दतिया में जुए की कार्रवाई पर गरमाई सियासत: सांसद संध्या राय और विधायक प्रदीप अग्रवाल ने एसपी कार्यालय पहुंचकर खोला मोर्चा दतिया में जुए की कार्रवाई पर गरमाई सियासत: सांसद संध्या राय और विधायक प्रदीप अग्रवाल ने एसपी कार्यालय पहुंचकर खोला मोर्चा दतिया: भगुवापुरा थाना क्षेत्र में पुलिस द्वारा जुए के खिलाफ की गई कार्रवाई अब तूल पकड़ती जा रही है। यह मामला पूरी तरह सियासी रंग ले चुका है, जिसके चलते शनिवार को भाजपा सांसद संध्या राय और सेवढ़ा विधायक प्रदीप अग्रवाल भारी संख्या में कार्यकर्ताओं के साथ सीधे पुलिस अधीक्षक (एसपी) कार्यालय पहुंचे। नेताओं ने इस कार्रवाई को राजनीतिक रंजिश से प्रेरित बताते हुए निष्पक्ष जांच की मांग की है। क्या है पूरा मामला? बीती 9-10 सितंबर की रात भगुवापुरा थाना क्षेत्र के बस्तूरी गांव में पुलिस ने जुए के खिलाफ एक बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया था। पुलिस के अनुसार, उन्हें इलाके में बड़े पैमाने पर जुआ खेले जाने की सूचना मिली थी, जिस पर यह दबिश दी गई और आसपास के थानों के प्रभारी भी इस कार्रवाई में शामिल थे। नेताओं का आरोप: 'साजिश के तहत फंसाया गया' एसपी कार्यालय पहुंचे जनप्रतिनिधियों ने एसपी मयूर खंडेलवाल को एक ज्ञापन सौंपा। सांसद संध्या राय और विधायक प्रदीप अग्रवाल ने आरोप लगाया कि इस कार्रवाई में पूर्व मंडल अध्यक्ष सुरेंद्र चौहान को पूरी तरह रंजिशन और साजिश के तहत फंसाया गया है। मीडिया के सामने अपनी बात रखते हुए सांसद संध्या राय ने पुलिस के दावों को सिरे से खारिज किया। उन्होंने कहा कि पुलिस द्वारा लगाए गए आरोप पूरी तरह निराधार हैं। उन्होंने दो टूक शब्दों में मांग की कि इस पूरे घटनाक्रम की उच्च स्तर पर निष्पक्ष जांच होनी चाहिए और निर्दोष को फंसाने वाले दोषी पुलिसकर्मियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जानी चाहिए। पुलिस का पक्ष दूसरी ओर, एसपी मयूर खंडेलवाल ने पुलिस की कार्रवाई का बचाव करते हुए सफाई दी है कि यह दबिश केवल पुख्ता सूचना के आधार पर की गई थी। हालांकि, जनप्रतिनिधियों द्वारा गंभीर शिकायत दर्ज कराए जाने के बाद, एसपी ने मामले की प्राथमिक जांच अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (एएसपी) को सौंप दी है। अब इस मामले में सबकी नजरें अतिरिक्त एसपी की जांच रिपोर्ट पर टिकी हैं कि जांच में क्या तथ्य सामने आते हैं और पुलिस प्रशासन आगे क्या कदम उठाता है।
दतिया में जुए की कार्रवाई पर गरमाई सियासत: सांसद संध्या राय और विधायक प्रदीप अग्रवाल ने एसपी कार्यालय पहुंचकर खोला मोर्चा दतिया में जुए की कार्रवाई पर गरमाई सियासत: सांसद संध्या राय और विधायक प्रदीप अग्रवाल ने एसपी कार्यालय पहुंचकर खोला मोर्चा दतिया: भगुवापुरा थाना क्षेत्र में पुलिस द्वारा जुए के खिलाफ की गई कार्रवाई अब तूल पकड़ती जा रही है। यह मामला पूरी तरह सियासी रंग ले चुका है, जिसके चलते शनिवार को भाजपा सांसद संध्या राय और सेवढ़ा विधायक प्रदीप अग्रवाल भारी संख्या में कार्यकर्ताओं के साथ सीधे पुलिस अधीक्षक (एसपी) कार्यालय पहुंचे। नेताओं ने इस कार्रवाई को राजनीतिक रंजिश से प्रेरित बताते हुए निष्पक्ष जांच की मांग की है। क्या है पूरा मामला? बीती 9-10 सितंबर की रात भगुवापुरा थाना क्षेत्र के बस्तूरी गांव में पुलिस ने जुए के खिलाफ एक बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया था। पुलिस के अनुसार, उन्हें इलाके में बड़े पैमाने पर जुआ खेले जाने की सूचना मिली थी, जिस पर यह दबिश दी गई और आसपास के थानों के प्रभारी भी इस कार्रवाई में शामिल थे। नेताओं का आरोप: 'साजिश के तहत फंसाया गया' एसपी कार्यालय पहुंचे जनप्रतिनिधियों ने एसपी मयूर खंडेलवाल को एक ज्ञापन सौंपा। सांसद संध्या राय और विधायक प्रदीप अग्रवाल ने आरोप लगाया कि इस कार्रवाई में पूर्व मंडल अध्यक्ष सुरेंद्र चौहान को पूरी तरह रंजिशन और साजिश के तहत फंसाया गया है। मीडिया के सामने अपनी बात रखते हुए सांसद संध्या राय ने पुलिस के दावों को सिरे से खारिज किया। उन्होंने कहा कि पुलिस द्वारा लगाए गए आरोप पूरी तरह निराधार हैं। उन्होंने दो टूक शब्दों में मांग की कि इस पूरे घटनाक्रम की उच्च स्तर पर निष्पक्ष जांच होनी चाहिए और निर्दोष को फंसाने वाले दोषी पुलिसकर्मियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जानी चाहिए। पुलिस का पक्ष दूसरी ओर, एसपी मयूर खंडेलवाल ने पुलिस की कार्रवाई का बचाव करते हुए सफाई दी है कि यह दबिश केवल पुख्ता सूचना के आधार पर की गई थी। हालांकि, जनप्रतिनिधियों द्वारा गंभीर शिकायत दर्ज कराए जाने के बाद, एसपी ने मामले की प्राथमिक जांच अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (एएसपी) को सौंप दी है। अब इस मामले में सबकी नजरें अतिरिक्त एसपी की जांच रिपोर्ट पर टिकी हैं कि जांच में क्या तथ्य सामने आते हैं और पुलिस प्रशासन आगे क्या कदम उठाता है।
- दतिया में TET के विरोध में शिक्षकों ने निकाली न्याय यात्रा दतिया में PMUMS के बैनर तले शिक्षकों ने TET से स्थायी मुक्ति सहित पांच सूत्रीय मांगों को लेकर न्याय यात्रा निकाली। गांगोटिया हनुमान मंदिर से शुरू हुई यात्रा माँ पीतांबरा पीठ मंदिर पहुंची, जहां शिक्षकों ने सामूहिक अर्जी लगाई। 300 से अधिक शिक्षकों ने हस्ताक्षर कर केंद्रीय वेतनमान, पुरानी पेंशन और नियुक्ति तिथि से वरिष्ठता की मांग उठाई। जिला अध्यक्ष नीरज श्रीवास्तव ने कहा कि लंबे समय से ज्ञापन देने के बावजूद मांगों का समाधान नहीं हुआ है। शिक्षकों ने चेतावनी दी कि मांगें जल्द पूरी नहीं हुईं तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा।1
- दतिया में पुलिस कार्रवाई और स्थानीय भाजपा नेताओं के विरोध के बाद, पुलिस अधीक्षक (SP) मयूर खंडेलवाल के रुख और कार्यशैली को लेकर प्रशासनिक और राजनीतिक हलकों में काफी चर्चा और हलचल देखने को मिली है। दतिया में पुलिस कार्रवाई और स्थानीय भाजपा नेताओं के विरोध के बाद, पुलिस अधीक्षक (SP) मयूर खंडेलवाल के रुख और कार्यशैली को लेकर प्रशासनिक और राजनीतिक हलकों में काफी चर्चा और हलचल देखने को मिली है। इस पूरे घटनाक्रम के बाद एसपी मयूर खंडेलवाल की प्रतिक्रिया और उससे उपजे हालातों के मुख्य पहलू इस प्रकार हैं: कानून के पालन पर अडिग रुख: एसपी मयूर खंडेलवाल ने स्पष्ट किया है कि पुलिस का काम अपराध और अवैध गतिविधियों (जैसे जुआ, फड़ संचालन आदि) पर निष्पक्ष कार्रवाई करना है। राजनीतिक दबाव के बावजूद पुलिस ने अपने प्रशासनिक रुख में यह संदेश दिया है कि कानून व्यवस्था से खिलवाड़ करने वालों पर कार्रवाई जारी रहेगी। साक्ष्यों के आधार पर जांच की बात: नेताओं के आक्रोश और एसपी ऑफिस पहुंचकर ज्ञापन सौंपने के बाद, एसपी स्तर से यह प्रतिक्रिया आई कि यदि किसी पक्ष को पुलिसिया कार्रवाई या प्रक्रिया पर आपत्ति है, तो वे साक्ष्य प्रस्तुत कर सकते हैं। पुलिस ने मामले की निष्पक्ष जांच कराने का आश्वासन दिया है, जिससे गरमाई स्थिति को थोड़ा शांत करने का प्रयास किया गया। पूर्व के सख्त तेवरों की चर्चा: जानकारों का मानना है कि दतिया में एसपी मयूर खंडेलवाल का प्रशासनिक अमला और उनका नेतृत्व पहले भी कानून व्यवस्था बनाए रखने के मामले में सख्त तेवर दिखा चुका है। स्थानीय स्तर पर सत्ताधारी दल के नेताओं और पुलिस के बीच इस तरह की तनातनी से प्रशासनिक गलियारों में सुगबुगाहट तेज हो गई है कि पुलिस प्रशासन राजनीतिक दबाव के आगे कितनी नरमी या सख्ती बरतेगा। स्थानीय स्तर पर इस बात को लेकर कयास लगाए जा रहे हैं कि इस हाई-प्रोफाइल मामले में आगे पुलिस की जांच रिपोर्ट क्या रुख लेती है और राजनीतिक दल इसे किस तरह से आगे बढ़ाते हैं।1
- मामूली विवाद में दम्पति व उनकी बेटी से गाली-गलौज और मारपीट, जातिगत अपशब्द कहकर जान से मारने की धमकी, सरसई थाने में 04 पर केस सरसई थाना क्षेत्र के ग्राम सरसई में मामूली विवाद को लेकर दो पक्षों में विवाद हो गया। फरियादी काशीप्रसाद दोहरे ने पुलिस को शिकायत में बताया कि आरोपी भारत यादव, पवन यादव, धीरज यादव और कल्लू यादव ने उसके साथ, उसकी पत्नी लली दोहरे और बेटी विधाता के साथ गाली-गलौज की। आरोप है कि आरोपियों ने जातिगत अपशब्द कहते हुए मारपीट की और जान से मारने की धमकी भी दी। घटना ग्राम सरसई में बंगाली क्लीनिक के सामने की बताई गई है। शिकायत मिलने के बाद सरसई पुलिस ने भारत यादव, पवन यादव, धीरज यादव और कल्लू यादव के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस ने प्रकरण की जांच शुरू कर दी है और घटना से जुड़े तथ्यों की जानकारी जुटाई जा रही है।1
- भगुवापुरा थाना अंतर्गत ग्राम बस्तूरी में दतिया एसपी ने टीम गठित कर जुआ के फंड पर एक बड़ी कार्रवाई की गई थी जिसमें 7 से 8 गिरफ्तार किए गए थे एवं पुलिस ने मामला दर्ज किया था गिरफ्तार किए गए लोगों में एक भाजपा का पूर्व मंडल अध्यक्ष शामिल था अपने कार्यकर्ता की गिरफ्तारी पर भिंड दतिया सांसद संध्या राय क्षेत्रीय विधायक प्रदीप अग्रवाल पूर्व विधायक भंडार, पूर्व जिला अध्यक्ष सहित सैकड़ो भाजपा कार्यकर्ता ने एसपी मयूर खंडेलवाल को आवेदन देकर टीम में सभी पुलिस अधिकारी एवं थाना प्रभारी पर कार्रवाई करने के लिए कहा1
- जुआ कार्रवाई के बाद नया विवाद, जिस पर था जुआ खिलवाने का आरोप..अब राजनैतिक हस्तक्षेप दतिया के भगुआपुरा थाना क्षेत्र में जुआ खेलने वालों के खिलाफ पुलिस कार्रवाई के बाद मामला अब शिकायत और आरोप-प्रत्यारोप तक पहुंच गया है दरअसल, जिस सुरेंद्र सिंह चौहान की ओर से पुलिस के खिलाफ मुख्यमंत्री को शिकायत दी गई है, पुलिस के अनुसार वही व्यक्ति जुआ खिलवाने वालों में शामिल था और उसके घर पर जुआ खेले जाने की सूचना पर पुलिस ने दबिश दी थी। पुलिस कार्रवाई के दौरान मौके से जुआ खेलने वाले लोग भी पकड़े गए थे अब राजनीतिक हस्तक्षेप होता दिख रहा है जिसमें आरोपी को बचाने की कोशिश होती दिख रही है। एफ आई आर में नाम दर्ज है - संगठन के कार्यकर्ता के लिए विधायक सांसद और सैंकड़ों कार्यकर्ता नेता इकठ्ठा हो गये । क्षेत्रीय विकास के मुद्दों पर समय नहीं मिलता या फिर मुंह सिल जाते हैं जुआ कार्रवाई के बाद नया विवाद, जिस पर था जुआ खिलवाने का आरोप..अब राजनैतिक हस्तक्षेप दतिया के भगुआपुरा थाना क्षेत्र में जुआ खेलने वालों के खिलाफ पुलिस कार्रवाई के बाद मामला अब शिकायत और आरोप-प्रत्यारोप तक पहुंच गया है दरअसल, जिस सुरेंद्र सिंह चौहान की ओर से पुलिस के खिलाफ मुख्यमंत्री को शिकायत दी गई है, पुलिस के अनुसार वही व्यक्ति जुआ खिलवाने वालों में शामिल था और उसके घर पर जुआ खेले जाने की सूचना पर पुलिस ने दबिश दी थी। पुलिस कार्रवाई के दौरान मौके से जुआ खेलने वाले लोग भी पकड़े गए थे अब राजनीतिक हस्तक्षेप होता दिख रहा है जिसमें आरोपी को बचाने की कोशिश होती दिख रही है। एफ आई आर में नाम दर्ज है - संगठन के कार्यकर्ता के लिए विधायक सांसद और सैंकड़ों कार्यकर्ता नेता इकठ्ठा हो गये । क्षेत्रीय विकास के मुद्दों पर समय नहीं मिलता या फिर मुंह सिल जाते हैं1
- PM मोदी के 25 साल: 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक भाजपा मनाएगी सेवा पर्व दतिया मध्य प्रदेश सरकार के मंत्री राकेश शुक्ला शनिवार को दतिया प्रवास पर पहुंचे। दोपहर करीब 3 बजे उन्होंने प्रेस वार्ता कर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन एवं लोकसेवक के रूप में 25 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में भाजपा द्वारा आयोजित कार्यक्रमों की जानकारी दी। मंत्री राकेश शुक्ला ने बताया कि 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक एक माह का सेवा पर्व मनाया जाएगा। इस दौरान सेवा, जनकल्याण और सामाजिक सरोकारों से जुड़े विभिन्न कार्यक्रम आयोजित होंगे। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी ने 25 वर्षों के लोकसेवा कार्यकाल में देश की प्रतिष्ठा और प्रभाव को विश्व स्तर पर बढ़ाने का काम किया है। भाजपा प्रधानमंत्री के जन्मदिन को सेवा, संकल्प और जनभागीदारी के रूप में मनाएगी। कार्यक्रमों में पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ आमजन की सहभागिता भी सुनिश्चित की जाएगी। PM मोदी के 25 साल: 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक भाजपा मनाएगी सेवा पर्व दतिया मध्य प्रदेश सरकार के मंत्री राकेश शुक्ला शनिवार को दतिया प्रवास पर पहुंचे। दोपहर करीब 3 बजे उन्होंने प्रेस वार्ता कर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन एवं लोकसेवक के रूप में 25 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में भाजपा द्वारा आयोजित कार्यक्रमों की जानकारी दी। मंत्री राकेश शुक्ला ने बताया कि 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक एक माह का सेवा पर्व मनाया जाएगा। इस दौरान सेवा, जनकल्याण और सामाजिक सरोकारों से जुड़े विभिन्न कार्यक्रम आयोजित होंगे। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी ने 25 वर्षों के लोकसेवा कार्यकाल में देश की प्रतिष्ठा और प्रभाव को विश्व स्तर पर बढ़ाने का काम किया है। भाजपा प्रधानमंत्री के जन्मदिन को सेवा, संकल्प और जनभागीदारी के रूप में मनाएगी। कार्यक्रमों में पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ आमजन की सहभागिता भी सुनिश्चित की जाएगी। #GCNNEWS #Datia #DatiaNews #RakeshShukla #PMModi #NarendraModi #SevaParv #BJP #MadhyaPradesh #DatiaNews1
- दतिया यूजीसी बिल के विरोध में शनिवार शाम दतिया में स्वर्ण समाज के युवाओं ने जोरदार प्रदर्शन किया। शाम करीब 6:30 बजे किला चौक पर बड़ी संख्या में युवा एकत्रित हुए और हाथों में मशाल तथा ‘UGC Rollback’ लिखी पट्टियां लेकर विरोध प्रदर्शन किया। युवाओं की रैली किला चौक से शुरू होकर शहर के प्रमुख बाजारों से होते हुए राजगढ़ चौराहा सहित विभिन्न मार्गों से गुजरी। इस दौरान युवाओं ने यूजीसी बिल के विरोध में जमकर नारेबाजी की। रैली में युवाओं का उत्साह देखते ही बन रहा था। प्रदर्शन के दौरान युवाओं ने ‘UGC Rollback’ और ‘अभी तो अंगड़ाई है, आगे और लड़ाई है’ जैसे नारे लगाए। प्रदर्शनकारियों का कहना था कि यह विरोध की शुरुआत है और आने वाले समय में भी यूजीसी बिल के विरोध में आंदोलन जारी रखा जाएगा। मशाल जुलूस के दौरान शहर के प्रमुख मार्गों पर युवाओं की भीड़ नजर आई। प्रदर्शन को देखते हुए पुलिस की मौजूदगी भी रही दतिया यूजीसी बिल के विरोध में शनिवार शाम दतिया में स्वर्ण समाज के युवाओं ने जोरदार प्रदर्शन किया। शाम करीब 6:30 बजे किला चौक पर बड़ी संख्या में युवा एकत्रित हुए और हाथों में मशाल तथा ‘UGC Rollback’ लिखी पट्टियां लेकर विरोध प्रदर्शन किया। युवाओं की रैली किला चौक से शुरू होकर शहर के प्रमुख बाजारों से होते हुए राजगढ़ चौराहा सहित विभिन्न मार्गों से गुजरी। इस दौरान युवाओं ने यूजीसी बिल के विरोध में जमकर नारेबाजी की। रैली में युवाओं का उत्साह देखते ही बन रहा था। प्रदर्शन के दौरान युवाओं ने ‘UGC Rollback’ और ‘अभी तो अंगड़ाई है, आगे और लड़ाई है’ जैसे नारे लगाए। प्रदर्शनकारियों का कहना था कि यह विरोध की शुरुआत है और आने वाले समय में भी यूजीसी बिल के विरोध में आंदोलन जारी रखा जाएगा। मशाल जुलूस के दौरान शहर के प्रमुख मार्गों पर युवाओं की भीड़ नजर आई। प्रदर्शन को देखते हुए पुलिस की मौजूदगी भी रही।1
- पर्चा लिखकर भविष्य बताने वालों को पण्डोखर सरकार की खुली चुनौती पर्चा लिखकर भविष्य बताने वालों को पण्डोखर सरकार की खुली चुनौती पांच में से चार प्रश्नों का भी हूबहू सही उत्तर देने पर ₹1 करोड़ 41 लाख पुरस्कार की घोषणा अप्रैल 2027 में 5151 कुण्डीय अश्वमेध राजसूय महायज्ञ के दौरान पण्डोखर धाम में होगी प्रतियोगिता पण्डोखर धाम (दतिया)। पण्डोखर सरकार धाम के पीठाधीश्वर एवं त्रिकालदर्शी संत श्री गुरुशरण जी महाराज ने पर्चा लिखकर भविष्य बताने का दावा करने वालों को खुली चुनौती देते हुए ₹1 करोड़ 41 लाख की पुरस्कार राशि देने की घोषणा की है। प्रस्तावित प्रतियोगिता आगामी 20 से 28 अप्रैल 2027 तक पण्डोखर सरकार धाम में आयोजित होने वाले विशाल 5151 कुण्डीय अश्वमेध राजसूय महायज्ञ के दौरान आयोजित की जाएगी। पण्डोखर सरकार धाम ट्रस्ट के संस्थापक व सचिव श्री मुकेश कुमार गुप्ता, सागर ने जानकारी देते हुए बताया कि आज पण्डोखर सरकार के त्रिकालदर्शी दिव्य दरबार में सत्संग के दौरान श्री गुरुशरण जी महाराज ने यह घोषणा की। श्री गुप्ता के अनुसार, श्री गुरुशरण जी महाराज ने देशभर में पर्चा लिखकर भविष्य बताने का दावा करने वालों को चुनौती देते हुए कहा है कि प्रतियोगिता में उनकी ओर से पांच प्रश्न लिखकर दिए जाएंगे। प्रतिभागी यदि उन प्रश्नों के हूबहू सही उत्तर पहले से लिखकर बता देता है तो उसे ₹1 करोड़ 41 लाख की पुरस्कार राशि प्रदान की जाएगी। इतना ही नहीं, पांच में से चार प्रश्नों के भी हूबहू सही उत्तर देने वाले प्रतिभागी को उक्त पुरस्कार राशि प्रदान करने की घोषणा की गई है। उन्होंने बताया कि श्री गुरुशरण जी महाराज ने वर्तमान परिवेश में अश्वमेध यज्ञ के आध्यात्मिक, धार्मिक एवं सामाजिक महत्व पर प्रकाश डालते हुए इस चुनौती की घोषणा की। प्रतियोगिता का उद्देश्य पर्चा लिखकर भविष्य बताने संबंधी दावों की वास्तविकता को प्रत्यक्ष रूप से सामने लाना बताया गया है। श्री मुकेश कुमार गुप्ता ने बताया कि पण्डोखर सरकार धाम में 20 अप्रैल से 28 अप्रैल 2027 तक भव्य एवं विशाल 5151 कुण्डीय अश्वमेध राजसूय महायज्ञ आयोजित किया जा रहा है। इसी धार्मिक महाआयोजन के दौरान घोषित प्रतियोगिता भी संपन्न कराई जाएगी। प्रतियोगिता से संबंधित विस्तृत नियम, पात्रता, पंजीयन प्रक्रिया, निर्णायक व्यवस्था तथा पुरस्कार प्रदान करने की प्रक्रिया की जानकारी आयोजन से पूर्व सार्वजनिक की जाएगी। भवदीय - मुकेश कुमार गुप्ता, सागर संस्थापक / सचिव पण्डोखर सरकार धाम ट्रस्ट1
- प्रशासन की रॉक के बाद भी अवैध परिवहन का कमजोरों पर इंदरगढ़ नगर में रेत माफियाओं के साथ-साथ नेता पुलिस भी इस खेल में लिफ्ट प्रशासन की तमाम कोशिशें के बावजूद भी दतिया जिले में रेत माफिया हर जगह सक्रिय हैं दतिया से लेकर इंदरगढ़ भंडार सेवडा उन्नाव हर जगह रेत का काला कारोबार चरम पर है जिला प्रशासन की कार्रवाई के बाद भी रेट माफियाओं के हौसले इतने बुलंद है कि दिनदहाड़े अवैध रेत का परिवहन एवं भंडारण जारी है अभी कुछ ही दिन पहले खनिज विभाग एवं पुलिस ने कंजौली स्कूल प्रसार में छापा डाला था परंतु उसमें से कुछ ट्रैक्टरों को अधिकारियों ने छोड़ दिया था इंदरगढ़ नगर में इस समय भी रोक के बाद अवैध रेट परिवहन एवं डंप का काम बादलपुर जारी है शासन की छापा मार करवाई से पहले ही तथा कथित कुछ अधिकारी अपने चाहतों को छापा डालने का मैसेज दे देते हैं और यह रेट माफिया चौकन्ना हो जाते हैं अब देखना यह है की क्या अवैधृत परिवहन पर पुनः रोक लगेगी1