तालाब की जमीन पर शौचालय निर्माण का आरोप, दबाव में तहसील प्रशासन नही कर रहा कार्रवाई। जयसिंहपुर तहसील क्षेत्र के उमरी गांव में तालाब की जमीन पर शौचालय निर्माण कर अवैध कब्जा किए जाने का मामला सामने आया है। ग्रामीणों का आरोप है कि सरकारी जमीन पर निर्माण कार्य की जानकारी राजस्व विभाग के अधिकारियों को होने के बावजूद अब तक मौके पर पहुंचकर जांच नहीं की गई। इससे निर्माण कार्य लगातार जारी है। ग्रामीणों के मुताबिक तालाब की जमीन पर एक स्थानीय जनप्रतिनिधि द्वारा शौचालय का निर्माण कराया जा रहा है। निर्माण शुरू होने की जानकारी संबंधित अधिकारियों को है। आरोप है कि अधिकारियों को जानकारी होने के बावजूद निर्माण कार्य रोकने या मौके की जांच कराने की कार्रवाई नहीं की गई। ग्रामीणों का कहना है कि सरकारी जमीन पर इस तरह कब्जा किए जाने से तालाब का स्वरूप प्रभावित हो रहा है। उनका आरोप है कि संबंधित व्यक्ति इससे पहले भी सरकारी जमीन पर कब्जा करने का प्रयास करता रहा है। ग्रामीणों ने तहसील प्रशासन से मौके की जांच कराकर तालाब की जमीन को कब्जामुक्त कराने और निर्माण कार्य पर रोक लगाने की मांग की है।
तालाब की जमीन पर शौचालय निर्माण का आरोप, दबाव में तहसील प्रशासन नही कर रहा कार्रवाई। जयसिंहपुर तहसील क्षेत्र के उमरी गांव में तालाब की जमीन पर शौचालय निर्माण कर अवैध कब्जा किए जाने का मामला सामने आया है। ग्रामीणों का आरोप है कि सरकारी जमीन पर निर्माण कार्य की जानकारी राजस्व विभाग के अधिकारियों को होने के बावजूद अब तक मौके पर पहुंचकर जांच नहीं की गई। इससे निर्माण कार्य लगातार जारी है। ग्रामीणों के मुताबिक तालाब की जमीन पर एक स्थानीय जनप्रतिनिधि द्वारा शौचालय का निर्माण कराया जा रहा है। निर्माण शुरू होने
की जानकारी संबंधित अधिकारियों को है। आरोप है कि अधिकारियों को जानकारी होने के बावजूद निर्माण कार्य रोकने या मौके की जांच कराने की कार्रवाई नहीं की गई। ग्रामीणों का कहना है कि सरकारी जमीन पर इस तरह कब्जा किए जाने से तालाब का स्वरूप प्रभावित हो रहा है। उनका आरोप है कि संबंधित व्यक्ति इससे पहले भी सरकारी जमीन पर कब्जा करने का प्रयास करता रहा है। ग्रामीणों ने तहसील प्रशासन से मौके की जांच कराकर तालाब की जमीन को कब्जामुक्त कराने और निर्माण कार्य पर रोक लगाने की मांग की है।
- रेलवे ट्रैक किनारे मिला अज्ञात शव, पुलिस ने शुरू की जांच लम्भुआ/सुलतानपुर। थाना लम्भुआ क्षेत्र के ग्राम बेदुपारा में रविवार, 20 सितम्बर 2026 को रेलवे ट्रैक के किनारे एक अज्ञात शव मिलने से रेलवे ट्रैक किनारे मिला अज्ञात शव, पुलिस ने शुरू की जांच लम्भुआ/सुलतानपुर। थाना लम्भुआ क्षेत्र के ग्राम बेदुपारा में रविवार, 20 सितम्बर 2026 को रेलवे ट्रैक के किनारे एक अज्ञात शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। शव मिलने की सूचना पर स्थानीय लोगों की भीड़ मौके पर जुट गई। सूचना मिलते ही थाना लम्भुआ पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आवश्यक वैधानिक कार्रवाई शुरू कर दी है। मृतक की पहचान कराने के प्रयास किए जा रहे हैं। घटना के संबंध में क्षेत्राधिकारी लम्भुआ द्वारा पुलिस की ओर से की गई कार्रवाई एवं मामले की जानकारी दी गई। पुलिस द्वारा शव की पहचान तथा घटना के कारणों की जांच की जा रही है।1
- रेलवे ट्रैक किनारे मिला अज्ञात शव, पुलिस ने शुरू की जांच लम्भुआ/सुलतानपुर। थाना लम्भुआ क्षेत्र के ग्राम बेदुपारा में रविवार, 20 सितम्बर 2026 को रेलवे ट्रैक के किनारे एक अज्ञात शव रेलवे ट्रैक किनारे मिला अज्ञात शव, पुलिस ने शुरू की जांच लम्भुआ/सुलतानपुर। थाना लम्भुआ क्षेत्र के ग्राम बेदुपारा में रविवार, 20 सितम्बर 2026 को रेलवे ट्रैक के किनारे एक अज्ञात शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। शव मिलने की सूचना पर स्थानीय लोगों की भीड़ मौके पर जुट गई। सूचना मिलते ही थाना लम्भुआ पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आवश्यक वैधानिक कार्रवाई शुरू कर दी है। मृतक की पहचान कराने के प्रयास किए जा रहे हैं। घटना के संबंध में क्षेत्राधिकारी लम्भुआ द्वारा पुलिस की ओर से की गई कार्रवाई एवं मामले की जानकारी दी गई। पुलिस द्वारा शव की पहचान तथा घटना के कारणों की जांच की जा रही है।1
- *घायल व्यक्ति की पत्नी ने पुलिस अधीक्षक से की मुलाकात और न्याय की गुहार लगाई* सुल्तानपुर में करीब हफ्ते भर पूर्व व्यक्ति पर जानलेवा हमले के मामले में पुलिस ने केस तो दर्ज कर लिया,लेकिन आरोपियों को पकड़ने के बजाय उन्हें बचाने में लगी हुई है। ये आरोप है घायल व्यक्ति की पत्नी का, जो आज पुलिस अधीक्षक से मिलने पहुंची और स्थानीय पुलिस पर कार्यवाही करने के बजाय आरोपियों के साथ मिलीभगत का आरोप लगाया। बहरहाल पुलिस अधीक्षक ने उचित कार्यवाही का भरोसा दिलाया है। दरअसल ये मामला है हलियापुर थानाक्षेत्र के सैनी गांव का। इसी गांव के रहने वाले राजेंद्र पासी पर बाजार से लौटते समय गांव के ही कुछ युवकों ने जानलेवा हमला बोल दिया था। आनन फानन उन्हें इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया। परिजनों ने आरोपियों के खिलाफ तहरीर दी थी,लेकिन कोई कार्यवाही नहीं हुई। दूसरे दिन गंभीरावस्था में राजेंद्र प्रसाद सुबह से लेकर दोपहर तक पुलिस ने थाने पर बैठाए रखे,लेकिन कोई कार्यवाही नहीं की गई। वहीं जब खबर चली तो पुलिस ने मुकदमा दर्ज तो कर लिया। वहीं हालत गंभीर देख डाक्टरों ने उन्हें लखनऊ रेफर कर दिया, लेकिन इधर पुलिस ने आरोपियों को पकड़ने में कोई दिलचस्पी न दिखाई। बल्कि यह जरूर रहा कि पीड़ित पक्ष का बयान लेने के बजाय विपक्षियों का बयान दर्ज करवाती नजर आई पुलिस। लिहाजा आज घायल राजेंद्र की पत्नी पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंची और उनसे न्याय की गुहार लगाई,साथ ही स्थानीय पुलिस की लचर कार्यवाही से अवगत करवाया। वहीं पुलिस अधीक्षक ने आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्यवाही का भरोसा दिलाया है। वहीं इस मामले में राजेंद्र की पत्नी ने क्या कुछ कहा ,आप खुद सुनिए उन्ही की जुबानी....2
- गणपति महोत्सव पर धूम; विसर्जन यात्रा में डीजे का चक्का टूटा, सातवें दिन कुछ स्थानों पर गणपति को दी विदाई सुल्तानपुर में गणेश महोत्सव के सातवें दिन शहर में काफी रौनक रही। विवेक नगर, कुड़वार नाका, राहुल चौराहा और मेजरगंज जैसे कई स्थानों पर आरती और भंडारे का आयोजन किया गया। घर-घर मनाए जा रहे गणेश महोत्सव के सातवें दिन कई भक्तों ने ढोल-नगाड़ों के साथ शोभायात्रा निकाली और आदि गंगा गोमती नदी में प्रतिमाओं का विसर्जन किया। इस दौरान श्री गणपति पूजा समिति विवेक नगर के अध्यक्ष अर्पित तिवारी, कोषाध्यक्ष जितेंद्र गौड़, अभिषेक मोदनवाल और पप्पू मोदनवाल मौजूद रहे। बाल गणेश पूजा समिति कुड़वार नाका के संस्थापक मून सिन्हा, समिति आयोजक पूजा श्रीवास्तव, दीक्षा श्रीवास्तव, शिव कुमार, कल्लू, मोनू, आशीष गुप्ता और मनोज भी उपस्थित थे। बता दें कि गणेश चतुर्थी सोमवार को गणपति की स्थापना की गई थी। गणेशोत्सव एक ऐसा त्योहार है, जिसे लोग अपनी इच्छाएं पूरी करने के लिए बड़े ही श्रद्धा और विश्वास के साथ घरों में मनाते हैं। यह त्योहार मूल रूप से महाराष्ट्र की संस्कृति से जुड़ा है, लेकिन अब यह सुल्तानपुर में भी बड़े पैमाने पर मनाया जाने लगा है। गणपति की मूर्ति का विसर्जन दूसरे दिन से शुरू होकर 11वें दिन तक चलता है। रविवार को सातवें दिन कई भक्तों ने गणेश जी को विदा किया। अमहट चौराहा निवासी सत्य प्रकाश गुप्ता ने बताया कि उन्होंने सोमवार को गणपति बप्पा की स्थापना की थी। सातवें दिन पूर्णाहुति हवन-पूजन के साथ छप्पन भोग का कार्यक्रम आयोजित किया गया। शाम को शोभायात्रा और ढोल-ताशे के साथ बप्पा को विदा किया गया। देर शाम घाट पहुंचकर बप्पा की आरती की गई और फिर विसर्जन कर दिया गया। उन्होंने बताया कि विदाई के समय भक्त गणपति के कानों में अपनी इच्छाएं और कामनाएं बताते हैं और प्रार्थना करते हैं कि वह उन्हें पूरा करें। इसी बीच, सब्जी मंडी के सामने एक डीजे का चक्का टूट गया। इससे सब्जी मंडी से घंटाघर मोड़ तक भारी जाम लग गया। लखनऊ की ओर से आ रहे वाहनों की लंबी कतारें लग गईं, जिससे राहगीरों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। गनीमत रही कि कोई बड़ा हादसा नहीं हुआ।4
- युवा रक्तदान शिविर में युवाओं ने बढ़-चढ़कर किया रक्तदान सुलतानपुर। जिला अस्पताल सुलतानपुर 1जम32से/में रविवार को घर फाउंडेशन की ओर से युवा रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में युवाओं ने उत्साह के साथ रक्तदान कर जरूरतमंद मरीजों की मदद के लिए अपना योगदान दिया। इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक विनीत जायसवाल ने रक्तदान को मानव सेवा का महत्वपूर्ण माध्यम बताया। उन्होंने युवाओं से नियमित रूप से रक्तदान करने और अन्य लोगों को भी इसके लिए प्रेरित करने की अपील की। शिविर का उद्देश्य जरूरतमंद मरीजों के लिए रक्त की उपलब्धता सुनिश्चित करने के साथ समाज में रक्तदान के प्रति जागरूकता बढ़ाना रहा।1
- अंबेडकरनगर में Poster War! अखिलेश-मित्रसेन यादव की तस्वीरों से मचा बवाल | SP ने उठाए सवाल1
- सुअर का आगरा से आये वन्यजीव विशेषज्ञों ने किया पोस्टमार्टम; पहचान को लेकर ग्रामीणों में संशय कोतवाली क्षेत्र के कई गांवों में शुक्रवार शाम से आतंक का पर्याय बने जंगली सूअर को करीब 30 घंटे बाद रविवार को परमानपुर गांव के पास ग्रामीणों ने घेराबंदी कर मार गिराया। इस दौरान सूअर के हमले में छह लोग घायल हुए, जबकि गंभीर रूप से घायल एक वृद्ध की अस्पताल ले जाते समय मौत हो गई। घटना के बाद आसपास के गांवों में दहशत का माहौल बना हुआ है। सूअर के हमले की शुरुआत उमरी गांव से हुई, जहां खेत देखने गए रविंद्र यादव घायल हो गए। इसके बाद उदयपुर निवासी राजेंद्र कुमार, कल्याणपुर के उदयराज पाल और विवेक पाल तथा परसौंहा निवासी कक्षा आठ के छात्र प्रिंस गुप्ता पर हमला हुआ। उदयराज पाल की इलाज के लिए ले जाते समय मौत हो गई। शनिवार शाम परमानपुर में खेत में मवेशी चरा रहे सगे भाई रामचेत उपाध्याय और राममिलन उपाध्याय भी हमले में घायल हो गए। दोनों का उपचार चल रहा है। घटना की गंभीरता को देखते हुए शनिवार सुबह पुलिस और वन विभाग की टीमों ने क्षेत्र में सर्च ऑपरेशन शुरू किया। ग्रामीणों को सतर्क रहने और अनावश्यक रूप से घरों से बाहर नहीं निकलने की अपील की गई। रात में ग्रामीणों ने भी लाठी-डंडों और मशालों के साथ गांवों में पहरा दिया। रविवार सुबह परमानपुर गांव के माइनर के पास ग्रामीणों ने घेराबंदी कर जंगली सूअर को मार गिराया। इसके बाद वन विभाग की निगरानी में उसके शव का पोस्टमार्टम कराया गया। बिरसिंहपुर की पौधशाला में आगरा से आए वाइल्डलाइफ एसओएस के चिकित्सकों डॉ. प्रमोद राजपूत, डॉ. विनीत सिंह और डॉ. श्रेष्ठ पचौरी ने पोस्टमार्टम किया। इस दौरान डीएफओ अमित सिंह, एसडीओ अंजनी कुमार श्रीवास्तव, क्षेत्रीय वन अधिकारी मोहम्मद जायद समेत वन विभाग के कर्मचारी मौजूद रहे। पोस्टमार्टम के बाद जंगली सूअर के अवशेषों को नष्ट कर दिया गया। हालांकि मारे गए सूअर की पहचान को लेकर ग्रामीणों में अभी भी संशय है। घायल रामचेत और राममिलन ने तस्वीर देखकर इसे हमलावर सूअर बताया, जबकि परसौंहा और कल्याणपुर के कुछ ग्रामीण इससे अलग दावा कर रहे हैं। इसको लेकर क्षेत्र में चर्चाओं और अफवाहों का दौर जारी है। वन विभाग की कार्रवाई के बावजूद ग्रामीणों में पूरी तरह भय समाप्त नहीं हुआ है।2
- *पुलिस अधीक्षक सुलतानपुर श्री विनीत जायसवाल के निर्देशन में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के क्रम में थाना अखण्डनगर जनपद सुलतानपुर पुलिस टीम द्वारा मोटरसाइकिल चोरी के अभियोग में वांछित 01 नफर अभियुक्त को चोरी की मोटरसाइकिल के साथ गिरफ्तार किया गया।* के सम्बन्ध में क्षेत्राधिकारी कादीपुर श्री विनय कुमार गौतम द्वारा दी गयी बाइटः- *पुलिस अधीक्षक सुलतानपुर श्री विनीत जायसवाल के निर्देशन में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के क्रम में थाना अखण्डनगर जनपद सुलतानपुर पुलिस टीम द्वारा मोटरसाइकिल चोरी के अभियोग में वांछित 01 नफर अभियुक्त को चोरी की मोटरसाइकिल के साथ गिरफ्तार किया गया।* के सम्बन्ध में क्षेत्राधिकारी कादीपुर श्री विनय कुमार गौतम द्वारा दी गयी बाइटः-1
- अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के क्रम में थाना अखण्डनगर जनपद सुलतानपुर पुलिस टीम द्वारा 01 नफर अभियुक्त को अवैध तमंचा एवं कारतूस के साथ *अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के क्रम में थाना अखण्डनगर जनपद सुलतानपुर पुलिस टीम द्वारा 01 नफर अभियुक्त को अवैध तमंचा एवं कारतूस के साथ गिरफ्तार किया गया।* के सम्बन्ध में क्षेत्राधिकारी कादीपुर श्री विनय कुमार गौतम द्वारा दी गयी बाइटः-1