Shuru
Apke Nagar Ki App…
#baghpatpolice दिनांक 14/15.03.2025 को आयोजित होने वाली उ0प्र0 पुलिस उपनिरीक्षक भर्ती परीक्षा के दृष्टिगत अभ्यर्थियों की सुविधा हेतु जनपद बागपत पुलिस द्वारा परीक्षा केन्द्रों तक सुगम आवागमन के लिए क्यूआर कोड जनरेट किए गए हैं। निम्न क्यूआर कोड को स्कैन कर अभ्यर्थी अपने परीक्षा केन्द्र की लोकेशन एवं वहां तक पहुंचने का मार्ग आसानी से प्राप्त कर सकते हैं। जनपद बागपत पुलिस द्वारा अभ्यर्थियों से अपील की जाती है कि परीक्षा में सम्मिलित होने हेतु समय से पूर्व अपने परीक्षा केन्द्र की जानकारी प्राप्त कर निर्धारित समय पर केन्द्र पर पहुंचना सुनिश्चित करें, जिससे किसी प्रकार की असुविधा से बचा जा सके। UP Police @uptrafficpolice
Bawandr Bihari

More news from Baghpat and nearby areas
- Post by Bawandr Bihari1
- BAGHPAT DESK:- बागपत मे जाट बटालियन के फोजियो ने पेश की मिसाल, साथी फौजी की मौत के बाद निभाया पिता का धर्म, बेटी की शादी मे निभाई अनूठी रस्म उत्तर प्रदेश के बागपत में एक सड़क दुर्घटना में जान गंवाने वाले फौजी हरेंद्र सिंह की बेटी प्राची की शादी में सेना के जवानों ने एक अनुकरणीय मिसाल पेश की। जाट बटालियन 21 के जवानों ने सोमवार रात हुई शादी में पिता की भूमिका निभाते हुए न सिर्फ कन्यादान किया, बल्कि विदाई की रस्में भी पूरी कीं। जवानों ने अपने दिवंगत साथी की बेटी को आशीर्वाद दिया और कन्यादान के रूप में 6 लाख 10 हजार रुपये की राशि प्रदान की। उन्होंने हरेंद्र सिंह से किए गए वादे को पूरा किया। हालांकि हरेंद्र इस दृश्य को देखने के लिए जीवित नहीं थे। परिवार ने सेना को शादी का निमंत्रण कार्ड भेजा था। बागपत के काठा गांव निवासी हरेंद्र सिंह जाट बटालियन 21 में तैनात थे। उनकी मृत्यु 2020 में एक सड़क दुर्घटना में हुई थी। जब वे सेवा से सेवानिवृत्त होने के बाद घर लौट रहे थे। उनके परिवार में दो बेटे और एक बेटी थी। हरेंद्र सिंह की बेटी प्राची का विवाह सोमवार रात शामली निवासी असिस्टेंट बैंक मैनेजर शुभम पुत्र प्रवीण कुमार के साथ हुआ। जाट बटालियन 21 के सात जवान इस शादी में शामिल होने पहुंचे और सभी रस्मों में सक्रिय रूप से भाग लिया। हरेंद्र सिंह की मृत्यु के बाद, उनके परिवार की जिम्मेदारी उनकी पत्नी अमृता ने संभाली, जिन्होंने कड़ी मेहनत से परिवार का पालन-पोषण किया। वर्तमान में, हरेंद्र के एक बेटे हर्षित जाट बटालियन 11 में तैनात हैं, जबकि दूसरा बेटा अक्षित स्नातक की पढ़ाई कर रहा है। वर्दी में जाट रेजिमेंट के जवानों की उपस्थिति ने शादी समारोह को गरिमामय बना दिया। उन्होंने परिवार को अपना पूरा समर्थन दिया और विदाई के समय भी मौजूद रहे, जिससे यह पल यादगार बन गया। इस अनुकरणीय पहल को देखने के लिए शादी में सैकड़ों लोग मौजूद थे।1
- Post by Rtn.1 News1
- बुलंदशहर: नकली शराब के बड़े नेटवर्क पर बुलंदशहर पुलिस का जोरदार प्रहार। पुलिस ने नकली व जहरीली शराब बनाने की सामग्री के साथ 6 लोगों को गिरफ्तार किया। मौके से करीब 35 लीटर अपमिश्रित शराब और 200 लीटर केमिकल बरामद। मौके से 1300 से अधिक रैपर और शराब बनाने के उपकरण भी पुलिस ने बरामद किए। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से कार और छोटा हाथी वाहन जब्त किया। मास्टरमाइंड कोशेन्द्र भी गिरफ्तार, कुछ दिन पहले अरनिया से भी गया था जेल। जेल से छूटते ही कोशेन्द्र ने साथियों के साथ जहरीली शराब का स्याह धंधा शुरू किया। बुलंदशहर में स्वाट टीम और छतारी पुलिस की नकली शराब पर संयुक्त कमरतोड़ कार्रवाई देखने को मिली। बाइट- डॉ तेजवीर सिंह (एसपी ग्रामीण)1
- Post by न्यूज़ आइकॉन 241
- जब भी स्पीकर के खिलाफ कोई प्रस्ताव लाया गया, सदन की कार्यवाही की अध्यक्षता डिप्टी स्पीकर ने की। लेकिन आज स्थिति यह है कि INDIA गठबंधन के 255 सांसद होने के बावजूद उन्हें डिप्टी स्पीकर का पद नहीं दिया गया। - गौरव गोगोई1
- Post by फरमान इदरीसी1
- Post by Bawandr Bihari1