वृक्ष सुरक्षा दिवस पर तुतला भवानी में पेड़ों को बांधा गया रक्षा सूत्र, संरक्षण का लिया संकल्प। वृक्ष सुरक्षा दिवस एवं रक्षाबंधन के अवसर पर शुक्रवार को माँ तुतला भवानी इको पर्यटन स्थल में वृक्षों के संरक्षण एवं संवर्धन के प्रति जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान वनकर्मियों ने विभिन्न वृक्षों को रक्षा सूत्र बांधकर उनकी सुरक्षा, संरक्षण और संवर्धन का संकल्प लिया। कार्यक्रम में वनकर्मियों ने कहा कि वृक्ष पर्यावरण संतुलन बनाए रखने, जैव विविधता के संरक्षण तथा मानव एवं वन्यजीवों के जीवन के लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं। वृक्षों की सुरक्षा से ही प्राकृतिक संसाधनों और पर्यावरण का संरक्षण संभव है। वनकर्मियों ने वन क्षेत्र में अवैध पेड़ कटाई पर रोक लगाने, पौधरोपण को बढ़ावा देने और लगाए गए पौधों की नियमित देखभाल करने का संकल्प लिया। साथ ही आमजनों और पर्यटकों को भी पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक करने का निर्णय लिया गया। कार्यक्रम के माध्यम से लोगों को पेड़ों को परिवार के सदस्य के समान मानकर उनकी देखभाल और सुरक्षा के लिए प्रेरित किया गया। वनकर्मियों ने कहा कि प्रकृति की रक्षा करना सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है। मौके पर वनपाल लालबाबू साव, वनरक्षी सतानन्द कुमार, आशीष कुमार कर्ण, अनीश कुमार, हरेन्द्र कुमार, प्रसुन कुमार नारायण, चंदन कुमार, वनकर्मी दीपक चौधरी सहित अन्य मौजूद रहे।

- नेहाल बिगहा के पास 15 लीटर महुआ शराब के साथ दो गिरफ्तार रफीगंज प्रखंड के पौथू थाना पुलिस ने अवैध देशी महुआ चुलाई शराब के खिलाफ कार्रवाई करते हुए 15 लीटर शराब के साथ दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। थानाध्यक्ष संजय कुमार ने बताया कि ग्राम नेहाल बिगहा के पास वाहन जांच के दौरान पल्सर मोटरसाइकिल BR26W5238 को रोका गया। तलाशी के दौरान उजले रंग के बोरे में 10-10 लीटर वाले पॉलीथिन में करीब 5-5 लीटर भरी देशी महुआ चुलाई शराब के तीन पैकेट, कुल 15 लीटर, बरामद किए गए। पुलिस ने मौके से चालक छोटेलाल कुमार, पिता भजूराम चौहान एवं उपेंद्र चौहान, पिता सगुनी चौहान, दोनों निवासी सोनहथू, थाना हसपुरा, को गिरफ्तार कर लिया। इस मामले में पौथू थाना कांड संख्या 82/26 के तहत बिहार मद्यनिषेध एवं उत्पाद संशोधित अधिनियम 2018 के अंतर्गत प्राथमिकी दर्ज कर अग्रिम कार्रवाई की जा रही है। #PauthuPolice #AurangabadPolice #BiharPolice #LiquorSeized #MahuaSharab #Arrest #Rafiganj #Aurangabad #CrimeNews #BharatCrimeLiveNews1
- हसपुरा औरंगाबाद हसपुरा प्रखंड मुख्यालय स्थित सभागार में आचार्या दीदियों ने रक्षाबंधन उत्सव मनाई हसपुरा प्रखंड मुख्यालय स्थित सभागार में एकल विद्यालय के आचार्या दीदियों द्वारा बीडीओ पंकज कुमार, प्रखंड प्रमुख श्रीनिवास सिंह,उपप्रमुख सतेंद्र चौधरी, पत्रकार सत्यदेव सिंह को राखी बांधकर स्वस्थ एवं दीर्घायु होने की कामना की1
- गोह में हनुमान मंदिर को चोरों ने बनाया निशाना, दान पेटी तोड़कर नकदी समेत हजारों रुपये का सामान चोरी गोह (औरंगाबाद): गोह थाना क्षेत्र के एनएच-120 पर दरधा नहर पुल के समीप स्थित हनुमान मंदिर में बीती रात अज्ञात चोरों ने चोरी की घटना को अंजाम देकर इलाके में सनसनी फैला दी। चोरों ने मंदिर का ताला तोड़कर दान पेटी से करीब 6 हजार रुपये नगद निकाल लिए। इसके अलावा मंदिर से हजारों रुपये मूल्य के सामान भी चोरी किए जाने की बात सामने आई है। घटना का खुलासा उस समय हुआ, जब सुबह मंदिर के पुजारी लखन साव पूजा-अर्चना के लिए मंदिर पहुंचे। मंदिर का मुख्य दरवाजा और दान पेटी का ताला टूटा हुआ देखकर उन्होंने इसकी सूचना आसपास के ग्रामीणों को दी। देखते ही देखते बड़ी संख्या में ग्रामीण मंदिर परिसर में जुट गए। ग्रामीणों के अनुसार, चोर मंदिर में रखी दान पेटी को तोड़कर उसमें रखी नकदी ले गए। साथ ही करीब एक किलोग्राम पीतल की घंटी सहित अन्य सामान भी गायब बताया जा रहा है। घटन1
- रोड की समस्या ग्राम कोटा परशुरामपुर थाना चंद जिला कैमूर भभुआ का एक छोटा सा गांव है जो कि यूपी से सटा हुआ है लेकिन बिहार में आने जाने का रास्ता नहीं है किसी महिला को डिलीवरी करने या किसी की मृत्यु के बाद शमशान घाट ले जाने जाता है आज निवेदन है इस रास्ते को बनवाने के कष्ट करें3
- ग्रामीण किसान और वन विभाग के बीच जमीन के मामले को लेकर छीड़ा जंग उत्तर प्रदेश चंदौली: (नौगढ़ ब्लॉक) के अंतर्गत ग्राम पंचायत भरदुऑ में जमीन की मामला को लेकर ग्रामीण किसान और वन विभाग राजस्व, विभाग वहां पर मौजूद सभी कर्मचारीयों के बीच मार पिट का भी वारदात, सामने आया जिसमें महिला पुलिस कर्मी द्वारा महिलाओं को किया गया, गिरफ्तार (U C P Voice देश की आवाज) से इंद्रजीत सिंह की रिपोर्ट1
- *पीके का ओपरेशन शुरू; नौकरशाही की नींद उड़ी ; बांकीपुर का *पीके का ओपरेशन शुरू; नौकरशाही की नींद उड़ी ; बांकीपुर का होगा कायाकल्पI*1
- बड़ेम में दिखा भाई-बहन के अटूट प्रेम का रंग, बहनों ने भाइयों की कलाई पर बांधी राखी नबीनगर प्रखंड क्षेत्र के बड़ेम में शुक्रवार को रक्षाबंधन का पर्व पूरे उत्साह, उमंग और भाई-बहन के अटूट प्रेम के साथ मनाया गया। सुबह करीब 9:30 बजे से ही घरों में रक्षाबंधन को लेकर चहल-पहल शुरू हो गई। बहनों ने विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर भाइयों का तिलक लगाया और उनकी कलाई पर प्रेम व विश्वास का प्रतीक राखी बांधी। इसके बाद भाइयों को मिठाई खिलाकर उनके सुखी, स्वस्थ और दीर्घायु जीवन की कामना की। राखी बांधते समय बहनों के चेहरे पर खुशी और भावुकता दोनों देखने को मिली। बहन पूजा, श्यामा, सोना और सुमन ने कहा कि रक्षाबंधन भाई-बहन के रिश्ते का सबसे खूबसूरत पर्व है। उन्होंने कहा, “हम ईश्वर से यही प्रार्थना करते हैं कि हमारे भाई हमेशा खुश, स्वस्थ और मस्त रहें। उनके जीवन में कभी कोई परेशानी न आए और वे हर क्षेत्र में सफलता हासिल करें।” बहनों ने कहा कि बचपन से लेकर जीवन के हर पड़ाव तक भाई-बहन का रिश्ता विश्वास और अपनापन से जुड़ा रहता है। वहीं भाइयों ने भी बहनों की रक्षा करने और हर सुख-दुख में उनके साथ खड़े रहने का संकल्प लिया। भाइयों ने अपनी बहनों को उपहार देकर रक्षाबंधन की खुशियों को और बढ़ाया। इस दौरान परिवार के लोगों ने एक-दूसरे को रक्षाबंधन की शुभकामनाएं दीं। मौके पर ब्रजेश कुमार सिंह, मुकेश कुमार सिंह, राकेश कुमार सिंह, रितेश कुमार सिंह,बलवंत सिंह, मार्कण्डेय सिंह, सचिन कुमार, अंकु सिंह, विशाल सिंह, आर्यन राज उर्फ लड्डू सिंह, निखिल सिंह,शिवानी सिंह और सोनी सिंह सहित अन्य लोग मौजूद रहे। बड़ेम में रक्षाबंधन का पर्व भाई-बहन के प्रेम, विश्वास और समर्पण की यादगार तस्वीर पेश करता नजर आया। #RakshaBandhan #रक्षाबंधन #भाईबहनकाप्यार #Badem #Nabinagar #Aurangabad #BiharNews #BharatCrimeLiveNews #HainTaiyarHum1
- Post by नितीश भारद्वाज1
- बिहार के 7 जिलों में हाई अलर्ट जारी ! पश्चिमी चंपारण, पूर्वी चंपारण, गोपालगंज, सिवान, सारण, मुजफ्फरपुर और वैशाली में अलर्ट जारी किया गया है। बिहार के 7 जिलों में हाई अलर्ट जारी ! पश्चिमी चंपारण, पूर्वी चंपारण, गोपालगंज, सिवान, सारण, मुजफ्फरपुर और वैशाली में अलर्ट जारी किया गया है। नेपाल में आई अचानक बाढ़ के बाद बिहार में भी बाढ़ का खतरा बढ़ गया है।1