पूर्वांचल व्यापार मंडल के द्वारा आयोजित हुआ महात्मा ज्योतिबा फूले जयंती समारोह। पूर्वांचल व्यापार मंडल के द्वारा आयोजित हुआ महात्मा ज्योतिबा फूले जयंती समारोह। आज नगर पडरौना के कन्हैया टॉकीज रोड स्थित सैनी मैरेज हॉल व पूर्वांचल व्यापार मंडल के तत्वावधान में महात्मा ज्योतिबा फुले की जयंती बड़े ही श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाई गई। कार्यक्रम की शुरुआत द्वीप प्रज्वलन के साथ महात्मा फुले के चित्र पर माल्यार्पण एवं पुष्प अर्पित कर की गई। इस दौरान उपस्थित लोगों ने उनके विचारों को याद करते हुए समाज सुधार के उनके योगदान को नमन किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता सरस्वती शिशु मंदिर के प्रबंधक ज्ञानेश्वर सैनी ने की। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में सेवानिवृत्त जज के.पी. मौर्य उपस्थित रहे, जबकि विशिष्ट अतिथि के तौर पर रामेश्वर कुशवाहा, श्री कृष्ण मुरारी एवं राजेश सैनी ने सहभागिता की। मंच पर उपस्थित अतिथियों ने महात्मा फुले के जीवन, उनके संघर्ष और शिक्षा व सामाजिक समानता के लिए किए गए प्रयासों पर विस्तार से प्रकाश डाला। वक्ताओं ने कहा कि महात्मा ज्योतिबा फुले ने समाज में व्याप्त कुरीतियों, जातिगत भेदभाव और अशिक्षा के खिलाफ जो लड़ाई लड़ी, वह आज भी प्रेरणादायक है। उन्होंने महिलाओं की शिक्षा और समाज के कमजोर वर्गों के उत्थान के लिए जो कार्य किए, वह सदैव याद रखे जाएंगे। कार्यक्रम में वक्ताओं ने युवाओं से आह्वान किया कि वे महात्मा फुले के विचारों को अपनाकर समाज में सकारात्मक बदलाव लाने का प्रयास करें। कार्यक्रम के दौरान रवि सिंह, राजू सैनी, गोपाल सैनी, दिलीप सैनी, नंदकिशोर सैनी, दीनानाथ सैनी सहित अन्य वक्ताओं ने भी अपने विचार व्यक्त किए। वहीं महिला प्रकोष्ठ की जिला अध्यक्ष पूनम जायसवाल एवं धवल जायसवाल समेत बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे। समारोह के अंत में सभी अतिथियों को माल्यार्पण कर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में उपस्थित लोगों ने एकजुट होकर समाज में समानता, शिक्षा और भाईचारे को बढ़ावा देने का संकल्प लिया। पूरे आयोजन के दौरान अनुशासन और उत्साह का माहौल देखने को मिला, जिससे यह कार्यक्रम सफलतापूर्वक सम्पन्न हुआ। #padrauna #kushinagar #news

- छात्र-छात्राओं का दो दिवसीय आकलन कराया गया कुशीनगर में संचालित सीबीएसई एनसी आरटी के द्वारा एफ एल एस फाऊंडेशनल लर्निंग राज्य सरकार व भारत सरकार द्वारा चलाई गई यह योजना अंतर्गत जनपद कुशीनगर में एक मदरसा जहीरुल उलूम उलूम निस्वा गर्ल्स मदरसा ग्राम पकहा लुकपुर में और 9 विद्यालय सहित 10 राज सरकार एवं भारत सरकार के द्वारा प्रदेश स्तर पर नामित हुआ था जो आज दो दिवसीय आकलन छात्र-छात्राओं का कराया गया प्रदेश स्तर पर चयनित विद्यालय हुए जिसमें आज सभी छात्राओं का आकलन किया गया डाइट प्रधानाचार्य द्वारा नियुक्त फील्ड वर्क कर्मचारी द्वारा जहीरुल उलूम निस्वा गर्ल्स मदरसा ग्राम पकहा लुकपुर में 10 छात्राओं का आकलन करते मोहम्मद इरफान व पीयूष कुमार सिंह ने किया नामित नोडल शिवनाथ चक्रवर्ती और डीएलसी शिवनाथ चक्रवर्ती रहे दिन भर सभी नामित नोडल अधिकारी सभी विद्यालयों पर पहुंच कर हो रहे छात्र आकलन का गहनता से जांच किया यह निगरानी कुशीनगर डाइट प्राचार्य डाक्टर राम जीयावन मौर्य के निगरानी में आज दो दिवसीय छात्र-छात्राओं का आकलन संपन्न हुआ1
- कुशीनगर रोटरी क्लब द्वारा रक्तदान शिविर 🩸का आयोजन 12 अप्रैल 2026 को प्रातः 11 बजे से स्थान : PWD गेस्ट हाउस, गांधी चौक, कसया कुशीनगर1
- Post by Neeraj Saha Journalist1
- कुशीनगर जनपद मे महात्मा ज्योतिबा फुले की जयंती पुरे देश मे मनाया जा रहा है आज 11 अप्रेल को महात्मा ज्योतिबा फुले एकता मंच सैनी समाज के द्वारा धूम धाम मनाया गया यह कार्यक्रम व्यपार मंडल के प्रदेश अध्यक्ष राजेश सैनी के अगुवाई में कार्यक्रम किया गया इस कार्यक्रम मे पडरौना नगर के गणमान्य लोग मौजूद रहे4
- जिसमें पडरौना नगर के सभी होम्योपैथी चिकित्सा पद्धति से जुड़े लोगों सहित जिले भर के होम्योपैथी चिकित्सकों और गणमान्य लोगों ने भाग लिया। इस आयोजन का उद्देश्य होम्योपैथ चिकित्सा सेवा क्षेत्र में सुधार के साथ बढ़ाना और इस चिकित्सा पद्धति के प्रति और विश्वास मजबूत करना रहा। इस दौरान होम्योपैथ चिकित्सक डॉ. अरुण गौतम,डॉ. वेदप्रकाश तिवारी डॉ. नित्यानंद श्रीवास्तव, डॉ. मजीद,डॉ. अनिल गौतम, डॉक्टर अंगद यादव, डॉ सुधाकर पाण्डेय, डॉ सागर कृष्णा, डॉ एनटी खान, डॉ एके मौर्या, कमलेश कुमार, डॉ आरए कुशवाहा, डॉ सुशमा, डॉ पूजा मौर्या, डॉ. विनोद सिंह, डॉ. वी.के. राय और डॉ. डी.के. यादव, डॉ अरुण तिवारी, डॉ अनिल कुशवाहा, डॉ अभ्युदय कुमार मौजूद रहे । कार्यक्रम का संचालन डॉक्टर मृत्युजंय ओझा ने किया4
- Post by Times of Uttar Pradesh1
- कुशीनगर रक्तदान शिविर 🩸का आयोजन 12 अप्रैल 2026 को प्रातः 11 बजे से स्थान : PWD गेस्ट हाउस, गांधी चौक, कसया कुशीनगर।1
- कुशीनगर कुबेर स्थान थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम भटवलिया में ग्राम प्रधान रितेश कुमार गुप्ता के वहां बीती रात अज्ञात चोरों द्वारा चोरी का मामला सामने आया है मिली जानकारी के अनुसार रितेश कुमार गुप्ता वर्तमान में ग्राम प्रधान है। प्रार्थी के घर बगल वाले घर के बाहरी सीडी से दो मंजिली मकान पे चढ़ कर बीती रात करीब 1 बजे के लगभग अज्ञात चोरों द्वारा घर में रखे कीमती आभूषण को चुरा ले गए जिसमें रखें आभूषण करीब 16 अंगुठी सोने की 2 सोने की चैन करीब 1.5 लाख रूपये नगद एवं कुछ सोने के आभूषण कान नाक में पहनने वाला चोरी हो गया जिसकी कीमत लगभग 12 लख रुपए के आसपास बताई जा रही है इस घटना की सूचना स्थानीय थाने को दी गई सूचना मिलते ही मौके पर कुबेर स्थान पुलिस व मोबाइल फोरेंसिक बैन पहुंचकर चोरी की तहकीकात में जुटी हुई है1
- Post by Neeraj Saha Journalist1