वाराणसी में गाली-गलौज व धमकी मामले में दो आरोपी गिरफ्तार वाराणसी: गाली-गलौज व धमकी मामले में दो आरोपी गिरफ्तार वाराणसी। थाना चेतगंज पुलिस ने गाली-गलौज और जान से मारने की धमकी देने के मामले में नामजद दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। यह कार्रवाई पुलिस आयुक्त के निर्देश पर अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत की गई। पुलिस के अनुसार 14 मार्च 2026 को एक महिला ने थाना चेतगंज में प्रार्थना पत्र देकर आरोप लगाया था कि कुछ लोग उसके साथ गाली-गलौज कर रहे हैं और जान से मारने की धमकी दे रहे हैं। शिकायत के आधार पर पुलिस ने मु.अ.सं. 58/2026 के तहत धारा 352 और 351(3) बीएनएस में मुकदमा दर्ज किया। मुकदमा दर्ज होने की जानकारी मिलने के बाद आरोपित दोबारा महिला के घर पहुंचकर हंगामा करने लगे और शांति व्यवस्था भंग करने की स्थिति पैदा हो गई। इस पर कार्रवाई करते हुए चेतगंज पुलिस टीम ने 15 मार्च 2026 को दोपहर 1:40 बजे पियरिया पोखरी क्षेत्र से दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान विकास चौहान उर्फ विक्की (23 वर्ष) पुत्र चंद्रशेखर चौहान, निवासी पियरिया पोखरी और मोहित सिंह चौहान (29 वर्ष) पुत्र सुरेश, निवासी पियरिया पोखरी तेलियाबाग के रूप में हुई है। पुलिस ने दोनों के खिलाफ धारा 170, 126 और 135 बीएनएसएस के तहत निरोधात्मक कार्रवाई की है और आगे की कानूनी प्रक्रिया जारी है। इस कार्रवाई में प्रभारी निरीक्षक विजय कुमार शुक्ला, उपनिरीक्षक अली अतहर (चौकी प्रभारी तेलियाबाग) और उपनिरीक्षक संदीप चौरसिया सहित थाना चेतगंज की पुलिस टीम शामिल रही।

- Post by Jitendra bahadur Dubey1
- एटा में शादी, धोखा और साजिश का मामला सामने आया है माधुरी और नीरज की शादी 12 साल पहले हुई थी, शादी के तीन साल बाद माधुरी गांव के ही देवसिंह के साथ भाग गई और उससे शादी कर ली नीरज ने माधुरी के खिलाफ घर से जेवर और नकदी ले जाने का केस दर्ज कराया था, जो अभी भी चल रहा है अब माधुरी के पैर में गोली लगने का मामला सामने आया है, जिसमें आरोप पहले पति नीरज पर लगाया जा रहा है आशंका जताई जा रही है कि यह पूरी घटना नीरज पर केस वापस लेने का दबाव बनाने के लिए रची गई साजिश हो सकती है1
- बनारस के लहरतारा मे विकास के नाम पर लोगों को आज भी धोखा मिला चालीस साल से लोग सीवर का इन्तज़ार कर रहे हैं। varanasi varanasi News varanasi local News Kumar shailendra awaj News1
- Post by Satish pal1
- भदोही पुलिस ने 104 खोए मोबाइल बरामद कर मालिकों को सौंपे भदोही, 15 अप्रैल: पुलिस अधीक्षक अभिनव त्यागी के निर्देशन में चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत भदोही पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल करते हुए 104 गुम हुए मोबाइल फोन बरामद किए हैं, जिनकी अनुमानित कीमत करीब ₹18.20 लाख है।1
- दीवानगंज का लड़की ने डांस किया अच्छा जोरदार डांसर किया तीनों लड़की ने अंधकार1
- *वडोदरा* - बस स्टेशन पर बड़ा हादसा सामने आया, जहां एक संरचना गिरने से नरसिंहभाई दवे नामक व्यक्ति की दबकर मौत हो गई, वह बस पकड़ने जा रहे थे तभी यह हादसा हुआ बताया जा रहा है कि यह बस स्टेशन करीब 114 करोड़ रुपये की लागत से बना था और इसका उद्घाटन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने किया था1
- Post by Jitendra bahadur Dubey2
- झारखंड के धनबाद में एक महिला की मौत हो गई और उसका शव 5 दिनों तक घर में ही पड़ा रहा है। इसके बाद भाई ने रजाई, गद्दे डालकर उसका अंतिम संस्कार घर के ही बाथरूम में कर दिया। महिला काफी समय से बीमार थी तलाक के बाद से डिप्रेशन में थी। भाई ने दूर रह रहे एक भाई और पड़ोसियों को मौत की खबर दी। लेकिन किसी ने साथ नहीं दिया तो भाई ने को ऐसा करना पड़ा।1