Shuru
Apke Nagar Ki App…
कौशाम्बी के मंझनपुर थाना क्षेत्र के महुआ खाड़ा गांव में प्रेमिका से मिलने गए 19 वर्षीय युवक शिव प्रसाद की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। इस घटना में युवती भी गंभीर रूप से घायल हो गई है, जिसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इस वारदात के बाद पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है। पुलिस आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार दबिश दे रही है।
पत्रकार दानिश a, h,
कौशाम्बी के मंझनपुर थाना क्षेत्र के महुआ खाड़ा गांव में प्रेमिका से मिलने गए 19 वर्षीय युवक शिव प्रसाद की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। इस घटना में युवती भी गंभीर रूप से घायल हो गई है, जिसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इस वारदात के बाद पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है। पुलिस आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार दबिश दे रही है।
More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
- कौशांबी में पुलिस ने विभिन्न थाना क्षेत्रों से ₹25 लाख की अनुमानित कीमत के 121 मोबाइल फोन बरामद किए हैं।1
- मेरठ में एसएसपी अविनाश पांडेय के थप्पड़ कांड को लेकर मचे बवाल पर ओमप्रकाश राजभर ने अपनी प्रतिक्रिया दी है। इस थप्पड़ कांड मामले में मचे भारी बवाल के बीच अब ओमप्रकाश राजभर ने इस मुद्दे पर अपनी बात रखी है।1
- कौशांबी के टेवा स्थित पीएम श्री जवाहर नवोदय विद्यालय में पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में चल रहे यातायात जागरूकता अभियान के तहत एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में क्षेत्राधिकारी यातायात भैया संतोष कुमार सिंह, यातायात निरीक्षक प्रमोद कुमार राम और उपनिरीक्षक शशिकांत यादव ने छात्र-छात्राओं को हेलमेट व सीट बेल्ट का उपयोग करने, ओवरस्पीड से बचने तथा यातायात नियमों का गंभीरता से पालन करने का महत्व बताया। इस दौरान पुलिस अधिकारियों ने बच्चों को सुरक्षित सड़क उपयोग का संकल्प भी दिलाया। इस मौके पर विद्यालय के प्रधानाचार्य विनोद त्रिपाठी, विद्यालय स्टाफ, यातायात पुलिस कर्मी और बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं मौजूद रहे।1
- कौशाम्बी के कोखराज थाने पर बजरंग दल ने प्रदर्शन किया है। एक मारपीट के मामले में कार्रवाई की मांग को लेकर बजरंग दल ने कोखराज थाने का घेराव किया। प्रदर्शनकारी इस मामले में जल्द से जल्द कार्रवाई करने की मांग कर रहे हैं।1
- कौशाम्बी के कोखराज थाना क्षेत्र के बालकमऊ गांव में रविवार को चार्जर की मरम्मत करते समय करंट लगने से 25 वर्षीय युवक की दर्दनाक मौत हो गई। मृतक की पहचान लवकुश के रूप में हुई है, जो मोतीलाल गौतम का पुत्र था। लवकुश अपने घर पर ही चार्जर ठीक कर रहा था कि इसी दौरान अचानक करंट प्रवाहित होने से उसका हाथ चार्जर से चिपक गया। हादसे के बाद परिजन उसे तत्काल जिला अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने उसका उपचार शुरू किया। हालांकि, हालत बेहद गंभीर होने के कारण डॉक्टर उसकी जान नहीं बचा सके। युवक की मौत की खबर मिलते ही पीड़ित परिवार में कोहराम मच गया और पूरे गांव में शोक का माहौल है। इस दर्दनाक घटना के बाद से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।1
- कौशाम्बी के रिजर्व पुलिस लाइन्स में 12 जुलाई 2026 को आयोजित एक वृहद वृक्षारोपण कार्यक्रम के दौरान पुलिस अधीक्षक सत्यनारायण ने पौधरोपण किया। इस अवसर पर उन्होंने पर्यावरण संरक्षण और हरित भविष्य के प्रति अपनी प्रतिबद्धता व्यक्त की। कार्यक्रम में अपर पुलिस अधीक्षक कौशाम्बी और क्षेत्राधिकारी लाइन्स सहित अन्य पुलिस अधिकारी और कर्मचारी भी उपस्थित रहे। सभी अधिकारियों और कर्मचारियों ने मिलकर वृक्षारोपण किया और जनपद को हरित व स्वच्छ बनाने में अपनी सहभागिता निभाने का संकल्प लिया। कार्यक्रम के दौरान पुलिस अधीक्षक सत्यनारायण ने उपस्थित अधिकारियों और कर्मचारियों से अधिक से अधिक वृक्ष लगाने और उनके संरक्षण का संकल्प लेने का आह्वान किया। उन्होंने संदेश दिया कि वृक्षारोपण केवल एक अभियान नहीं है, बल्कि आने वाली पीढ़ियों के सुरक्षित और स्वच्छ भविष्य के प्रति हमारी सामूहिक जिम्मेदारी है। यह कार्यक्रम "हरित धरती–समृद्ध कल, पर्यावरण संरक्षण हमारा कर्तव्य" की भावना के अनुरूप आयोजित किया गया, जिसका मुख्य उद्देश्य पर्यावरण संरक्षण के प्रति जन-जागरूकता बढ़ाना और लोगों को वृक्षारोपण के लिए प्रेरित करना है।1
- उत्तर प्रदेश के कौशाम्बी जिले के मंझनपुर में भोजन में खस्सी की जगह मुर्गा परोसने को लेकर बारातियों और शरातियों के बीच जमकर खूनी मारपीट हो गई। खाने के इस विवाद ने इतना बड़ा रूप ले लिया कि दोनों पक्षों के बीच खूनी संघर्ष हो गया और अंततः बारात को बिना दुल्हन के ही वापस लौटना पड़ा।1