृष्णा की हुई मौत के मामले में  एसपी ने  पारिवारिक जनों को आश्वासन दिया है कि उनके साथ न्याय होगा दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई होगी जिससे पीड़ित को न्याय मिले
थानाधिकारी वीर सिंह ने एसपी को आश्वस्त किया कि दिए गए सभी निर्देशों की पालना की जाएगी। क्षेत्र में अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया जाएगा। इस मौके पर थाना अधिकारी वीर सिंह, si सुरेश चंद , विजय सिंह, हेड कांस्टेबल,विनोद कुमार हेड कांस्टेबल,जयकुमार हेड कांस्टेबल,श्याम बाबू हेड कांस्टेबल चौकी प्रभारी हाट मैदान, पूरणमल कांस्टेबल, कुलदीप सिंह , जोरमल सिंह, दशरथ सिंह, सौरभ सिंह, सरवन सिंह, सहित पूरा स्टाफ शामिल मौजूद रहा
    user_Jaypal Singh
    Jaypal Singh
    Lawyer राजाखेड़ा, धौलपुर, राजस्थान•
    1 hr ago
  • संविदा कर्मचारियों ने उपमुख्यमंत्री के नाम अधिशासी अभियंता को सौंपा ज्ञापन मांगें पूरी न होने पर आंदोलन की चेतावनी, आउटसोर्स कर्मचारियों की संख्या बढ़ाने की उठाई मांग फतेहाबाद। उत्तर प्रदेश पावर कॉर्पोरेशन निविदा/संविदा कर्मचारी संघ, लखनऊ के बैनर तले संविदा कर्मचारियों ने अपनी विभिन्न मांगों को लेकर अधिशासी अभियंता के माध्यम से उपमुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में कर्मचारियों ने कहा कि वर्ष 2017 के आदेश के बाद बड़ी संख्या में आउटसोर्स कर्मचारियों को कार्य से हटा दिया गया, जिससे शेष कर्मचारियों पर काम का अत्यधिक बोझ बढ़ गया है। कम कर्मचारियों के कारण विद्युत आपूर्ति, लाइन रखरखाव एवं तकनीकी कार्य प्रभावित हो रहे हैं और दुर्घटनाओं की आशंका भी बढ़ गई है। कर्मचारियों ने आरोप लगाया कि निर्धारित मानकों के अनुरूप स्टाफ उपलब्ध न होने से विभागीय कार्य प्रभावित हो रहे हैं। संघ ने मांग की कि आउटसोर्स कर्मचारियों की संख्या बढ़ाई जाए, उनकी सेवाएं सुरक्षित रखी जाएं, कार्य के अनुरूप पर्याप्त स्टाफ की तैनाती की जाए तथा वेतन सहित अन्य सुविधाएं नियमानुसार उपलब्ध कराई जाएं। साथ ही संविदा कर्मियों के हितों की रक्षा करते हुए उनकी समस्याओं का शीघ्र समाधान कराने की मांग की गई। संघ ने चेतावनी दी कि यदि उनकी मांगों पर जल्द सकारात्मक निर्णय नहीं लिया गया तो संविदा कर्मचारी आंदोलन करने के लिए बाध्य होंगे। ज्ञापन सौंपने के दौरान एवरन सिंह, योगेंद्र सिंह, वीरभान, नितेश, बंटू, मंगल सिंह, विक्रम, राम ददवाल, लोकेश कुमार शर्मा, भीम सिंह, श्याम सुंदर, कन्हैया, नरेश, रामबीर, उमाकांत, मनोज, बीरी सिंह, सुनील, कृष्णा, दामोदर, उदयवीर (पिनाहट), फोरन सिंह (जिला संगठन मंत्री) सहित अन्य कर्मचारी मौजूद रहे।
    2
    संविदा कर्मचारियों ने उपमुख्यमंत्री के नाम अधिशासी अभियंता को सौंपा ज्ञापन
मांगें पूरी न होने पर आंदोलन की चेतावनी, आउटसोर्स कर्मचारियों की संख्या बढ़ाने की उठाई मांग
फतेहाबाद। उत्तर प्रदेश पावर कॉर्पोरेशन निविदा/संविदा कर्मचारी संघ, लखनऊ के बैनर तले संविदा कर्मचारियों ने अपनी विभिन्न मांगों को लेकर अधिशासी अभियंता के माध्यम से उपमुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा।
ज्ञापन में कर्मचारियों ने कहा कि वर्ष 2017 के आदेश के बाद बड़ी संख्या में आउटसोर्स कर्मचारियों को कार्य से हटा दिया गया, जिससे शेष कर्मचारियों पर काम का अत्यधिक बोझ बढ़ गया है। कम कर्मचारियों के कारण विद्युत आपूर्ति, लाइन रखरखाव एवं तकनीकी कार्य प्रभावित हो रहे हैं और दुर्घटनाओं की आशंका भी बढ़ गई है। कर्मचारियों ने आरोप लगाया कि निर्धारित मानकों के अनुरूप स्टाफ उपलब्ध न होने से विभागीय कार्य प्रभावित हो रहे हैं।
संघ ने मांग की कि आउटसोर्स कर्मचारियों की संख्या बढ़ाई जाए, उनकी सेवाएं सुरक्षित रखी जाएं, कार्य के अनुरूप पर्याप्त स्टाफ की तैनाती की जाए तथा वेतन सहित अन्य सुविधाएं नियमानुसार उपलब्ध कराई जाएं। साथ ही संविदा कर्मियों के हितों की रक्षा करते हुए उनकी समस्याओं का शीघ्र समाधान कराने की मांग की गई।
संघ ने चेतावनी दी कि यदि उनकी मांगों पर जल्द सकारात्मक निर्णय नहीं लिया गया तो संविदा कर्मचारी आंदोलन करने के लिए बाध्य होंगे।
ज्ञापन सौंपने के दौरान एवरन सिंह, योगेंद्र सिंह, वीरभान, नितेश, बंटू, मंगल सिंह, विक्रम, राम ददवाल, लोकेश कुमार शर्मा, भीम सिंह, श्याम सुंदर, कन्हैया, नरेश, रामबीर, उमाकांत, मनोज, बीरी सिंह, सुनील, कृष्णा, दामोदर, उदयवीर (पिनाहट), फोरन सिंह (जिला संगठन मंत्री) सहित अन्य कर्मचारी मौजूद रहे।
    user_फतेहाबाद रिपोर्टर कासिम मलिक
    फतेहाबाद रिपोर्टर कासिम मलिक
    मीडिया फतेहाबाद, आगरा, उत्तर प्रदेश•
    3 hrs ago
  • फतेहाबाद के छतरियापुरा में घर में निकला काला सांप, वन विभाग ने सुरक्षित किया रेस्क्यू फतेहाबाद। आगरा के फतेहाबाद क्षेत्र के ग्राम छतरियापुरा में शुक्रवार को एक मकान में काला सांप निकलने से हड़कंप मच गया। सांप को देखकर परिवार के सदस्य घबरा गए और आसपास के लोग भी मौके पर जुट गए। कुछ देर तक अफरा-तफरी का माहौल रहा, जिसके बाद सांप मकान के अंदर छिप गया। जानकारी के अनुसार, गांव निवासी केशव के घर में अचानक काला सांप दिखाई दिया। परिवार ने बिना देरी किए इसकी सूचना वन विभाग को दी। सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और रेस्क्यू अभियान शुरू किया। वन विभाग के कर्मचारी भूरी सिंह ने सावधानीपूर्वक रेस्क्यू ऑपरेशन चलाकर सांप को सुरक्षित पकड़ लिया। इसके बाद टीम ने सांप को उसके प्राकृतिक आवास में छोड़ दिया, जिससे ग्रामीणों ने राहत की सांस ली। वन क्षेत्राधिकारी विशाल सिंह राठौर ने बताया कि सूचना मिलते ही टीम को मौके पर भेजा गया था। प्रशिक्षित कर्मचारियों ने सुरक्षित तरीके से सांप का रेस्क्यू कर उसे जंगल में छोड़ दिया। उन्होंने लोगों से अपील की कि घर या आसपास कहीं भी सांप दिखाई देने पर घबराएं नहीं और न ही उसे मारने का प्रयास करें। इसकी सूचना तुरंत वन विभाग को दें, ताकि प्रशिक्षित टीम सुरक्षित तरीके से उसका रेस्क्यू कर सके। वन विभाग की त्वरित कार्रवाई से बड़ा हादसा टल गया और क्षेत्र के लोगों ने विभाग की कार्यशैली की सराहना की।
    1
    फतेहाबाद के छतरियापुरा में घर में निकला काला सांप, वन विभाग ने सुरक्षित किया रेस्क्यू
फतेहाबाद। आगरा के फतेहाबाद क्षेत्र के ग्राम छतरियापुरा में शुक्रवार को एक मकान में काला सांप निकलने से हड़कंप मच गया। सांप को देखकर परिवार के सदस्य घबरा गए और आसपास के लोग भी मौके पर जुट गए। कुछ देर तक अफरा-तफरी का माहौल रहा, जिसके बाद सांप मकान के अंदर छिप गया।
जानकारी के अनुसार, गांव निवासी केशव के घर में अचानक काला सांप दिखाई दिया। परिवार ने बिना देरी किए इसकी सूचना वन विभाग को दी। सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और रेस्क्यू अभियान शुरू किया।
वन विभाग के कर्मचारी भूरी सिंह ने सावधानीपूर्वक रेस्क्यू ऑपरेशन चलाकर सांप को सुरक्षित पकड़ लिया। इसके बाद टीम ने सांप को उसके प्राकृतिक आवास में छोड़ दिया, जिससे ग्रामीणों ने राहत की सांस ली।
वन क्षेत्राधिकारी विशाल सिंह राठौर ने बताया कि सूचना मिलते ही टीम को मौके पर भेजा गया था। प्रशिक्षित कर्मचारियों ने सुरक्षित तरीके से सांप का रेस्क्यू कर उसे जंगल में छोड़ दिया। उन्होंने लोगों से अपील की कि घर या आसपास कहीं भी सांप दिखाई देने पर घबराएं नहीं और न ही उसे मारने का प्रयास करें। इसकी सूचना तुरंत वन विभाग को दें, ताकि प्रशिक्षित टीम सुरक्षित तरीके से उसका रेस्क्यू कर सके।
वन विभाग की त्वरित कार्रवाई से बड़ा हादसा टल गया और क्षेत्र के लोगों ने विभाग की कार्यशैली की सराहना की।
    user_प्रदीप कुमार
    प्रदीप कुमार
    फतेहाबाद, आगरा, उत्तर प्रदेश•
    21 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.