कुदसिया बाग में 101 पौधे रोपकर एमसीडी ने दिया हरित दिल्ली का संदेश नई दिल्ली। दिल्ली द्वारिका नगर निगम ने राजधानी को हरा-भरा बनाने की दिशा में एक और कदम बढ़ाते हुए कश्मीरी गेट स्थित ऐतिहासिक कुदसिया बाग में वृक्षारोपण अभियान चलाया। अभियान के दौरान 101 पौधे लगाए गए। इसमें फलदार, फूलदार और छायादार प्रजातियों के पौधे शामिल रहे। एमसीडी के अतिरिक्त आयुक्त संजीव मित्तल, अतिरिक्त आयुक्त बीएस जगलान और जोनल उपायुक्त श्वेता नागरकोटी ने अभियान में हिस्सा लेते हुए पौधे लगाए। उद्यान विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक भी कार्यक्रम में शामिल हुए। कुदसिया बाग में सुबह सैर के लिए आने वाले लोगों ने भी पौधारोपण अभियान में उत्साह दिखाया। निगम के अनुसार, नागरिकों की भागीदारी पर्यावरण संरक्षण को लेकर बढ़ती जागरूकता को दर्शाती है। अभियान में आम, जामुन, अमरूद, इमली, आंवला, कटहल, अमलतास, कचनार, चंपा, गुलमोहर, हरसिंगार और नीम सहित विभिन्न प्रजातियों के पौधे लगाए गए। देशी और स्थानीय जलवायु के अनुकूल इन प्रजातियों से बाग की हरियाली बढ़ने के साथ पक्षियों और अन्य जीवों के लिए भी बेहतर वातावरण तैयार होने की उम्मीद है। एमसीडी अधिकारियों ने कहा कि पौधे लगाने के बाद उनकी देखभाल सबसे महत्वपूर्ण है। उद्यान विभाग की ओर से नए पौधों की नियमित सिंचाई, निगरानी और देखभाल की व्यवस्था की जाएगी, ताकि अधिक से अधिक पौधे सुरक्षित रह सकें और भविष्य में पेड़ का रूप ले सकें। अधिकारियों ने लोगों से भी अपील की कि वे केवल पौधारोपण तक सीमित न रहें, बल्कि लगाए गए पौधों की सुरक्षा और देखभाल में भी सहयोग करें। कार्यक्रम के अंत में अधिकारियों, कर्मचारियों और स्थानीय लोगों ने हरित और स्वच्छ दिल्ली के निर्माण के लिए पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लिया। #MCD #delhinews

- जन्माष्टमी पर ISKCON द्वारका में सजेगा भव्य भक्तिमय उत्सव नई दिल्ली। श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के पावन अवसर पर 4 सितंबर को ISKCON द्वारका में भव्य और भक्तिमय आयोजन किया जाएगा। इस विशेष अवसर पर श्रद्धालुओं को भगवान श्रीकृष्ण के दिव्य दर्शन के साथ आध्यात्मिक आनंद का अनुभव करने का अवसर मिलेगा। आयोजन के दौरान आत्मा को आनंदित करने वाले कीर्तन, भव्य दर्शन और विभिन्न devotional celebrations आकर्षण का केंद्र रहेंगे। मंदिर परिसर में श्रीकृष्ण के प्राकट्य दिवस को पूरे उत्साह और श्रद्धा के साथ मनाया जाएगा। जन्माष्टमी के इस पावन पर्व पर बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के पहुंचने की उम्मीद है। भक्तिमय वातावरण, कृष्ण नाम संकीर्तन और भगवान के दर्शन के बीच श्रद्धालु श्रीकृष्ण की भक्ति में लीन नजर आएंगे। 4 सितंबर को ISKCON द्वारका में मनाई जाने वाली जन्माष्टमी श्रद्धालुओं के लिए आध्यात्मिक शांति, भक्ति और आनंद से जुड़ने का विशेष अवसर होगी। ✨🦚1
- दिल्ली की भाजपा सरकार का साइकिल घोटाला AAP विधायक जरनैल सिंह जी से समझिए......1
- Jo Pass Wahi Hai Tera #SanatanDharma #JaiShriRam #gangaarti "सनातन संस्कृति, भक्ति और आत्मिक शांति का सफर। 🌿 हर दिन पाएं प्रेरणादायक और मन को सुकून देने वाले स्पिरिचुअल वीडियोज। ✨ चैनल को फॉलो करना न भूलें!"1
- राहुल पागल थे हैं रहेंगे बोले हिमंता, गोड़से बाबरी के कारण भागवत विरोध, मनुस्मृति पर पेचिस लग जाएगी-ओवैसी, योगी की बुजुर्ग महिला बस यात्रा मुफ्त योजना, पंजाब में मोहल्ला क्लिनिक बंद और नन्हे नेताजी को गोदी में उठा ले गयी पुलिस.... देखिए छ: बड़ी खबरें राजपथ न्यूज़ पर.... राहुल पागल थे हैं रहेंगे बोले हिमंता, गोड़से बाबरी के कारण भागवत विरोध, मनुस्मृति पर पेचिस लग जाएगी-ओवैसी, योगी की बुजुर्ग महिला बस यात्रा मुफ्त योजना, पंजाब में मोहल्ला क्लिनिक बंद और नन्हे नेताजी को गोदी में उठा ले गयी पुलिस.... देखिए छ: बड़ी खबरें राजपथ न्यूज़ पर....1
- गुड़गांव इफको चौक पर कल रात घड्डा हुआ है अभी तक सही नही हुआ है1
- दिल्ली के मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने दिल्ली की व्यवस्था पर क्या कुछ बोली देखिए दिल्ली के मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने दिल्ली की व्यवस्था पर क्या कुछ बोली देखिए1
- JPSC विवाद पर बड़ा ऐलान! हरीशरण देवगन ने शुरू किया #JharkhandStudentUnity अभियान जेपीएससी विवाद को लेकर राजधानी दिल्ली में एक प्रेस वार्ता की गई जिसमें सोशल एक्टिविस्ट हरि शरण देवगन ने ऐलान करते हुए कहा जिन भी छात्रों या व्यक्तियों के खिलाफ झारखंड में शांतिपूर्ण आंदोलन या विरोध प्रदर्शन के दौरान *FIR अथवा अन्य आपराधिक मामले दर्ज किए गए हैं*, वे अपने मामले की पूरी जानकारी और संबंधित दस्तावेज नीचे दिए गए लिंक के माध्यम से जमा करें। प्राप्त विवरणों की कानूनी समीक्षा कर आगे उचित कानूनी कार्रवाई की जाएगी।1
- दिल्ली लक्ष्मी योजना में अब तक 9 लाख 22 हजार से अधिक बहनों ने पंजीकरण कराया मेरी सभी बहनों को बहुत-बहुत बधाई और ढेरों शुभकामनाएं। दिल्ली लक्ष्मी योजना में अब तक 9 लाख 22 हजार से अधिक बहनों ने पंजीकरण कराया है और आज पहली 2,500 बहनों को अप्रूवल सर्टिफिकेट सौंपे गए हैं। #2500_का_वादा_पूरा #DelhiLakshmiYojana1