नेपाल में भीषण बाढ़ के दृष्टिगत चम्पावत जिला प्रशासन अलर्ट। उत्तराखण्ड के नागरिकों की सहायता के लिए राज्य आपातकालीन परिचालन केन्द्र ने जारी किए हेल्पलाइन नंबर। जिलाधिकारी ने नागरिकों से सतर्क रहने एवं अधिकृत हेल्पलाइन पर संपर्क करने की अपील की। नेपाल के रसुवा क्षेत्र में भोटेकोशी नदी में अचानक आई भीषण बाढ़ से उत्पन्न स्थिति को देखते हुए उत्तराखण्ड सरकार एवं राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण द्वारा आवश्यक सतर्कता बरती जा रही है। प्रभावित क्षेत्र में यदि उत्तराखण्ड का कोई नागरिक फंसा है अथवा किसी व्यक्ति के संबंध में जानकारी प्राप्त करनी है, तो उसकी सहायता के लिए राज्य आपातकालीन परिचालन केन्द्र, देहरादून द्वारा हेल्पलाइन नंबर जारी किए गए हैं। जिलाधिकारी श्री मनीष कुमार ने जनपदवासियों से अपील की है कि नेपाल के प्रभावित क्षेत्र में फंसे किसी उत्तराखण्ड निवासी अथवा परिचित के संबंध में जानकारी होने पर तत्काल अधिकृत हेल्पलाइन नंबरों पर संपर्क करें। उन्होंने कहा कि संबंधित व्यक्ति का नाम, मोबाइल नंबर, नेपाल में संभावित स्थान एवं उपलब्ध अन्य जानकारी साझा करने से त्वरित समन्वय एवं सहायता उपलब्ध कराने में मदद मिलेगी। राज्य आपातकालीन परिचालन केन्द्र, देहरादून के हेल्पलाइन नंबर 0135-2710334, 0135-2710335, 0135-2664314, 0135-2664315, 0135-2664316 तथा 8218867005 हैं। इसके अतिरिक्त टोल फ्री नंबर 1070 पर भी संपर्क किया जा सकता है। जिलाधिकारी ने नागरिकों से किसी भी प्रकार की अफवाह पर ध्यान न देने तथा आपदा संबंधी सूचना केवल अधिकृत माध्यमों से साझा करने की अपील की है। उन्होंने कहा कि जिला प्रशासन राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण एवं संबंधित विभागों के साथ निरंतर समन्वय बनाए हुए है और किसी भी आपात स्थिति में नागरिकों की सुरक्षा एवं सहायता के लिए पूरी तरह तत्पर है।

- अषाड़ी महोत्सव के तीसरे दिन चौमेल में वॉलीबॉल प्रतियोगिता का शुभारंभ चौमेल (चम्पावत)। अषाड़ी महोत्सव के तीसरे दिन चौमेल में वॉलीबॉल प्रतियोगिता का शुभारंभ किया गया। प्रतियोगिता का उद्घाटन महेश पंत एवं चौड़ी राय के ग्राम प्रधान जितेंद्र राय ने संयुक्त रूप से किया। प्रतियोगिता के पहले मुकाबले में चामी की टीम ने कोयाटी को 2-1 से हराकर जीत दर्ज की। मुकाबले को देखने के लिए बड़ी संख्या में स्थानीय लोग और खेल प्रेमी मौजूद रहे। महोत्सव के दौरान खटीमा की टीम ने सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति देकर दर्शकों का मनोरंजन किया। सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने कार्यक्रम में चार चांद लगा दिए। इस अवसर पर भाजपा प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य सतीश पाण्डेय, यूकेडी जिलाध्यक्ष राजेंद्र पुनेठा, यूकेडी विधायक प्रत्याशी रजवार, मथुरा दत्त जोशी, राम दत्त जोशी, कुन्दन सिंह महर, भवान राम टम्टा, शिव दत्त जोशी, खड़क सिंह, रमेश बिष्ट, पुष्कर सिंह, भवान सिंह महर, बहादुर सिंह, मोहित पाठक सहित कई लोग मौजूद रहे। आयोजकों ने बताया कि अषाड़ी महोत्सव के तहत खेल एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन क्षेत्र की प्रतिभाओं को मंच देने और स्थानीय संस्कृति को बढ़ावा देने के उद्देश्य से किया जा रहा है।2
- स्लग - खटीमा में महफिल-ए-मिलाद का आयोजन: मौलाना इरफान उल-हक कादरी की सरपरस्ती में उलेमा और आइम्मा का हुआ भव्य सम्मान स्थान - खटीमा उधम सिंह नगर रिपोर्ट -अशोक सरकार मो-9758494633 एंकर/विजुअल उत्तराखंड के सीमांत खटीमा में 11 रबी-उल-अव्वल और ईद-ए-मिलादुन्नबी के मुबारक मौके पर खटीमा में एक भव्य और रूहानी महफिल-ए-मिलाद का आयोजन किया गया। हजरत मौलाना मोहम्मद इरफाउल-हक कादरी साहब की सरपरस्ती और प्रमुख समाजसेवी जनाब आरिफ अंसारी की मेजबानी में शहर भर के उलेमा-ए-दीन और आइम्मा-ए-किराम का शानदार इस्तकबाल किया गया। आरिफ अंसारी के आवास पर आयोजित इस महफिल में शहर की तमाम मस्जिदों के इमामों और आलिमों ने शिरकत की। दीन और समाज की निरंतर सेवा के लिए उलेमाओं को इमामा शरीफ (साफा) और बिल्ला पेश कर सम्मानित किया गया। दोपहर 2 बजे तक चले इस कार्यक्रम में उलेमाओं ने कौमी एकता, आपसी सौहार्द और मुल्क की तरक्की के लिए विशेष दुआएं कीं। "आरिफ अंसारी साहब की जानिब से 11 रबी-उल-अव्वल को महफिल-ए-मिलाद में तमाम उलेमा और आइम्मा का साफा व बिल्ला देकर सम्मान किया गया... यह एक बेहद सराहनीय पहल है।" उलेमाओं ने इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि धार्मिक और सामाजिक खिदमतगारों की हौसला अफजाई करना पूरे समाज की जिम्मेदारी है। साथ ही यह संकल्प लिया गया कि इस मौके पर वरिष्ठ नागरिक मेहंदी हसन भी उपस्थित रहे मौलाना इरफाउल-हक कादरी की सरपरस्ती में उलेमाओं के सम्मान का यह सिलसिला हर साल इसी तरह जारी रहेगा। मुल्क में अमन-ओ-अमान, शांति और भाईचारे की सामूहिक दुआ के साथ इस पुरवक़ार महफिल का समापन हुआ। बाइट- 1 -मुहाफिज रजा मिस्बाही (शिक्षक, मदरसा गौसिया / इमाम, नूरी मस्जिद) बाइट - 2 आरिफ अंसारी समाजसेवी खटीमा1
- मुस्लिम भाइयों न अपने नवी के जन्म दिवस पर जलूस निकला और खुशियां मनाई मुस्लिम भाइयों न अपने नवी के जन्म दिवस पर जलूस निकला और खुशियां मनाई1
- भंडारीगाँव आज तक सड़क सेवा से महरुम बागेश्वर जनपद के कांडा तहसील के सीमांत कमस्यार क्षे त्र का भंडारीगाँव आज तक सड़क सेवा से महरुम यहाँ की भूतपूर्व सेनिक स्वर्गीय लक्ष्मण सिंह की वर्षीय पत्नी सोना रौतेला बीमार हुई तो ग्रामीणों ने दो किलोमीटर तक डोली के माध्यम से पहुचाया खातीगाँव सड़क तक पहुचाया क्षेत्र पंचायत सदस्य भंडारीगाँव कविता बोरा ने बताया इसी गाँव में छ: ग्राम पंचायतों का एकमात्र एएनम सेंटर भी इसी गाँव में हैं जहाँ पैदल ही गर्भवती महिलाएं पैदल चलना मजबूरी हैं. गाँव तक सड़क निर्माण की माँग शासन प्रशासन से की हैं। ग्राम प्रधान कुंदन बोरा ने विद्यायक व जप्रतिनिधियों पर क्षेत्र की अनदेखी का आरोप लगाते हुए यदि नही कुछ पहल हुई तो चुनाव बहिष्कार की बात तक कहीं हें1
- चम्पावत:*नेपाल में भीषण आपदा के चलते चम्पावत जिला प्रशासन सतर्क: SDRF टीम टनकपुर हाई अलर्ट पर, शारदा बैराज एवं घाटों पर बढ़ाई गई निगरानी* चम्पावत:*नेपाल में भीषण आपदा के चलते चम्पावत जिला प्रशासन सतर्क: SDRF टीम टनकपुर हाई अलर्ट पर, शारदा बैराज एवं घाटों पर बढ़ाई गई निगरानी*1
- अमरिया में ईद मिलादुन्नबी पर उमड़ा जनसैलाब, हजारों लोगों ने निकाला जुलूसे मोहम्मदी1
- उत्तराखंड के नैनीताल जिले के डॉन परेवा क्षेत्र में लंबे समय से सड़क की बदहाली और प्रशासनिक उपेक्षा से त्रस्त स्थानीय जनता का गुस्सा फूट पड़ा है, जहां ग्रामीणों ने क्षेत्र में पहुंचे क्षेत्रीय सांसद अजय भट्ट और विधायक सरिता आर्या को घेरकर सरेआम खरी-खोटी सुना दी। प्राप्त जानकारी के अनुसार, उबड़-खाबड़ और गड्डों में तब्दील हो चुके मुख्य मार्ग की दुर्दशा से नाराज ग्रामीणों ने दोनों जनप्रतिनिधियों को आड़े हाथों लेते हुए साफ कहा कि चुनाव के समय किए गए बड़े-बड़े वादे सिर्फ कागजों तक ही सीमित रह गए हैं और धरातल पर लोगों का चलना दूभर हो गया है। जनता के भारी विरोध और तीखी नोकझोंक के बीच घिरे नेताओं ने किसी तरह लोगों को शांत कराने का प्रयास किया और लोक निर्माण विभाग (PWD) के अधिकारियों को जल्द से जल्द सड़क सुदृढ़ीकरण और डामरीकरण का काम शुरू करने के कड़े निर्देश दिए, हालांकि ग्रामीणों ने मांग जल्द पूरी न होने पर आगामी समय में उग्र आंदोलन की खुली चेतावनी दी है।1
- तिब्बतबाट आएको बाढीले नेपालमा ठूलो क्षति, भोटेकोशीमा देखियो भयावह अवस्था तिब्बतबाट आएको बाढीले नेपालमा ठूलो क्षति, भोटेकोशीमा देखियो भयावह अवस्था तिब्बततर्फबाट आएको बाढीका कारण नेपालको भोटेकोशी क्षेत्रमा ठूलो प्रभाव परेको छ। अचानक आएको बाढी र तीव्र जलप्रवाहसँगै नदीमा पानी, ढुंगा, माटो तथा अन्य मलबे बगेर आउँदा आसपासका क्षेत्रमा त्रास र जोखिम बढेको छ। भोटेकोशी नदीमा देखिएको बाढीको तीव्र बहावले आसपासका बस्ती तथा संरचनामा समेत जोखिम बढाएको देखिन्छ। सामान्य अवस्थामा शान्त देखिने नदीले एकाएक उग्र रूप लिएपछि स्थानीयवासीमा चिन्ता बढेको छ। बाढीको पानीसँगै आएको मलबाले नदी आसपासको क्षेत्रमा थप खतरा सिर्जना गरेको छ। प्राकृतिक विपद्को यस्तो अवस्थामा स्थानीय प्रशासन, सुरक्षा निकाय तथा उद्धार टोलीहरूलाई उच्च सतर्कता अपनाउनुपर्ने देखिएको छ। जोखिममा रहेका नागरिकहरूलाई सुरक्षित स्थानमा जान, नदी तथा खोलाको किनारमा नजान र प्रशासन तथा सुरक्षा निकायले जारी गरेका सूचनाहरू पालना गर्न आग्रह गरिएको छ। आपत्कालीन अवस्थामा तत्काल सहयोग आवश्यक परेमा नेपालमा निम्न सम्पर्क नम्बरहरूमा सम्पर्क गर्न सकिन्छ। 🚨 सशस्त्र प्रहरी बल (APF): १११४ 👮 नेपाल प्रहरी: १०० 🚑 एम्बुलेन्स: १०२ 📞 DEOC: १२३४ रसुवा सहायक प्रमुख जिल्ला अधिकारी: ९८५११६४४२२ रसुवा प्रहरी: ९८५१२५४९६० नुवाकोट सहायक प्रमुख जिल्ला अधिकारी: ९८५१२४८७७७ नुवाकोट प्रहरी: ९८५१२८२३८० धादिङ प्रमुख जिल्ला अधिकारी: ९८५१२४७७७७ धादिङ प्रहरी: ९८५१२२९८६० चितवन सहायक प्रमुख जिल्ला अधिकारी: ९८५५०८८८९१ चितवन प्रहरी: ९८५५०१३९९९ बाढी तथा पहिरोजस्ता प्राकृतिक विपद्का बेला अफवाहमा विश्वास नगरी आधिकारिक सूचनालाई प्राथमिकता दिनु आवश्यक छ। जोखिमयुक्त क्षेत्रका नागरिकहरूले आफ्नो तथा परिवारका सदस्यहरूको सुरक्षालाई पहिलो प्राथमिकता दिनुहोस्। आवश्यक परेमा उद्धार तथा राहतका लागि माथि उल्लेखित आपत्कालीन सम्पर्क नम्बरहरूमा तत्काल सम्पर्क गर्नुहोस्। भोटेकोशी क्षेत्रमा देखिएको यो भयावह प्राकृतिक अवस्थाबाट प्रभावित सबै नागरिकको शीघ्र सुरक्षा, उद्धार तथा राहतको कामना गर्दछौँ। 🙏 #नेपाल #Nepal #Bhotekoshi #BhotekoshiRiver #FlashFlood #NepalFlood #FloodAlert #NaturalDisaster #Flood #DisasterAlert #PrayForNepal #BreakingNews #EmergencyContact #ReliefAndRescue1
- Big Breaking ⛓️💥 नेपाल में बाढ़ से बड़ी तबाही आ गई है. पुल टूट गए हैं. गांव के गांव डूब गए हैं और सैकड़ों लोग लापता हो गए हैं. नेपाली मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, लापता होने वालों में अभी तक 32 पुलिसकर्मियों, 294 विदेशी सैलानी तो वहीं 100 से ज़्यादा भारतीय पर्यटक शामिल हैं. Big Breaking ⛓️💥 नेपाल में बाढ़ से बड़ी तबाही आ गई है. पुल टूट गए हैं. गांव के गांव डूब गए हैं और सैकड़ों लोग लापता हो गए हैं. नेपाली मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, लापता होने वालों में अभी तक 32 पुलिसकर्मियों, 294 विदेशी सैलानी तो वहीं 100 से ज़्यादा भारतीय पर्यटक शामिल हैं.1