Shuru
Apke Nagar Ki App…
अजमेर में गौ रक्षकों का प्रदर्शन, गौहत्या रोक के लिए कानून बनाने की मांग अजमेर में गौ रक्षकों का प्रदर्शन, गौहत्या रोक के लिए कानून बनाने की मांग
Super News
अजमेर में गौ रक्षकों का प्रदर्शन, गौहत्या रोक के लिए कानून बनाने की मांग अजमेर में गौ रक्षकों का प्रदर्शन, गौहत्या रोक के लिए कानून बनाने की मांग
More news from राजस्थान and nearby areas
- रायपुर (ब्यावर) पत्रकार श्याम सैनी झाला की चौकी में रोडवेज बसों का ठहराव बंद, ग्रामीणों को भीषण गर्मी में परेशानी नेशनल हाईवे-25 ब्यावर–पिंडवाड़ा फोरलेन मार्ग के समीप स्थित झाला की चौकी क्षेत्र में रोडवेज बसों के ठहराव नहीं होने से ग्रामीणों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। स्थानीय लोगों का कहना है कि रोडवेज बसें बिना रुके ही निकल जाती हैं, जिससे यात्रियों को भीषण गर्मी में लंबे समय तक इंतजार करना पड़ता है। गौरतलब है कि कुछ महीने पहले ग्रामीणों ने इस समस्या को लेकर कैबिनेट मंत्री अविनाश गहलोत को ज्ञापन सौंपा था। इसके बाद ग्राम के मुख्य चौराहे पर रोडवेज बसों का ठहराव शुरू हो गया था, जिससे आमजन को राहत मिली थी। लेकिन अब फिर से वही स्थिति बन गई है और बसें बिना रुके ही आगे निकल रही हैं, जिससे ग्रामीणों में रोष व्याप्त है। लोगों का कहना है कि यह समस्या छात्रों, बुजुर्गों और दैनिक यात्रियों के लिए और भी ज्यादा परेशानी का कारण बन रही है। ग्रामीणों ने प्रशासन और रोडवेज विभाग से मांग की है कि झाला की चौकी में बसों का नियमित ठहराव सुनिश्चित किया जाए, ताकि आमजन को राहत मिल सके।1
- Post by Kailash Fulwari1
- #NAGAURPOLICE #SP Office Nagaur • *श्री रोशन मीना SP* नागौर के निर्देशन में *अवैध गतिविधियों में लिप्त एवं जघन्य अपराधों में वांछित अपराधियों की धरपकड़ हेतु* जिला नागौर *दो दिवसीय एरिया डोमिनेशन अभियान चलाया गया।* • *अभियान के दौरान 70 टीमों के 303 सदस्यों द्वारा 211 स्थानों पर दी गई दबिश।* • *जिनमें से 149 अपराधियों को जो प्रकरणों में वांछित,* ईनामी अपराधी, एच.एस., स्थायी वारण्टी/मफरूर सामान्य प्रकरणों में वांछित, चोरी, नकबजनी, मारपीट, अवैध मादक पदार्थ, लूट जैसी घटनाओं का आपराधिक रिकाॅर्ड रहा है। • *उक्त अभियान में कुल 63 प्रकरण दर्ज किये जाकर, 52 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया* (03 एनडीपीएस एक्ट, 22 आबकारी अधिनियम, 03 आम्र्स एक्ट, 23 एमएमआरडी एवं 12 अन्य कार्यवाही के)। • *अभियान में कुल 201 अपराधी गिरफ्तार।* @IgpAjmer @PoliceRajasthan1
- अजमेर के गंज थाना क्षेत्र में एक सनसनीखेज वारदात सामने आई है। नरसिंहपुर स्थित ब्लॉसम स्कूल के पास शादी का कार्ड देने गए एक युवक पर अज्ञात बदमाशों ने जानलेवा हमला कर दिया। पीड़ित देवराज जब कार्ड देने पहुंचे, तभी थार गाड़ी में सवार 4-5 बदमाश मौके पर आए और अचानक हमला बोल दिया। हमलावरों ने युवक के साथ मारपीट की और उसकी कार में रखे करीब ₹1.5 लाख रुपये भी लूटकर फरार हो गए। इतना ही नहीं, बदमाशों ने पीड़ित की कार में जमकर तोड़फोड़ भी की, जिससे इलाके में दहशत का माहौल बन गया। घटना के बाद पीड़ित ने पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई है, जिसके आधार पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। फिलहाल आरोपियों की तलाश जारी है। 👉 क्या अजमेर में बढ़ रहा है अपराध? 👉 आखिर कब तक सुरक्षित नहीं रहेंगे आम लोग? पूरी खबर जानने के लिए वीडियो को अंत तक देखें।1
- 27 अप्रैल 2026 खाटू श्याम मंदिर में आज एकादशी के पावन अवसर पर आस्था का सैलाब उमड़ पड़ा। हजारों की संख्या में श्रद्धालु बाबा श्याम के दर्शन के लिए पहुंचे। सुबह से ही मंदिर परिसर में लंबी कतारें देखने को मिलीं और पूरा वातावरण "जय श्री श्याम" के जयकारों से गूंज उठा। दूर-दराज़ से आए भक्तों ने बाबा के दरबार में हाजिरी लगाकर सुख-समृद्धि की कामना की। #सीकर #खाटूश्याम #एकादशी #आस्था4
- श्री धरणीधर भगवान एवं रघुनाथ जी महाराज की प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव का शुभारंभ कलश यात्रा के साथ हुआ1
- Post by Kailash Fulwari1
- #NAGAURPOLICE #PS Mertacity • *श्री रोशन मीना SP नागौर* के निर्देशन में *ऑपरेशन संकल्प -नशा मुक्त नागौर अभियान* की कड़ी में नागौर पुलिस द्वारा *नशे के सौदागरों के विरूद्ध बड़ी कार्यवाही।* • *बड़ी मात्रा में लगभग 1.03 करोड़ रूपये कीमत की 512 ग्राम अवैध मादक पदार्थ स्मैक की टुकड़ी बरामद।* • *एक आरोपी राजेश गिरफ्तार।* • आरोपी को *सरहद डांगावास से किया दस्तयाब।* • *आरोपी जिला बारां का निवासी है एवं काम पर आने के बहाने से तस्करी कर रहा था।* • जिला स्पेशल टीम नागौर एवं थाना मेड़तासिटी पुलिस टीम की रही शानदार कार्यवाही । @IgpAjmer @PoliceRajasthan1
- सीकर न्यूज़ में आज एकादशी के पावन अवसर पर श्रद्धालुओं का जनसैलाब उमड़ पड़ा। सुबह से ही हजारों की संख्या में भक्त बाबा श्याम के दर्शन के लिए मंदिर परिसर में पहुंचते रहे। मंदिर परिसर और आसपास के क्षेत्रों में भारी भीड़ देखने को मिली। भक्तों की लंबी कतारें लगी रहीं और पूरा वातावरण "जय श्री श्याम" के जयकारों से गूंज उठा। एकादशी के विशेष अवसर पर दर्शन के लिए दूर-दराज़ से आए श्रद्धालुओं ने बाबा के चरणों में माथा टेककर सुख-समृद्धि की कामना की। आस्था का ऐसा सैलाब उमड़ा कि पूरा खाटू धाम भक्तिमय माहौल में रंग गया।4