*शहर में जाम की समस्या को लेकर जिलाधिकारी की गाइडलाइन तैयार* सुल्तानपुर जनपद में जाम की समस्या को लेकर जिलाधिकारी बोले आप लोगों ने देखा होगा तो कई हमने जो कट्स थे वो बंद किए थे तो उससे कुछ राहत मिली थी। अब इसका सेकंड फेज हम लॉन्च करेंगे। अभी त्यौहार है तो त्योहारों को देखते हुए हम लोग पहले प्लानिंग करेंगे कि उस समय शहर को मोबाइल रखे, जो इमरजेंसी सर्विस रहे। दुर्गा पूजा हमारा सबसे बड़ा त्यौहार है तो पहले उसकी प्लानिंग है। उसके बाद हम 2-3 चीजों पर वर्क करेंगे। एक तो यहाँ देखा गया है कि जो बसें आती हैं वो रास्ते में खड़ी हो जाती हैं, कहीं भी कोई भी गाड़ी खड़ी करके सवारी उतार लेता है, चढ़ा लेता है, कहीं भी पार्क कर देता है। एक पार्ट ये रहेगा। दूसरा हम लोग वन-वे डिक्लेअर करेंगे। ई-रिक्शा का डेटा इकट्ठा किया है, ई-रिक्शा को रेगुलेट करेंगे क्योंकि ई-रिक्शा बहुत ज्यादा आ जाते हैं, रजिस्ट्रेशन कराई है, कलर कोडिंग करेंगे कि जो ई-रिक्शा कहाँ से कहाँ तक एंटर करेंगे। तीसरा हम लोगों ने अभी प्रपोजल भेजा है शासन को कि जो मेन रोड है, चाहे त्यागीपुर चौराहे से लेकर आगे तक इसका चौड़ीकरण का बजट माँगा है। चौड़ीकरण में बिजली के पोल भी पीछे हट जाएंगे और उसमें डिवाइडर बन जाएंगे तो एक क्लियर पैसेज मिल जाएगा। ये अगले एक साल का प्लान है जो धीरे-धीरे हम इम्प्लीमेंट करेंगे।
*शहर में जाम की समस्या को लेकर जिलाधिकारी की गाइडलाइन तैयार* सुल्तानपुर जनपद में जाम की समस्या को लेकर जिलाधिकारी बोले आप लोगों ने देखा होगा तो कई हमने जो कट्स थे वो बंद किए थे तो उससे कुछ राहत मिली थी। अब इसका सेकंड फेज हम लॉन्च करेंगे। अभी त्यौहार है तो त्योहारों को देखते हुए हम लोग पहले प्लानिंग करेंगे कि उस समय शहर को मोबाइल रखे, जो इमरजेंसी सर्विस रहे। दुर्गा पूजा हमारा सबसे बड़ा त्यौहार है तो पहले उसकी प्लानिंग है। उसके बाद हम 2-3 चीजों पर वर्क करेंगे। एक तो यहाँ देखा गया है कि जो बसें आती हैं वो रास्ते में खड़ी हो जाती हैं, कहीं भी कोई भी गाड़ी खड़ी करके सवारी उतार लेता है, चढ़ा लेता है, कहीं भी पार्क कर देता है। एक पार्ट ये रहेगा। दूसरा हम लोग वन-वे डिक्लेअर करेंगे। ई-रिक्शा का डेटा इकट्ठा किया है, ई-रिक्शा को रेगुलेट करेंगे क्योंकि ई-रिक्शा बहुत ज्यादा आ जाते हैं, रजिस्ट्रेशन कराई है, कलर कोडिंग करेंगे कि जो ई-रिक्शा कहाँ से कहाँ तक एंटर करेंगे। तीसरा हम लोगों ने अभी प्रपोजल भेजा है शासन को कि जो मेन रोड है, चाहे त्यागीपुर चौराहे से लेकर आगे तक इसका चौड़ीकरण का बजट माँगा है। चौड़ीकरण में बिजली के पोल भी पीछे हट जाएंगे और उसमें डिवाइडर बन जाएंगे तो एक क्लियर पैसेज मिल जाएगा। ये अगले एक साल का प्लान है जो धीरे-धीरे हम इम्प्लीमेंट करेंगे।
- *सुल्तानपुर में तेज आवाज में DJ कम्पटीशन करने वाले 6 DJ संचालकों पर केस दर्ज* सुल्तानपुर, थाना कोतवाली नगर क्षेत्र में माननीय सुप्रीम कोर्ट, हाई कोर्ट एवं शासन के दिशा-निर्देशों की अवहेलना कर तेज आवाज में DJ बजाने और DJ कम्पटीशन कराने के मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। क्षेत्राधिकारी नगर ने बताया कि कुछ DJ संचालकों द्वारा ध्वनि विस्तारक यंत्रों का मानकों के विपरीत तेज ध्वनि में ट्वीटर हॉर्न का इस्तेमाल करते हुए DJ प्रतियोगिताएं की गईं। घटना का संज्ञान लेते हुए पुलिस ने 6 चिन्हित DJ संचालकों एवं कुछ अज्ञात DJ संचालकों के विरुद्ध थाना कोतवाली नगर में सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत किया है। प्रकरण में विधिक कार्रवाई की जा रही है। सीओ सिटी ने आम जनता और DJ संचालकों से अपील की है कि DJ का संचालन निर्धारित मानकों के अनुरूप ही करें, नियमों का उल्लंघन करने वालों पर कड़ी कार्रवाई होगी।1
- सुल्तानपुर में भारी बारिश से कच्चा मकान गिरा कई ग्रामीण इलाकों में खेत पानी से भर गए, रात से हो रही तेज बारिश सुल्तानपुर जिले में गुरुवार सुबह से तेज बारिश हो रही है। शहर और ग्रामीण इलाकों में रुक-रुककर बारिश जारी है। भदैया क्षेत्र में भारी बारिश के कारण एक कच्चा मकान गिर गया। ग्रामीण इलाकों में रात से ही तेज बारिश हुई है, जिससे धान के खेत पानी से भर गए हैं। मौसम विभाग के अनुसार, गुरुवार दोपहर 12 बजे से शाम 6 बजे तक बारिश का अनुमान है। इस दौरान तापमान 24 से 25 डिग्री सेल्सियस रहेगा। हवा उत्तर-पूर्व दिशा से 29 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चलेगी, जिसके झोंके 54 किलोमीटर प्रति घंटे तक पहुंच सकते हैं। सापेक्ष आर्द्रता 90-93 प्रतिशत और बादलों की मात्रा 100 प्रतिशत रहने की संभावना है। इस अवधि में 14.8 मिलीमीटर बारिश दर्ज की जा सकती है। शाम 6 बजे से रात 12 बजे तक भी बारिश जारी रहने का अनुमान है। इस दौरान तापमान 23 से 24 डिग्री सेल्सियस के बीच रहेगा। हवा की गति 25-29 किलोमीटर प्रति घंटे और झोंके 54 किलोमीटर प्रति घंटे तक रह सकते हैं। सापेक्ष आर्द्रता 91-95 प्रतिशत और बादलों की मात्रा 100 प्रतिशत रहने की उम्मीद है। इस समय 16.6 मिलीमीटर बारिश होने की संभावना है। कादीपुर क्षेत्र में रुक-रुककर बारिश हो रही है। यहां पूरवा हवा चल रही है। हवा तेज होने पर बारिश रुक जाती है और हवा बंद होते ही फिर से शुरू हो जाती है। अखंडनगर में भी रुक-रुककर बारिश का सिलसिला जारी है। किसान संतोष कुमार ने बताया कि यह हल्की बारिश किसानों के लिए बहुत फायदेमंद होगी। कूरेभार क्षेत्र में बुधवार आधी रात से रिमझिम बारिश शुरू हुई, जो गुरुवार सुबह तक जारी रही। पिछले एक घंटे से यहां बारिश हो रही है। भदैया क्षेत्र में बुधवार रात हल्की बारिश हुई थी। गुरुवार सुबह से यहां घने बादल छाए हैं और हल्की हवा चलने से मौसम ठंडा हो गया है। किसान बारिश की उम्मीद कर रहे हैं, लेकिन बारिश न होने से वे निराश हैं। जयसिंहपुर क्षेत्र में भी बुधवार रात रिमझिम बारिश हुई। गुरुवार सुबह से यहां घने बादलों के साथ तेज पूरवा हवा चल रही है, जिससे मौसम में ठंडक आ गई है। लंभुआ में रात 9 बजे मौसम अचानक बदल गया। ठंडी पूर्वी हवा के साथ लंभुआ के कई इलाकों में हल्की बारिश हुई। रात भर बूंदाबांदी और पूरवा हवा चलती रही। सुबह करीब 3 बजे एक बार फिर तेज हवा के साथ झमाझम बारिश हुई। दुबेपुर क्षेत्र में रात भर हुई रिमझिम बारिश से मौसम सुहाना हो गया है।1
- *थाना कोतवाली नगर क्षेत्रान्तर्गत कम्पटीशन कर तेज आवाज में डीजे बजाने एवं निर्धारित मानकों/निर्देशों की अवहेलना करने वाले 06 डीजे संचालक एवं कुछ अज्ञात डी.जे. संचालकों के विरुद्ध अभियोग पंजीकृत करने के सम्बन्ध में क्षेत्राधिकारी नगर महोदय की बाइट-*1
- एशियन गेम्स में अमेठी के सलमान खान ने जीता कांस्य पदक, जिले का बढ़ाया मान एशियन गेम्स में अमेठी के सलमान खान ने जीता कांस्य पदक, जिले का बढ़ाया मान तिलोई। जापान के नागोया शहर में आयोजित एशियन गेम्स-2026 की नौकायन (रोइंग) प्रतियोगिता में अमेठी के तिलोई क्षेत्र के पूरे सिंगई खेरौना निवासी सलमान खान ने कांस्य पदक जीतकर देश और जिले का नाम रोशन किया है। अंतरराष्ट्रीय स्तर की इस प्रतियोगिता में सलमान की उपलब्धि से क्षेत्र में खुशी का माहौल है। उनकी सफलता पर क्षेत्र के लोगों और शुभचिंतकों ने हर्ष जताते हुए उन्हें बधाई दी। सलमान खान की इस उपलब्धि को क्षेत्र के युवाओं के लिए प्रेरणादायक बताया जा रहा है। लोगों ने कहा कि ग्रामीण परिवेश से निकलकर अंतरराष्ट्रीय खेल प्रतियोगिता में पदक हासिल करना अमेठी के लिए गौरव की बात है। सलमान की सफलता पर उन्हें हार्दिक बधाई देते हुए उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दी गईं।3
- *हाईवे पर खड़े खराब ट्रक में पीछे से घुसा तेज रफ्तार ट्रक, चालक केबिन में फंसा; दो गंभीर घायल* लम्भुआ, सुलतानपुर लम्भुआ कोतवाली क्षेत्र में वाराणसी लखनऊ राष्ट्रीय राजमार्ग-731 पर शुक्रवार सुबह करीब 5 बजे भीषण सड़क हादसा हो गया। हाईवे पर पहले से खराब खड़े एक ट्रक में पीछे से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक ने जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि ट्रक का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया और चालक केबिन में फंस गया। हादसे की सूचना मिलते ही डायल-112, फायर सर्विस और लम्भुआ कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस और फायर कर्मियों ने कड़ी मशक्कत कर केबिन में फंसे चालक को बाहर निकाला। घायलों को एनएचएआई एम्बुलेंस और 108 एम्बुलेंस की मदद से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लम्भुआ पहुंचाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उनकी गंभीर हालत देखते हुए मेडिकल कॉलेज सुलतानपुर रेफर कर दिया गया। गंभीर रूप से घायलों की पहचान योगेश यादव (30 वर्ष) निवासी जिला मैनपुरी जिनकी हालत चिन्ता जनक बनी है वहीं लालू पुत्र प्रमोद कुमार (28 वर्ष) निवासी करेली, जिला मैनपुरी के रूप में हुई है वा हालत खतरे से वाहर है। बताया गया कि ट्रक कोलकाता से लखनऊ की ओर जा रहा था। पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त वाहनों को हटवाकर हाईवे पर यातायात बहाल कराया और मामले की जांच शुरू कर दी है।3
- संग्रामपुर में रंगोली प्रतियोगिता का आयोजन सेवा संकल्प अभियान 2026 के अंतर्गत जनपद अमेठी के राजकीय बालिका इंटर कॉलेज, संग्रामपुर में रंगोली प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में छात्राओं ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग करते हुए आकर्षक एवं संदेशपरक रंगोलियां बनाकर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता में खुशी और अंशिका ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। किंजल, सेजल और नेहा ने द्वितीय स्थान हासिल किया, जबकि खुशबू और लक्ष्मी तृतीय स्थान पर रहीं। विद्यालय की प्राचार्या बिंदु मैम ने विजेता छात्राओं को पुरस्कार प्रदान कर उनका उत्साहवर्धन किया। उन्होंने छात्राओं की रचनात्मकता की सराहना करते हुए भविष्य में भी ऐसी गतिविधियों में बढ़-चढ़कर भाग लेने के लिए प्रेरित किया।3
- तेज अज्ञात डीजे चलाने वाले पर दर्ज हुआ फिर FIR जल्द ही होगी गिरफ्तारी । *थाना कोतवाली नगर क्षेत्रान्तर्गत कम्पटीशन कर तेज आवाज में डीजे बजाने एवं निर्धारित मानकों/निर्देशों की अवहेलना करने वाले 06 डीजे संचालक एवं कुछ अज्ञात डी.जे. संचालकों के विरुद्ध अभियोग पंजीकृत करने के सम्बन्ध में क्षेत्राधिकारी नगर महोदय की बाइट-*1
- जिला बार एसोसिएशन चुनाव पर हाईकोर्ट का अहम आदेश, जिला जज की निगरानी में होगा चुनाव मतपत्र लेकर भागने वालों की होगी न्यायिक जांच, दोषियों को स्थायी रूप से निष्कासित करने का दिया निर्देश सुलतानपुर। जिला बार एसोसिएशन के चुनाव को लेकर हाईकोर्ट में गुरुवार को सुनवाई हुई।हाईकोर्ट ने सुनवाई के दौरान मौखिक आदेश दिया है कि बार एसोसिएशन का चुनाव जिला जज की निगरानी में बार की एल्डर्स कमेटी के सहयोग से कराया जाएगा। हाईकोर्ट ने पूर्व में चुनाव में मतगणना के दौरान हुए बवाल में मतपत्र लेकर भागने के मामले की न्यायिक जांच कराने का आदेश दिया है। यह जानकारी देते हुए वरिष्ठ अधिवक्ता अरविंद सिंह राजा ने बताया कि न्यायिक जांच में जिन लोगों के नाम मतपत्र लेकर भागने में सामने आएगा, उन्हें स्थायी रूप से निष्कासित (डिबार) करने का निर्देश हाईकोर्ट ने दिया है। साथ ही बार कार्यालय से सीसीटीवी का डीवीआर चोरी होने के मामले में दर्ज मुकदमे की विवेचना की निगरानी पुलिस अधीक्षक को करने का निर्देश भी हाईकोर्ट ने दिया है।हाईकोर्ट ने पूर्व अध्यक्ष राघवेंद्र प्रताप सिंह और सचिव दिनेश दुबे को 24 घंटे के भीतर एल्डर्स कमेटी को चार्ज सौंपने (हैंडओवर) का आदेश दिया है। बता दें कि दीवानी न्यायालय की अधिवक्ता शशि मिश्र ने जिला बार एसोसिएशन के चुनाव में महिलाओं के लिए 30 फीसदी आरक्षण की मांग करते हुए हाईकोर्ट में याचिका दायर की थी। इसके चलते चुनाव तीन बार टाल दिया गया था। हाईकोर्ट के निर्देश पर महिलाओं के लिए आरक्षण लागू होने के बाद बीते 9 सितंबर को जिला बार एसोसिएशन का चुनाव हुआ था। 10 सितंबर को मतगणना के दौरान धांधली के आरोप लगने पर विवाद हो गया था। इस दौरान कुछ लोग मतपत्र लेकर भाग गए थे। बार के ऑफिस में लगे सीसीटीवी का डीवीआर भी चुरा ले गए थे। मामले में अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। एल्डर्स कमेटी के चेयरमैन राजेंद्र प्रताप दुबे ने चुनाव रद्द कर इसकी सूचना हाईकोर्ट के साथ ही जिला जज व अन्य अधिकारियों को दे दी थी। उन्होंने हाईकोर्ट से बार एसोसिएशन का चुनाव जिला जज की देखरेख में कराने की मांग की थी।1