खबर जिला सागर से। एमपीपीएससी परीक्षा तैयारी हेतु निःशुल्क ऑफलाइन कोचिंग के लिए आवेदन आमंत्रित सागर 17 फरवरी 2026 मध्यप्रदेश लोक सेवा आयोग द्वारा आयोजित आगामी राज्य सेवा प्रारंभिक एवं मुख्य परीक्षा की तैयारी के लिए शासकीय परीक्षा पूर्व प्रशिक्षण केन्द्र, सिरौंजा सागर में अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति वर्ग के अभ्यर्थियों हेतु निःशुल्क ऑफलाइन कोचिंग के लिए निर्धारित प्रारूप में आवेदन पत्र आमंत्रित किए गए हैं। प्रवेश हेतु निर्धारित शर्तों के अनुसार आवेदक मध्यप्रदेश का मूल निवासी तथा अनुसूचित जाति/जनजाति वर्ग का सदस्य होना चाहिए। आवेदक के परिवार की वार्षिक आय सभी स्रोतों से 6 लाख रुपये से अधिक नहीं होनी चाहिए। न्यूनतम आयु 21 वर्ष एवं अधिकतम 35 वर्ष निर्धारित की गई है। अभ्यर्थी ने स्नातक परीक्षा में न्यूनतम 55 प्रतिशत अंक प्राप्त किए हों। प्रशिक्षण पूर्णकालिक रहेगा तथा प्रवेश के समय टी.सी. जमा करना अनिवार्य होगा। प्रशिक्षण का माध्यम हिन्दी रहेगा और अवधि 12 माह की होगी। प्रशिक्षण अवधि में नियमानुसार छात्रवृत्ति देय होगी। प्रशिक्षण प्रारंभ होने की संभावित तिथि 01 अप्रैल 2026 निर्धारित है, जबकि आवेदन जमा करने की अंतिम तिथि 23 मार्च 2026 है। ऐसे अभ्यर्थी जिन्होंने पूर्व में अनुसूचित जाति विकास अंतर्गत संचालित किसी परीक्षा पूर्व प्रशिक्षण केन्द्र में प्रशिक्षण प्राप्त किया है, वे पात्र नहीं होंगे। इच्छुक अभ्यर्थी आवेदन पत्र के साथ हाईस्कूल, हायर सेकेंडरी एवं स्नातक की अंकसूची, पासपोर्ट साइज फोटो, आधार कार्ड, जाति प्रमाण पत्र, आय प्रमाण पत्र एवं मूल निवासी प्रमाण पत्र की स्वप्रमाणित छायाप्रति संलग्न कर प्राचार्य, शासकीय परीक्षा पूर्व प्रशिक्षण केन्द्र, सागर (अनुसूचित जाति पोस्ट मैट्रिक बालक छात्रावास के सामने, सिरौंजा, सागर) में कार्यालयीन दिवसों में व्यक्तिगत रूप से जमा कर सकते हैं। अंतिम तिथि के पश्चात प्राप्त आवेदन स्वीकार नहीं किए जाएंगे। अधिक जानकारी के लिए मोबाइल नंबर 9407541795 (प्राचार्य) पर कार्यालयीन समय में संपर्क किया जा सकता है।

- Post by हरिकृष्ण सोनी1
- लोकल न्यूज़ बीना बीना विधानसभा क्षेत्र के खिमलासा में 18 जनवरी के आंदोलन को लेकर बैठक, छोटू राजपूत बने करणी सेना जिला अध्यक्ष1
- उपचुनाव की आहट के साथ बीना कांग्रेस हुई सक्रिय, घर-घर संपर्क अभियान शुरू करने का ऐलान1
- एक नंबर स्कूल में दसवीं 11वीं के बोर्ड परीक्षा चालू आज से1
- लछमण सिंह मुनीम जी द्वारा गौ सेवा और गौ संरक्षण की भावना को मजबूत करते हुए गौ संवर्धन सेवा समिति हनौता को श्रद्धा भाव से भूसा दान किया1
- Post by Sayed naved Ali1
- पाली। पाली खेल एवं मेला महोत्सव के दौरान चोरी हुई बाइक को पाली पुलिस ने महज 48 घंटे के भीतर बरामद कर बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस ने बाइक को जंगल के पास घनी झाड़ियों के बीच से बरामद किया, जिसके बाद बाइक मालिक के चेहरे पर खुशी साफ दिखाई दी। जानकारी के अनुसार, पाली खेल एवं मेला महोत्सव के अंतिम दिन नगर निवासी एक युवक कार्यक्रम देखने पहुंचा था। युवक ने अपनी बाइक कार्यक्रम स्थल पर बनी पार्किंग में खड़ी कर दी थी। कार्यक्रम समाप्त होने के बाद जब युवक घर जाने के लिए वापस पार्किंग में पहुंचा, तो उसकी बाइक वहां से गायब मिली। युवक ने आसपास काफी देर तक बाइक की तलाश की, लेकिन कोई सुराग नहीं मिला। इसके बाद युवक ने पाली थाने पहुंचकर प्रार्थना पत्र देकर बाइक चोरी की शिकायत दर्ज कराई। शिकायत मिलते ही पाली थाना पुलिस सक्रिय हुई और थाना प्रभारी निरीक्षक दीपक कुमार के नेतृत्व में टीम ने तुरंत कार्रवाई शुरू कर दी। पुलिस द्वारा नगर में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली गई, साथ ही संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखते हुए बाइक की गुप्त रूप से तलाश शुरू की गई। पुलिस ने पीड़ित युवक से दो दिन का समय मांगा और लगातार क्षेत्र में खोजबीन जारी रखी। इसी क्रम में सोमवार देर रात पुलिस को सूचना मिली, जिसके आधार पर टीम ने जंगल की ओर तलाश तेज की। तलाशी के दौरान पुलिस ने जंगल के पास घनी झाड़ियों के बीच बाइक को लावारिस हालत में खड़ा पाया। पुलिस ने बाइक को कब्जे में लेकर थाने लाया और बाइक नंबर के आधार पर मालिक की पहचान की। इसके बाद पुलिस ने बाइक मालिक को फोन कर सूचना दी कि एक बाइक बरामद हुई है, आप थाने आकर पहचान कर लें। सूचना मिलने पर बाइक मालिक थाने पहुंचा और अपनी बाइक देखकर बेहद खुश हुआ। पुलिस ने आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी कर बाइक को उसके सुपुर्द कर दिया। इस संबंध में पाली थाना प्रभारी निरीक्षक दीपक कुमार ने बताया कि चोरी की सूचना मिलते ही पुलिस टीम द्वारा त्वरित कार्रवाई की गई और सीसीटीवी फुटेज व गुप्त सूचना के आधार पर बाइक को बरामद कर लिया गया। उन्होंने कहा कि क्षेत्र में अपराध पर नियंत्रण के लिए पुलिस सतर्क है और चोरी जैसी घटनाओं में दोषियों को जल्द पकड़ने के प्रयास लगातार जारी हैं।1
- खबर जिला सागर से। पुलिस कंट्रोल रूम, जिला सागर दिनांक : 17.02.2026 *सीसीटीवी पुलिस कंट्रोल रूम की तत्परता से 60,000 रुपये से भरा बैग कुछ ही घंटों में बरामद* *परेशान फरियादी को कंट्रोल रूम टीम ने दिलाई बड़ी राहत मुरझाए चेहरे पर खुशी लौटाई* सागर। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सागर श्री लोकेश कुमार सिंहा के मार्गदर्शन में पुलिस कंट्रोल रूम सागर द्वारा तत्परता एवं तकनीकी दक्षता का उत्कृष्ट परिचय देते हुए एक फरियादी का नगद ₹60,000 से भरा बैग कुछ ही घंटों में सकुशल बरामद कर लौटाया गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार राजेंद्र जैन, निवासी सुभाष वार्ड गढ़ाकोटा, अपने बच्चों की परीक्षा दिलाने हेतु सागर आए थे। बच्चे को St. Mary's School में छोड़ने के पश्चात वे निजी कार्य से कटरा गए। कार्य पूर्ण कर वे कटरा से ऑटो द्वारा होटल पैराडाइस के सामने उतरे, किंतु जल्दबाजी में अपना बैग ऑटो में ही भूल गए। बैग में महत्वपूर्ण दस्तावेजों के साथ ₹60,000 नगद राशि रखी हुई थी, जो उन्हें किसी अन्य व्यक्ति को देना थी। बैग गुम होने से वे अत्यंत चिंतित एवं व्याकुल हो गए। काफी तलाश के बाद ऑटो का पता नहीं चलने पर वे पुलिस कंट्रोल रूम पहुंचे और उप निरीक्षक आरकेएस चौहान को पूरी घटना से अवगत कराया। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए उप निरीक्षक आरकेएस चौहान द्वारा तत्काल अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री लोकेश कुमार सिंहा को अवगत कराया गया तथा सीसीटीवी फुटेज के माध्यम से ऑटो की पहचान हेतु टीम सक्रिय की गई। महिला प्रधान आरक्षक रेखा रजक द्वारा कंट्रोल रूम के सीसीटीवी कैमरों की बारीकी से जांच करते हुए संभावित ऑटो का रजिस्ट्रेशन नंबर चिन्हित किया गया। तत्पश्चात वाहन पंजीयन विवरण से ऑटो चालक का मोबाइल नंबर एवं पता प्राप्त कर पुलिस टीम को रवाना किया गया। ऑटो चालक को कंट्रोल रूम बुलाकर बैग की तलाशी ली गई, जिसमें पूरा सामान एवं ₹60,000 नगद सुरक्षित प्राप्त हुए। पुलिस द्वारा सत्यापन उपरांत सम्पूर्ण राशि एवं सामग्री फरियादी को सौंप दी गई। अपनी मेहनत की कमाई एवं जिम्मेदारी की राशि सुरक्षित वापस मिलने पर फरियादी ने भावुक होकर पुलिस टीम का आभार व्यक्त किया। इस सराहनीय कार्य में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सागर के निर्देशन में उप निरीक्षक आरकेएस चौहान, महिला प्रधान आरक्षक रेखा रजक, महिला आरक्षक रक्षा राजपूत एवं आरक्षक गौरव की महत्वपूर्ण भूमिका रही। *पुलिस कंट्रोल रूम सागर द्वारा तकनीकी संसाधनों एवं त्वरित कार्यवाही के माध्यम से आमजन की सहायता निरंतर की जा रही है, जिससे पुलिस एवं जनता के बीच विश्वास और अधिक सुदृढ़ हो रहा है।* — पुलिस कंट्रोल रूम, सागर1