HC ने रांची के इस इलाके से अतिक्रमण हटाने का आदेश लिया वापस राँची : रांची के रातू रोड के मधुकम इलाके में 50-60 सालों से रह रहे 12 गैर-आदिवासी परिवारों को झारखंड हाईकोर्ट से बड़ी राहत मिली है। जस्टिस राजेश शंकर की अदालत ने पहले जारी अतिक्रमण हटाने का आदेश वापस ले लिया। साथ ही याचिकाकर्ता महादेव उरांव पर 12 लाख रुपये का जुर्माना लगाया। यह राशि 12 प्रभावित परिवारों को एक-एक लाख रुपये के हिसाब से दी जायेगी। कोर्ट ने कहा कि याचिकाकर्ता ने महत्वपूर्ण तथ्य छिपाये, भ्रामक शपथ पत्र दाखिल किया और अदालत को गुमराह करने की कोशिश की। इसे न्यायिक प्रक्रिया का दुरुपयोग मानते हुये अदालत ने कड़ी नाराजगी जताई। महादेव उरांव ने अवमानना याचिका दायर कर हेहल अंचलाधिकारी को अतिक्रमण हटाने का आदेश लागू कराने की मांग की थी। इसी के आधार पर प्रशासन ने खादगढ़ा शिवदुर्गा मंदिर रोड के पास बने 12 मकानों को हटाने की कार्रवाई शुरू की थी। सुनवाई के दौरान खुलासा हुआ कि याचिकाकर्ता ने एक करोड़ रुपये से अधिक के वित्तीय लेनदेन की जानकारी अदालत से छिपाई थी। इतना ही नहीं, जिन 12 परिवारों पर कार्रवाई होनी थी, उन्हें मूल याचिका में पक्षकार भी नहीं बनाया गया था। प्रभावित परिवारों का कहना था कि उन्होंने प्रति डिसमिल 5.25 लाख रुपये देकर जमीन खरीदी थी और दशकों से वहीं मकान बनाकर रह रहे हैं। बावजूद इसके उन्हें अवैध कब्जाधारी बताकर हटाया जा रहा था। हाईकोर्ट ने साफ कहा कि तथ्य छिपाकर न्यायालय से राहत नहीं ली जा सकती। किसी भी पक्ष को न्यायिक प्रक्रिया का दुरुपयोग करने की अनुमति नहीं दी जा सकती।
HC ने रांची के इस इलाके से अतिक्रमण हटाने का आदेश लिया वापस राँची : रांची के रातू रोड के मधुकम इलाके में 50-60 सालों से रह रहे 12 गैर-आदिवासी परिवारों को झारखंड हाईकोर्ट से बड़ी राहत मिली है। जस्टिस राजेश शंकर की अदालत ने पहले जारी अतिक्रमण हटाने का आदेश वापस ले लिया। साथ ही याचिकाकर्ता महादेव उरांव पर 12 लाख रुपये का जुर्माना लगाया। यह राशि 12 प्रभावित परिवारों को एक-एक लाख रुपये के हिसाब से दी जायेगी। कोर्ट ने कहा कि याचिकाकर्ता ने महत्वपूर्ण तथ्य छिपाये, भ्रामक शपथ पत्र दाखिल किया और अदालत को गुमराह करने की कोशिश की। इसे न्यायिक प्रक्रिया का दुरुपयोग मानते हुये अदालत ने कड़ी नाराजगी जताई। महादेव उरांव ने अवमानना याचिका दायर कर हेहल अंचलाधिकारी को अतिक्रमण हटाने का आदेश लागू कराने की मांग की थी। इसी के आधार पर प्रशासन ने खादगढ़ा शिवदुर्गा मंदिर रोड के पास बने 12 मकानों को हटाने की कार्रवाई शुरू की थी। सुनवाई के दौरान खुलासा हुआ कि याचिकाकर्ता ने एक करोड़ रुपये से अधिक के वित्तीय लेनदेन की जानकारी अदालत से छिपाई थी। इतना ही नहीं, जिन 12 परिवारों पर कार्रवाई होनी थी, उन्हें मूल याचिका में पक्षकार भी नहीं बनाया गया था। प्रभावित परिवारों का कहना था कि उन्होंने प्रति डिसमिल 5.25 लाख रुपये देकर जमीन खरीदी थी और दशकों से वहीं मकान बनाकर रह रहे हैं। बावजूद इसके उन्हें अवैध कब्जाधारी बताकर हटाया जा रहा था। हाईकोर्ट ने साफ कहा कि तथ्य छिपाकर न्यायालय से राहत नहीं ली जा सकती। किसी भी पक्ष को न्यायिक प्रक्रिया का दुरुपयोग करने की अनुमति नहीं दी जा सकती।
- इटखोरी में देखिए अपने आप को न्यूज चैनल बताने मां अंबे न्यूज और जीवन दुनिया कैसे बिना पैसा का न्यूज चलाता नहीं है बिकाऊ मीडिया1
- sfhhhjnbbnjjkjkjnnhhjjjjuhhgcccfgggggghnbnnkiuuiokkjuytyu ghjii1
- डकैती मामले में फरार चल रहे दोमुहान बोधगया से विधि विरुद्ध बालक को किया गया निरुद्ध1
- चतरा की बेटी मन्नत ने शूटिंग प्रतियोगिता में रचा इतिहास चार स्वर्ण पदक जीतकर बनीं स्टेट रैंक-1, जिले का बढ़ाया मान चतरा। चतरा जिला परिषद के उपाध्यक्ष बिरजू तिवारी की पुत्री मन्नत ने अपनी शानदार प्रतिभा का परिचय देते हुए झारखंड राज्य शूटिंग प्रतियोगिता में चार स्वर्ण पदक जीतकर स्टेट रैंक-1 हासिल किया है। उनकी इस उपलब्धि से पूरे चतरा जिले में खुशी का माहौल है। पश्चिम बंगाल में आयोजित इस प्रतियोगिता में मन्नत ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए विभिन्न स्पर्धाओं में चार स्वर्ण पदक अपने नाम किए। लगातार बेहतरीन निशानेबाजी का प्रदर्शन करते हुए उन्होंने स्टेट रैंक-1 प्राप्त कर न केवल अपने परिवार, बल्कि पूरे चतरा जिले का नाम रोशन किया। मन्नत की इस उपलब्धि पर जनप्रतिनिधियों, सामाजिक कार्यकर्ताओं, खेल प्रेमियों और जिलेवासियों ने उन्हें बधाई देते हुए उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दी हैं। लोगों ने विश्वास जताया कि मन्नत आने वाले दिनों में राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी बेहतर प्रदर्शन कर झारखंड और देश का गौरव बढ़ाएंगी। चतरा जिला परिषद उपाध्यक्ष बिरजू तिवारी ने अपनी पुत्री की सफलता पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि यह उपलब्धि निरंतर मेहनत, अनुशासन और समर्पण का परिणाम है। उन्होंने कहा कि खिलाड़ियों को उचित अवसर और प्रोत्साहन मिले तो वे प्रदेश और देश का नाम रोशन कर सकते हैं। मन्नत की इस सफलता से जिले के युवाओं और खेल प्रतिभाओं को भी नई प्रेरणा मिली है।1
- सतगावां में प्रशासनिक बदलाव: बीडीओ मनोज कुमार रवि ने संभाला सीओ का अतिरिक्त प्रभार, सेवानिवृत्त सीओ केशव प्रसाद चौधरी को भावभीनी विदाई रिपोर्ट कौशल पांडेय सतगावां (कोडरमा)। सतगावां प्रखंड में शुक्रवार को प्रशासनिक बदलाव के बीच एक ओर जहां प्रखंड विकास पदाधिकारी (बीडीओ) मनोज कुमार रवि ने अंचल अधिकारी (सीओ) का अतिरिक्त प्रभार ग्रहण किया, वहीं दूसरी ओर सेवानिवृत्त अंचल अधिकारी केशव प्रसाद चौधरी को सम्मानपूर्वक भावभीनी विदाई दी गई। इस अवसर पर अधिकारियों, जनप्रतिनिधियों, कर्मचारियों एवं स्थानीय लोगों ने उनके कार्यकाल की सराहना करते हुए उज्ज्वल भविष्य की कामना की। जिला प्रशासन के आदेश के आलोक में अंचल अधिकारी केशव प्रसाद चौधरी के सेवानिवृत्त होने के बाद अगली व्यवस्था होने तक बीडीओ मनोज कुमार रवि को अंचल अधिकारी का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है। शुक्रवार को प्रखंड कार्यालय परिसर में विधिवत कार्यभार ग्रहण की प्रक्रिया पूरी हुई, जहां मनोज कुमार रवि ने सेवानिवृत्त अंचल अधिकारी केशव प्रसाद चौधरी से पदभार प्राप्त किया। पदभार ग्रहण के बाद बीडीओ सह प्रभारी अंचल अधिकारी मनोज कुमार रवि ने कहा कि वे प्रखंड एवं अंचल दोनों विभागों के कार्यों का निष्पक्ष, पारदर्शी एवं समयबद्ध संचालन सुनिश्चित करने का हरसंभव प्रयास करेंगे। उन्होंने कहा कि आम जनता की समस्याओं का त्वरित समाधान उनकी सर्वोच्च प्राथमिकता होगी तथा शासन की योजनाओं का लाभ पात्र लोगों तक प्रभावी ढंग से पहुंचाया जाएगा। वहीं, अंचल सभागार में सेवानिवृत्त अंचल अधिकारी केशव प्रसाद चौधरी के सम्मान में भावभीना विदाई समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता 20 सूत्री अध्यक्ष विजय सिंह ने की, जबकि मंच संचालन पूर्व कोडरमा विधानसभा प्रत्याशी रविंद्र शांडिल्य ने किया। समारोह में वक्ताओं ने कहा कि केशव प्रसाद चौधरी ने अपने पूरे सरकारी सेवाकाल में ईमानदारी, निष्ठा एवं सजगता के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन किया और प्रशासनिक कार्यों में अपनी अलग पहचान बनाई। अपने संबोधन में केशव प्रसाद चौधरी ने सभी अधिकारियों, कर्मचारियों एवं क्षेत्रवासियों का सहयोग के लिए आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि सरकारी सेवा का यह अध्याय उनके जीवन की महत्वपूर्ण यात्रा रहा और अब वे अपने जीवन के नए पड़ाव में परिवार एवं समाज के बीच अधिक समय बिताने का प्रयास करेंगे। समारोह के दौरान उन्हें अंगवस्त्र, पुष्पगुच्छ एवं स्मृति-चिह्न भेंट कर सम्मानित किया गया। इसके बाद प्रखंड मुख्यालय से उनके सम्मान में भव्य विदाई जुलूस भी निकाला गया, जिसमें बड़ी संख्या में अधिकारी, कर्मचारी,जनप्रतिनिधि एवं स्थानीय लोग शामिल हुए। इस अवसर पर प्रमुख ललिता देवी, थाना प्रभारी बबलू कुमार सिंह,अंचल निरीक्षक पवन कुमार साहू, जिला परिषद प्रतिनिधि धनंजय यादव, पंचायत समिति सदस्य नईमुद्दीन,रामावतार चौधरी,सुनील सिंह सहित अंचल एवं प्रखंड कार्यालय के अधिकारी-कर्मी तथा बड़ी संख्या में स्थानीय गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। सतगावां में प्रशासनिक बदलाव: बीडीओ मनोज कुमार रवि ने संभाला सीओ का अतिरिक्त प्रभार, सेवानिवृत्त सीओ केशव प्रसाद चौधरी को भावभीनी विदाई रिपोर्ट कौशल पांडेय सतगावां (कोडरमा)। सतगावां प्रखंड में शुक्रवार को प्रशासनिक बदलाव के बीच एक ओर जहां प्रखंड विकास पदाधिकारी (बीडीओ) मनोज कुमार रवि ने अंचल अधिकारी (सीओ) का अतिरिक्त प्रभार ग्रहण किया, वहीं दूसरी ओर सेवानिवृत्त अंचल अधिकारी केशव प्रसाद चौधरी को सम्मानपूर्वक भावभीनी विदाई दी गई। इस अवसर पर अधिकारियों, जनप्रतिनिधियों, कर्मचारियों एवं स्थानीय लोगों ने उनके कार्यकाल की सराहना करते हुए उज्ज्वल भविष्य की कामना की। जिला प्रशासन के आदेश के आलोक में अंचल अधिकारी केशव प्रसाद चौधरी के सेवानिवृत्त होने के बाद अगली व्यवस्था होने तक बीडीओ मनोज कुमार रवि को अंचल अधिकारी का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है। शुक्रवार को प्रखंड कार्यालय परिसर में विधिवत कार्यभार ग्रहण की प्रक्रिया पूरी हुई, जहां मनोज कुमार रवि ने सेवानिवृत्त अंचल अधिकारी केशव प्रसाद चौधरी से पदभार प्राप्त किया। पदभार ग्रहण के बाद बीडीओ सह प्रभारी अंचल अधिकारी मनोज कुमार रवि ने कहा कि वे प्रखंड एवं अंचल दोनों विभागों के कार्यों का निष्पक्ष, पारदर्शी एवं समयबद्ध संचालन सुनिश्चित करने का हरसंभव प्रयास करेंगे। उन्होंने कहा कि आम जनता की समस्याओं का त्वरित समाधान उनकी सर्वोच्च प्राथमिकता होगी तथा शासन की योजनाओं का लाभ पात्र लोगों तक प्रभावी ढंग से पहुंचाया जाएगा। वहीं, अंचल सभागार में सेवानिवृत्त अंचल अधिकारी केशव प्रसाद चौधरी के सम्मान में भावभीना विदाई समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता 20 सूत्री अध्यक्ष विजय सिंह ने की, जबकि मंच संचालन पूर्व कोडरमा विधानसभा प्रत्याशी रविंद्र शांडिल्य ने किया। समारोह में वक्ताओं ने कहा कि केशव प्रसाद चौधरी ने अपने पूरे सरकारी सेवाकाल में ईमानदारी, निष्ठा एवं सजगता के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन किया और प्रशासनिक कार्यों में अपनी अलग पहचान बनाई। अपने संबोधन में केशव प्रसाद चौधरी ने सभी अधिकारियों, कर्मचारियों एवं क्षेत्रवासियों का सहयोग के लिए आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि सरकारी सेवा का यह अध्याय उनके जीवन की महत्वपूर्ण यात्रा रहा और अब वे अपने जीवन के नए पड़ाव में परिवार एवं समाज के बीच अधिक समय बिताने का प्रयास करेंगे। समारोह के दौरान उन्हें अंगवस्त्र, पुष्पगुच्छ एवं स्मृति-चिह्न भेंट कर सम्मानित किया गया। इसके बाद प्रखंड मुख्यालय से उनके सम्मान में भव्य विदाई जुलूस भी निकाला गया, जिसमें बड़ी संख्या में अधिकारी, कर्मचारी,जनप्रतिनिधि एवं स्थानीय लोग शामिल हुए। इस अवसर पर प्रमुख ललिता देवी, थाना प्रभारी बबलू कुमार सिंह,अंचल निरीक्षक पवन कुमार साहू, जिला परिषद प्रतिनिधि धनंजय यादव, पंचायत समिति सदस्य नईमुद्दीन,रामावतार चौधरी,सुनील सिंह सहित अंचल एवं प्रखंड कार्यालय के अधिकारी-कर्मी तथा बड़ी संख्या में स्थानीय गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।1
- डोमचांच में ड्रिंक एंड ड्राइव अभियान में नशे में हाईवा चला रहा चालक गिरफ्तार, वाहन जब्त डोमचांच पुलिस ने सड़क दुर्घटनाओं पर अंकुश लगाने के उद्देश्य से विशेष ड्रिंक एंड ड्राइव अभियान चलाया। अभियान के दौरान शराब के नशे में गिट्टी लदे हाईवा का संचालन कर रहे चालक को पकड़कर वाहन जब्त कर लिया गया। ब्रेथ एनालाइजर जांच में शराब सेवन की पुष्टि होने पर चालक पर मोटर वाहन अधिनियम के तहत जुर्माने की कार्रवाई की गई। थाना प्रभारी अभिमन्यु कुमार ने शुक्रवार को 10 बजे कहा कि सड़क सुरक्षा को लेकर अभियान लगातार जारी रहेगा और शराब पीकर वाहन चलाने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। डोमचांच में ड्रिंक एंड ड्राइव अभियान में नशे में हाईवा चला रहा चालक गिरफ्तार, वाहन जब्त डोमचांच पुलिस ने सड़क दुर्घटनाओं पर अंकुश लगाने के उद्देश्य से विशेष ड्रिंक एंड ड्राइव अभियान चलाया। अभियान के दौरान शराब के नशे में गिट्टी लदे हाईवा का संचालन कर रहे चालक को पकड़कर वाहन जब्त कर लिया गया। ब्रेथ एनालाइजर जांच में शराब सेवन की पुष्टि होने पर चालक पर मोटर वाहन अधिनियम के तहत जुर्माने की कार्रवाई की गई। थाना प्रभारी अभिमन्यु कुमार ने शुक्रवार को 10 बजे कहा कि सड़क सुरक्षा को लेकर अभियान लगातार जारी रहेगा और शराब पीकर वाहन चलाने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।1
- पौराणिक फल्गु नदी तट पर छात्राओं ने किया पौधारोपण, पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश बीडीओ चंद्रदेव के नेतृत्व में पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश चतरा: चतरा जिले के सिमरिया प्रखंड अंतर्गत बेलगढ़ा स्थित पौराणिक फल्गु नदी के तट पर शनिवार को पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा देने के उद्देश्य से पौधारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का नेतृत्व प्रखंड विकास पदाधिकारी (बीडीओ) चंद्रदेव ने किया। इस अवसर पर कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय की छात्राओं ने फल्गु नदी के तट पर विभिन्न प्रजातियों के पौधे लगाए और उनके संरक्षण का संकल्प लिया। छात्राओं ने पर्यावरण संरक्षण, हरियाली बढ़ाने तथा जल स्रोतों को सुरक्षित रखने का संदेश भी दिया। बीडीओ चंद्रदेव ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण केवल सरकारी जिम्मेदारी नहीं, बल्कि प्रत्येक नागरिक का दायित्व है। उन्होंने छात्राओं से लगाए गए पौधों की नियमित देखभाल करने और अधिक से अधिक लोगों को वृक्षारोपण के लिए प्रेरित करने की अपील की। कार्यक्रम के दौरान उपस्थित लोगों ने कहा कि फल्गु नदी का पौराणिक और धार्मिक महत्व है। ऐसे महत्वपूर्ण स्थल पर पौधारोपण से पर्यावरण संरक्षण के प्रति लोगों में सकारात्मक संदेश जाएगा। अंत में सभी ने अधिक से अधिक पौधे लगाने एवं उनकी सुरक्षा का संकल्प लिया।1
- छात्र आंदोलन में फूट, मंच पर मचा बवाल! JLKM के युवा नेताओं और आंदोलनकारी छात्रों के बीच तीखी नोकझोंक, माहौल हुआ तनावपूर्ण।1