20 हजार का इनामिया अपराधी गिरफ्तार, तमंचा, नकदी और लाखों की ज्वैलरी बरामद, पुलिस ने निकाला जुलूस* रिपोर्टर शुभम साहू घाटमपुर कानपुर।सजेती पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 20 हजार रुपये के इनामिया अपराधी अंशू सचान उर्फ अंशुमान को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी को बर्रा थाना क्षेत्र स्थित बर्रा बाईपास से गिरफ्तार किया। तलाशी के दौरान पुलिस ने उसके कब्जे से एक देशी तमंचा, चोरी के करीब एक लाख रुपये नकद और लगभग छह लाख रुपये कीमत की ज्वैलरी बरामद करने का दावा किया है। पुलिस के मुताबिक गिरफ्तार आरोपी अंशू सचान उर्फ अंशुमान शातिर किस्म का अपराधी है। उसके खिलाफ कानपुर नगर और फतेहपुर जनपद के अलग-अलग थाना क्षेत्रों में एक दर्जन से अधिक मुकदमे दर्ज बताए जा रहे हैं। आपराधिक गतिविधियों में लगातार संलिप्तता के चलते पुलिस ने उस पर 20 हजार रुपये का इनाम घोषित किया था। *बर्रा बाईपास से दबोचा गया आरोपी* सजेती पुलिस को इनामी अपराधी के संबंध में सूचना मिली थी। सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने घेराबंदी कर बर्रा थाना क्षेत्र के बर्रा बाईपास से आरोपी अंशू सचान को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस की पूछताछ और तलाशी के दौरान उसके पास से देशी तमंचा, चोरी की रकम और लाखों रुपये कीमत की ज्वैलरी बरामद की गई। पुलिस के अनुसार बरामद नकदी और आभूषण चोरी की घटनाओं से संबंधित हैं। पुलिस अब बरामद सामान के संबंध में दर्ज मुकदमों और उसके अन्य आपराधिक मामलों की भी जांच कर रही है। *सजेती की सड़कों पर निकाला गया जुलूस* गिरफ्तारी के बाद पुलिस द्वारा आरोपी को सजेती क्षेत्र की सड़कों पर पैदल ले जाया गया। इस दौरान आरोपी हाथ जोड़कर लोगों से माफी मांगता हुआ नजर आया। पुलिस की इस कार्रवाई का वीडियो भी सामने आया है, जिसमें आरोपी हाथ जोड़कर चलता दिखाई दे रहा है। *डीसीपी साउथ ने दी जानकारी* पूरे मामले की जानकारी डीसीपी साउथ दीपेंद्र नाथ चौधरी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान दी। उन्होंने बताया कि पुलिस ने 20 हजार रुपये के इनामी अपराधी को गिरफ्तार किया है और उसके कब्जे से तमंचे के साथ चोरी की नकदी व लाखों रुपये कीमत के आभूषण बरामद किए गए हैं। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आवश्यक कानूनी कार्रवाई पूरी करने के बाद उसे न्यायालय के समक्ष पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया। पुलिस अब आरोपी के आपराधिक इतिहास और उससे जुड़े अन्य मामलों की भी जांच कर रही है।

- ढाई वर्ष से फरार चल रहे इनामी चोर को पुलिस ने किया गिरफ्तार, डीसीपी साउथ ने दी जानकारी1
- खबर के बाद पंपिंग सेट लगाकर खाली कराया गया अंडर पास का पानी हमीरपुर। रेलवे ट्रैक के अंडरपास-41 में जल भराव को खत्म करने के लिए पंपिंग सेट लगाकर पानी खाली कराया गया। खबर प्रकाशित होने के बाद रेलवे प्रशासन ने शुक्रवार को पंपिंग सेट से पानी खाली कराया। जिससे इस मार्ग से गुजरने वाले ग्रामीणों एवं वाहन चालकों ने राहत महसूस की है। सुमेरपुर पत्योरा मार्ग पर यमुना साउथ बैंक स्टेशन के पास रेलवे का अंडरपास संख्या- 41 है। इस अंडरपास में बारिश के चलते पानी भर गया था। जिससे लोगों को निकलने चलने में समस्याओं से जूझना पड़ रहा था और लोग जान जोखिम में डालकर निकल रहे थे। इस खबर को प्रमुखता से प्रकाशित किया गया। जिस पर शुक्रवार को रेलवे प्रशासन ने पंपिंग सेट लगाकर अंडरपास का पानी बाहर निकाला।इससे लोगों ने राहत की सांस ली। रेल पथ निरीक्षक उपेंद्र कुमार ने बताया कि पंपिंग सेट लगवा कर पानी खाली करा दिया गया।2
- विपक्ष ने संसद में विरोध के दौरान एक शॉर्ट प्ले किया। सांसद पप्पू यादव पुजारी बनकर आए। राहुल गांधी ने भी चंदा दानपात्र में डाला और पुजारी अयोध्या सांसद के पैर छूते दिखाई दिए। फिर पुजारी बने पप्पू यादव दानपात्र लेकर भाग गए1
- 2026 ke Pavan mahine mein savan mein Shankar bhagwan ki rudrabhishek ka karykram hua Tripathi ka janmdin bhi manaya Gaya janmdin ki बहुत-बहुत badhai Jay Shri Ram savan mahina ka Mubarak Ho Jay Bholenath Jay Shri Ram4
- कांवड़ यात्रा तैयारियों का पुलिस अधिकारियों ने किया व्यापक निरीक्षण1
- नाबालिग से छेड़खानी का युवक पर लगा आरोप, पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा हमीरपुर। मुस्करा थाना क्षेत्र में एक नाबालिग किशोरी से छेड़खानी का मामले में आरोप लगाया गया है कि कस्बे के ही एक युवक ने किशोरी के साथ बदसलूकी की और विरोध करने पर जान से मारने की धमकी दी। पीड़िता के पिता की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर तलाश शुरु की है। मुस्करा थाना क्षेत्र की रहने वाली 15 वर्षीय किशोरी बीती शाम घरेलू सामान लेने बाजार गई थी। जब वह सामान लेकर घर लौट रही थी, तभी रास्ते में पहले से घात लगाए बैठे एक युवक ने उसे रोक लिया। सुनसान रास्ते का फायदा उठाकर आरोपी ने किशोरी का हाथ पकड़कर उसके साथ हरकतें कीं। किशोरी ने साहस दिखाते हुए शोर मचाया और आरोपी का विरोध किया। राहगीरों को आता देख आरोपी युवक किशोरी को मुंह बंद रखने और शिकायत करने पर जान से मारने की धमकी देते हुए मौके से फरार हो गया। रोती-बिलखती किशोरी किसी तरह अपने घर पहुंची और परिजनों को आपबीती सुनाई। बेटी के साथ हुई इस घटना को सुनकर परिजन तुरंत किशोरी को लेकर मुस्करा थाने पहुंचे। पीड़िता के पिता ने थाने में नामजद तहरीर देकर आरोपी के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की मांग की। मामले की गंभीरता को देखते हुए मुस्करा थाना प्रभारी योगेंद्र प्रताप ने तत्काल संज्ञान लिया। पुलिस ने आरोपी युवक के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की छेड़खानी से संबंधित धाराओं और पॉक्सो एक्ट के तहत मुकदमा पंजीकृत कर लिया है। पुलिस ने पीड़िता का बयान दर्ज कर उसे चिकित्सीय परीक्षण के लिए भेज दिया है।1
- हनुमंत विहार थानाक्षेत्र के नारायण पुरी में एक बार फिर फायरिंग की घटना, इलाके में सनसनी कानपुर ब्रेकिंग हनुमंत विहार थाना क्षेत्र के नारायण पुरी में एक बार फिर फायरिंग की घटना से इलाके में सनसनी फैल गई पीड़ित आशीष यादव का आरोप है कि कुछ दिन पहले हुए विवाद में उसके साथ मारपीट कर गंभीर रूप से घायल किया गया था और उसका हाथ भी तोड़ दिया गया था मामले की शिकायत पुलिस से की गई थी लेकिन कार्रवाई नहीं हुई आज आशीष यादव और उसके भाई पर देसी कट्टे से फायरिंग किए जाने का आरोप लगाया गया है पीड़ित ने अमन यादव, सतीश यादव, सागर यादव, साहिल यादव और प्रतीक यादव समेत अन्य लोगों पर घटना को अंजाम देने का आरोप लगाया है घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की जांच शुरू कर दी है पुलिस मामले की जांच कर रही ..! Byt__आशीष यादव Byt___अंकित यादव4