मजदूर दिवस के पावन अवसर पर "गरीब जनता मजदूर यूनियन, उत्तर प्रदेश" के तत्वावधान में एक भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया. इस कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रदेश अध्यक्ष बृजेश पाठक ने की. इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में राष्ट्रीय प्रवक्ता अजय मिश्रा उपस्थित रहे. साथ ही कार्यक्रम में संरक्षक ओम प्रकाश बाबा, वरिष्ठ सलाहकार कृष्ण मुरारी पाठक एवं लीगल एडवाइजर आदर्श कुमार पाण्डेय की गरिमामयी उपस्थिति रही. कार्यक्रम को संबोधित करते हुए प्रदेश अध्यक्ष बृजेश पाठक ने कहा कि मजदूर देश की रीढ़ हैं. उनके बिना किसी भी राष्ट्र का विकास संभव नहीं है. उन्होंने मजदूरों के अधिकार, सम्मान और सुरक्षा पर जोर देते हुए कहा कि मजदूरों को उनका उचित मेहनताना, सामाजिक सुरक्षा और सम्मान मिलना ही सच्चा मजदूर दिवस मनाने का उद्देश्य है. मुख्य अतिथि अजय मिश्रा ने अपने संबोधन में कहा कि मजदूरों के संघर्ष और त्याग को कभी भुलाया नहीं जा सकता. उन्होंने सभी मजदूरों से संगठित रहने और अपने अधिकारों के प्रति जागरूक रहने का आह्वान किया. संरक्षक ओम प्रकाश बाबा ने मजदूरों को एकजुट रहने का संदेश दिया, उन्होंने कहा कि धर्म व जाति से ऊपर उठकर मानवता की सेवा करते हुए अपने हक व अधिकार के लिए लड़ाई लड़े वहीं वरिष्ठ सलाहकार कृष्ण मुरारी पाठक ने मजदूरों के कानूनी अधिकारों पर प्रकाश डाला. लीगल एडवाइजर आदर्श कुमार पाण्डेय ने बताया कि किसी भी प्रकार के शोषण के खिलाफ मजदूरों को कानून का सहारा लेना चाहिए. कार्यक्रम में उपस्थित सभी सदस्यों ने मजदूरों के सम्मान और अधिकारों की रक्षा के लिए मिलकर कार्य करने का संकल्प लिया. अंत में सभी मजदूर साथियों को मजदूर दिवस की शुभकामनाएं दी गईं और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की गई. गरीब जनता मजदूर यूनियन उत्तर प्रदेश
मजदूर दिवस के पावन अवसर पर "गरीब जनता मजदूर यूनियन, उत्तर प्रदेश" के तत्वावधान में एक भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया. इस कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रदेश अध्यक्ष बृजेश पाठक ने की. इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में राष्ट्रीय प्रवक्ता अजय मिश्रा उपस्थित रहे. साथ ही कार्यक्रम में संरक्षक ओम प्रकाश बाबा, वरिष्ठ सलाहकार कृष्ण मुरारी पाठक एवं लीगल एडवाइजर आदर्श कुमार पाण्डेय की गरिमामयी उपस्थिति रही. कार्यक्रम को
संबोधित करते हुए प्रदेश अध्यक्ष बृजेश पाठक ने कहा कि मजदूर देश की रीढ़ हैं. उनके बिना किसी भी राष्ट्र का विकास संभव नहीं है. उन्होंने मजदूरों के अधिकार, सम्मान और सुरक्षा पर जोर देते हुए कहा कि मजदूरों को उनका उचित मेहनताना, सामाजिक सुरक्षा और सम्मान मिलना ही सच्चा मजदूर दिवस मनाने का उद्देश्य है. मुख्य अतिथि अजय मिश्रा ने अपने संबोधन में कहा कि मजदूरों के संघर्ष और
त्याग को कभी भुलाया नहीं जा सकता. उन्होंने सभी मजदूरों से संगठित रहने और अपने अधिकारों के प्रति जागरूक रहने का आह्वान किया. संरक्षक ओम प्रकाश बाबा ने मजदूरों को एकजुट रहने का संदेश दिया, उन्होंने कहा कि धर्म व जाति से ऊपर उठकर मानवता की सेवा करते हुए अपने हक व अधिकार के लिए लड़ाई लड़े वहीं वरिष्ठ सलाहकार कृष्ण मुरारी पाठक ने मजदूरों के कानूनी अधिकारों पर प्रकाश
डाला. लीगल एडवाइजर आदर्श कुमार पाण्डेय ने बताया कि किसी भी प्रकार के शोषण के खिलाफ मजदूरों को कानून का सहारा लेना चाहिए. कार्यक्रम में उपस्थित सभी सदस्यों ने मजदूरों के सम्मान और अधिकारों की रक्षा के लिए मिलकर कार्य करने का संकल्प लिया. अंत में सभी मजदूर साथियों को मजदूर दिवस की शुभकामनाएं दी गईं और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की गई. गरीब जनता मजदूर यूनियन उत्तर प्रदेश
- गोरखपुर में स्मार्ट प्रीपेड बिजली मीटर के विरोध में सपा का प्रदर्शन, राज्यपाल को सौंपा ज्ञापन1
- देश के अलग-अलग राज्यों के जिलों और तहसीलों के स्तर पर गौ भक्तों ने गाय हत्या रोकने तथा इस राष्ट्र माता घोषित करने के लिए शुरु किया है जगह-जगह अभियान।1
- मुस्तफा मार्केट में मची सनसनी, 23 वर्षीय रानी साहिबा की संदिग्ध मौत से इलाके में हड़कंप। पार्लर का दरवाजा तोड़कर अंदर घुसे परिजन, सीढ़ियों के पास लटकती मिली लाश। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा, रिपोर्ट के बाद साफ होगी मौत की गुत्थी। संतकबीरनगर (खलीलाबाद): जनपद के व्यस्ततम व्यापारिक केंद्र मुस्तफा मार्केट में गुरुवार शाम उस वक्त कोहराम मच गया, जब एक 23 वर्षीय युवती का शव उसके अपने ही ब्यूटी पार्लर में संदिग्ध परिस्थितियों में फंदे से लटकता पाया गया। मृतका की पहचान रानी साहिबा के रूप में हुई है, जो बरदहिया बाजार स्थित मुस्तफा मार्केट में 'एंजल ब्यूटी पार्लर' चलाती थीं। घटना का विवरण: परिजनों के अनुसार, रानी साहिबा प्रतिदिन की तरह सुबह 10 बजे अपने काम पर गई थीं। देर शाम करीब 7:30 बजे तक जब उनका मोबाइल फोन नहीं उठा, तो परिवार वाले अनहोनी की आशंका में पार्लर पहुंचे। वहां पार्लर का दरवाजा अंदर से बंद मिला। काफी आवाज देने के बाद भी जब कोई प्रतिक्रिया नहीं हुई, तो दरवाजा तोड़ा गया। अंदर तीसरी मंजिल की सीढ़ियों के पास रानी का शव फंदे से लटका देख परिजनों के होश उड़ गए। अस्पताल में मृत घोषित: परिजन आनन-फानन में उन्हें जिला अस्पताल ले गए, लेकिन वहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। अस्पताल परिसर में परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। परिजनों ने जताई हत्या की आशंका: मृतका के परिवार ने इस मामले में हत्या की आशंका जाहिर की है। उनका कहना है कि मामला आत्महत्या का नहीं बल्कि साजिश का हिस्सा हो सकता है। परिजनों ने पुलिस प्रशासन से मामले की निष्पक्ष जांच और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। पुलिस की कार्रवाई: सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का मुआयना किया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि: "शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। फिलहाल मामले की गहनता से छानबीन की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही स्पष्ट हो पाएगा कि यह आत्महत्या है या हत्या। सभी तकनीकी और साक्ष्यों के आधार पर जांच जारी है।"2
- *थाना कोतवाली खलीलाबाद अन्तर्गत एक महिला द्वारा फांसी लगाकर आत्महत्या कर लेने व पुलिस द्वारा कृत कार्यवाही के सम्बन्ध में अपर पुलिस अधीक्षक संतकबीरनगर द्वारा दी गयी जानकारी1
- Post by Vipin Rai Journalist1
- संत कबीर नगर। जनपद में पूर्व सांसद स्वर्गीय सुरेंद्र यादव की 5वीं पुण्यतिथि के अवसर पर विभिन्न स्थानों पर श्रद्धांजलि कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। इसी क्रम में वार्ड नंबर 17 से जिला पंचायत सदस्य प्रत्याशी रमेश चंद्र यादव ने उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर भावभीनी श्रद्धांजलि दी। इस अवसर पर रमेश चंद्र यादव ने कहा कि स्व. सुरेंद्र यादव का पूरा जीवन समाज सेवा और जनहित के कार्यों के लिए समर्पित रहा। उन्होंने अपने संघर्ष, कर्मठता और नेतृत्व क्षमता के बल पर क्षेत्र की जनता के दिलों में विशेष स्थान बनाया। उनका जीवन हम सभी के लिए प्रेरणास्रोत है और आने वाली पीढ़ियों को भी उनसे सीख लेनी चाहिए। उन्होंने आगे कहा कि स्व. सुरेंद्र यादव ने हमेशा गरीब, किसान और जरूरतमंदों की आवाज को बुलंद किया और उनके अधिकारों के लिए निरंतर संघर्ष करते रहे। आज उनकी कमी समाज और क्षेत्र को गहराई से महसूस होती है, लेकिन उनके आदर्श और विचार हमेशा जीवित रहेंगे। कार्यक्रम के दौरान उपस्थित लोगों ने भी स्व. सुरेंद्र यादव को श्रद्धा-सुमन अर्पित करते हुए उनके बताए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया। माहौल भावुक रहा और सभी ने एक स्वर में उन्हें याद करते हुए उनकी आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की।1
- गोरखपुर में स्मार्ट प्रीपेड बिजली मीटर के विरोध में सपा का प्रदर्शन, राज्यपाल को सौंपा ज्ञापन1
- संत कबीर नगर। पूर्व सांसद स्वर्गीय सुरेंद्र यादव की 5वीं पुण्यतिथि के अवसर पर विभिन्न स्थानों पर श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित किए गए। इस दौरान जिला उपाध्यक्ष के.डी. यादव ने स्व. यादव के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें विनम्र श्रद्धांजलि दी और उनके योगदान को स्मरण किया। के.डी. यादव ने अपने वक्तव्य में कहा कि स्वर्गीय सुरेंद्र यादव का जीवन संघर्ष, सेवा और समर्पण का प्रतीक रहा है। उन्होंने अपने राजनीतिक जीवन में सदैव जनहित को सर्वोपरि रखा और क्षेत्र के विकास के लिए निरंतर कार्य किया। उनके विचार और आदर्श आज भी समाज को नई दिशा देने का कार्य कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि स्व. यादव ने गरीब, शोषित और वंचित वर्गों की आवाज बनकर उनके अधिकारों के लिए संघर्ष किया। यही कारण है कि आज भी लोग उन्हें सम्मान और आदर के साथ याद करते हैं। उनका व्यक्तित्व सरल, सहज और जनसामान्य के प्रति समर्पित था, जो हर किसी को प्रभावित करता था। श्रद्धांजलि कार्यक्रम में उपस्थित अन्य लोगों ने भी स्व. सुरेंद्र यादव के व्यक्तित्व एवं कृतित्व पर प्रकाश डालते हुए उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। कार्यक्रम का समापन दो मिनट का मौन रखकर किया गया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिक एवं समर्थक उपस्थित रहे, जिन्होंने स्व. सुरेंद्र यादव के आदर्शों पर चलने का संकल्प लिया।1
- Post by Kamalakant tiwari1