*अमिरसा गांव में चरी फसल विवाद में नया मोड़, आकाश पाण्डेय ने एसडीएम को दिया प्रार्थना पत्र, राजेश पाण्डेय पर लगाए फर्जी शिकायत के आरोप* *अमिरसा गांव में चरी फसल विवाद में नया मोड़, आकाश पाण्डेय ने एसडीएम को दिया प्रार्थना पत्र, राजेश पाण्डेय पर लगाए फर्जी शिकायत के आरोप* कौशांबी जनपद थाना सराय अकील चायल तहसील के अमिरसा गांव में चरी की फसल जोतने का मामला अब तूल पकड़ता जा रहा है। एक पक्ष द्वारा फसल नष्ट करने का आरोप लगाने के बाद अब दूसरे पक्ष ने उपजिलाधिकारी चायल को प्रार्थना पत्र देकर फर्जी शिकायत करने का आरोप लगाया है। प्रार्थी आकाश पाण्डेय पुत्र गोकर्ण पाण्डेय निवासी ग्राम अमिरसा, थाना सराय अकिल ने 24.04.2026 को एसडीएम चायल को दिए पत्र में कहा है कि आराजी संख्या 756 मौजा डहिया में न्यायालय द्वारा धारा 116 के तहत उसके पक्ष में बंटवारा कराया गया था। दखल दिहानी के समय विपक्षी को कोई आपत्ति नहीं थी। आकाश पाण्डेय का आरोप है कि विपक्षी राजेश पाण्डेय पुत्र धर्मराज पाण्डेय उसकी सामाजिक छवि और प्रतिष्ठा खराब करने के लिए झूठे मुकदमे में फंसाने का प्रयास कर रहा है। राजेश पाण्डेय ने थाना सराय अकिल, क्षेत्राधिकारी चायल और उपजिलाधिकारी चायल को गलत सूचना दी कि आकाश ने उसकी चरी की फसल ट्रैक्टर से जुतवा दी। पत्र में कहा गया है कि प्रार्थी द्वारा विधिक रूप से प्राप्त अंश में कोई गतिविधि नहीं की गई है। विपक्षी लगातार उसकी मयार्दा को तार तार करने और भविष्य बर्बाद करने के लिए फर्जी प्रचार कर रहा है। आकाश पाण्डेय ने आरोप लगाया कि राजेश पाण्डेय द्वारा दिए गए बयान का वीडियो तीन दिन से सोशल मीडिया और व्हाट्सएप ग्रुपों में प्रसारित किया जा रहा है। प्रार्थी ने एसडीएम से निवेदन किया है कि उसके और परिवार को बदनाम करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए ताकि भविष्य में किसी अन्य पीड़ित के साथ ऐसा न हो। गौरतलब है कि इससे पहले राजेश पाण्डेय ने आकाश पाण्डेय पर चरी की फसल जोतने का आरोप लगाते हुए एसडीएम से शिकायत की थी। अब मामले में दोनों पक्ष आमने सामने हैं। प्रशासन जांच के बाद ही स्थिति स्पष्ट कर पाएगा।
*अमिरसा गांव में चरी फसल विवाद में नया मोड़, आकाश पाण्डेय ने एसडीएम को दिया प्रार्थना पत्र, राजेश पाण्डेय पर लगाए फर्जी शिकायत के आरोप* *अमिरसा गांव में चरी फसल विवाद में नया मोड़, आकाश पाण्डेय ने एसडीएम को दिया प्रार्थना पत्र, राजेश पाण्डेय पर लगाए फर्जी शिकायत के आरोप* कौशांबी जनपद थाना सराय अकील चायल तहसील के अमिरसा गांव में चरी की फसल जोतने का मामला अब तूल पकड़ता जा रहा है। एक पक्ष द्वारा फसल नष्ट करने का आरोप लगाने के बाद अब दूसरे पक्ष ने उपजिलाधिकारी चायल को प्रार्थना पत्र देकर फर्जी शिकायत करने का आरोप लगाया है। प्रार्थी आकाश पाण्डेय पुत्र गोकर्ण पाण्डेय निवासी ग्राम अमिरसा, थाना सराय अकिल ने 24.04.2026 को एसडीएम चायल को दिए पत्र में कहा है कि आराजी संख्या 756 मौजा डहिया में न्यायालय द्वारा धारा 116 के तहत उसके पक्ष में बंटवारा कराया गया था। दखल दिहानी के समय विपक्षी को कोई आपत्ति नहीं थी। आकाश पाण्डेय का आरोप है कि विपक्षी राजेश पाण्डेय पुत्र धर्मराज पाण्डेय उसकी सामाजिक छवि और प्रतिष्ठा खराब करने के लिए झूठे
मुकदमे में फंसाने का प्रयास कर रहा है। राजेश पाण्डेय ने थाना सराय अकिल, क्षेत्राधिकारी चायल और उपजिलाधिकारी चायल को गलत सूचना दी कि आकाश ने उसकी चरी की फसल ट्रैक्टर से जुतवा दी। पत्र में कहा गया है कि प्रार्थी द्वारा विधिक रूप से प्राप्त अंश में कोई गतिविधि नहीं की गई है। विपक्षी लगातार उसकी मयार्दा को तार तार करने और भविष्य बर्बाद करने के लिए फर्जी प्रचार कर रहा है। आकाश पाण्डेय ने आरोप लगाया कि राजेश पाण्डेय द्वारा दिए गए बयान का वीडियो तीन दिन से सोशल मीडिया और व्हाट्सएप ग्रुपों में प्रसारित किया जा रहा है। प्रार्थी ने एसडीएम से निवेदन किया है कि उसके और परिवार को बदनाम करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए ताकि भविष्य में किसी अन्य पीड़ित के साथ ऐसा न हो। गौरतलब है कि इससे पहले राजेश पाण्डेय ने आकाश पाण्डेय पर चरी की फसल जोतने का आरोप लगाते हुए एसडीएम से शिकायत की थी। अब मामले में दोनों पक्ष आमने सामने हैं। प्रशासन जांच के बाद ही स्थिति स्पष्ट कर पाएगा।
- *कौशांबी संदेश* *सराय अकिल के कोटिया गांव रोड पर लगी भीषण आग, फायर ब्रिगेड और 112 पुलिस ने कड़ी मशक्कत के बाद पाया काबू* कौशांबी। सराय अकिल थाना क्षेत्र के कोटिया गांव रोड पर शनिवार को अचानक भीषण आग लग गई। आग की लपटें उठते ही इलाके में अफरा तफरी मच गई। लोग अपने घरों से बाहर निकल आए। सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची। दमकल कर्मियों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। वहीं 112 पुलिस भी तत्काल मौके पर पहुंची और भीड़ को नियंत्रित कर राहत कार्य में जुटी रही। समय रहते आग बुझा लेने से बड़ा नुकसान टल गया। किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। हालांकि आग से कितना नुकसान हुआ है, इसका आकलन किया जा रहा है। फिलहाल आग लगने के कारणों का पता नहीं चल सका है। सराय अकिल पुलिस और प्रशासन मामले की जांच कर रहे हैं। स्थानीय लोगों ने फायर ब्रिगेड और पुलिस की तत्परता की सराहना की है। समय पर पहुंचने से आग आसपास के घरों तक नहीं फैल सकी।4
- बीजेपी से दो बार कौशाम्बी से रहें सांसद विनोद सोनकर का ये वीडियो सोशल मीडिया पर धड़ल्ले से वायरल हो रहा है जिसमें सांसद जी बर्फ़ घिस रहे हैं आप भी देखें वायरल वीडियो !1
- कौशांबी। जिले में तेज रफ्तार और लापरवाही से वाहन चलाने का एक दर्दनाक मामला सामने आया है। खरका के पास होटल के समीप देर रात करीब चार बजे घर के बाहर टहल रही 10 वर्षीय मासूम बच्ची को तेज रफ्तार दोपहिया वाहन ने टक्कर मार दी, जिससे उसकी मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। हादसे के बाद पूरे गांव में मातम पसर गया। मृतका की पहचान शिवानी पुत्री कमलेश कुमार (उम्र 10 वर्ष) के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि शिवानी घर के बाहर टहल रही थी, तभी पुरखास की ओर से आ रही तेज रफ्तार बाइक ने उसे जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बच्ची ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार बाइक पर तीन युवक सवार थे और शराब के नशे में बताए जा रहे हैं। हादसे के बाद ग्रामीणों ने तत्परता दिखाते हुए दो युवकों को पकड़ लिया तथा बाइक समेत पुलिस के हवाले कर दिया, जबकि एक युवक मौके से फरार हो गया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। फरार आरोपी की तलाश शुरू कर दी गई है। मृतका के पिता कमलेश कुमार मजदूरी कर परिवार का भरण-पोषण करते हैं। बेटी की मौत से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। मां-बाप समेत परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। शिवानी कक्षा तीन की छात्रा थी। ग्रामीणों ने शराब पीकर वाहन चलाने वालों पर सख्त कार्रवाई की मांग की है। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।1
- थाना सराय अकिल क्षेत्र के अमिरसा गांव में भूमि विवाद का मामला अब प्रशासनिक स्तर तक पहुंच गया है। गांव निवासी आकाश पांडे ने आरोप लगाया है कि उन्हें बदनाम करने की नियत से उनके खिलाफ लगातार फर्जी शिकायतें की जा रही हैं। इसको लेकर उन्होंने उपजिलाधिकारी चायल को प्रार्थना पत्र देकर निष्पक्ष जांच की मांग की है। मामले की शुरुआत तब हुई जब गांव के ही राजेश पांडे ने आकाश पांडे पर आरोप लगाया कि उन्होंने जबरन उनके खेत में खड़ी चरी की हरी फसल को ट्रैक्टर से जोतवा दिया। यह खबर सामने आने के बाद क्षेत्र में चर्चा तेज हो गई। हालांकि, आकाश पांडे ने इन आरोपों को सिरे से खारिज करते हुए कहा कि जिस जमीन पर उन्होंने ट्रैक्टर चलवाया, वह उनकी पैतृक संपत्ति है। उनके अनुसार, सरकारी बंटवारे के बाद 8 अप्रैल 2026 को लेखपाल और कानूनगो द्वारा उक्त भूमि का सीमांकन कर पत्थरगड़ी की गई थी। उन्होंने इससे जुड़े सभी दस्तावेज और साक्ष्य उपजिलाधिकारी के समक्ष प्रस्तुत कर दिए हैं। आकाश पांडे का आरोप है कि विरोधी पक्ष जानबूझकर झूठे आरोप लगाकर उनकी छवि खराब करने की कोशिश कर रहा है। उन्होंने प्रशासन से मामले की गहराई से जांच कर सच्चाई सामने लाने और दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। वहीं, उपजिलाधिकारी चायल ने मामले को गंभीरता से लेते हुए जांच कर आवश्यक कार्रवाई का भरोसा दिलाया है। अब पूरे मामले में प्रशासनिक जांच के बाद ही सच्चाई स्पष्ट हो सकेगी।1
- वार्ड -48 आलोपीबाग से पार्षद प्रत्याशी जनता की समस्याओं को लेकर उतरे चुनाव मैदान में #prayagraj #uttarpradesh #up1
- मेरठ पल्लवपुरम थाने में तैनात दरोगा छत्रपाल सिंह को एंटी करप्शन टीम ने गिरफ्तार किया है. दरोगा 10,000 रुपये रिश्वत लेते रंगे हाथ पकड़े गए आगे की कार्यवाही की जा रही है अब सवाल यह उठता है कि क्या यूपी पुलिस बिना रिश्वत के नौकरी नहीं कर पा रहा है जबकि शासन द्वारा हर सुविधाएं उसे प्राप्त है उत्तर प्रदेश में फैली पुलिस विभाग के भ्रष्टाचार जगजाहिर है फिर भी आलाधिकारी पुलिस सुधार के कोई ठोस कदम नहीं उठा पा रही है1
- कौशाम्बी मूरतगंज के पल्हाना गॉव मे आज बीती रात को 12:10 रात में कहीं पर ट्रक से एक्ससिडेंट करके भाग रहे ट्रक से 2 लोगों को पुलिस पीछा कर रही थी पुलिस से बचने के लिए पल्हाना गंगा घाट पर ट्रक खड़ी करके रात में गॉव में घुस गए जिस पर गॉव वाले चोर समझ कर पुलिस आने के पहले ही दोनों की जम कर पिटाई कर दी पुलिस से ज्यादा तो गॉव वाले ही जमकर खातेदारी कर दिये पेड़ से गिरा खजूर पर अटक1
- प्रयागराज: करेली इलाके में रिश्तों को झकझोर देने वाली वारदात सामने आई है। एक पिता ने अपने ही बेटे की बेरहमी से हत्या कर दी। आरोपी पप्पू जायसवाल (45) ने बड़े बेटे प्रियंशु जायसवाल (18) को बहाने से नीचे कमरे में बुलाया और जूसर के हैंडल से उसके सिर पर ताबड़तोड़ वार कर दिए। उस वक्त परिवार के अन्य सदस्य छत पर सो रहे थे,चीख सुनकर जब मां और भाई नीचे पहुंचे,तो प्रियंशु खून से लथपथ पड़ा था। शुरुआती जांच में सामने आया है कि,आरोपी को अपनी पत्नी पर शक था,जिसे लेकर घर में तनाव चल रहा था,इसी शक ने उसे दरिंदगी पर उतार दिया। वारदात के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया। पुलिस ने मामला दर्ज कर तलाश तेज कर दी है।1
- Post by हिमांशु गुप्ता समाचार नेशन1