दहेज हत्या के मामले में पति सहित चार गिरफ्तार आजमगढ़। थाना जीयनपुर पुलिस ने दहेज उत्पीड़न व दहेज हत्या के मामले में कार्रवाई करते हुए चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार 23 दिसंबर 2025 को वादी ने तहरीर देकर आरोप लगाया था कि उसकी पुत्री को दहेज में बड़ी गाड़ी व नगदी की मांग को लेकर प्रताड़ित किया जाता था और मांग पूरी न होने पर उसकी हत्या कर दी गई। इस मामले में थाना जीयनपुर में मुकदमा संख्या 523/2025 धारा 85/80(2) बीएनएस व 3/4 दहेज प्रतिषेध अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया गया था। पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर गोगा साव तिराहा अजमतगढ़ से पति जगदीश उर्फ छांगुर, ससुर फूलचन्द, देवर संजीव कुमार और सास रमावती देवी निवासी सुभाष चन्द्र बोस नगर अजमतगढ़ को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने बताया कि सभी आरोपियों के खिलाफ अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है।

- "चीफ इलेक्शन कमीशन पर उत्तर प्रदेश में भी आरोप लगे हैं, आपने देखा नंदलाल, दशरथ मिले, हमारे जिला अध्यक्ष से हमारा वोट कटवा दिया। यह इलेक्शन कमीशन कर क्या रहा है, उनकी जिम्मेदारी होनी चाहिए कि किसी का वोट ना कटे।" - माननीय राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री अखिलेश यादव जी1
- आजमगढ़। उ०प्र० राज्य महिला आयोग की सदस्य डॉ० प्रियंका मौर्या की अध्यक्षता में सोमवार को सर्किट हाउस सभागार में महिला जनसुनवाई कार्यक्रम आयोजित किया गया। जनसुनवाई के दौरान कुल 16 प्रकरण प्राप्त हुए, जिनमें घरेलू हिंसा, जमीनी विवाद समेत अन्य समस्याओं से जुड़े मामले शामिल थे। इनमें से 5 प्रकरणों का मौके पर ही निस्तारण कर दिया गया, जबकि शेष 11 मामलों को संबंधित विभागों के अधिकारियों को शीघ्र निस्तारण के निर्देश दिए गए। जनसुनवाई के दौरान डॉ० प्रियंका मौर्या ने पीड़ित महिलाओं को आश्वस्त करते हुए कहा कि महिलाओं को किसी प्रकार का भय नहीं होना चाहिए और उन्हें सशक्त, आत्मनिर्भर व स्वावलंबी बनने की आवश्यकता है। कार्यक्रम में उपस्थित अधिकारियों ने अपने-अपने विभागों की योजनाओं की जानकारी दी। जिला प्रोबेशन अधिकारी सुबोध कुमार सिंह ने महिला कल्याण विभाग द्वारा संचालित योजनाओं जैसे मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना, बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ योजना, निराश्रित महिला पेंशन योजना, मुख्यमंत्री बाल सेवा योजना, स्पॉन्सरशिप योजना तथा वन स्टॉप सेंटर योजना के बारे में विस्तार से बताया। इसके बाद महिला आयोग की सदस्य ने ब्लॉक रानी की सराय स्थित कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय का निरीक्षण किया, जहां व्यवस्था सामान्य पाई गई और सभी कर्मचारी उपस्थित मिले। उन्होंने विद्यालय परिसर में साफ-सफाई बेहतर रखने के निर्देश भी दिए। इसके पश्चात रानी की सराय थाना का औचक निरीक्षण किया गया, जहां स्थिति सामान्य पाई गई। कार्यक्रम में क्षेत्राधिकारी सदर, उप जिलाधिकारी, अपर मुख्य चिकित्साधिकारी, जिला विद्यालय निरीक्षक, जिला कार्यक्रम अधिकारी, जिला समाज कल्याण अधिकारी, जिला प्रोबेशन अधिकारी, जिला दिव्यांगजन सशक्तिकरण अधिकारी, जिला पिछड़ा वर्ग कल्याण अधिकारी, महिला थानाध्यक्ष, जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी, जिला श्रम प्रवर्तन अधिकारी, बाल कल्याण समिति व वन स्टॉप सेंटर के कर्मचारी उपस्थित रहे।1
- आजमगढ़ के गंभीरपुर थाना क्षेत्र के गौरी गांव में पूर्व प्रधान सफदर और पूर्व प्रधान सिधारी में जूते चप्पल चले सिधारी द्वारा दलित की कब्रिस्तान की जमीन पर कब्जा किया जा रहा था सफदर ने विरोध किया तो सिधारी ने अपने पूरे परिवार के साथ जान लेवा हमला कर दिया ।1
- shailash rajbhar soro apps gert hii1
- Post by Nafe khan 👨🔧👩🔧1
- Post by RISHI RAI1
- यह हमरे गाव की 20 वर्ष पूरानी मार्ग है जो आज भी वैसी है जैसी थी यह आज2
- Post by Nafe khan 👨🔧👩🔧1