logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

मालगाड़ी की चपेट में आने से युवक गंभीर घायल, भभुआ रेफर कुदरा कैमूर:-गया-डीडीयू मंडल स्थित कुदरा में ट्रेन की चपेट में आने से एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे के बाद मौके पर मौजूद ग्रामीणों ने घायल युवक को आनन-फानन में प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र कुदरा पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उसका प्राथमिक उपचार किया। स्थानीय निवासी सुनील राम के अनुसार, युवक मोबाइल फोन से बात कर रहा था, इसी दौरान वह मालगाड़ी की चपेट में आ गया। हादसे में युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल युवक की पहचान हरे राम के रूप में बताई जा रही है, जो शिवसागर थाना क्षेत्र के पकड़िया गांव का निवासी बताया गया है। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र कुदरा में उपचार के बाद डॉक्टरों ने युवक की गंभीर स्थिति को देखते हुए बेहतर इलाज के लिए उसे भभुआ स्थित हायर सेंटर रेफर कर दिया। फिलहाल हादसे की सूचना के बाद स्थानीय स्तर पर मामले की जानकारी जुटाई जा रही है।

8 hrs ago
user_Vinod kumar singh
Vinod kumar singh
Local News Reporter Mohania, Kaimur (Bhabua)•
8 hrs ago

मालगाड़ी की चपेट में आने से युवक गंभीर घायल, भभुआ रेफर कुदरा कैमूर:-गया-डीडीयू मंडल स्थित कुदरा में ट्रेन की चपेट में आने से एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे के बाद मौके पर मौजूद ग्रामीणों ने घायल युवक को आनन-फानन में प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र कुदरा पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उसका प्राथमिक उपचार किया। स्थानीय निवासी सुनील राम के अनुसार, युवक मोबाइल फोन से बात कर रहा था, इसी दौरान वह मालगाड़ी की चपेट में आ गया।

हादसे में युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल युवक की पहचान हरे राम के रूप में बताई जा रही है, जो शिवसागर थाना क्षेत्र के पकड़िया गांव का निवासी बताया गया है। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र कुदरा में उपचार के बाद डॉक्टरों ने युवक की गंभीर स्थिति को देखते हुए बेहतर इलाज के लिए उसे भभुआ स्थित हायर सेंटर रेफर कर दिया। फिलहाल हादसे की सूचना के बाद स्थानीय स्तर पर मामले की जानकारी जुटाई जा रही है।

More news from Chandauli and nearby areas
  • हरियाणा मुख्यमंत्री नायब सैनी ने श्री राधा अष्टमी को प्रदेशवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं दी । बृज की महारानी, श्री राधा रानी जी के प्राकट्य दिवस ‘श्री राधा अष्टमी’ की सभी प्रदेशवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं। श्री राधा रानी जी की कृपा और आशीर्वाद से हर परिवार में सुख-शांति, प्रेम और समृद्धि बनी रहे तथा सभी के जीवन में नई खुशियों का आगमन हो - इसी कामना के साथ राधा रानी जी के श्रीचरणों में नमन करता हू ।
    1
    हरियाणा मुख्यमंत्री नायब सैनी ने श्री राधा अष्टमी को प्रदेशवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं दी ।
बृज की महारानी, श्री राधा रानी जी के प्राकट्य दिवस ‘श्री राधा अष्टमी’ की सभी प्रदेशवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं।
श्री राधा रानी जी की कृपा और आशीर्वाद से हर परिवार में सुख-शांति, प्रेम और समृद्धि बनी रहे तथा सभी के जीवन में नई खुशियों का आगमन हो - इसी कामना के साथ राधा रानी जी के श्रीचरणों में नमन करता हू ।
    user_रिपोर्टर - PREMCHAND
    रिपोर्टर - PREMCHAND
    Sakaldiha, Chandauli•
    15 hrs ago
  • पे टू एम मतलब पे टू मोदी- कॉंग्रेस डिजिटल लेनदेन पर टैक्स लगाकर लोगों पर आर्थिक बोझ डाल रही है सरकार चदौली कांग्रेस जिला अध्यक्ष अरुण द्विवेदी
    1
    पे टू एम मतलब पे टू मोदी- कॉंग्रेस डिजिटल लेनदेन पर टैक्स लगाकर लोगों पर आर्थिक बोझ डाल रही है सरकार चदौली कांग्रेस जिला अध्यक्ष अरुण द्विवेदी
    user_Ajay Singh
    Ajay Singh
    Local News Reporter सकलडीहा, चंदौली, उत्तर प्रदेश•
    17 hrs ago
  • गाजीपुर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 76वें जन्मदिन के उपलक्ष्य में चल रहे सेवा संकल्प अभियान । गाजीपुर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 76वें जन्मदिन के उपलक्ष्य में चल रहे सेवा संकल्प अभियान के तहत शुक्रवार को महिला कल्याण एवं जन उत्थान फाउंडेशन की ओर से शहर के एक निजी पैलेस में वृहद कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य गरीब और जरूरतमंद परिवारों, खासकर महिलाओं तक सहायता पहुंचाना और उन्हें सामाजिक एवं आर्थिक रूप से मजबूत करने के लिए किए जा रहे कार्यों को आगे बढ़ाना रहा। भाजपा नेता अखिलेश सिंह ने बताया कि संस्था के कार्यकर्ता गांव-गांव जाकर जरूरतमंद परिवारों को चिन्हित करेंगे और उनकी आवश्यकता के अनुसार सहयोग उपलब्ध कराया जाएगा। कार्यक्रम में नशाखोरी को भी गंभीर सामाजिक समस्या बताते हुए इसके खिलाफ व्यापक जागरूकता अभियान चलाने की जानकारी दी गई। संस्था की टीम गांवों और कस्बों में पहुंचकर युवाओं और परिवारों को नशे के दुष्परिणामों के प्रति जागरूक करेगी और इससे दूर रहने के लिए प्रेरित करेगी। सेवा संकल्प अभियान के तहत जरूरतमंद परिवारों की पहचान, महिलाओं के उत्थान और नशामुक्ति जागरूकता को प्रमुख प्राथमिकताओं में शामिल किया गया है।
    1
    गाजीपुर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 76वें जन्मदिन के उपलक्ष्य में चल रहे सेवा संकल्प अभियान ।
गाजीपुर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 76वें जन्मदिन के उपलक्ष्य में चल रहे सेवा संकल्प अभियान के तहत शुक्रवार को महिला कल्याण एवं जन उत्थान फाउंडेशन की ओर से शहर के एक निजी पैलेस में वृहद कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य गरीब और जरूरतमंद परिवारों, खासकर महिलाओं तक सहायता पहुंचाना और उन्हें सामाजिक एवं आर्थिक रूप से मजबूत करने के लिए किए जा रहे कार्यों को आगे बढ़ाना रहा। भाजपा नेता अखिलेश सिंह ने बताया कि संस्था के कार्यकर्ता गांव-गांव जाकर जरूरतमंद परिवारों को चिन्हित करेंगे और उनकी आवश्यकता के अनुसार सहयोग उपलब्ध कराया जाएगा। कार्यक्रम में नशाखोरी को भी गंभीर सामाजिक समस्या बताते हुए इसके खिलाफ व्यापक जागरूकता अभियान चलाने की जानकारी दी गई। संस्था की टीम गांवों और कस्बों में पहुंचकर युवाओं और परिवारों को नशे के दुष्परिणामों के प्रति जागरूक करेगी और इससे दूर रहने के लिए प्रेरित करेगी। सेवा संकल्प अभियान के तहत जरूरतमंद परिवारों की पहचान, महिलाओं के उत्थान और नशामुक्ति जागरूकता को प्रमुख प्राथमिकताओं में शामिल किया गया है।
    user_Anubha tiwari
    Anubha tiwari
    गाजीपुर, गाजीपुर, उत्तर प्रदेश•
    4 hrs ago
  • गढ़वा जिला के कांडी प्रखंड अंतर्गत क्यू बस स्टेंड पास जबर हुए क्या जनता को चाहिए आज नही तो कल नही
    1
    गढ़वा जिला के कांडी प्रखंड अंतर्गत क्यू बस स्टेंड पास जबर हुए 
क्या जनता को चाहिए आज नही तो कल नही
    user_झारखंड सिर्फ सच न्यूज
    झारखंड सिर्फ सच न्यूज
    झारखंड मीडिया कांडी, गढ़वा, झारखंड•
    8 hrs ago
  • आरटीआई ग्राउंड जो अभी तक सही nahi huwa 5 sal se kb hoga pata nahi Ghazipur ❤️
    1
    आरटीआई ग्राउंड जो अभी तक सही nahi huwa 5 sal se kb hoga pata nahi 

Ghazipur ❤️
    user_Md sarfaraz
    Md sarfaraz
    Electrician गाजीपुर, गाजीपुर, उत्तर प्रदेश•
    10 hrs ago
  • प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के जन्मदिन के उपलक्ष में हवन पूजन कार्यक्रम एवं जिला प्रभारी की बाइट
    1
    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के जन्मदिन के उपलक्ष में हवन पूजन कार्यक्रम एवं जिला प्रभारी की बाइट
    user_अभिषेक सिंह शकुन टाइम्स
    अभिषेक सिंह शकुन टाइम्स
    Robertsganj, Sonbhadra•
    14 hrs ago
  • पश्चिम बंगाल की राजनीति में बड़ा घटनाक्रम। TMC के अंदर विवाद के बीच चुनाव आयोग ने दोनों गुटों के लिए अलग-अलग नाम और चुनाव चिन्ह तय किए हैं। ममता बनर्जी गुट को नया नाम और फुटबॉल खिलाड़ी का चिन्ह मिला, जबकि दूसरे गुट को अलग नाम और लिफाफा चिन्ह दिया गया। पुराने TMC नाम और घास-फूल चिन्ह पर फिलहाल अंतरिम व्यवस्था लागू है। अंतिम फैसला अभी बाकी है। #TMC #MamataBanerjee #WestBengal
    1
    पश्चिम बंगाल की राजनीति में बड़ा घटनाक्रम। TMC के अंदर विवाद के बीच चुनाव आयोग ने दोनों गुटों के लिए अलग-अलग नाम और चुनाव चिन्ह तय किए हैं। ममता बनर्जी गुट को नया नाम और फुटबॉल खिलाड़ी का चिन्ह मिला, जबकि दूसरे गुट को अलग नाम और लिफाफा चिन्ह दिया गया। पुराने TMC नाम और घास-फूल चिन्ह पर फिलहाल अंतरिम व्यवस्था लागू है। अंतिम फैसला अभी बाकी है।

#TMC #MamataBanerjee #WestBengal
    user_Awaaz -e-Bharat
    Awaaz -e-Bharat
    चांद, कैमूर (भभुआ), बिहार•
    21 hrs ago
  • चंदौली के किसानो धान फसल बर्बादी का दोषी कौन किसा किसान नेता मणि देव चतुर्वेदी चतुर्वेदी
    1
    चंदौली के किसानो धान फसल बर्बादी का दोषी कौन किसा
किसान नेता मणि देव चतुर्वेदी चतुर्वेदी
    user_Ajay Singh
    Ajay Singh
    Local News Reporter सकलडीहा, चंदौली, उत्तर प्रदेश•
    22 hrs ago
  • बिक्रमगंज में पागल सियार का आतंक, पांच लोग घायल, एसडीएम ने अस्पताल पहुंचकर जाना हाल बिक्रमगंज के डुमरांव रोड क्षेत्र में गुरुवार 18 सितंबर की रात करीब 9 बजे एक पागल सियार के हमले से अफरा-तफरी मच गई, जिसमें लगभग पांच लोग घायल हो गए। मिली जानकारी के अनुसार सियार ने अचानक राह चलते लोगों पर हमला कर उन्हें काट लिया, जिसके बाद स्थानीय लोगों ने इसकी सूचना प्रशासन को दी। सूचना मिलते ही अनुमंडल पदाधिकारी बिक्रमगंज ने त्वरित संज्ञान लेते हुए अनुमंडलीय अस्पताल के उपाधीक्षक के साथ तत्काल घटनास्थल का दौरा किया और मौके पर मौजूद लोगों से पूरी घटना की जानकारी ली। एसडीएम ने घायलों को जल्द से जल्द समुचित चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराने का निर्देश दिया और अस्पताल प्रशासन से कहा कि सभी घायलों का इलाज प्राथमिकता के आधार पर किया जाए। उन्होंने अस्पताल के चिकित्सकों से घायलों की स्वास्थ्य स्थिति के बारे में भी जानकारी ली। इसके बाद अनुमंडल पदाधिकारी एक निजी अस्पताल भी पहुंचे, जहां एक घायल व्यक्ति का इलाज चल रहा था और वहां के चिकित्सकों से उसकी स्थिति के बारे में पूछताछ कर बेहतर इलाज सुनिश्चित करने को कहा। वहीं इस घटना के बाद प्रशासन ने संबंधित अधिकारियों को क्षेत्र में सतर्कता बरतने और लोगों को जागरूक करने का निर्देश दिया है। प्रशासन ने आम लोगों से अपील की है कि रात के समय सुनसान इलाकों में अनावश्यक रूप से न जाएं और यदि कहीं कोई संदिग्ध या आक्रामक जंगली जानवर दिखाई दे तो उससे दूरी बनाकर तुरंत स्थानीय प्रशासन को सूचित करें। फिलहाल अनुमंडल प्रशासन स्थिति पर लगातार नजर बनाए हुए है और घायलों को हर संभव चिकित्सकीय सहायता उपलब्ध कराई जा रही है।
    4
    बिक्रमगंज में पागल सियार का आतंक, पांच लोग घायल, एसडीएम ने अस्पताल पहुंचकर जाना हाल
बिक्रमगंज के डुमरांव रोड क्षेत्र में गुरुवार 18 सितंबर की रात करीब 9 बजे एक पागल सियार के हमले से अफरा-तफरी मच गई, जिसमें लगभग पांच लोग घायल हो गए। मिली जानकारी के अनुसार सियार ने अचानक राह चलते लोगों पर हमला कर उन्हें काट लिया, जिसके बाद स्थानीय लोगों ने इसकी सूचना प्रशासन को दी। सूचना मिलते ही अनुमंडल पदाधिकारी बिक्रमगंज ने त्वरित संज्ञान लेते हुए अनुमंडलीय अस्पताल के उपाधीक्षक के साथ तत्काल घटनास्थल का दौरा किया और मौके पर मौजूद लोगों से पूरी घटना की जानकारी ली। एसडीएम ने घायलों को जल्द से जल्द समुचित चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराने का निर्देश दिया और अस्पताल प्रशासन से कहा कि सभी घायलों का इलाज प्राथमिकता के आधार पर किया जाए। उन्होंने अस्पताल के चिकित्सकों से घायलों की स्वास्थ्य स्थिति के बारे में भी जानकारी ली। इसके बाद अनुमंडल पदाधिकारी एक निजी अस्पताल भी पहुंचे, जहां एक घायल व्यक्ति का इलाज चल रहा था और वहां के चिकित्सकों से उसकी स्थिति के बारे में पूछताछ कर बेहतर इलाज सुनिश्चित करने को कहा। वहीं इस घटना के बाद प्रशासन ने संबंधित अधिकारियों को क्षेत्र में सतर्कता बरतने और लोगों को जागरूक करने का निर्देश दिया है। प्रशासन ने आम लोगों से अपील की है कि रात के समय सुनसान इलाकों में अनावश्यक रूप से न जाएं और यदि कहीं कोई संदिग्ध या आक्रामक जंगली जानवर दिखाई दे तो उससे दूरी बनाकर तुरंत स्थानीय प्रशासन को सूचित करें। फिलहाल अनुमंडल प्रशासन स्थिति पर लगातार नजर बनाए हुए है और घायलों को हर संभव चिकित्सकीय सहायता उपलब्ध कराई जा रही है।
    user_ANIL KUMAR GIRI
    ANIL KUMAR GIRI
    News Anchor बिक्रमगंज, रोहतास, बिहार•
    17 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.