logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

छत्तीसगढ़ के महासमुंद जिले की बसना पुलिस ने अंतरराज्यीय गांजा तस्करों के एक बड़े नेटवर्क के मास्टरमाइंड और पायलट अशोक सिंह को मध्य प्रदेश के सतना से गिरफ्तार कर लिया है। जिले में अवैध मादक पदार्थों के खिलाफ 'जीरो टॉलरेंस' नीति के तहत चलाई जा रही 'इंड टू इंड इन्वेस्टिगेशन' और 'फाइनेंशियल इन्वेस्टिगेशन' के बाद पुलिस को यह बड़ी कामयाबी मिली है। इस पूरे मामले का खुलासा बीते 10 मई 2026 को हुआ था, जब बसना पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर पदमपुर (उड़ीसा) से बसना की ओर आ रही 5 मोटरसाइकिलों को घेराबंदी कर पकड़ा था। तस्करों ने पुलिस को चकमा देने के लिए अपनी बाइकों की पिछली सीट पर लोहे का एक विशेष जाला (कम्पार्टमेंट) बनवाया हुआ था, जिसमें 215 किलो गांजा छिपाया गया था। इसके ऊपर फेरी के कपड़े बांधकर वे खुद को फेरीवाले (स्ट्रीट वेंडर्स) दिखा रहे थे। मौके से उड़ीसा के बालिगुड़ा से लाया जा रहा करोड़ों रुपये का गांजा जब्त कर 5 तस्करों को गिरफ्तार किया गया था। पकड़े गए आरोपियों के बयानों, सीडीआर और मोबाइल डेटा व बैंक डिटेल्स की गहन जांच से स्पष्ट हुआ कि इस पूरे गैंग का संचालन अशोक सिंह कर रहा था। वह मुख्य सप्लायर किशन के साथ मिलकर मोबाइल के जरिए इस अवैध खेप की पायलेटिंग कर रहा था। साथ ही, उसने बालिगुडा (उड़ीसा) के गांजा तस्करों को एडवांस पेमेंट और वित्तीय लेनदेन करने के लिए अपनी पत्नी पूजा के बैंक खाते का इस्तेमाल किया था। इस इनपुट के आधार पर बसना पुलिस की विशेष टीम ने मध्य प्रदेश के सतना (कोतवाली थाना क्षेत्र) से मोबाइल लोकेशन और तकनीकी इनपुट्स की मदद से मुख्य आरोपी अशोक सिंह को दबोच लिया। आरोपी ने पूछताछ में अपना जुर्म कबूल कर लिया है। पुलिस ने सतना न्यायालय से आरोपी का 13-07-2026 तक का ट्रांजिट रिमांड हासिल किया है और विधिक कार्यवाही करते हुए उसे न्यायिक रिमांड के लिए न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है।

11 hrs ago
user_Kishor Kar Journalist
Kishor Kar Journalist
Media and information sciences faculty Saraipali, Mahasamund•
11 hrs ago

छत्तीसगढ़ के महासमुंद जिले की बसना पुलिस ने अंतरराज्यीय गांजा तस्करों के एक बड़े नेटवर्क के मास्टरमाइंड और पायलट अशोक सिंह को मध्य प्रदेश के सतना से गिरफ्तार कर लिया है। जिले में अवैध मादक पदार्थों के खिलाफ 'जीरो टॉलरेंस' नीति के तहत चलाई जा रही 'इंड टू इंड इन्वेस्टिगेशन' और 'फाइनेंशियल इन्वेस्टिगेशन' के बाद पुलिस को यह बड़ी कामयाबी मिली है। इस पूरे मामले का खुलासा बीते 10 मई 2026 को हुआ था, जब बसना पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर पदमपुर (उड़ीसा) से बसना की ओर आ रही 5 मोटरसाइकिलों को घेराबंदी कर पकड़ा था। तस्करों ने पुलिस को चकमा देने के लिए अपनी बाइकों की पिछली सीट पर लोहे का एक विशेष जाला (कम्पार्टमेंट) बनवाया हुआ था, जिसमें 215 किलो गांजा छिपाया गया था। इसके ऊपर फेरी के कपड़े बांधकर वे खुद को फेरीवाले (स्ट्रीट वेंडर्स) दिखा रहे थे। मौके से उड़ीसा के बालिगुड़ा से लाया जा रहा करोड़ों रुपये का गांजा जब्त कर

c21cd5cc-3223-4dbf-b9e5-53717a767e4a

5 तस्करों को गिरफ्तार किया गया था। पकड़े गए आरोपियों के बयानों, सीडीआर और मोबाइल डेटा व बैंक डिटेल्स की गहन जांच से स्पष्ट हुआ कि इस पूरे गैंग का संचालन अशोक सिंह कर रहा था। वह मुख्य सप्लायर किशन के साथ मिलकर मोबाइल के जरिए इस अवैध खेप की पायलेटिंग कर रहा था। साथ ही, उसने बालिगुडा (उड़ीसा) के गांजा तस्करों को एडवांस पेमेंट और वित्तीय लेनदेन करने के लिए अपनी पत्नी पूजा के बैंक खाते का इस्तेमाल किया था। इस इनपुट के आधार पर बसना पुलिस की विशेष टीम ने मध्य प्रदेश के सतना (कोतवाली थाना क्षेत्र) से मोबाइल लोकेशन और तकनीकी इनपुट्स की मदद से मुख्य आरोपी अशोक सिंह को दबोच लिया। आरोपी ने पूछताछ में अपना जुर्म कबूल कर लिया है। पुलिस ने सतना न्यायालय से आरोपी का 13-07-2026 तक का ट्रांजिट रिमांड हासिल किया है और विधिक कार्यवाही करते हुए उसे न्यायिक रिमांड के लिए न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है।

More news from छत्तीसगढ़ and nearby areas
  • छत्तीसगढ़ के रायगढ़ में अवैध शराब के खिलाफ महिलाओं ने मोर्चा खोल दिया है। इस मामले को लेकर ग्रामीणों ने पुलिस पर इस अवैध धंधे के प्रति उदासीनता बरतने का सीधा आरोप लगाया है।
    1
    छत्तीसगढ़ के रायगढ़ में अवैध शराब के खिलाफ महिलाओं ने मोर्चा खोल दिया है। इस मामले को लेकर ग्रामीणों ने पुलिस पर इस अवैध धंधे के प्रति उदासीनता बरतने का सीधा आरोप लगाया है।
    user_Raigarh Chhattisgarh
    Raigarh Chhattisgarh
    रायगढ़, रायगढ़, छत्तीसगढ़•
    8 hrs ago
  • रायगढ़ में कारखाना अधिनियम के उल्लंघन के मामले में बड़ी कार्रवाई की गई है। यहाँ के चार उद्योगों को नियमों के उल्लंघन का दोषी करार दिया गया है, जिसके बाद श्रम न्यायालय ने इन पर 8 लाख रुपये का जुर्माना लगाया है।
    1
    रायगढ़ में कारखाना अधिनियम के उल्लंघन के मामले में बड़ी कार्रवाई की गई है। यहाँ के चार उद्योगों को नियमों के उल्लंघन का दोषी करार दिया गया है, जिसके बाद श्रम न्यायालय ने इन पर 8 लाख रुपये का जुर्माना लगाया है।
    user_Raigarh Chhattisgarh
    Raigarh Chhattisgarh
    रायगढ़, रायगढ़, छत्तीसगढ़•
    8 hrs ago
  • छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले के दीपका में राज्य का पहला रैप शो आयोजित किया गया है। इस कार्यक्रम के साथ ही दीपका में छत्तीसगढ़ के पहले रैप शो का आयोजन संपन्न हुआ।
    1
    छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले के दीपका में राज्य का पहला रैप शो आयोजित किया गया है। इस कार्यक्रम के साथ ही दीपका में छत्तीसगढ़ के पहले रैप शो का आयोजन संपन्न हुआ।
    user_SK Kashyapपत्रकार रींवापार
    SK Kashyapपत्रकार रींवापार
    Farmer बारपाली, कोरबा, छत्तीसगढ़•
    19 hrs ago
  • कोरबा में गंदे पानी की सप्लाई से लोग बेहद परेशान हैं। इस समस्या को लेकर महिलाओं ने सिविल ऑफिस पहुंचकर अपना कड़ा आक्रोश जताया है। दूषित पानी की आपूर्ति से नाराज महिलाओं ने साफ चेतावनी दी है कि यदि इस समस्या का जल्द समाधान नहीं किया गया, तो वे आंदोलन करने के लिए बाध्य होंगी।
    1
    कोरबा में गंदे पानी की सप्लाई से लोग बेहद परेशान हैं। इस समस्या को लेकर महिलाओं ने सिविल ऑफिस पहुंचकर अपना कड़ा आक्रोश जताया है। दूषित पानी की आपूर्ति से नाराज महिलाओं ने साफ चेतावनी दी है कि यदि इस समस्या का जल्द समाधान नहीं किया गया, तो वे आंदोलन करने के लिए बाध्य होंगी।
    user_Durgesh maravi
    Durgesh maravi
    कोरबा, कोरबा, छत्तीसगढ़•
    16 hrs ago
  • छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में वेयरहाउस रोड पर हुए हादसे का सीसीटीवी (CCTV) फुटेज सामने आया है। इस हादसे के दौरान कार एक स्कूल बस से भी टकराई थी।
    1
    छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में वेयरहाउस रोड पर हुए हादसे का सीसीटीवी (CCTV) फुटेज सामने आया है। इस हादसे के दौरान कार एक स्कूल बस से भी टकराई थी।
    user_Bhupendra Dewangan
    Bhupendra Dewangan
    Local News Reporter चंपा, जांजगीर-चांपा, छत्तीसगढ़•
    14 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.