Shuru
Apke Nagar Ki App…
mata rani 👑 ki Jay ho
Sumit Rajput
mata rani 👑 ki Jay ho
More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
- Post by PK Crime Story1
- Post by RAVI KUMAR1
- Post by Kanhaiya lal1
- हमारे देश में कई मोटरसाइकिल चालक हमेशा इतनी जल्दी में रहते हैं कि वे केवल 2–5 मिनट का समय और 5–10 रुपये का पेट्रोल बचाने के लिए अपनी ही जान को खतरे में डालने से भी नहीं हिचकिचाते। उनका यह गैर-जिम्मेदाराना रवैया न केवल उनकी अपनी सुरक्षा के लिए खतरनाक होता है, बल्कि कई बार बड़ी दुर्घटनाओं का कारण भी बन जाता है।1
- शहर में अवैध हथियारों की सप्लाई करने की कोशिश कर रहे तस्करों पर देहात थाना पुलिस ने सर्जिकल स्ट्राइक की है। पुलिस ने घेराबंदी कर आईटीआई तिराहे से 3 आरोपियों को गिरफ्तार किया है,जिनके पास से 2 देशी पिस्टल और 6 जिंदा कारतूस बरामद हुए हैं.जब्त किए हथियारों क़ी क़ीमत 60 हजार रूपये बताई जा रही हैँ.पुलिस अब इन तस्करों के बैक-फॉरवर्ड लिंक खंगाल रही है ताकि हथियारों के मुख्य स्रोत तक पहुँचा जा सके। आरोपियों पर आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया हैँ.1
- जनपद मैनपुरी के किशनी तहसील क्षेत्र में प्रशासन ने अवैध अतिक्रमण के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए बुलडोजर चलाया। किशनी चौराहे पर स्थित आदर्श इंटर कॉलेज के समीप ग्राउंड पर किए गए अवैध कब्जे को एसडीएम के निर्देश पर ध्वस्त करा दिया गया।प्रशासनिक कार्रवाई से अतिक्रमणकारियों में हड़कंप मच गया। वीओ - आपको बता दें कि उक्त गाटा संख्या 1719 की बिवादित जमीन पर कुछ लोगों द्वारा अवैध कब्जा कर निर्माण कार्य कराया जा रहा था। मामला न्यायालय में विचाराधीन होने के चलते जमीन पर यथास्थिति बनाए रखने के आदेश दिए गए थे। आरोप है कि कोर्ट के आदेशों की अनदेखी करते हुए होली की छुट्टियों के दौरान कब्जाधारियों ने मौके पर निर्माण कार्य कर लेंटर तक डाल दिया। इसकी शिकायत दूसरे पक्ष के लोगों ने प्रशासन से की थी।शिकायत मिलने पर जांच कराई गई, जिसमें आरोप सही पाए गए। इसके बाद किशनी उपजिलाधिकारी गोपाल शर्मा, क्षेत्रीय लेखपालों की टीम, कानूनगो, नायब तहसीलदार तथा पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और बुलडोजर से अवैध निर्माण को ध्वस्त कराते हुए जमीन को कब्जा मुक्त कराया।हालांकि कार्रवाई के दौरान कुछ महिलाएं और पुरुष मौके पर पहुंच गए और बुलडोजर कार्रवाई का विरोध करने लगे। उनका कहना था कि न्यायालय की ओर से उनके खिलाफ ऐसा कोई आदेश नहीं दिया गया है और वे लोग काफी समय से वहां रह रहे हैं। बावजूद इसके प्रशासन ने शिकायत के आधार पर कार्रवाई कर दी। मौके पर मौजूद प्रकाश यादव, हाकिम सिंह यादव, होशियार सिंह, आदि नें जमीन को अपना बताया और प्रशासन की बुलडोजर कार्रवाई का विरोध करने के लिए बैठ गए। लेकिन मौके पर मौजूद किशनी प्रभारी निरीक्षक छत्रपाल सिंह ने विरोध जताने वाले लोगों को मौके से हटा दिया।इस मामले में एसडीएम गोपाल शर्मा ने बताया कि किशनी चौराहे पर गाटा संख्या 1719 एक बड़ा नंबर है, जिसका नक्शा अभी तक तरमीम नहीं हुआ है। कई लोग इस जमीन पर अपना-अपना दावा कर रहे हैं और जमीन के अभिलेखों में छेड़छाड़ की शिकायत भी दर्ज कराई गई है। मामला उनके न्यायालय में विचाराधीन है और जमीन पर यथास्थिति बनाए रखने का आदेश दिया गया था। एसडीएम के अनुसार कोर्ट के आदेश की अवहेलना करते हुए कुछ लोगों द्वारा जमीन पर निर्माण कर लेंटर डाल दिया गया था। इसी कारण अवैध निर्माण को ध्वस्त कर कब्जा मुक्त कराने की कार्रवाई की गई है। प्रशासन की इस कार्रवाई के बाद अवैध कब्जाधारियों में हड़कंप की स्थिति बनी हुई है। बाइट :- एसडीएम गोपाल शर्मा किशनी1
- Post by Lion Prabhat Tripathi Karan3
- बे रहम पत्नी और बच्चों ने बाप को पीटा पिता लगाता रहा बचाने की गुहार नही माने बे रहम बच्चे और पत्नी कुछ पहले ही नौकरी कर घर लौटा था पिता घटना की वीडियो शोसल मीडिया पर वायरल औंछा थाना क्षेत्र के ग्राम जगतपुर का बताया जा रहा है वीडियो1
- जनपद मैनपुरी बेवर क्षेत्र के अंतर्गत नगला गुलाब चिलौंसा में धानुक समाज के लोगों ने मीटिंग का आयोजन किया1