परीक्षाओं के चलते जिलेभर में देर रात तक डीजे बजाने पर लगा प्रतिबंध अशोकनगर। जिले भर में चल रही परीक्षाओं के दौरान देर रात तक डीजे बजाने पर प्रतिबंध लगा दिया गया है। कोतवाली थाना प्रभारी रवि प्रताप सिंह चौहान ने मंगलवार को सभी डीजे संचालकों को बुलाकर निर्देश दिए कि रात 10 बजे के बाद डीजे नहीं बजाया जाएगा। यह प्रतिबंध सड़क के साथ-साथ गार्डन में भी लागू होगा। यह कदम छात्रों को होने वाली परेशानी को देखते हुए उठाया गया है। थाना प्रभारी ने स्पष्ट किया कि शादी समारोह या अन्य किसी भी आयोजन में रात 10 बजे के बाद डीजे बजाना प्रतिबंधित है। इसके अतिरिक्त, डीजे की ध्वनि न्यायालय द्वारा निर्धारित डेसीबल गाइडलाइन के अनुसार ही रखनी होगी। तेज आवाज या अधिक बेस वाले डीजे साउंड बजाने की अनुमति नहीं होगी। डीजे संचालकों ने बताया कि अक्सर शादी समारोह के आयोजक देर रात तक डीजे चलाने पर जोर देते हैं और मना करने पर भी नहीं मानते। इस पर थाना प्रभारी चौहान ने कहा कि यदि कोई व्यक्ति जबरदस्ती डीजे चलाने का प्रयास करता है, तो इसकी सूचना तत्काल पुलिस को दी जाए। उन्होंने अपना मोबाइल नंबर भी डीजे संचालकों को उपलब्ध कराया।

- बीना घटिया निर्माण की भेंट चढ़ा नानक वार्ड पुलिया नाली निर्माण कार्य, पार्षद बी डी रंजक ने लगाए आरोप Kunwar Rana Saa Raghvendra Singh Shree Krishna Rajput #बीना #नानकवार्ड #घटियानिर्माण #नगरपालिका #जनसमस्या #MPNews1
- खबर जिला सागर से। जिला पुलिस सागर दिनांक: ___ *Dial 112 की साहसिक कार्यवाही से कुएं में गिरे हिरण के शावक को मिला नया जीवन* *Dial 112 को भोपाल स्थित राज्य स्तरीय कंट्रोल रूम से सूचना प्राप्त हुई कि देवलचौरी–सेमरा घाट रोड, खेरई, जैसिनगर क्षेत्र में एक कुएं में हिरण का शावक गिर गया है। सूचना के अनुसार शावक जीवित था तथा कुएं में पानी भरा होने से उसकी जान को गंभीर खतरा था। सूचना इवेंट नंबर 26020441747 के माध्यम से मिलते ही सागर कंट्रोल रूम द्वारा तत्काल थाना मोतीनगर क्षेत्र की Dial 112 एफआरवी को घटनास्थल के लिए रवाना किया गया। टीम ने मौके पर पहुंचकर बिना समय गंवाए रेस्क्यू ऑपरेशन प्रारंभ किया। जोखिमपूर्ण परिस्थितियों में अदम्य साहस का परिचय देते हुए पायलट साजिद खान स्वयं कुएं में उतरे और स्थानीय ग्रामीणों के सहयोग से हिरण के शावक को सुरक्षित बाहर निकाला। तत्पश्चात वन विभाग को सूचना देकर शावक को सुरक्षित सुपुर्द किया गया। चिकित्सकीय परीक्षण उपरांत शावक पूर्णतः स्वस्थ पाया गया। इस सराहनीय रेस्क्यू ऑपरेशन में प्रभारी 112 आर.के.एस. चौहान, आरक्षक महेंद्र, आरक्षक पवन दीपक एवं पायलट साजिद खान का विशेष योगदान रहा। टीम की त्वरित निर्णय क्षमता, तकनीकी समन्वय एवं मानवीय संवेदनशीलता के कारण एक बेजुबान वन्यजीव का जीवन सुरक्षित किया जा सका। यह घटना पुनः सिद्ध करती है कि Dial 112 सेवा न केवल मानव जीवन की सुरक्षा के लिए प्रतिबद्ध है, बल्कि पशु-पक्षियों एवं वन्यजीवों की रक्षा में भी समान रूप से सजग और संवेदनशील है। सागर पुलिस नागरिकों से अपील करती है कि किसी भी आपात स्थिति में तत्काल 112 पर सूचना दें। आपकी सजगता और हमारी तत्परता मिलकर हर जीवन की रक्षा कर सकती है। सागर डायल 112 — सेवा, संवेदना और साहस का प्रतीक।1
- Post by बुंदेलखंड LIVE TV1
- Post by Santosh Kushwaha BRP1
- ललितपुर में बोर्ड परीक्षा के चलते छात्रा की मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी से भावुक अपील महरौनी विधुत उपखंड अंतर्गत ग्राम लरगन में बिजली दिलाने की मांग1
- #खुरई#खुरई विकास#भूपेंद्र सिंह#खुरई न्यूज़#मेरा खुरई विधानसभा #1
- खबर जिला सागर से। जिला पुलिस सागर दिनांक : 16.02.2026 *कानून-व्यवस्था सुदृढ़ रखने हेतु थाना कैंट क्षेत्र में पुलिस-सीआरपीएफ का प्रभावी संयुक्त फ्लैग मार्च* *डिप्टी कमांडेंट के नेतृत्व में 30 सदस्यीय सीआरपीएफ टुकड़ी ने किया सघन भ्रमण* *संवेदनशील क्षेत्रों में सुरक्षा का सशक्त प्रदर्शन* सागर। शहर में शांति, सुरक्षा एवं कानून-व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाए रखने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक सागर श्री विकाश कुमार शाहवाल के निर्देशन में तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सागर श्री लोकेश कुमार सिंहा के मार्गदर्शन में आज दिनांक 16.02.2026 को थाना कैंट क्षेत्र के अंतर्गत पुलिस एवं सीआरपीएफ द्वारा संयुक्त फ्लैग मार्च/पैदल गश्त का आयोजन किया गया। इस संयुक्त कार्रवाई में सीआरपीएफ के डिप्टी कमांडेंट श्री दीपक कुमार अपने लगभग 30 अधिकारी/कर्मचारियों की सुसज्जित टुकड़ी के साथ उपस्थित रहे। थाना प्रभारी कैंट एवं स्थानीय पुलिस बल के साथ समन्वय स्थापित करते हुए सदर बाजार, 12 मोहन, कजली वन, झांसी बस स्टैंड, भगवानगंज, स्टेशन टपरिया, कछियाना सहित अन्य संवेदनशील एवं भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों में सघन भ्रमण किया गया। 🔹 संयुक्त फ्लैग मार्च का उद्देश्य संवेदनशील क्षेत्रों में पुलिस की दृश्यमान उपस्थिति बढ़ाना असामाजिक एवं शरारती तत्वों में कानून का सख्त संदेश देना आमजन एवं व्यापारियों में सुरक्षा एवं विश्वास की भावना सुदृढ़ करना संभावित आपात परिस्थितियों में त्वरित संयुक्त प्रतिक्रिया हेतु समन्वय स्थापित करना सीआरपीएफ बल को क्षेत्र की भौगोलिक स्थिति, प्रमुख मार्गों एवं संवेदनशील पॉकेट की रणनीतिक जानकारी प्रदान करना भ्रमण के दौरान पुलिस अधिकारियों द्वारा सीआरपीएफ के अधिकारियों को थाना कैंट क्षेत्र के महत्वपूर्ण मार्गों, संभावित संवेदनशील बिंदुओं, भीड़ प्रबंधन स्थलों एवं आपातकालीन प्रतिक्रिया प्वाइंट्स से विस्तारपूर्वक अवगत कराया गया, ताकि आवश्यकता पड़ने पर त्वरित एवं प्रभावी संयुक्त कार्रवाई सुनिश्चित की जा सके। 🔹 आमजन से संवाद फ्लैग मार्च के दौरान अधिकारियों ने नागरिकों, व्यापारियों एवं स्थानीय जनप्रतिनिधियों से संवाद स्थापित कर उन्हें आश्वस्त किया कि जिला पुलिस सागर हर परिस्थिति में शांति एवं सौहार्द बनाए रखने के लिए पूर्णतः प्रतिबद्ध है। संयुक्त पुलिस-सीआरपीएफ की इस प्रभावी कार्रवाई से क्षेत्र में सुरक्षा का सकारात्मक संदेश गया तथा आमजन में विश्वास और अधिक सुदृढ़ हुआ। जिला पुलिस सागर निरंतर सतर्क है तथा कानून-व्यवस्था को बनाए रखने हेतु ऐसे संयुक्त अभियान आगे भी जारी रहेंगे। सागर पुलिस – सजग, सतर्क और संकल्पित।1
- Post by बुंदेलखंड LIVE TV1
- UP के ललितपुर की हिमांशी ने लव मैरिज के बाद दी सुसाइड की धमकी.. #ViralVideo सामने आया। बता रही है मैंने राहुल यादव संग प्रेम विवाह कर लिया है। पुलिस ने मामले का संज्ञान लिया है #lalitpur #uttarpardesh #loveStory #viral #viralvideo1