logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

150 साल पुराना राष्ट्रभाव फिर गूंजा, SSB जवानों और स्कूली बच्चों ने साथ गाया वंदे मातरम् वंदे मातरम् के 150 वर्ष पूरे होने के अवसर पर आज देशभर में ‘नमामि भारतम्’ कार्यक्रम के तहत राष्ट्रगीत वंदे मातरम् का सामूहिक गायन किया गया। इसी क्रम में नरकटियागंज स्थित 44वीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल के वाहिनी परिसर में भी ‘नमामि भारतम्’ कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का नेतृत्व कार्यवाहक कमांडेंट श्री गोविन्द कुमार ठाकुर ने किया। कार्यक्रम का शुभारंभ कार्यवाहक कमांडेंट श्री गोविन्द कुमार ठाकुर, भाजपा जिला अध्यक्ष श्री प्रदीप दुबे और उपस्थित शिक्षक द्वारा संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया। इसके बाद गोदावरी देवी रामचन्द्र प्रसाद सरस्वती विद्या मंदिर, नरकटियागंज के छात्र-छात्राओं और उपस्थित SSB बलकार्मिकों ने एक साथ राष्ट्रगीत वंदे मातरम् का सामूहिक गायन किया। इस दौरान पूरा परिसर राष्ट्रभक्ति के स्वर से गूंज उठा। कार्यवाहक कमांडेंट श्री गोविन्द कुमार ठाकुर ने कहा कि वंदे मातरम् का अनंत राष्ट्र-प्रेम ‘राष्ट्र प्रथम’ की भावना और सामूहिक संकल्प के साथ नए भारत के निर्माण के लिए प्रेरित करता है। उन्होंने कहा कि वंदे मातरम् के 150 वर्ष पूरे होने का यह अवसर महज एक आयोजन नहीं, बल्कि राष्ट्रभावना को जन-जन तक पहुंचाने का एक व्यापक अभियान है। एक साथ वंदे मातरम् का उद्घोष देश की एकता, अखंडता और मातृभूमि के प्रति समर्पण का संदेश देता है। इस अवसर पर 150वीं वर्षगांठ को राष्ट्रव्यापी जन-उत्सव के रूप में मनाया गया और देश की गौरवशाली विरासत को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प लिया गया। कार्यक्रम में श्री ज्ञानेन्द्र कुमार, उप कमांडेंट 44वीं वाहिनी, श्री सशिन शर्मा, उप कमांडेंट, श्री कुंदन जायसवाल, सहायक कमांडेंट, चिकित्सा अधिकारी, श्री विनोद कुमार दुबे, उप प्रधानाचार्य, अधीनस्थ अधिकारीगण एवं बड़ी संख्या में बलकार्मिक मौजूद रहे। वंदे मातरम् के सामूहिक गायन के साथ नरकटियागंज में राष्ट्रभक्ति और एकता का संदेश गूंजा।

11 hrs ago
user_S9 Bihar
S9 Bihar
News Anchor बेतिया, पश्चिम चंपारण, बिहार•
11 hrs ago

150 साल पुराना राष्ट्रभाव फिर गूंजा, SSB जवानों और स्कूली बच्चों ने साथ गाया वंदे मातरम् वंदे मातरम् के 150 वर्ष पूरे होने के अवसर पर आज देशभर में ‘नमामि भारतम्’ कार्यक्रम के तहत राष्ट्रगीत वंदे मातरम् का सामूहिक गायन किया गया। इसी क्रम में नरकटियागंज स्थित 44वीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल के वाहिनी परिसर में भी ‘नमामि भारतम्’ कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का नेतृत्व कार्यवाहक कमांडेंट श्री गोविन्द कुमार ठाकुर ने किया। कार्यक्रम का शुभारंभ कार्यवाहक कमांडेंट श्री गोविन्द कुमार ठाकुर, भाजपा जिला अध्यक्ष श्री प्रदीप दुबे और उपस्थित शिक्षक द्वारा संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया। इसके बाद गोदावरी देवी रामचन्द्र प्रसाद सरस्वती विद्या मंदिर, नरकटियागंज के छात्र-छात्राओं और उपस्थित SSB बलकार्मिकों ने एक साथ राष्ट्रगीत वंदे मातरम् का सामूहिक गायन किया। इस दौरान पूरा परिसर राष्ट्रभक्ति के स्वर से गूंज उठा। कार्यवाहक कमांडेंट श्री गोविन्द कुमार ठाकुर ने कहा कि वंदे मातरम् का अनंत राष्ट्र-प्रेम ‘राष्ट्र प्रथम’ की भावना और सामूहिक संकल्प के साथ नए भारत के निर्माण के लिए प्रेरित करता है। उन्होंने कहा कि वंदे मातरम् के 150 वर्ष पूरे होने का यह अवसर महज एक आयोजन नहीं, बल्कि राष्ट्रभावना को जन-जन तक पहुंचाने का एक व्यापक अभियान है। एक साथ वंदे मातरम् का उद्घोष देश की एकता, अखंडता और मातृभूमि के प्रति समर्पण का संदेश देता है। इस अवसर पर 150वीं वर्षगांठ को राष्ट्रव्यापी जन-उत्सव के रूप में मनाया गया और देश की गौरवशाली विरासत को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प लिया गया। कार्यक्रम में श्री ज्ञानेन्द्र कुमार, उप कमांडेंट 44वीं वाहिनी, श्री सशिन शर्मा, उप कमांडेंट, श्री कुंदन जायसवाल, सहायक कमांडेंट, चिकित्सा अधिकारी, श्री विनोद कुमार दुबे, उप प्रधानाचार्य, अधीनस्थ अधिकारीगण एवं बड़ी संख्या में बलकार्मिक मौजूद रहे। वंदे मातरम् के सामूहिक गायन के साथ नरकटियागंज में राष्ट्रभक्ति और एकता का संदेश गूंजा।

More news from बिहार and nearby areas
  • बेतिया में चुनाव आयोग के खिलाफ राजद का हल्लाबोल, CEC ज्ञानेश कुमार का फूंका पुतला राष्ट्रीय जनता दल ने चुनाव आयोग की कार्यप्रणाली के खिलाफ जोरदार विरोध प्रदर्शन किया। बेतिया कलेक्ट्रेट के बाहर राजद कार्यकर्ताओं ने जमकर नारेबाजी की और मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार का पुतला दहन कर अपना विरोध दर्ज कराया। प्रदर्शन का नेतृत्व राजद जिलाध्यक्ष साहब हुसैन और जिला प्रवक्ता प्रभु यादव ने किया। पार्टी नेताओं का कहना है कि यह प्रदर्शन राष्ट्रीय अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव के निर्देश और कार्यकारी अध्यक्ष तेजस्वी यादव के परामर्श के बाद किया गया। प्रदर्शन के दौरान राजद नेताओं ने चुनावी प्रक्रिया में कथित अनियमितताओं को लेकर चुनाव आयोग पर सवाल उठाए। राजद जिला प्रवक्ता प्रभु यादव ने आरोप लगाया कि चुनावी प्रक्रिया में भाजपा को अनुचित लाभ पहुंचाया गया और कथित तौर पर वोटों की चोरी हुई। उन्होंने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार से इस्तीफे की मांग करते हुए कहा कि बिहार और पश्चिम बंगाल के चुनावों को लेकर पार्टी ने गंभीर सवाल उठाए हैं। राजद नेता का आरोप है कि चुनाव आयोग की भूमिका से भाजपा को फायदा पहुंचा और बिहार में भाजपा के नेतृत्व वाली सरकार बनी। प्रभु यादव ने कहा कि जिस तरह से कथित तौर पर वोटों की चोरी हुई है, उसमें मुख्य चुनाव आयुक्त को इस्तीफा दे देना चाहिए। उन्होंने बिहार और बंगाल में चुनावी प्रक्रिया को लेकर भी सवाल उठाए और इसी के विरोध में पुतला दहन किए जाने की बात कही। वहीं, राजद नेता तेजस्वी यादव भी बिहार और पश्चिम बंगाल के चुनावों को लेकर चुनाव आयोग पर गंभीर आरोप लगाते रहे हैं और दोबारा चुनाव कराने की मांग कर चुके हैं। हालांकि, चुनाव आयोग के खिलाफ लगाए गए ये आरोप राजद की ओर से हैं। चुनाव आयोग ने चुनावी प्रक्रिया और अपने फैसलों को लेकर अपनी संवैधानिक प्रक्रिया का बचाव किया है। फिलहाल बेतिया में राजद के इस प्रदर्शन ने चुनाव आयोग और चुनावी प्रक्रिया को लेकर सियासी बहस को एक बार फिर तेज कर दिया है। राजद ने कथित अनियमितताओं की जांच और मुख्य चुनाव आयुक्त के इस्तीफे की मांग को लेकर अपना विरोध दर्ज कराया है।
    1
    बेतिया में चुनाव आयोग के खिलाफ राजद का हल्लाबोल, CEC ज्ञानेश कुमार का फूंका पुतला
राष्ट्रीय जनता दल ने चुनाव आयोग की कार्यप्रणाली के खिलाफ जोरदार विरोध प्रदर्शन किया। बेतिया कलेक्ट्रेट के बाहर राजद कार्यकर्ताओं ने जमकर नारेबाजी की और मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार का पुतला दहन कर अपना विरोध दर्ज कराया।
प्रदर्शन का नेतृत्व राजद जिलाध्यक्ष साहब हुसैन और जिला प्रवक्ता प्रभु यादव ने किया। पार्टी नेताओं का कहना है कि यह प्रदर्शन राष्ट्रीय अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव के निर्देश और कार्यकारी अध्यक्ष तेजस्वी यादव के परामर्श के बाद किया गया।
प्रदर्शन के दौरान राजद नेताओं ने चुनावी प्रक्रिया में कथित अनियमितताओं को लेकर चुनाव आयोग पर सवाल उठाए। राजद जिला प्रवक्ता प्रभु यादव ने आरोप लगाया कि चुनावी प्रक्रिया में भाजपा को अनुचित लाभ पहुंचाया गया और कथित तौर पर वोटों की चोरी हुई।
उन्होंने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार से इस्तीफे की मांग करते हुए कहा कि बिहार और पश्चिम बंगाल के चुनावों को लेकर पार्टी ने गंभीर सवाल उठाए हैं। राजद नेता का आरोप है कि चुनाव आयोग की भूमिका से भाजपा को फायदा पहुंचा और बिहार में भाजपा के नेतृत्व वाली सरकार बनी।
प्रभु यादव ने कहा कि जिस तरह से कथित तौर पर वोटों की चोरी हुई है, उसमें मुख्य चुनाव आयुक्त को इस्तीफा दे देना चाहिए। उन्होंने बिहार और बंगाल में चुनावी प्रक्रिया को लेकर भी सवाल उठाए और इसी के विरोध में पुतला दहन किए जाने की बात कही।
वहीं, राजद नेता तेजस्वी यादव भी बिहार और पश्चिम बंगाल के चुनावों को लेकर चुनाव आयोग पर गंभीर आरोप लगाते रहे हैं और दोबारा चुनाव कराने की मांग कर चुके हैं।
हालांकि, चुनाव आयोग के खिलाफ लगाए गए ये आरोप राजद की ओर से हैं। चुनाव आयोग ने चुनावी प्रक्रिया और अपने फैसलों को लेकर अपनी संवैधानिक प्रक्रिया का बचाव किया है।
फिलहाल बेतिया में राजद के इस प्रदर्शन ने चुनाव आयोग और चुनावी प्रक्रिया को लेकर सियासी बहस को एक बार फिर तेज कर दिया है। राजद ने कथित अनियमितताओं की जांच और मुख्य चुनाव आयुक्त के इस्तीफे की मांग को लेकर अपना विरोध दर्ज कराया है।
    user_S9 Bihar
    S9 Bihar
    News Anchor बेतिया, पश्चिम चंपारण, बिहार•
    12 hrs ago
  • वार्ड नंबर 2 में ईट सोलिंग कार्य की गुणवत्ता पर उठे सवाल,। जांच की मांग ।। मामला माधोपुर पंचायत का। ग्राम पंचायत राज माधोपुर निवासी युगल किशोर सिंह ने प्रखंड विकास पदाधिकारी को आवेदन देकर वार्ड नंबर-2 में कराए जा रहे ईंट सोलिंग कार्य में कथित अनियमितता की जांच कराने की मांग की है। आवेदन में उन्होंने आरोप लगाया है कि पंचायत समिति सदस्य विकास कुमार शर्मा द्वारा कराया जा रहा कार्य मानक के अनुरूप नहीं है। युगल किशोर सिंह का कहना है कि कार्यस्थल पर योजना से संबंधित कोई बोर्ड अथवा निधि एवं राशि का शिलापट्ट नहीं लगाया गया है। इससे ग्रामीणों को यह जानकारी नहीं मिल पा रही है कि कार्य किस योजना या निधि से कराया जा रहा है और इसकी स्वीकृत राशि कितनी है। उन्होंने पूरे मामले की जांच कर आवश्यक कार्रवाई करने की मांग की है। आवेदन में यह भी आरोप लगाया गया है कि कार्य के संबंध में पूछताछ करने पर पंचायत समिति सदस्य द्वारा अपने ऊंचे पदाधिकारियों एवं मंत्रीगण तक पहुंच होने की बात कहते हुए ग्रामीणों को कथित रूप से धमकाया जाता है। साथ ही फेसबुक के माध्यम से भी धमकी देने तथा ग्रामीणों को मुकदमे में फंसाने का प्रयास करने का आरोप लगाया गया है। वहीं, आरोपित पंचायत समिति सदस्य विकास कुमार शर्मा ने सभी आरोपों को निराधार एवं बेबुनियाद बताया है। उन्होंने कहा कि फिलहाल विकास कार्य बंद है। समिति सदस्य विकास कुमार शर्मा ने आवेदक युगल किशोर सिंह पर रंगदारी मांगने तथा जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है। मामले को लेकर ग्रामीणों ने प्रशासन से निष्पक्ष जांच कर वास्तविक स्थिति स्पष्ट करने की मांग की है। इस संदर्भ में प्रखंड विकास पदाधिकारी डॉ राजीव रंजन कुमार ने बताया कि मामले की जांच कर कर उचित कार्रवाई की जाएगी।
    4
    वार्ड नंबर 2 में ईट सोलिंग कार्य की गुणवत्ता पर उठे सवाल,।
 जांच की मांग ।।

मामला माधोपुर पंचायत का। 
ग्राम पंचायत राज माधोपुर निवासी युगल किशोर सिंह ने प्रखंड विकास पदाधिकारी को आवेदन देकर वार्ड नंबर-2 में कराए जा रहे ईंट सोलिंग कार्य में कथित अनियमितता की जांच कराने की मांग की है। आवेदन में उन्होंने आरोप लगाया है कि पंचायत समिति सदस्य विकास कुमार शर्मा द्वारा कराया जा रहा कार्य मानक के अनुरूप नहीं है।
युगल किशोर सिंह का कहना है कि कार्यस्थल पर योजना से संबंधित कोई बोर्ड अथवा निधि एवं राशि का शिलापट्ट नहीं लगाया गया है। इससे ग्रामीणों को यह जानकारी नहीं मिल पा रही है कि कार्य किस योजना या निधि से कराया जा रहा है और इसकी स्वीकृत राशि कितनी है। उन्होंने पूरे मामले की जांच कर आवश्यक कार्रवाई करने की मांग की है।
आवेदन में यह भी आरोप लगाया गया है कि कार्य के संबंध में पूछताछ करने पर पंचायत समिति सदस्य द्वारा अपने ऊंचे पदाधिकारियों एवं मंत्रीगण तक पहुंच होने की बात कहते हुए ग्रामीणों को कथित रूप से धमकाया जाता है। साथ ही फेसबुक के माध्यम से भी धमकी देने तथा ग्रामीणों को मुकदमे में फंसाने का प्रयास करने का आरोप लगाया गया है।
वहीं, आरोपित पंचायत समिति सदस्य विकास कुमार शर्मा ने सभी आरोपों को निराधार एवं बेबुनियाद बताया है। उन्होंने कहा कि फिलहाल विकास कार्य बंद है। समिति सदस्य विकास कुमार शर्मा ने आवेदक युगल किशोर सिंह पर रंगदारी मांगने तथा जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है।
मामले को लेकर ग्रामीणों ने प्रशासन से निष्पक्ष जांच कर वास्तविक स्थिति स्पष्ट करने की मांग की है।
इस संदर्भ में प्रखंड विकास पदाधिकारी डॉ राजीव रंजन कुमार ने बताया कि मामले की जांच कर कर उचित कार्रवाई की जाएगी।
    user_RAVI PANDEY
    RAVI PANDEY
    Media and information sciences faculty मझौलिया, पश्चिम चंपारण, बिहार•
    21 hrs ago
  • जलजमाव प्रभावित क्षेत्र का एसडीएम और समाहर्ता ने किया दौरा बगहा। क्षेत्र में लगातार बढ़ रहे जलजमाव की स्थिति को देखते हुए बगहा एसडीएम चांदनी कुमारी और बेतिया से समाहर्ता सहित कई पदाधिकारियों ने प्रभावित क्षेत्रों का दौरा किया। इस दौरान अधिकारियों ने जलजमाव की स्थिति का जायजा लिया और संबंधित कर्मियों से जानकारी ली। लोगों को राहत पहुंचाने के लिए आवश्यक कदम उठाने पर चर्चा की गई।
    1
    जलजमाव प्रभावित क्षेत्र का एसडीएम और समाहर्ता ने किया दौरा

बगहा। क्षेत्र में लगातार बढ़ रहे जलजमाव की स्थिति को देखते हुए बगहा एसडीएम चांदनी कुमारी और बेतिया से समाहर्ता सहित कई पदाधिकारियों ने प्रभावित क्षेत्रों का दौरा किया। इस दौरान अधिकारियों ने जलजमाव की स्थिति का जायजा लिया और संबंधित कर्मियों से जानकारी ली। लोगों को राहत पहुंचाने के लिए आवश्यक कदम उठाने पर चर्चा की गई।
    user_Niraj Raj
    Niraj Raj
    बैरिया, पश्चिम चंपारण, बिहार•
    6 hrs ago
  • विद्यालय एवं वार्ड संख्या 2 में लगे मोटर एवं पाइप की चोरी गोपालगंज। नगर थाना क्षेत्र के बसडिला पंचायत के वार्ड संख्या 2 एवं सरकारी स्कूल में लगे मोटर एवं पाइप की चोरी चोरों ने कर ली। एक ही साथ दो जगहों से हुई चोरी की घटना से लोग आक्रोश में हैं। इस मामले को लेकर नलजल संचालक बंटी सिंह एवं वार्ड संख्या 2 के वार्ड सदस्य ने नगर थाना, बीडीओ एवं पीएचईडी के कार्यपालक अभियंता को आवेदन दिया है।अपने आवेदन में वार्ड सदस्य शांति देवी ने कहा है कि मैं बसडीला खास, वार्ड नं. 2, गढ़ी माई के पास, गोपालगंज, बिहार का स्थायी निवासी हूँ। मेरे गाँव में 25 सितंबर की रात्रि को अज्ञात चोरों द्वारा मेरे वार्ड में नलजल योजना के लिए लगे जलमीनार से एक मोटर और पाइप चोरी कर लिया गया है। यह घटना रात्रि के समय हुई, जब हम सभी सो रहे थे। सुबह उठने पर पता चला कि मोटर व पाइप गायब हैं। इस चोरी से हमें भारी आर्थिक नुकसान हुआ है और नलजल योजना का कार्य प्रभावित हुआ है। अतः श्रीमान से करबद्ध निवेदन है कि इस घटना की जांच-पड़ताल कर चोरों के विरुद्ध उचित कानूनी कार्रवाई की जाए। वहीं उसी वार्ड में स्थित सरकारी स्कूल परिसर से भी चोरों के द्वारा चोरी की घटना को अंजाम दिया गया है।
    1
    विद्यालय एवं वार्ड संख्या 2 में लगे मोटर एवं पाइप की चोरी
गोपालगंज। नगर थाना क्षेत्र के बसडिला पंचायत के वार्ड संख्या 2 एवं सरकारी स्कूल में लगे मोटर एवं पाइप की चोरी चोरों ने कर ली। एक ही साथ दो जगहों से हुई चोरी की घटना से लोग आक्रोश में हैं। इस मामले को लेकर नलजल संचालक बंटी सिंह एवं वार्ड संख्या 2 के वार्ड सदस्य ने नगर थाना, बीडीओ एवं पीएचईडी के कार्यपालक अभियंता को आवेदन दिया है।अपने आवेदन में वार्ड सदस्य शांति देवी ने कहा है कि मैं बसडीला खास, वार्ड नं. 2, गढ़ी माई के पास, गोपालगंज, बिहार का स्थायी निवासी हूँ।
मेरे गाँव में 25 सितंबर की रात्रि को अज्ञात चोरों द्वारा मेरे वार्ड में नलजल योजना के लिए लगे जलमीनार से एक मोटर और पाइप चोरी कर लिया गया है। यह घटना रात्रि के समय हुई, जब हम सभी सो रहे थे। सुबह उठने पर पता चला कि मोटर व पाइप गायब हैं। इस चोरी से हमें भारी आर्थिक नुकसान हुआ है और नलजल योजना का कार्य प्रभावित हुआ है। अतः श्रीमान से करबद्ध निवेदन है कि इस घटना की जांच-पड़ताल कर चोरों के विरुद्ध उचित कानूनी कार्रवाई की जाए। वहीं उसी वार्ड में स्थित सरकारी स्कूल परिसर से भी चोरों के द्वारा चोरी की घटना को अंजाम दिया गया है।
    user_The pulse india
    The pulse india
    Aggregate supplier Gopalganj, Bihar•
    8 hrs ago
  • sitamadhi r j d ne bihar s i r mudde par chunao aayukt gyanesh kumar ka putla dahan kiya
    1
    sitamadhi 
r j d ne bihar s i r mudde par chunao aayukt gyanesh kumar ka putla dahan kiya
    user_Mr Zakir Husain
    Mr Zakir Husain
    गोपालगंज, गोपालगंज, बिहार•
    14 hrs ago
  • Jamui Viral Video Case पर CM Samrat का बयान Viral, विपक्ष ने घेरा #bihar news samratchaudhary tejashwi yadav prasantkishor
    1
    Jamui Viral Video Case पर CM Samrat का बयान Viral, विपक्ष ने घेरा
#bihar news samratchaudhary tejashwi yadav 
prasantkishor
    user_RAJA KUMAR
    RAJA KUMAR
    पत्रकार पूर्वी चंपारण, पूर्वी चंपारण, बिहार•
    15 hrs ago
  • yamani sena ne aramko rifaynari par kiya hamla
    1
    yamani sena ne aramko rifaynari par kiya hamla
    user_Mr Zakir Husain
    Mr Zakir Husain
    गोपालगंज, गोपालगंज, बिहार•
    15 hrs ago
  • रिया, पश्चिम चंपारण। बगही बघम्बरपुर पंचायत के वार्ड नंबर-7 से एक बेहद दुखद खबर सामने आ रही है। रोजी-रोटी की तलाश में आंध्र प्रदेश
    1
    रिया, पश्चिम चंपारण। बगही बघम्बरपुर पंचायत के वार्ड नंबर-7 से एक बेहद दुखद खबर सामने आ रही है। रोजी-रोटी की तलाश में आंध्र प्रदेश
    user_Niraj Raj
    Niraj Raj
    बैरिया, पश्चिम चंपारण, बिहार•
    15 hrs ago
  • मेरठ के सर्किट हाउस में हुई एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान सांसद अरुण गोविल पर सेंट्रल मार्केट के दुकानदारों और व्यापारियों के पुनर्वास से जुड़े एक सवाल पर गुस्सा फूट पड़ा था। घटनाः मेरठ में सेंट्रल मार्केट के प्रभावित दुकानदारों को दूसरी जगह लीज पर दुकानें देने और उनके पुनर्वास को लेकर बीजेपी नेताओं की प्रेसवार्ता चल रही थी। पत्रकार का सवाल: पत्रकार राशिद जहीर ने सवाल किया कि जिन लोगों के पुनर्वास की बात की जा रही है, क्या उनकी मंशा (राय) भी पूछी गई है? . क्रोध का कारण: इस पर अरुण गोविल नाराज हो गए और उन्होंने पलटकर जवाब दिया, "हमारे पास उनकी संवेदनाओं को लेकर कोई और विकल्प है क्या? अगर है तो आप हमें बताना, कैसी बातें करते हैं आप!" सांसद का मानना था कि प्रशासन और नेता सुप्रीम कोर्ट के आदेश व परिस्थितियों के तहत व्यापारियों की मदद और उनके पुनर्वास का ही प्रयास कर रहे हैं, ऐसे में इस तरह का सवाल करना उन्हें तर्कसंगत नहीं लगा। #वायरल #Ram #arungovil #meerut #bjp #loksabha #uttarpradesh
    1
    मेरठ के सर्किट हाउस में हुई एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान सांसद अरुण गोविल पर सेंट्रल मार्केट के दुकानदारों और व्यापारियों के पुनर्वास से जुड़े एक सवाल पर गुस्सा फूट पड़ा था। घटनाः मेरठ में सेंट्रल मार्केट के प्रभावित दुकानदारों को दूसरी जगह लीज पर दुकानें देने और उनके पुनर्वास को लेकर बीजेपी नेताओं की प्रेसवार्ता चल रही थी। पत्रकार का सवाल: पत्रकार राशिद जहीर ने सवाल किया कि जिन लोगों के पुनर्वास की बात की जा रही है, क्या उनकी मंशा (राय) भी पूछी गई है? . क्रोध का कारण: इस पर अरुण गोविल नाराज हो गए और उन्होंने पलटकर जवाब दिया, "हमारे पास उनकी संवेदनाओं को लेकर कोई और विकल्प है क्या? अगर है तो आप हमें बताना, कैसी बातें करते हैं आप!"  सांसद का मानना था कि प्रशासन और नेता सुप्रीम कोर्ट के आदेश व परिस्थितियों के तहत व्यापारियों की मदद और उनके पुनर्वास का ही प्रयास कर रहे हैं, ऐसे में इस तरह का सवाल करना उन्हें तर्कसंगत नहीं
 लगा। #वायरल #Ram #arungovil #meerut #bjp #loksabha #uttarpradesh
    user_RAJA KUMAR
    RAJA KUMAR
    पत्रकार पूर्वी चंपारण, पूर्वी चंपारण, बिहार•
    15 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.