एडीजे कोर्ट की मांग को लेकर नीमराना बार की हड़ताल 24वें दिन भी जारी, न्यायिक कार्य पूरी तरह ठप नीमराना में एडीजे (अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायाधीश) कोर्ट की स्थापना की मांग को लेकर नीमराना बार संघ के अधिवक्ताओं की पेन डाउन हड़ताल 5 फरवरी को 24वें दिन भी जारी रही। हड़ताल के चलते नीमराना न्यायालय परिसर में न्यायिक कार्य पूरी तरह ठप रहा। किसी भी वकील या टाइपिस्ट ने अपनी सीट पर बैठकर कार्य नहीं किया। हड़ताल के कारण सिविल न्यायालय, ग्राम न्यायालय और उपखंड न्यायालय में लंबित मामलों की सुनवाई नहीं हो सकी। दूर-दराज से आए पक्षकारों को बिना किसी कार्यवाही के वापस लौटना पड़ा, जिससे उन्हें समय और धन दोनों का नुकसान उठाना पड़ा। न्यायालय परिसर में पहुंचे कई पक्षकारों ने निराशा जताई। बार संघ के पदाधिकारियों का कहना है कि जब तक उनकी मांगों पर ठोस कार्रवाई नहीं होती, तब तक आंदोलन जारी रहेगा। अधिवक्ताओं ने शांतिपूर्ण तरीके से हड़ताल जारी रखने का निर्णय लिया है। इस आंदोलन में नीमराना बार संघ के अध्यक्ष उदय सिंह यादव के नेतृत्व में वरिष्ठ अधिवक्ता मकर ध्वज शर्मा, वरिष्ठ अधिवक्ता एडवोकेट जितेंद्र सामरिया, रविंद्र सामरिया, विजय चौहान,देवेंद्र दोसोदिया ,मुकेश यादव, नवीन बाला,भानु प्रताप, अमित सोनी,ममता शर्मा,विनोद चौहान, नाेपेंद्र शर्मा, राधेश्याम यादव, राकेश यादव ,वीरसिंह यादव,अशोक निभोरिया, सतीश निभोरिया ,पीतांबर सिंह, प्राण सूख सैनी ,जितेंद्र जांगिड़, सुभाष चंद,अमित ओला, राजू शर्मा, राकेश यादव, अरविंद यादव ,धर्मेंद्र यादव,ज्योति शर्मा,शमशेर, सुरेश कुमार,शीशराम यादव, शीतल यादव ,कृष्ण कुमार,नवीन बड़सीवाल, अंशुल कुमार,योगेश टाइपिस्ट सहित अनेक अधिवक्ताओं ने सक्रिय समर्थन दिया। लगातार 24 दिनों से न्यायिक कार्य बाधित होने के कारण आमजन में चिंता बढ़ रही है। मामलों की सुनवाई में हो रही देरी से न्याय प्रक्रिया प्रभावित हो रही है। अधिवक्ताओं ने प्रशासन से शीघ्र सकारात्मक निर्णय लेने की मांग की है, ताकि क्षेत्र में एडीजे कोर्ट की स्थापना हो सके और लोगों को स्थानीय स्तर पर त्वरित न्याय मिल सके।
एडीजे कोर्ट की मांग को लेकर नीमराना बार की हड़ताल 24वें दिन भी जारी, न्यायिक कार्य पूरी तरह ठप नीमराना में एडीजे (अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायाधीश) कोर्ट की स्थापना की मांग को लेकर नीमराना बार संघ के अधिवक्ताओं की पेन डाउन हड़ताल 5 फरवरी को 24वें दिन भी जारी रही। हड़ताल के चलते नीमराना न्यायालय परिसर में न्यायिक कार्य पूरी तरह ठप रहा। किसी भी वकील या टाइपिस्ट ने अपनी सीट पर बैठकर कार्य नहीं किया। हड़ताल के कारण सिविल न्यायालय, ग्राम न्यायालय और उपखंड न्यायालय में लंबित मामलों की सुनवाई नहीं हो सकी। दूर-दराज से आए पक्षकारों को बिना किसी कार्यवाही के वापस लौटना पड़ा, जिससे उन्हें समय और धन दोनों का नुकसान उठाना पड़ा। न्यायालय परिसर में पहुंचे कई पक्षकारों ने निराशा जताई। बार संघ के पदाधिकारियों का कहना है कि जब तक उनकी मांगों पर ठोस कार्रवाई नहीं होती, तब तक आंदोलन जारी रहेगा। अधिवक्ताओं ने शांतिपूर्ण तरीके से हड़ताल
जारी रखने का निर्णय लिया है। इस आंदोलन में नीमराना बार संघ के अध्यक्ष उदय सिंह यादव के नेतृत्व में वरिष्ठ अधिवक्ता मकर ध्वज शर्मा, वरिष्ठ अधिवक्ता एडवोकेट जितेंद्र सामरिया, रविंद्र सामरिया, विजय चौहान,देवेंद्र दोसोदिया ,मुकेश यादव, नवीन बाला,भानु प्रताप, अमित सोनी,ममता शर्मा,विनोद चौहान, नाेपेंद्र शर्मा, राधेश्याम यादव, राकेश यादव ,वीरसिंह यादव,अशोक निभोरिया, सतीश निभोरिया ,पीतांबर सिंह, प्राण सूख सैनी ,जितेंद्र जांगिड़, सुभाष चंद,अमित ओला, राजू शर्मा, राकेश यादव, अरविंद यादव ,धर्मेंद्र यादव,ज्योति शर्मा,शमशेर, सुरेश कुमार,शीशराम यादव, शीतल यादव ,कृष्ण कुमार,नवीन बड़सीवाल, अंशुल कुमार,योगेश टाइपिस्ट सहित अनेक अधिवक्ताओं ने सक्रिय समर्थन दिया। लगातार 24 दिनों से न्यायिक कार्य बाधित होने के कारण आमजन में चिंता बढ़ रही है। मामलों की सुनवाई में हो रही देरी से न्याय प्रक्रिया प्रभावित हो रही है। अधिवक्ताओं ने प्रशासन से शीघ्र सकारात्मक निर्णय लेने की मांग की है, ताकि क्षेत्र में एडीजे कोर्ट की स्थापना हो सके और लोगों को स्थानीय स्तर पर त्वरित न्याय मिल सके।
- Shahpura Shahar mein firing,🥷1
- खैरथल-तिजारा, 5 फरवरी। जिला प्रभारी सचिव एवं संभागीय आयुक्त पूनम ने गुरुवार को जिले के ततारपुर एवं मांचा गिरदावर सर्कल पर आयोजित विशेष ग्राम उत्थान शिविरों का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। शिविर में पहुंचते ही उन्होंने विभिन्न विभागों द्वारा लगाए गए स्टॉलों का अवलोकन किया तथा आमजन से संवाद कर उन्हें उपलब्ध कराई जा रही सेवाओं और योजनाओं के बारे में जानकारी प्राप्त की। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ पात्र व्यक्तियों तक समयबद्ध और पारदर्शी तरीके से पहुंचे तथा शिविरों की प्रगति निरंतर बढ़ाई जाए। संभागीय आयुक्त ने बताया कि शिविरों में 12 विभागों द्वारा आमजन को विभिन्न योजनाओं की जानकारी देने के साथ-साथ मौके पर ही समस्याओं का समाधान किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि प्रशासन का उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि ग्रामीण क्षेत्रों के नागरिकों को सरकारी दफ्तरों के चक्कर न लगाने पड़ें, बल्कि सभी आवश्यक सेवाएं एक ही स्थान पर उपलब्ध हों। खैरथल-तिजारा क्षेत्र में गिरते जल स्तर के कारण किसानों को हो रही पानी की समस्या का उल्लेख करते हुए उन्होंने कृषि विभाग द्वारा संचालित फार्म पॉण्ड योजना तथा विद्युत विभाग की कुसुम योजना के बारे में विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने किसानों से सोलर पंप अपनाने का आह्वान किया, जिससे बिजली की बचत के साथ-साथ सिंचाई व्यवस्था सुदृढ़ होगी और फसल उत्पादन में वृद्धि होगी। अधिकारियों को निर्देश दिए गए कि इन योजनाओं का अधिकतम प्रचार-प्रसार कर किसानों को लाभान्वित किया जाए। निरीक्षण के दौरान जिला प्रभारी सचिव ने प्रत्येक स्टॉल पर पहुंचीं और विभागीय अधिकारियों से शिविर की प्रगति की जानकारी ली। उन्होंने निर्देश दिए कि 12 विभागों के अतिरिक्त अन्य विभागों से संबंधित लंबित प्रकरणों का भी शिविर स्थल पर ही निस्तारण किया जाए। इसी क्रम में राजस्व विभाग द्वारा सहमति बंटवारे के कई प्रकरणों का मौके पर समाधान किया गया, जिससे ग्रामीणों को बड़ी राहत मिली। शिविर में संभागीय आयुक्त पूनम एवं जिला कलेक्टर डॉ. आर्तिका शुक्ला द्वारा लाभार्थियों को मुख्यमंत्री मंगला पशु बीमा योजना की पॉलिसियां वितरित की गईं। साथ ही प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत निर्मित आवासों की चाबियां सौंपकर लाभार्थियों के चेहरे पर मुस्कान लाई गई। इसके अलावा गोवर्धन योजना, कृषि उपकरण अनुदान योजना सहित अन्य योजनाओं के पात्र लाभार्थियों को चेक के माध्यम से अनुदान प्रदान किया गया। उन्होंने महिलाओं की भागीदारी बढ़ाने पर विशेष जोर देते हुए राजीविका समूहों को सुदृढ़ बनाने की आवश्यकता बताई। साथ ही ग्रामीण क्षेत्रों में किसान उत्पादक संगठनों (FPO) के गठन को प्रोत्साहित करने की बात कही, ताकि किसान बिचौलियों पर निर्भर रहने के बजाय अपनी उपज सीधे बाजार में उचित मूल्य पर बेच सकें और आर्थिक रूप से सशक्त बनें। जिला कलेक्टर डॉ आर्तिका शुक्ला ने आमजन से फीडबैक लेते हुए अधिकारियों को निर्देश दिए कि प्रत्येक व्यक्ति के कार्य का संतोषजनक समाधान होने के बाद ही शिविर का समापन किया जाए। शिविर के दौरान विभागीय अधिकारियों ने योजनाओं की जानकारी देकर अधिक से अधिक लोगों को उनसे जुड़ने के लिए प्रेरित किया। इस अवसर पर अतिरिक्त जिला कलेक्टर शिवपाल जाट, उपखंड अधिकारी मनीष कुमार जाटव एवं सृष्टि जैन, विकास अधिकारी संजय यादव, उप निदेशक पशुपालन विभाग हवा सिंह जाट सहित सभी जिला स्तरीय अधिकारी उपस्थित रहे। शिविर में बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने भाग लेकर योजनाओं का लाभ उठाया, जिससे ग्राम उत्थान शिविर ग्रामीण विकास और जनसेवा की दिशा में एक प्रभावी पहल साबित हो रहा है।1
- तिजारा: शहर में सब्जी मंडी से अनाज मंडी तक बनने वाली सड़क का निर्माण कार्य तेजी से किया जा रहा है। वर्तमान में इस मार्ग पर नाला निर्माण का कार्य प्रगति पर1
- Tijara Se Beryaki Bas Alapur mew ko Jane Wala Rasta hai juki kafi Sukda he Esko Bada Karaya jaye1
- मनरेगा खत्म करने की साजिश? जींद में सड़कों पर उतरी कांग्रेस, सिर पर तसला-कस्सी रख किया प्रदर्शन! जींद में आज मनरेगा (MNREGA) योजना में केंद्र और राज्य की बीजेपी सरकार द्वारा किए जा रहे बदलावों के खिलाफ कांग्रेस ने मोर्चा खोल दिया है। जिला कांग्रेस कमेटी के नेतृत्व में सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने अनोखे ढंग से विरोध प्रदर्शन किया। कार्यकर्ताओं ने अपने सिर पर तसला और हाथों में कस्सी लेकर सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। 👉🏻इस वीडियो में देखें: जींद में कांग्रेस का विशाल प्रदर्शन और रोष मार्च। क्यों कांग्रेस का आरोप है कि बीजेपी मनरेगा को खत्म करना चाहती है? मजदूरों की रोजी-रोटी पर क्या असर पड़ेगा? जिला अध्यक्ष ऋषिपाल और अन्य नेताओं का तीखा हमला। राष्ट्रपति के नाम सौंपा गया ज्ञापन और आगे की रणनीति। कांग्रेस नेताओं का कहना है कि मनरेगा ग्रामीण मजदूरों के लिए जीवन रेखा है और इसके प्रावधानों को कमजोर करना बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। अगर ये बदलाव वापस नहीं लिए गए, तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा। महत्वपूर्ण लिंक: 📌 लेटेस्ट खबरों के लिए हमें सम्पर्क करें 8059423143 Video Highlights: 0:00 - प्रदर्शन की मुख्य झलकियां 1:20 - क्यों हो रहा है विरोध? (मनरेगा बदलाव) 2:45 - कार्यकर्ताओं का अनोखा प्रदर्शन (तसला-कस्सी) 4:10 - कांग्रेस जिला अध्यक्ष का बयान 5:30 - राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन #MNREGA #CongressProtest #JindNews #HaryanaPolitics #BJPvsCongress #LabourRights #LatestHindiNews #BreakingNews #RuralIndia #मनरेगा #जींद #कांग्रेस1
- वार्षिक उत्सव एवं प्रतिभा सम्मान समारोह,जवानपुरा पब्लिक सीनियर सेकेंडरी स्कूल, जवानपुरा (जिला कोटपूतली–बहरोड़) का भव्य वार्षिक उत्सव एवं प्रतिभा सम्मान समारोह मानव जन जागृति संस्थान के प्रदेश अध्यक्ष सौदागर कांदेला की अध्यक्षता में गरिमामय रूप से संपन्न हुआ। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि राष्ट्रीय अध्यक्ष (शराबबंदी आंदोलन) श्रीमती पूजा भारती छाबड़ा रहीं, जबकि विशिष्ट अतिथि युवा नेता अमन खोजा सहित अनेक गणमान्य अतिथियों की उपस्थिति रही। विद्यालय परिवार द्वारा आयोजित इस शानदार समारोह में प्रतिभाशाली विद्यार्थियों के सम्मान तथा हमें प्रदान किए गए स्नेहपूर्ण सम्मान के लिए विद्यालय के निदेशक श्रीमान अर्जुन लाल यादव जी का हार्दिक आभार। इस अवसर पर विराटनगर ब्लॉक के समस्त प्रधानाचार्य, समाजसेवी, महिला-पुरुष, बच्चे एवं हजारों की संख्या में गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। सभी को हार्दिक बधाइयाँ। विशेष धन्यवाद वरिष्ठ अध्यापक बाबूलाल बुनकर का। इस मौके पर संस्थान की ओर से राजीव वर्मा अध्यापक मौजूद रहे1
- विजय बैंसला ने जताया गहरा शोक, हेमसिंह भड़ाना को बताया विराट व्यक्तित्व गुर्जर नेता विजय बैंसला ने दिवंगत हेमसिंह भड़ाना के निधन पर गहरा शोक व्यक्त करते हुए इसे समाज और राजनीति दोनों के लिए अपूरणीय क्षति बताया। उन्होंने कहा कि हेमसिंह भड़ाना एक विराट व्यक्तित्व के धनी थे और गुर्जर समाज की सशक्त आवाज के रूप में हमेशा अग्रिम पंक्ति में खड़े रहे। विजय बैंसला ने उन्हें संघर्षों का मजबूत साथी बताते हुए कहा कि भड़ाना ने अपने सार्वजनिक जीवन में समाज और सरकार के बीच सेतु की भूमिका निभाई। वे सत्ता में रहते हुए भी जमीनी मुद्दों से जुड़े रहे और समाज की समस्याओं को प्राथमिकता के साथ उठाते थे। उन्होंने कहा कि हेमसिंह भड़ाना जैसा नेतृत्व विरले ही देखने को मिलता है। उनके निधन से जो शून्य पैदा हुआ है, उसकी भरपाई किसी भी रूप में संभव नहीं है। उनके विचार, कार्यशैली और समाज के प्रति समर्पण आने वाली पीढ़ियों के लिए प्रेरणास्रोत बने रहेंगे।1
- Post by RAJ.JANTA .971
- बाल संरक्षण समिति एवं बाल कल्याण समिति की त्रिमासिक बैठक हुई आयोजित चरखी दादरी 05 फरवरी। जिला बाल संरक्षण समिति एवं बाल कल्याण समिति की त्रिमासिक बैठक स्थानीय लघु सचिवालय हाल में उपायुक्त डॉ मुनीश नागपाल की अध्यक्षता में आयोजित हुई। बैठक में विभिन्न मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की गई। 2 बाल संरक्षण समिति एवं बाल कल्याण समिति की त्रिमासिक बैठक हुई आयोजित 3 उपायुक्त डॉ मुनीश नागपाल के निर्देशानुसार समाधान शिविर में सुनी गई नागरिकों की समस्याएं1